दिल्ली आईटीआई मेरिट लिस्ट 2026 (Delhi ITI Merit List 2026): यहाँ से देखे

Updated on

दिल्ली आईटीआई मेरिट लिस्ट 2026 (Delhi ITI Merit List 2026): दिल्ली आईटीआई एडमिशन 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद विभाग द्वारा उम्मीदवारों की टेंटेटिव रैंक 20 जुलाई 2026 को जारी की जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थियों को आपत्तियां दर्ज करने का अवसर दिया जाएगा तथा सभी आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम मेरिट लिस्ट/रैंक लिस्ट 24 जुलाई 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। उम्मीदवार अपनी रैंक ऑनलाइन माध्यम से देख सकेंगे।

दिल्ली आईटीआई मेरिट लिस्ट 2026 दसवीं एवं बारहवीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद योग्य अभ्यर्थियों को काउंसलिंग एवं सीट आवंटन प्रक्रिया में भाग लेना होगा। सीट आवंटन उम्मीदवार की रैंक, श्रेणी एवं चयनित ट्रेड के आधार पर किया जाएगा। दिल्ली आईटीआई मेरिट लिस्ट 2026, रैंक लिस्ट एवं काउंसलिंग से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी इस लेख में उपलब्ध है।

दिल्ली आईटीआई मेरिट लिस्ट 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रमतिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू08 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि12 जुलाई 2026
आवेदन सत्यापन की अंतिम तिथि15 जुलाई 2026
ट्रेड/आईटीआई चॉइस फिलिंग शुरू16 जुलाई 2026
ट्रेड/आईटीआई चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि19 जुलाई 2026
टेंटेटिव रैंक जारी20 जुलाई 2026
टेंटेटिव रैंक पर आपत्ति दर्ज करने की अवधि21 जुलाई से 22 जुलाई 2026
आपत्तियों का निस्तारण21 जुलाई से 23 जुलाई 2026
अंतिम मेरिट लिस्ट / रैंक लिस्ट जारी24 जुलाई 2026
प्रथम सीट आवंटन परिणाम28 जुलाई 2026

दिल्ली आईटीआई मेरिट लिस्ट 2026 कैसे देखें?

दिल्ली आईटीआई मेरिट लिस्ट 2026 देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • स्टेप 1– दिल्ली आईटीआई मेरिट लिस्ट प्राप्त करने के लिए छात्रों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • स्टेप 2– इसके बाद आपको होम पेज पर मेरिट लिस्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • स्टेप 3- लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
  • स्टेप 4- उसमें आपको मांगी गई सभी जानकारी को भरना होगा।
  • स्टेप 5- जानकारी सही होने पर मेरिट लिस्ट जारी हो जाएगी और आप मेरिट लिस्ट देख सकते हैं।

दिल्ली आईटीआई मेरिट लिस्ट 2026 के महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

दिल्ली आईटीआई मेरिट लिस्ट 2026यहाँ से देखें
आधिकारिक वेबसाइटLink
दिल्ली आईटीआई एडमिशन 2026 पूरी जानकारीयहाँ से देखें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!