एनसीईआरटी समाधान कक्षा 9 हिंदी कृतिका अध्याय 1 इस जल प्रलय में

Photo of author
PP Team

छात्र इस आर्टिकल के माध्यम से एनसीईआरटी समाधान कक्षा 9 हिंदी कृतिका अध्याय 1 इस जल प्रलय में प्राप्त कर सकते हैं। इस आर्टिकल पर सरल भाषा में कक्षा 9 कृतिका पाठ 1 के प्रश्न उत्तर (class 9 hindi kritika chapter 1 question answer) दिए हुए हैं। छात्र कृतिका पाठ 1 के प्रश्न उत्तर से परीक्षा की तैयारी अच्छे से कर सकते हैं। कक्षा 9 हिंदी कृतिका के एनसीईआरटी समाधान (ncert solutions for class 9 hindi kritika) के लिए छात्रों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जायेगा। कक्षा 9 कृतिका पाठ 1 प्रश्न उत्तर पूरी तरह से निःशुल्क हैं। कक्षा 9 हिंदी कृतिका अध्याय 1 इस जल प्रलय में के प्रश्न उत्तर नीचे देखें।

Ncert Solutions for class 9 Hindi Kritika chapter 1

कक्षा 9 हिंदी कृतिका अध्याय 1 इस जल प्रलय में के लिए एनसीईआरटी समाधान (ncert solutions for class 9 hindi kritika chapter 1) सीबीएसई सिलेबस को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। साथ ही हमने कक्षा 9 कृतिका किताब पाठ 1 के प्रश्न उत्तर बनाने में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की सहायता ली है।

प्रश्न-अभ्यास

प्रश्न 1 – बाढ़ की खबर सुनकर लोग किस तरह की तैयारी करने लगे?

उत्तर :- जैसे ही लोगों ने बाढ़ के बारे में और जब बाढ़ का पानी प्रवेश भी करने लगा तो लोग घर में ईंधन, आलू, मोमबत्ती, दियासलाई, पीने का पानी और कांपोज की गोलियाँ जमाकर बैठ गए और प्रतीक्षा करने लगे।

प्रश्न 2 – बाढ़ की सही जानकारी लेने और बाढ़ का रूप देखने के लिए लेखक क्यों उत्सुक था?

उत्तर :- लेखक के कई उपन्यासों में बाढ़ की विनाश-लीलाओं के अनेक चित्र अंकित हुए हैं। किंतु, गाँव में रहते हुए बाढ़ से घिरने, बहने, भंसने और भोगने का अनुभव कभी नहीं हुआ। इसलिए लेखक बाढ़ की सही जानकारी लेने और बाढ़ का रूप देखने के लिए उत्सुक था।

प्रश्न 3 – सबकी जुबान पर एक ही जिज्ञासा-‘पानी कहाँ तक आ गया है?’-इस कथन से जनसमूह की कौन-सी भावनाएँ व्यक्त होती हैं?

उत्तर :- पहाड़ का पानी कहां तक आ गया है इस कथन से जनसमूह की अनेक भावनाएं प्रकट होती है। कुछ लोग बाढ़ के पानी को देखने में उत्सुकता दिखा रहे हैं। कुछ लोगों में तो इतनी उत्सुकता है कि वो मोटर, स्कूटर, ट्रैक्टर, ट्रक, रिक्शा और कुछ तो पैदल देखने के लिए ही चलें गए। कहीं कुछ लोग इतना डरे हुए थे कि अपनी सुरक्षा के लिए पहले से ही तैयारियां जुटा रहे थे।

प्रश्न 4 – मृत्यु का तरल दूत’ किसे कहा गया है और क्यों?

