Delhi ITI Admission 2026: Application Form, Eligibility, Dates, Merit List & Counselling

Updated on

दिल्ली आईटीआई एडमिशन 2026 (Delhi ITI Admission 2026): दिल्ली आईटीआई एडमिशन 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 08 जून 2026 से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 12 जुलाई 2026 तक अपना आवेदन पत्र भर सकेंगे। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 12 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभाग द्वारा टेंटेटिव रैंक (Tentative Rank) 20 जुलाई 2026 को जारी की जाएगी।

दिल्ली के विभिन्न सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में प्रवेश के लिए उम्मीदवार इंजीनियरिंग एवं नॉन-इंजीनियरिंग ट्रेडों में आवेदन कर सकते हैं। एडमिशन प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करना आवश्यक होगा। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा एवं अन्य पात्रता शर्तों की जांच अवश्य कर लेनी चाहिए।

delhi iti Admission Process Overview

दिल्ली आईटीआई एडमिशन 2026 जरूरी तारीखें (Delhi ITI Admission 2026 Schedule)

कार्य्रकमतिथियां
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं आवेदन शुरू08 जून 2026
आवेदन विवरण का सत्यापन शुरू09 जून 2026
रजिस्ट्रेशन एवं आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि12 जुलाई 2026 (रात 11:59 बजे तक)
आवेदन विवरण सत्यापन की अंतिम तिथि15 जुलाई 2026
ट्रेड/आईटीआई विकल्प भरने की शुरुआत16 जुलाई 2026
ट्रेड/आईटीआई विकल्प भरने की अंतिम तिथि19 जुलाई 2026 (रात 11:59 बजे तक)
टेंटेटिव रैंक जारी20 जुलाई 2026
टेंटेटिव रैंक पर आपत्ति दर्ज करने की अवधि21 जुलाई से 22 जुलाई 2026
आपत्तियों का निस्तारण21 जुलाई से 23 जुलाई 2026
अंतिम रैंक जारी24 जुलाई 2026
प्रथम सीट आवंटन परिणाम जारी28 जुलाई 2026
प्रथम चरण में सीट फ्रीज कर प्रवेश लेने की अवधि29 जुलाई से 01 अगस्त 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
सीट अपग्रेड के लिए ऑनलाइन विकल्प29 जुलाई से 01 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक)
प्रथम काउंसलिंग शुल्क जमा करने की अवधि29 जुलाई से 02 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक)
प्रथम काउंसलिंग के बाद रिक्त सीटों की सूची03 अगस्त 2026
द्वितीय चरण के लिए ट्रेड/आईटीआई पुनर्व्यवस्था04 अगस्त से 09 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक)
द्वितीय सीट आवंटन परिणाम जारी11 अगस्त 2026
द्वितीय चरण में सीट फ्रीज कर प्रवेश लेने की अवधि12 अगस्त से 14 अगस्त 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
द्वितीय काउंसलिंग शुल्क जमा करने की अवधि12 अगस्त से 16 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक)
द्वितीय काउंसलिंग के बाद रिक्त सीटों की सूची17 अगस्त 2026
तृतीय चरण के लिए ट्रेड/आईटीआई पुनर्व्यवस्था17 अगस्त से 19 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक)
तृतीय सीट आवंटन परिणाम जारी21 अगस्त 2026
तृतीय चरण में सीट फ्रीज कर प्रवेश लेने की अवधि24 अगस्त, 25 अगस्त एवं 27 अगस्त 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
तृतीय काउंसलिंग शुल्क जमा करने की अवधि24 अगस्त से 30 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक)
तृतीय काउंसलिंग के बाद रिक्त सीटों की सूची31 अगस्त 2026
चतुर्थ चरण के लिए ट्रेड/आईटीआई पुनर्व्यवस्था01 सितंबर से 06 सितंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक)
चतुर्थ सीट आवंटन परिणाम जारी08 सितंबर 2026
चतुर्थ चरण में सीट फ्रीज कर प्रवेश लेने की अवधि09 सितंबर से 11 सितंबर 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
चतुर्थ काउंसलिंग शुल्क जमा करने की अवधि09 सितंबर से 13 सितंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक)
चतुर्थ काउंसलिंग के बाद रिक्त सीटों की सूची15 सितंबर 2026

दिल्ली आईटीआई योग्यता मानदंड 2026

शैक्षिक योग्यता

  • उम्मीदवार 8वीं, 10वीं या 12वीं कक्षा पास होना चाहिए।
  • उम्मीदवारों को इंजीनियरिंग प्रोग्राम के लिए 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है।
  • ऐसे उम्मीदवार जो नॉन-इंजीनियरिंग कोर्स के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनका 8वीं कक्षा पास होना जरूरी हैं।

आयु सीमा

  • उम्मीदवार की आयु कम से कम 14 वर्ष  होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार की अधिकतम आयु तय नहीं की गई है।

राष्ट्रीयता

  • उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • केवल वो उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं जो दिल्ली के मूल निवासी हों।

