Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पंजाब सामान्य ज्ञान प्रश्न (Punjab GK Questions In Hindi)

Photo of author
Ekta Ranga

पंजाब सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर (Punjab GK Question Answer In Hindi)- भारत का जब बंटवारा हुआ तो उस घटना से ना जाने कितनों के घर उजड़े और कितनों की जिंदगी खराब हो गई थी। कितना मुश्किल से समय गुजरा होगा उस वक़्त। सभी लोगों ने इस बंटवारे को दिल पर पत्थर रखकर स्वीकार किया था। पंजाब भी एक ऐसा ही राज्य था जिसने इस दुख को गहराई से झेला। पंजाब राज्य एक बहुत ही खूबसूरत राज्य है। इसका आधा हिस्सा आज के समय में पाकिस्तान में है। पंजाब को पांच नदियों की धरती के नाम से जाना जाता है। इस राज्य की जनसंख्या भी अच्छी ख़ासी है। पंजाब राज्य के 22 जिले हैं। पंजाब को गेहूं के उत्पादन के लिए जाना जाता है।

पंजाब सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर (Punjab GK Question Answer In Hindi)

पंजाब का नाम सुनते ही दिमाग में लस्सी, छोले की सब्जी और पूड़ी का ख्याल आ जाता है। पंजाब राज्य की संस्कृति बहुत ही अनोखी है। लोहड़ी और बैसाखी यहां के प्रमुख त्योहार हैं। भांगड़ा नृत्य की तो पूरी दुनिया दीवानी है। पंजाब का खाना बहुत ही लज़ीज़ होता है। पंजाब राज्य में पंजाबी बोली जाती है। सलवार-सूट को प्रसिद्ध करने का श्रेय पंजाब को ही जाता है। क्या आपको पंजाब की एक खासियत के बारे में पता है कि इस राज्य से ही सबसे अधिक लोग सेना में जाते हैं। पंजाब राज्य का गठन 1 नवम्बर 1966 को हुआ था। इस राज्य की राजधानी चंडीगढ़ है। आपको यह जानकार हैरानी होगी कि एक समय पर हिमाचल प्रदेश और हरियाणा पंजाब का ही हिस्सा हुआ करते थे। तो आइए आज हम पंजाब राज्य की जानकारी प्राप्त करते हैं।

पंजाब सामान्य ज्ञान के 50 प्रश्न उत्तर (Punjab 50 GK Question Answer In Hindi)

प्रश्न 1. पंजाब राज्य की राजधानी क्या है?
उत्तर- पंजाब राज्य की राजधानी चंडीगढ़ है।

प्रश्न 2. पंजाब का सबसे बड़ा शहर कौन सा है?
उत्तर- पंजाब का सबसे बड़ा शहर लुधियाना है।

प्रश्न 3. पंजाब राज्य का गठन कब हुआ था?
उत्तर- पंजाब राज्य का गठन 1 नवम्बर 1966 को हुआ था।

प्रश्न 4. पंजाब राज्य में कुल कितने जिले हैं?
उत्तर- पंजाब राज्य में कुल 23 जिले हैं।

प्रश्न 5. पंजाब के वर्तमान राज्यपाल कौन हैं?
उत्तर- पंजाब के वर्तमान राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित हैं।

प्रश्न 6. पंजाब के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन हैं?
उत्तर- पंजाब के वर्तमान मुख्यमंत्री भगवंत मान हैं।

प्रश्न 7. पंजाब राज्य का कुल क्षेत्रफल क्या है?
उत्तर- पंजाब राज्य का कुल क्षेत्रफल 50362 कि.मी. है।

प्रश्न 8. पंजाब राज्य की राज्यसभा की सीटों की संख्या बताइए?
उत्तर- पंजाब राज्य की राज्यसभा की सीटों की संख्या 7 है।

प्रश्न 9. पंजाब राज्य की लोकसभा की सीटों की संख्या बताइए?
उत्तर- पंजाब राज्य की लोकसभा की सीटों की संख्या 13 है।

प्रश्न 10. पंजाब राज्य की राजभाषा क्या है?
उत्तर- पंजाब राज्य की राजभाषा पंजाबी है।

प्रश्न 11. पंजाब की साक्षरता दर कितनी है?
उत्तर- पंजाब की साक्षरता दर 76.68 % है।

प्रश्न 12. पंजाब में कौन सी लिपि का प्रयोग होता है?
उत्तर- पंजाब में गुरुमुखी लिपि का प्रयोग होता है।

प्रश्न 13. पंजाब की पाँच नदियों के नाम बताइए?
उत्तर- पंजाब की पाँच नदियों के नाम हैं सतलुज, ब्यास, रावी, चिनाब और झेलम।

प्रश्न 14. पंजाब राज्य के प्रथम गुरु का नाम बताइए?
उत्तर- पंजाब राज्य के प्रथम गुरु का नाम गुरु नानक था।

प्रश्न 15. पंजाब राज्य के लोगों का मुख्य व्यवसाय क्या है?
उत्तर- पंजाब राज्य के लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि ही है।

