दिल्ली ईडब्ल्यूएस एडमिशन 2022 (Delhi EWS DG Admission 2022)

Photo of author
PP Team

दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने 29 मार्च से दिल्ली ईडब्ल्यूएस एडमिशन 2022 के लिए आवेदन पत्र जारी कर दिया है। साथ ही डीजी यानि वंचित समूहों के लिए भी आवेदन पत्र जारी कर दिए गए है। यदि आप आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) या वंचित समूहों (DG) वर्ग की श्रेणी में आते हो तो आप भी Delhi EWS DG Admission 2022 के लिए आवेदन कर सकते हैं। ews प्रवेश 2022 23 दिल्ली ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से नर्सरी, केजी और कक्षा 1 में एडमिशन दिया जायेगा। बच्चे के अभिभावक आवेदन करने के लिए EWS Admission 2022 की आधिकारिक वेबसाइट http://edustud.nic.in/ पर जा सकते हैं।

बता दें कि हर साल कमजोर वर्ग (EWS), वंचित समूहों (DG) वर्ग की श्रेणी और सीडब्ल्यूएसएन श्रेणियों के लिए निजी स्कूलों में 25 फीसदी सीट आरक्षित की जाती है। इस श्रेणी में एडमिशन लेने के लिए लाखों आवेदन पत्र भरे जाते हैं। फिर उन सीटों का कम्प्यूटरीकृत ड्रॉ निकाला जाता है। उसके बाद स्कूलों ews श्रेणी की सूची में अपना नाम चेक करना होता है। इस श्रेणी में पढ़ाई के दौरान कोई भी स्कूल शुल्क नहीं लगता है। अगर आप इन श्रेणी में आते हो तो आप भी ews online form 2022 भर सकते हैं। ews admission 2022-23 से जुड़ी जानकारी के लिए पूरा आर्टिकल पढ़ें।

नया अपडेट

दिल्ली ईडब्ल्यूएस एडमिशन और डीजी एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं। नीचे दिए हुए लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

दिल्ली ईडब्ल्यूएस एडमिशन 2022 (Delhi EWS DG Admission 2022)

ews admission 2022- 23 delhi online date के अनुसार आवेदन 22 मार्च से शुरू होने वाले थे। लेकिन किसी कारण से एडमिशन प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई। लेकिन अब दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने EWS Admission 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ews admission 2022- 23 delhi online last date, 12 अप्रैल 2022 रखी गई है। वही ews admission 2022-23 class 1 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ews result 2022-23 first list कम्प्यूटरीकृत ड्रॉ द्वारा 19 अप्रैल को जारी किया जायेगा। ews form online से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें नीचे टेबल से देखें।

एडमिशन से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें

ऑनलाइन आवेदन29 मार्च 2022
आवेदन की आखिरी तारीख12 अप्रैल 2022
पहला कम्प्यूटरीकृत ड्रॉ19 अप्रैल 2022

आवेदन करने का सीधा लिंक

दिल्ली ईडब्ल्यूएस / डीजी के लिए आवेदन यहां से करें
ews dg admission की आधिकारिक वेबसाइट edustud.nic.in

दिल्ली ईडब्ल्यूएस एडमिशन के लिए आयु सीमा

नर्सरी, केजी और कक्षा 1 में एडमिशन के लिए अलग अलग प्रकार की आयु सीमा दी गई है। आप कक्षा के अनुसार आयु सीमा देख सकते हैं। ews dg admission 2022-23 delhi online form के लिए आयु सीमा नीचे टेबल से देखें।

कक्षा31 मार्च 2022 के अनुसार आयु
प्री-स्कूल / नर्सरी3 से 5 साल
प्री-प्राइमरी / केजी4 से 6 साल
कक्षा 1 के लिए 5 से 7 साल

Disabilities Category

कक्षा31 मार्च 2022 के अनुसार आयु
प्री-स्कूल / नर्सरी3 से 9 साल
प्री-प्राइमरी / केजी4 से 9 साल
कक्षा 1 के लिए 5 से 9 साल

दिल्ली ईडब्ल्यूएस / डीजी एडमिशन के लिए जरुरी दस्तावेज

  • दिल्ली में स्थाई निवास का प्रमाण पत्र (बीपीएल, एएवाई, राशन कार्ड)
  • एक लाख से कम वार्षिक आय का प्रमाण पत्र।
  • डीजी श्रेणी के अंतर्गत आने वालों को आय प्रमाण पत्र दिखाने की आवश्यकता नहीं है।

जन्मतिथि के लिए दस्तावेज (birth proof)