उत्तर :- जो लोग बाढ़ के पानी को देखने गए थे जब उन्होंने सड़क के किनारे गेरुआ रंग का पानी उछलते हुए और बेहद रफ्तार से अपनी ओर आते हुए देखा। जिससे कुछ लोग डर रहे थी उसी को उन्होने मृत्यु का तरल दूत कहा है।

प्रश्न 5 – आपदाओं से निपटने के लिए अपनी तरफ़ से कुछ सुझाव दीजिए।

उत्तर :- आपदाओं से निपटने के लिए हमें कुछ तैयारियां पहले से ही रखनी चाहिए ताकि उस संकट से कुछ हद तक बचा जा सके। बाढ़ जैसी आपदा में घर की छतों को ठीक कराके रखना चाहिए। आस पास की जगह को साफ रखना चाहिए ताकि बिखरा सामान इधर-उधर कहीं किसी को न लगे। बिजली गिरने के समय बाहर सीधा चलने की जगह लेट जाना चाहिए। कहीं सुरक्षित जगह पर छिप जाना चाहिए। जब तक न लगे कि आप आराम से घर जा सकते हैं, बाहर नहीं निकलना चाहिए।

प्रश्न 6 – ईह! जब दानापुर डूब रहा था तो पटनियाँ बाबू लोग उलटकर देखने भी नहीं गए…अब बूझो!’-इस कथन द्वारा लोगों की किस मानसिकता पर चोट की गई है?

उत्तर :- लेखक ने उन लोगों के मानसिकता पर चोट की है जो केवल अपनी चिंता करते हैं। उनको दूसरों की थोड़ी भी चिंता नहीं होती है। बिहार बाढ़ग्रस्त हो रहा था, उसके बारे में लोग खबर सुन रहे थे, कुछ लोग हंस रहे थे और लोग उत्साहित भी हो रहे थे। लेखक का कहना का मतलब साफ है कि बिहार में हर साल काफी जिलों में बाढ़ आती है, लेकिन उसे देखने कोई नहीं जाता है। सब लोग मन बहलाते हैं।

प्रश्न 7 – खरीद-बिक्री बंद हो चुकने पर भी पान की बिक्री अचानक क्यों बढ़ गई थी?

उत्तर :- जब पूरे शहर में बाढ़ का पानी अपनी जदोजहद दिखा रहा था तब लोग सामान इधर-उधर उठाए घूम रहे थे। ऐसे में दुकानों पर कोई क्या खरीदता। खरीद-बिक्री बंद हो गई। लेकिन पान की बिक्री इसलिए बढ़ी क्योंकि सभी बाढ़ के बारे में बात करने के लिए पान की दुकान के पास इकट्ठे हो रहे थे, हँस रहे थे, कोई डरते हुए बात कर रहा था। साथ ही लोग पान भी खा रहे थे।

प्रश्न 8 – जब लेखक को यह अहसास हुआ कि उसके इलाके में भी पानी घुसने की संभावना है तो उसने क्या-क्या प्रबंध किए?

उत्तर :- लेखक को जब पता चला कि उसके इलाके में पानी घुसने की संभावना है तो लेखक ने सबसे पहले अपनी गृहस्वामी से गैस के बारे में पूछा। ईंधन, आलू, मोमबत्ती, दियासलाई, पीने का पानी और कांपोज की गोलियाँ का प्रबंध किया। पत्र-पत्रिकाओं और हिंदी बांग्ला की किताबें इकट्टी की। लेखक सोच रहा था कि अगर पानी आ गया तो इस प्रबंध से हमारा कुछ दिनों तक गुजारा चल जायेगा।

प्रश्न 9 – बाढ़ पीड़ित क्षेत्र में कौन-कौन सी बीमारियों के फैलने की आशंका रहती है?

उत्तर :- बाढ़ पीड़ित क्षेत्र में बीमारियों का खतरा बहुत बढ़ जाता है। डायरिया, मलेरिया, हैजा, टाइफाइड और उल्टी-दस्त होने की बीमारी का खतरा बढ़ जाता हैं। अधिकतर मलेरिया जैसी बीमारी का ज्यादा खतरा रहता है। क्योंकि बाढ़ के पानी के कारण बहुत मच्छर आ जाते हैं। साथ ही पानी में ज्यादा समय बिताने के कारण पैर में घाव बन जाते हैं।

प्रश्न 10 – नौजवान के पानी में उतरते ही कुत्ता भी पानी में कूद गया। दोनों ने किन भावनाओं के वशीभूत होकर ऐसा किया?

