सीजी आईटीआई रिजल्ट (CG ITI Result)- डायरेक्टरेट ऑफ ट्रेनिंग, छत्तीसगढ़ द्वारा छत्तीसगढ़ आईटीआई एडमिशन रिजल्ट (Chhattisgarh ITI Admission Result) ऑनलाइन जारी किया जाता है। उम्मीदवारों को बता दें कि रिजल्ट की घोषणा मेरिट लिस्ट के रूप में की जाती है। छत्तीसगढ़ आईटीआई मेरिट लिस्ट 2023 (Chhattisgarh ITI Merit List 2023) ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट cgiti.cgstate.gov.in पर जारी की जाएगी। सीजी आईटीआई रिजल्ट 2023 (CG ITI Result 2023) की अधिक जानकारी नीचे से प्राप्त करें।
न्यू अपडेट
सीजी आईटीआई 2023 के लिए पांचवी मेरिट लिस्ट 13 सितम्बर को जारी होगी।
मेरिट लिस्ट नीचे दिए लिंक से देखें।
छत्तीसगढ़ आईटीआई रिजल्ट 2023 (Chhattisgarh ITI Result 2023)
आईटीआई छत्तीसगढ़ 2023 (ITI Chhattisgarh 2023) की आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद छत्तीसगढ़ आईटीआई 2023 मेरिट लिस्ट (Chhattisgarh ITI 2023 Merit List) कक्षा 10वीं और 12वीं के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। उम्मीदवार parikshapoint.com के इस पेज से भी सीजी आईटीआई 2023 रिजल्ट (CG ITI 2023 Result) देख सकते हैं। आपको बता दें कि जिन उम्मीदवारों का नाम आईटीआई छत्तीसगढ़ 2023 मेरिट लिस्ट (ITI Chhattisgarh 2023 Merit List) में होगा, उन्हें काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा। काउंसलिंग के लिए उम्मीदवारों को बताए गए कॉलेज में समय पर सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ पहुँचना होगा। जिसके बाद उम्मीदवारों को अलग-अलग आईटीआई ट्रेड और कॉलेज में एडमिशन दिया जाएगा।
सीजी आईटीआई रिजल्ट 2023 जरूरी तारीखें
आईटीआई छत्तीसगढ़ रिजल्ट/मेरिट लिस्ट 2023 (ITI Chhattisgarh Result/Merit List 2023) से जुड़ी जरूरी तारीखों के बारे में जानने के लिए नीचे बनी टेबल को देखें।
कार्यक्रम | तारीखें |
रजिस्ट्रेशन एवं चॉइस फिलिंग | 06 सितम्बर से 10 सितम्बर 2023 |
पांचवी मेरिट लिस्ट जारी | 13 सितम्बर 2023 |
पांचवी मेरिट लिस्ट अनुसार एडमिशन | 14 सितम्बर से 16 सितम्बर 2023 |
एडमिशन लेने वाले छात्रों की लिस्ट | 16 सितम्बर 2023 |
छठवीं मेरिट लिस्ट जारी | 20 सितम्बर 2023 |
छठवीं मेरिट लिस्ट अनुसार एडमिशन | 21 सितम्बर से 23 सितम्बर 2023 |
एडमिशन लेने वाले छात्रों की लिस्ट | 23 सितम्बर 2023 |
महत्त्वपूर्ण लिंक
छत्तीसगढ़ आईटीआई 2023 मेरिट लिस्ट | यहाँ से देखें |
सीजी आईटीआई एडमिशन से जुड़ी तारीखें
सीजी आईटीआई रिजल्ट 2023 कैसे देखें?
छत्तीसगढ़ आईटीआई 2023 रिजल्ट की घोषणा मेरिट लिस्ट के रूप में ऑनलाइन की जाएगी। मेरिट लिस्ट देखने के लिए आप नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको सीजी आईटीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा या इस पेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको होम पेज पर दिखाई दे रहे मेरिट लिस्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- फिर आपको उसमें मांगी गई जरूरी जानकारी बतानी होगी।
- सभी जानकारी सही होने पर आपका रिजल्ट जारी हो जाएगा और आप मेरिट लिस्ट देख सकेंगे।
सीजी आईटीआई 2023 काउंसलिंग
छत्तीसगढ़ आईटीआई रिजल्ट/मेरिट लिस्ट 2023 जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को छत्तीसगढ़ आईटीआई काउंसलिंग 2023 (Chhattisgarh ITI Counselling 2023) के लिए बुलाया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए चुना जाएगा, उन्हें अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। काउंसलिंग राउंड का आयोजन सीटों की संख्या के आधार पर किया जाएगा। काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को अपने सभी ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे- मार्कशीट, आईडी प्रूफ, फोटो आदि लेकर जाने होंगे।
सीजी आईटीआई काउंसलिंग 2023 के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
छत्तीसगढ़ आईटीआई काउंसलिंग 2023 में डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए उम्मीदवारों को अपने सभी ऑरिजनल डॉक्यूमेंट्स लेकर जाने होंगे, जैसे-
- आईडी प्रूफ
- जन्म प्रमाण पत्र
- कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
- मूल निवासी प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
छत्तीसगढ़ आईटीआई की आधिकारिक वेबसाइट- cgiti.cgstate.gov.in
छत्तीसगढ़ आईटीआई एडमिशन 2023 के मुख्य पेज पर जाने के लिए | यहाँ क्लिक करें |