हिंदी वर्णमाला (Hindi Varnamala) | Alphabets In Hindi

Photo of author
PP Team

हिंदी वर्णमाला (Hindi Varnamala)- हिंदी दुनिया में तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। जिस प्रकार अंग्रेजी भाषा में अल्फाबेट (Alphabet) का सबसे बड़ा योगदान होता है, उस प्रकार हिंदी भाषा में हिंदी वर्णमाला (Varmala In Hindi) का बहुत महत्त्वपूर्ण स्थान है। हिंदी भाषा के ज्ञान के लिए हिंदी वर्णमाला की जानकारी होना बहुत ही ज़रूरी है, जैसे- हिंदी वर्णमाला किसे कहते हैं, वर्णमाला की परिभाषा क्या है, हिंदी वर्णमाला के 52 अक्षर कौन से हैं, हिंदी वर्णमाला में कितने वर्ण हैं, हिंदी वर्णमाला में कितने स्वर होते हैं, हिंदी वर्णमाला में कितने व्यंजन होते हैं आदि।

हिंदी वर्णमाला (Hindi Varnamala)

आपको बता दें कि हिंदी व्याकरण में भी हिंदी वर्णमाला (Alphabets In Hindi) की अहम भूमिका है। इसलिए इस पोस्ट में parikshapoint.com आपके लिए हिंदी की वर्णमाला (Hindi Ki Varnamala) की पूरी जानकारी लेकर आया है। आप हमारे इस पेज से हिंदी वर्णमाला (Alphabets Hindi) के हिंदी स्वर व्यंजन (Hindi Swar Vyanjan) के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और अ से ज्ञ तक वर्णमाला पढ़ने तथा याद करने के लिए हिंदी वर्णमाला चार्ट pdf भी डाउनलोड कर सकते हैं। स्कूल में पढ़ने वाले छोटे बच्चों को हिंदी भाषा सिखाने की शुरुआत क ख ग घ वर्णमाला से ही की जाती है।

वर्णमाला किसे कहते हैं?

हमें बोलने, पढ़ने, लिखने व अपने विचार व्यक्त करने के लिए किसी भाषा की ज़रूरत होती है। भाषा का निर्माण शब्दों के मेल से होता है और शब्दों को अक्षर निर्मित करते हैं। अक्षरों को वर्णों का समूह कहा जाता है। सभी वर्णों या अक्षरों को यदि हम जोड़ देते हैं, तो वर्णमाला बन जाती है। आसान शब्दों में इसे हम ऐसे समझ सकते हैं कि वर्णों के व्यवस्थित समूह को वर्णमाला या हिंदी वर्णमाला कहते हैं।

ये भी पढ़ें

कारक किसे कहते हैं? (Karak Kise Kahate Hain?)यहाँ से पढ़ें

वर्णमाला का अर्थ

वर्णमाला दो शब्दों से मिलकर बना है वर्ण + माला। वर्ण को अंग्रेजी में लेटर और अक्षर को अल्फाबेट कहते हैं। हिंदी एक भाषा है जिसकी सबसे छोटी इकाई को हम ध्वनि कहते हैं। किसी ध्वनि को वर्ण कहा जाता है जिसके और टुकड़े नहीं किए जा सकते हैं। बोलने और सुनने में जो ध्वनि होती है, वही लिखने और पढ़ने में वर्ण कहलाती है। इस प्रकार वर्णों या अक्षरों के समूह को वर्णमाला कहा जाता है।

वर्णमाला की परिभाषा

किसी भाषा को बोलने के लिए प्रयोग में लाए जाने वाले शब्दों को अथवा वर्णों को व्यवस्थित करने वाले समूह को वर्णमाला कहते है। वर्ण भाषा की सबसे छोटी इकाई मानी जाती है जिसके और टुकड़े नहीं किए जा सकते हैं।

हिंदी वर्णमाला में कितने वर्ण होते हैं?

हिंदी वर्णमाला (Varnmala Hindi) में कुल वर्णों की संख्या 52 है जिसमें 11 स्वर, 39 व्यंजन, 1 अनुस्वार या चंद्रबिंदु और 1 विसर्ग होता है।

हिंदी वर्णमाला के स्वर और व्यंजन

हिंदी वर्णमाला को दो भागों में बांटा गया है, स्वर तथा व्यंजन। स्वर और व्यंजन को मिलाकर हिंदी वर्णमाला में कुल 52 अक्षर हैं। स्वर और व्यंजन की विस्तारपूर्वक जानकारी नीचे से पढ़ें।

हिंदी वर्णमाला में कितने स्वर होते हैं?

स्वर:- जिन वर्णों या अक्षरों का उच्चारण करते समय कोई कठिनाई या रुकावट ना हो अर्थात् जिस शब्द को हम बिना रुके बोलें उन्हें “स्वर” कहते हैं। हिंदी भाषा या हिंदी वर्णमाला में अब 11 स्वर हैं।

अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ

स्वर के प्रकारः- हिंदी वर्णमाला में स्वर के मुख्यतः तीन प्रकार होते हैं।

  1. ह्रस्व स्वर- जिस अक्षर को बोलने में या जिस वर्ण के उच्चारण में बहुत कम समय लगे, उसे ह्रस्व स्वर कहा जाता है।
  2. दीर्घ स्वर- जिस वर्ण या अक्षर के उच्चारण में ह्रस्व स्वर के मुकाबले दोगुना समय लगे, उसे दीर्घ स्वर कहा जाता है।
  3. प्लुत स्वर- जिस वर्ण के उच्चारण में दीर्घ स्वर से भी ज्यादा समय लगता है, उसे प्लुत स्वर कहा जाता है।

हिंदी वर्णमाला में कितने व्यंजन होते हैं?

व्यंजन- जिन वर्णों का उच्चारण करते समय कोई कठिनाई आए अर्थात् जिन शब्दों को हम बोलते समय रुक जाएं उसे व्यंजन कहते हैं। हिंदी वर्णमाला में 39 व्यंजन हैं।

क ख ग घ ङ,

च छ ज झ ञ,

ट ठ ड ढ ण,

त थ द ध न,

प फ ब भ म,

य र ल व,

श ष स ह,

क्ष त्र ज्ञ श्र

ड़ ढ़

व्यंजन के प्रकारः- हिंदी वर्णमाला में व्यंजन के मुख्यतः तीन प्रकार होते हैं।

  1. स्पर्श व्यंजन
  2. अन्तस्थ व्यंजन
  3. ऊष्म व्यंजन

हिंदी वर्णमाला के 52 अक्षर कौन से हैं?

हिंदी भाषा की देवनागरी लिपि में कुल 52 वर्ण (अक्षर) होते हैं, जिनके समूह को वर्णमाला कहा जाता है। हिंदी वर्णमाला के 52 अक्षर या वर्ण इस प्रकार से हैं-

हिंदी वर्णमालाअक्षर
स्वर (अ आ इ ई उ ऊ ऋ ए ऐ ओ औ)11
व्यंजन (क ख ग घ ङ, च छ ज झ ञ, ट ठ ड ढ ण, त थ द ध न, प फ ब भ म, य र ल व, श ष स ह)33
संयुक्त व्यंजन (क्ष त्र ज्ञ श्र)4
द्विगुण व्यंजन (ड़ ढ़)2
अनुस्वार या चंद्रबिंदु (अं या अँ)1
विसर्ग (अः)1
कुल52
हिंदी व्याकरण से जुड़ी अन्य जानकारी के लिएयहां क्लिक करें

Leave a Reply