ये भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश आईटीआई

दिल्ली आईटीआई ट्रेड/कोर्स 2026

दिल्ली आईटीआई के अंतर्गत उम्मीदवार 3 साल, 2 साल और 1 साल वाले कोर्स या ट्रेड में एडमिशन प्राप्त कर सकते हैं। सभी दिल्ली आईटीआई कोर्स लिस्ट 2026 आप नीचे से देख सकते हैः-

तीन वर्षीय कोर्स

  1. टूल एंड डाई मेकिंग (प्रेस टूल्स)
  2. टूल एंड डाई मेकिंग (डाई एंड मोल्ड्स)

दो वर्षीय इंजीनियरिंग कोर्स

  1. डेंटल लैब टेक्निशियन
  2. इलेक्ट्रिशियन
  3. इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक
  4. फिटर
  5. इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम मेंटेनेंस
  6. इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक
  7. मैकेनिक मोटर व्हीकल
  8. पेंटर (जनरल)
  9. मैकेनिक रेडियो एंड टीवी
  10. मैकेनिक रेफ्रिजरेशन एंड एसी
  11. वायरमैन

एक वर्षीय इंजीनियरिंग कोर्स

  1. ऑटोमोटिव बॉडी रिपेयर
  2. ऑटो इलेक्ट्रिशियन
  3. कारपेंटर
  4. कंप्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्किंग
  5. हाउस वायरिंग एंड इलेक्ट्रिकल एप्लायंसेस रिपेयर
  6. इंटीरियर डेकोरेटर एंड डिज़ाइनर
  7. मैकेनिक प्लम्बिंग एंड सैनिटरी फिटिंग
  8. मैकेनिक ट्रैक्टर
  9. स्कूटर एंड ऑटो साइकिल मैकेनिक
  10. शीट मेटल वर्कर
  11. वेल्डर (गैस एंड इलेक्ट्रिक)

एक वर्षीय नॉन-इंजीनियरिंग ट्रेड

  1. ब्यूटीशियन एंड हेयर ड्रेसर
  2. कमर्शियल आर्ट
  3. कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA)
  4. कटिंग एंड सिलाई
  5. डेस्कटॉप पब्लिशिंग ऑपरेटर (DTP)
  6. डिजिटल फोटोग्राफी
  7. ड्रेस डिज़ाइनिंग
  8. फैशन डिज़ाइनिंग
  9. फैशन टेक्नोलॉजी
  10. फायर फाइटिंग
  11. फायर टेक्नोलॉजी
  12. फूड प्रोडक्शन
  13. हेयर एंड स्किन केयर
  14. हेल्थ एंड सैनिटरी इंस्पेक्टर
  15. स्टेनोग्राफी
  16. टेक्सटाइल डिज़ाइनिंग

छह माह के नॉन-इंजीनियरिंग ट्रेड

  1. कॉल सेंटर असिस्टेंट
  2. डेटा एंट्री ऑपरेटर
  3. इवेंट मैनेजमेंट असिस्टेंट
  4. फ्रंट ऑफिस असिस्टेंट
  5. लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस
  6. ऑफिस मशीन ऑपरेटर
  7. टूरिस्ट गाइड

ये भी पढ़ें- बिहार आईटीआई

दिल्ली आईटीआई एडमिशन में राज्य अनुसार सीटें

हर राज्य का अपना आईटीआई कोर्स होता हैं। आप यहां से पढ़ सकते हैं। दिल्ली आईटीआई में सबसे पहले दिल्ली के छात्रों को प्राथिमकता दी जाएगी। सबसे ज्यादा सीटें दिल्ली स्कूल से पढ़ने वालों छात्रों को दी जाएगी। आप नीचे एक आंकड़ा देख सकते हैं।

  • दिल्ली स्कूल से पास होने वाले छात्रों के लिए 90 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं।
  • जो छात्र दिल्ली के बाहरी स्कूल से पास हुए हैं, उनके लिए कुल 09 प्रतिशत सीटें आरक्षण हैं।
  • जम्मू-कश्मीर प्रवासियों के वार्ड वालों छात्रों के लिए 01 प्रतिशत सीटें आरक्षण हैं।

दिल्ली आईटीआई ऑनलाइन फॉर्म 2026 कैसे जमा करें?

