Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

नागालैंड सामान्य ज्ञान प्रश्न (Nagaland GK Questions In Hindi)

Photo of author
Ekta Ranga

नागालैंड सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर (Nagaland GK Question Answer In Hindi)- हमने अपनी पिछली पोस्ट में मिज़ोरम राज्य के बारे में जाना। नार्थ ईस्ट में अनेकों खूबसूरत राज्य देखने को मिलते हैं। असम, मणिपुर, अरूणाचल प्रदेश, सिक्किम आदि सभी राज्यों का अपना अलग प्राकृतिक सौंदर्य है। इन सभी राज्यों का खुद का सांस्कृतिक महत्व है। तो आज की इस पोस्ट में हम जानेंगे नागालैंड राज्य के बारे में। नागालैंड भी नॉर्थ ईस्ट इंडिया का एक अतुल्य हिस्सा है। मिज़ोरम और मणिपुर की तरह ही नागालैंड भी एक समय पर असम का ही हिस्सा हुआ करता था। लेकिन अब नागालैंड भारत का एक अलग राज्य है।

नागालैंड सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर (Nagaland GK Question Answer In Hindi)

नागालैंड भारत का एक सुंदर राज्य है। इस राज्य की स्थापना 1 दिसम्बर 1963 को हुई थी। इस राज्य में नाग लोग निवास करते हैं। नागालैंड राज्य के लोग बहुत परिश्रमी और हंसमुख होते हैं। पहाड़ी क्षेत्र में बसे इस राज्य की खूबसूरती देखने को बनती है। कोहिमा नागालैंड राज्य की राजधानी है। अंग्रेज़ी को नागालैंड की राजभाषा का दर्जा दिया जाता है। इस राज्य में ईसाई धर्म को मानने वाले बहुत ज्यादा हैं। नागालैंड राज्य का सबसे ऊंचा पर्वत सरामति पर्वत है। इस राज्य का सबसे बड़ा शहर दीमापुर है। जगदीश मुखी यहाँ के राज्यपाल हैं। इस राज्य की जनसंख्या 1,980,602 है। इस राज्य के मुख्यमंत्री नेफियू रियो हैं। तो आइए अब हम नागालैंड राज्य के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए नागालैंड राज्य के प्रश्न उत्तर जानते हैं।

नागालैंड सामान्य ज्ञान के 50 प्रश्न उत्तर (Nagaland 50 GK Question Answer In Hindi)

प्रश्न 1. नागालैंड राज्य की राजधानी का नाम बताइए?
उत्तर- नागालैंड राज्य की राजधानी कोहिमा है।

प्रश्न 2. नागालैंड को पूर्ण राज्य का दर्जा कब मिला था?
उत्तर- नागालैंड को पूर्ण राज्य का दर्जा 1 दिसम्बर 1963 को मिला था।

प्रश्न 3. नागालैंड राज्य की राजभाषा क्या है?
उत्तर- नागालैंड राज्य की राजभाषा अंग्रेज़ी है।

प्रश्न 4. नागालैंड राज्य में कुल कितने जिले हैं?
उत्तर- नागालैंड राज्य में कुल 12 जिले हैं।

प्रश्न 5. नागालैंड राज्य की सबसे ऊंची चोटी का नाम बताइए?
उत्तर- नागालैंड राज्य की सबसे ऊंची चोटी को सरामति नाम से जाना जाता है।

प्रश्न 6. नागालैंड राज्य के राजकीय पशु का नाम बताइए?
उत्तर- नागालैंड राज्य के राजकीय पशु का नाम मिथुन है।

प्रश्न 7. नागालैंड राज्य के राजकीय पेड़ का नाम बताइए?
उत्तर- नागालैंड राज्य के राजकीय पेड़ का नाम एल्‍डर है।

प्रश्न 8. नागालैंड राज्य का सबसे बड़ा शहर कौन सा है?
उत्तर- नागालैंड राज्य का सबसे बड़ा शहर कोहिमा है।

प्रश्न 9. नागालैंड राज्य की लोकसभा की सीटों की संख्या बताइए?
उत्तर- नागालैंड राज्य की लोकसभा की सीटों की संख्या 01 है।

प्रश्न 10. नागालैंड राज्य की राज्यसभा की सीटों की संख्या बताइए?
उत्तर- नागालैंड राज्य की राज्यसभा की सीटों की संख्या 01 है।