उत्तर :- ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि हम सब भी जानते है कुत्ता वफादार होता है। दोनों का आपस में लगाव, प्रेमभाव था। उन्हें एक दूसरे की चिंता थी। इसलिए नौजवान के पानी में उतरते ही कुत्ता भी पानी में कूद गया।

प्रश्न 11 – अच्छा है, कुछ भी नहीं। कलम थी, वह भी चोरी चली गई। अच्छा है, कुछ भी नहीं- मेरे पास।’-मूवी कैमरा, टेप रिकॉर्डर आदि की तीव्र उत्कंठा होते हुए भी लेखक ने अंत में उपर्युक्त कथन क्यों कहा?

उत्तर :- लेखक बाढ़ के कारण हो रहे, दृश्य को मूवी कैमरा में उतरना चाहता था। साथ वह आवाज को भी टेप रिकॉर्डर में रिकॉर्ड करना चाहता था। लेकिन यह सब न होने के कारण लेखक इन सभी को लिखना चाहता था। आखिरकार कलम भी चोरी हो गई। फिर लेखक कहता अब कुछ भी नहीं है मेरे पास, लेखक इन सभी दृश्य को केवल अपने मन में ही संजोकर रख पाया।

प्रश्न 12 – आपने भी देखा होगा कि मीडिया द्वारा प्रस्तुत की गई घटनाएँ कई बार समस्याएँ बन जाती हैं, ऐसी किसी घटना को उल्लेख कीजिए।

उत्तर :- आज की दुनिया में मीडिया हर घर तक पहुँच गई है। संसार भर में मीडिया ऑनलाइन के संसाधनों का प्रयोग करके अधिक से अधिक लोगों के पास अपनी बातों को पहुंचता है। आज के इस युग में हर आदमी के पास सोशल मीडिया के सभी संसाधन होने के कारण अच्छी और बुरी खबरें बहुत जल्दी पहुँच जाती है। ऐसा जरूर होता है कि सबसे पहले बुरी खबर लोगों के पास जल्दी पहुँचती है। उदाहरण के लिए उत्तराखंड के भूकंप त्रासदी में कम लोगों का मरना। लेकिन मीडिया के द्वारा लोगों के मन में भय को पैदा करना, झूठी बातें बताना, समस्याओं का कारण थी।

प्रश्न 13 – आँखो देखी-सुनी किसी आपदा का वर्णन कीजिए।

उत्तर:- छात्र इसका उत्तर स्वयं लिखने का प्रयास करें।

कक्षा 9 हिंदी कृतिका भाग-1 के सभी पाठ के एनसीईआरटी समाधान नीचे देखें

एनसीईआरटी समाधान :- “कृतिका भाग-1”

अध्यायविषय के नाम
1इस जल प्रलय में
2मेरे संग की औरतें
3रीढ़ की हड्डी
4माटी वाली
5किस तरह आखिरकार मैं हिंदी में आया

कक्षा 9 कृतिका पाठ 1 के प्रश्न उत्तर (kritika class 9 chapter 1 question answer) प्राप्त करके आपको कैसा लगा? हमें अपने सुझाव कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं। इसके अलावा आप हमारे एनसीईआरटी के पेज से सभी विषयों के एनसीईआरटी समाधान (NCERT Solutions in hindi) और हिंदी में एनसीईआरटी की पुस्तकें (NCERT Books In Hindi) भी प्राप्त कर सकते हैं।

कक्षा 9 हिंदी किताब क्षितिज, स्पर्श, संचयन के प्रश्न उत्तरयहां से देखें

Leave a Reply