दिल्ली आईटीआई एप्लीकेशन फॉर्म 2026 केवल ऑनलाइन माध्यम से ही जमा किया जा सकता है। फॉर्म जमा करने स्टेप्स नीचे से पढ़ें।

  • स्टेप 1- सबसे पहले छात्र इस पेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करें या दिल्ली आईटीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • स्टेप 2- इसके बाद आपको ‘रजिस्ट्रेशन’ के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • स्टेप 3- रजिस्ट्रेशन पूरा करने के लिए अपना नाम, जन्म तिथि, ई-मेल आईडी आदि सभी जानकारी को पूरा भरें।
  • स्टेप 4- इसके बाद लॉगिन करके एप्लीकेशन फॉर्म भरना शुरू करें।
  • स्टेप 5- एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से भरें।
  • स्टेप 6- सभी जानकारी पूरी होने के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करें।
  • स्टेप 7- इसके बाद पेमेंट मोड सिलेक्ट करके एप्लीकेशन फीस जमा करें।
  • स्टेप 8- एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

दिल्ली आईटीआई फॉर्म की जरूरी जानकारी

दिल्ली आईटीआई आवेदन पत्र 2024 जमा करते समय निम्नलिखित जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी, जैसे-

  • नाम
  • जन्म तिथि
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • केटेगरी
  • पिता का नाम
  • माता का नाम
  • पता
  • शैक्षिक विवरण, आदि

दिल्ली आईटीआई के जरूरी डॉक्यूमेंट्स

  • 8वीं / 10वीं / 12वीं की मार्क्सशीट
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • क्रेडिट कार्ड / डेबिट कार्ड
  • अन्य दस्तावेज

दिल्ली सरकारी आईटीआई फीस स्ट्रक्चर 2026 (Delhi Government ITI Fee Structure 2026)

छात्रों को रजिस्ट्रेशन करते समय 200/- रुपये शुल्क भरना होगा। यह केवल रजिस्ट्रेशन शुल्क होगा और बाकी एडमिशन और समेस्टर शुल्क नीचे दिया हुआ है।

1. Engineering Trades (Electrician, Fitter, COPA आदि)

SC/ST लड़के के लिए

  • Admission के समय: ₹1300
  • 6 महीने बाद (Half Yearly Fee): ₹600
  • कुल लगभग: ₹1900
  • Tuition Fee नहीं देनी होती।

लड़कियाँ, दिव्यांग और अनाथालय के छात्र

  • एडमिशन के समय: 700/-
  • बाद में कोई Half Yearly Fee नहीं।
  • कुल: ₹700

अन्य सभी लड़के (General/OBC/EWS)

  • एडमिशन के समय: 1900/-
  • 6 महीने बाद: ₹200/-
  • कुल: 3100/-

2. Non-Engineering Trades

SC/ST लड़के

  • एडमिशन के समय: 1150/-
  • 6 महीने बाद: 450/-
  • कुल: 1600/-

लड़कियाँ, दिव्यांग और अनाथालय के छात्र

  • Admission के समय: ₹700
  • बाद में कोई Fee नहीं।
  • कुल: ₹700

अन्य सभी लड़के (General/OBC/EWS)

  • एडमिशन के समय: 1600/-
  • 6 महीने बाद: 900/-
  • कुल: 2500/-

दिल्ली आईटीआई रजिस्ट्रेशन फीस 2026 कैसे जमा करें?

  • ऑनलाइन– क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेटबैंकिंग
  • ऑफलाइन– बैंक चालन

ये भी देखें- एमपी आईटीआई

दिल्ली आईटीआई ऑनलाइन फॉर्म 2026यहाँ से भरें
दिल्ली आईटीआई 2026 रिजल्ट/मेरिट लिस्टयहाँ से प्राप्त करें
दिल्ली आईटीआई 2026 काउंसलिंगयहाँ से प्राप्त करें
दिल्ली आईटीआई 2026 शेड्यूलयहाँ से देखें
दिल्ली आईटीआई 2026 प्रॉस्पेक्ट्सयहाँ से देखें
दिल्ली आईटीआई की आधिकारिक वेबसाइटLink
अन्य राज्यों के आईटीआई एडमिशन 2026यहाँ से देखें

दिल्ली आईटीआई एडमिशन 2026 पर FAQs

प्रश्न 1. दिल्ली आईटीआई के फॉर्म कब निकलेंगे?

उत्तर: दिल्ली आईटीआई के फॉर्म 06 जून 2026 को जारी हो चुके हैं।

प्रश्न 2. दिल्ली आईटीआई आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर: अभ्यर्थी 12 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

प्रश्न 3. दिल्ली आईटीआई की टेंटेटिव रैंक कब जारी होगी?

उत्तर: दिल्ली आईटीआई एडमिशन 2026 की टेंटेटिव रैंक 20 जुलाई 2026 को जारी की जाएगी।

प्रश्न 4. दिल्ली आईटीआई एडमिशन के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?

उत्तर: विभिन्न ट्रेडों के लिए शैक्षणिक योग्यताएं अलग-अलग निर्धारित की गई हैं। अधिकांश ट्रेडों में 8वीं, 10वीं या 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

प्रश्न 5. दिल्ली आईटीआई में कौन-कौन से ट्रेड उपलब्ध हैं?

उत्तर: दिल्ली आईटीआई में इंजीनियरिंग एवं नॉन-इंजीनियरिंग दोनों प्रकार के ट्रेड उपलब्ध हैं, जैसे इलेक्ट्रिशियन, फिटर, COPA, वायरमैन, फैशन डिज़ाइनिंग, फूड प्रोडक्शन आदि।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!