प्रश्न 11. नागालैंड राज्य का मुख्य आधार क्या है?
उत्तर- नागालैंड राज्य का मुख्य आधार चावल है। यहां सबसे ज्यादा चावल खाए जाते हैं।

प्रश्न 12. नागालैंड राज्य का क्षेत्रफल क्या है?
उत्तर- नागालैंड राज्य का क्षेत्रफल 16579 वर्ग किलोमीटर है।

प्रश्न 13. नागालैंड राज्य की मुख्य नदियों के नाम बताइए?
उत्तर- नागालैंड राज्य की मुख्य नदियों के नाम धनसिरी, दिखू , डोयंग और झांजी हैं।

प्रश्न 14. नागालैंड राज्य के मुख्य त्योहार का नाम बताइए?
उत्तर- नागालैंड राज्य के मुख्य त्योहार का नाम होर्नबिल त्योहार है।

प्रश्न 15. नागालैंड की प्रमुख फसलों के नाम बताइए?
उत्तर- नागालैंड की प्रमुख फसलों के नाम चावल, मक्का, बाजरा, दालें, तिलहन, गन्ना, आलू, केला, अनानास, संतरा, लीची, अदरक, रतालू आदि हैं।

प्रश्न 16. नागालैंड के सबसे बड़े शहर का नाम बताइए?
उत्तर- नागालैंड के सबसे बड़े शहर का नाम दीमापुर है।

प्रश्न 17. नागालैंड में विधानसभा की सीटों की संख्या बताइए?
उत्तर- नागालैंड में विधानसभा की सीटों की संख्या 60 है।

प्रश्न 18. नागालैंड राज्य की साक्षारता दर कितनी है?
उत्तर- नागालैंड राज्य की साक्षारता दर 80.11 प्रतिशत है।

प्रश्न 19. नागालैंड में कितनी जनजातियाँ हैं?
उत्तर- नागालैंड में तकरीबन 16 तरह की जनजातियाँ हैं।

प्रश्न 20. नागालैंड की जनजातियों के नाम बताइए?
उत्तर- नागालैंड की जनजातियों के नाम अंगामी, आओ, चख़ेसंग, चांग, दिमासा कचारी, खियमनिंगान, कोनयाक, लोथा, फोम, पोचुरी, रेंगमा, संगतम, सूमी, इंचुंगेर, कुकी और ज़ेलियांग हैं।

प्रश्न 21. नागालैंड के राजकीय पुष्प का नाम बताइए?
उत्तर- नागालैंड के राजकीय पुष्प का नाम रोडोडेंड्रोन है।

प्रश्न 22. नागालैंड किस देश के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा साझा करता है?
उत्तर- नागालैंड म्यांमार के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा साझा करता है।

प्रश्न 23. नागालैंड में कितने पक्षी पाए जाते हैं?
उत्तर- नागालैंड में सफ़ेद गिद्ध, काला तीतर, धूसर तीतर, सामान्य मोर, ब्ल्यू रॉक कबूतर, चितकबरा कबूतर, हुपु, मालाबार पाइड हॉर्नबिल आदि पक्षी पाए जाते हैं।

प्रश्न 24. नागालैंड की कितनी आबादी कृषि पर निर्भर है?
उत्तर- नागालैंड की 85% आबादी आज भी खेतीबाड़ी पर ही निर्भर है।

प्रश्न 25. कोहिमा समुद्र तल से कितनी ऊंचाई पर स्थित है?
उत्तर- कोहिमा समुद्र तल से 1495 मीटर ऊंचाई पर स्थित है।

प्रश्न 26. नागालैंड को पहले किस नाम से जाना जाता था?
उत्तर- नागालैंड को पहले नागा हिल्स के नाम से जाना जाता था।

प्रश्न 27. यात्रियों के लिए नागालैंड घूमने के लिहाज से कब अच्छा होता है?
उत्तर- यात्रियों के लिए नागालैंड घूमने के लिहाज से अक्तूबर से लेकर मई महीने तक अच्छा होता है।

प्रश्न 28. नागालैंड की आर्थिक दर कितनी है?
उत्तर- अनुमान के मुताबिक आज के समय में नागालैंड की आर्थिक दर 10% है।

प्रश्न 29. रंगपहाड़ रिजर्व कहाँ पर स्थित है?
उत्तर- रंगपहाड़ वन्यजीव अभ्यारण दीमापुर में स्थित है।