  • बच्चे का जन्मतिथि का प्रमाण पत्र।
  • अस्पताल/सहायक नर्स और दाई (एएनएम) का रजिस्टर रिकॉर्ड।
  • आंगनवाड़ी रिकॉर्ड सूची।

पता प्रमाण दस्तावेज (Address Proof)

  • आधार कार्ड
  • वोटर कार्ड
  • राशन कार्ड
  • बिजली का बिल या पानी का बिल

ये भी पढ़ें – दिल्ली नर्सरी एडमिशन

दिल्ली ईडब्ल्यूएस / डीजी एडमिशन के लिए ऐसे करें आवेदन

ews admission last date से पहले आवेदन पत्र पूरी तरह भर दें। आवेदन करते समय ध्यान रखना है कि किसी भी प्रकार की जानकारी गलत न हो। यदि किसी भी प्रकार की जानकारी गलत होती है तो उसका आवेदन पत्र रद्द कर दिया जायेगा। आप नीचे दिए हुए निर्देश के अनुसार ews nursery admission 2022-23 delhi forms भर सकते हैं।

स्टेप 1 – आवेदन करने के लिए सबसे पहले http://edustud.nic.in/ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

स्टेप 2 – आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद EWS / DG Admission वाले बटन पर क्लिक करना होगा।

51977162344 27e39b0321 w

स्टेप 3 – सेक्शन पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुल जायेगा।

स्टेप 4 – फिर आपको नए आवेदनकर्ता के लिए पंजीकरण वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।

51977168514 0059a8f8f3 w

स्टेप 5 – फिर सभी पूछी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन वाले बटन पर क्लिक करना होगा।

51976970128 3a0ff6a4fc w

स्टेप 6 – फिर आपको लॉगिन आईडी और रजिस्ट्रेशन नंबर भरकर लॉगिन का बटन पर क्लिक करना होगा।

51975895267 3ab4563643 w

स्टेप 7 – इसके बाद रजिस्ट्रेशन भरी हुई जानकारी वाला पेज खुल जायेगा। पहले से भरी हुई जानकारी में कुछ भी बदलाव नहीं कर सकते हैं। इसके अलावा आपको दिए हुए नए कॉलम को भरना होगा।

स्टेप 8 – फिर आप एक बार भरी हुई सभी जानकारी को ध्यान से पढ़ लें और उसके बाद सबमिट का बटन दबा दें। इसी के साथ पहला स्टेप पूरा हो जाता है।

बाकी सभी स्टेप देखने के लिए यहां क्लिक करें।

दिल्ली ईडब्ल्यूएस / डीजी एडमिशन 2022 पर पूछे जाने वाले सवाल FAQ

प्रश्न – दिल्ली में ईडब्ल्यूएस के फॉर्म कब निकलेंगे?

उत्तर : दिल्ली ईडब्ल्यूएस एडमिशन के लिए आवेदन पत्र 29 मार्च को जारी हो चुके हैं।

प्रश्न – ईडब्ल्यूएस की दूसरी लिस्ट कब आएगी ?

उत्तर : अगर पहली सूची में कुछ एडमिशन रह जाते है तो उनकी छात्रों की दूसरी लिस्ट जारी की जाएगी।

प्रश्न – दिल्ली ईडब्ल्यूएस / डीजी एडमिशन में कितने फीसदी सीट आरक्षित रहती है ?

उत्तर : सभी निजी स्कूल में ईडब्ल्यूएस / डीजी के लिए 25 फीसदी सीट आरक्षित रहती हैं।

प्रश्न – ईडब्ल्यूएस एडमिशन के लिए पहला कम्प्यूटरीकृत ड्रॉ कब निकलेगा ?

उत्तर : 19 अप्रैल 2022 को जारी होगा पहला कम्प्यूटरीकृत ड्रॉ।

प्रश्न – मैं दिल्ली में ईडब्ल्यूएस फॉर्म के लिए कैसे आवेदन कर सकता हूँ ?

उत्तर : आवेदन करने के लिए आपको http://edustud.nic.in/ पर जाना होगा।

प्रश्न – डीजी ईडब्ल्यूएस क्या है ?

उत्तर : कमजोर वर्ग (EWS), वंचित समूहों (DG) वर्ग एक श्रेणी है। इस श्रेणियों के लिए निजी स्कूलों में 25 फीसदी सीट आरक्षित की जाती है। इस श्रेणी में एडमिशन लेने के लिए लाखों आवेदन पत्र भरे जाते हैं। फिर उन सीटों का कम्प्यूटरीकृत ड्रॉ निकाला जाता है। इस श्रेणी में पढ़ाई के दौरान कोई भी स्कूल शुल्क नहीं लगता है।

अन्य स्कूल एडमिशन के लिएयहाँ क्लिक करें

Leave a Reply