प्रश्न 30. असम राज्य नागालैंड के किस हिस्से में स्थित है?
उत्तर- असम राज्य नागालैंड के पश्चिम दिशा में स्थित है।

प्रश्न 31. विष्णु सहाय कौन थे?
उत्तर- विष्णु सहाय को नागालैंड और असम के राज्यपाल के तौर पर जाना जाता है।

प्रश्न 32. नागालैंड के एक राष्ट्रीय उद्यान का नाम बताइए?
उत्तर- नागालैंड के एक राष्ट्रीय उद्यान का नाम इंतांकी है।

प्रश्न 33. नागालैंड में कुल कितने वन्यजीव अभयारण्य हैं?
उत्तर- नागालैंड में कुल तीन वन्यजीव अभयारण्य हैं।

प्रश्न 34. नागालैंड के एकमात्र बांध का नाम बताइए?
उत्तर- नागालैंड के एकमात्र बांध का नाम डोयांग बांध है।

प्रश्न 35. एशिया के सबसे बड़े चर्च का नाम बताइए?
उत्तर- एशिया के सबसे बड़े चर्च का नाम सुमी बैपटिस्ट चर्च है।

प्रश्न 36. नागालैंड की उस महिला का नाम बताइए जिसे पद्म विभूषण पुरस्कार मिला था?
उत्तर- नागालैंड की उस महिला का नाम रानी गाइदिन्ल्यू था।

प्रश्न 37. नागालैंड के दूसरे मुख्यमंत्री का नाम बताइए?
उत्तर- नागालैंड के दूसरे मुख्यमंत्री का नाम टीएन अंगामी था।

प्रश्न 38. फकीम वन्यजीव अभयारण्य की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर- फकीम वन्यजीव अभयारण्य की स्थापना 1983 में हुई थी।

प्रश्न 39. नागालैंड के प्रसिद्ध बांध का नाम बताइए?
उत्तर- नागालैंड के प्रसिद्ध बांध का नाम दोयांग बांध है।

प्रश्न 40. नागालैंड विश्वविद्यालय की नींव कब रखी गई थी?
उत्तर- नागालैंड विश्वविद्यालय की नींव वर्ष 1994 में रखी गई थी।

प्रश्न 41. कोहिमा का युद्ध कब लड़ा गया था?
उत्तर- कोहिमा का युद्ध 4 अप्रैल से 22 जून 1944 तक लड़ा गया था।

प्रश्न 42. श्री टी. जे. लोंगकुमेर कौन हैं?
उत्तर- श्री टी. जे. लोंगकुमेर नागालैंड में पुलिस महानिदेशक हैं।

प्रश्न 43. नागालैंड की सीमाएं किससे लगती हैं?
उत्तर- नागालैंड की सीमाएं असम, अरूणाचल प्रदेश, मणिपुर, म्‍यांमार से लगती हैं।

प्रश्न 44. नागालैंड के निवासी किस प्रकार की कृषि प्रणाली अपनाते हैं?
उत्तर- नागालैंड के निवासी स्थानांतरण खेती की कृषि प्रणाली अपनाते हैं।

प्रश्न 45. नागालैंड को किसकी भूमि कहा जाता है?
उत्तर- नागालैंड को उत्सव की भूमि कहकर पुकारा जाता है।

प्रश्न 46. हॉर्नबिल उत्सव की शुरुआत कब हुई थी?
उत्तर- हॉर्नबिल उत्सव की शुरुआत साल 2000 से हुई थी।

प्रश्न 47. फाल्कन पक्षी की धरती किसे कहा जाता है?
उत्तर- फाल्कन पक्षी की धरती नागालैंड को कहा जाता है।

प्रश्न 48. एशिया के दूसरे बड़े गाँव का नाम बताइए?
उत्तर- एशिया के दूसरे बड़े गाँव का नाम बारा बस्ती है।

प्रश्न 49. द्ज़ूकू लिली के फूल सबसे ज्यादा कहां पाए जाते हैं?
उत्तर- द्ज़ूकू लिली के फूल सबसे ज्यादा द्ज़ूकू घाटी में पाए जाते हैं।

प्रश्न 50. नागालैंड के सबसे हरे-भरे गाँव का नाम क्या है?
उत्तर- नागालैंड के सबसे हरे-भरे गाँव का नाम खोनोमा गांव है।

अन्य राज्यों के सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर के लिएयहां क्लिक करें

Leave a Reply