प्रश्न 16. पंजाब किस राज्य के साथ अपनी अंतर्राष्ट्रीय सीमा साझा करता है?
उत्तर- पंजाब पाकिस्तान के साथ अपनी अंतर्राष्ट्रीय सीमा साझा करता है।

प्रश्न 17. पंजाब राज्य में सबसे ज्यादा किस धान का उत्पादन किया जाता है?
उत्तर- पंजाब में सबसे ज्यादा गेहूं का उत्पादन किया जाता है।

प्रश्न 18. पंजाब का लोकनृत्य क्या है?
उत्तर- पंजाब का लोक नृत्य भांगड़ा है।

प्रश्न 19. पंजाब का प्रसिद्ध त्योहार क्या है?
उत्तर- पंजाब का प्रसिद्ध त्योहार बैसाखी है।

प्रश्न 20. पंजाब के प्रमुख शहरों के नाम बताइए?
उत्तर- पंजाब के प्रमुख शहरों के नाम मोहाली, लुधियाना, अमृतसर, पटियाला और जालंधर है।

प्रश्न 21. पंजाब में कितनी तहसीलें हैं?
उत्तर- पंजाब में 81 तहसीलें हैं।

प्रश्न 22. अमृतसर की एक प्रसिद्ध जगह का नाम बताइए?
उत्तर- अमृतसर की एक प्रसिद्ध जगह का नाम स्वर्ण मंदिर है।

प्रश्न 23. चंडीगढ़ में कौन सा प्रसिद्ध बगीचा है?
उत्तर- चंडीगढ़ में रॉक गार्डन है।

प्रश्न 24. पंजाब के राजकीय पशु का नाम बताइए?
उत्तर- पंजाब के राजकीय पशु का नाम चिंकारा है।

प्रश्न 25. पंजाब के राजकीय पेड़ का नाम बताइए?
उत्तर- पंजाब के राजकीय पेड़ का नाम शीशम है।

प्रश्न 26. गोपीचंद भार्गव कौन थे?
उत्तर- गोपीचंद भार्गव पंजाब राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री थे।

प्रश्न 27. पंजाब को अन्य किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर- पंजाब को रोटी की टोकरी भी कहा जाता है।

प्रश्न 28. पंजाब का पेरिस किसे कहा जाता था?
उत्तर- पंजाब का पेरिस कपूरथला को कहा जाता था।

प्रश्न 29. हरिके बैराज से कौन सी नहर बहती है?
उत्तर- हरिके बैराज से इंदिरा गांधी नहर बहती है।

प्रश्न 30. गुरु गोबिंद सिंह जी ने कौन से पंथ की स्थापना की?
उत्तर- गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की।

प्रश्न 31. बन्दा सिंह बहादुर कौन थे?
उत्तर- बन्दा सिंह बहादुर सिख को सेनानायक के तौर पर याद किया जाता है।

प्रश्न 32. पंजाब में तीज के त्योहार को क्या कहते हैं?
उत्तर- पंजाब में तीज के त्योहार को तीयान कहते हैं।

प्रश्न 33. भगवंत मान की पार्टी का नाम क्या है?
उत्तर- भगवंत मान की पार्टी का नाम आम आदमी पार्टी है।

प्रश्न 34. पंजाब राज्य के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन का नाम बताइए?
उत्तर- पंजाब के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन का नाम भटिंडा जंक्शन है।

प्रश्न 35. भगवंत मान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ कब ली थी?
उत्तर- भगवंत मान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ 16 मार्च 2022 को ली थी।

प्रश्न 36. समझौता एक्सप्रेस भारत से लेकर कहां तक का सफर तय करती है?
उत्तर- समझौता एक्सप्रेस भारत से लेकर पाकिस्तान तक का सफर तय करती है।

प्रश्न 37. पंजाब के नगर निगम की संख्या बताइए?
उत्तर- पंजाब में कुल 13 नगर निगम हैं।

प्रश्न 38. जलियाँवाला बाग कहां पर स्थित है?
उत्तर- जलियाँवाला बाग अमृतसर में स्थित है।

प्रश्न 39. मंडी गोबिंदगढ़ किसके लिए प्रसिद्ध है?
उत्तर- मंडी गोबिंदगढ़ को पंजाब का इस्पात शहर कहा जाता है।

प्रश्न 40. गुरु रामदास जी ने किस शहर की स्थापना की थी?
उत्तर- गुरु रामदास जी ने अमृतसर शहर की स्थापना की थी।

प्रश्न 41. गुरुनानक के सेवक का नाम क्या था?
उत्तर- गुरुनानक के सेवक का नाम मरदाना था।

प्रश्न 42. गुरु अर्जन देव ने कौन सा ग्रंथ लिखा था?
उत्तर- गुरू अर्जन देव ने आदिग्रन्थ लिखा था।

प्रश्न 43. पंजाब के प्रमुख पर्यटन स्थल बताइए?
उत्तर- पंजाब के प्रमुख पर्यटन स्थल जलियांवाला बाग, स्‍वर्ण मंदिर, दुर्गियाना मंदिर, अकाल तख्‍त आदि हैं।

प्रश्न 44. पंजाब की प्रमुख वनस्पतियां कौन-कौन सी हैं?
उत्तर- सेब, संतरे, शहतूत, बादाम पंजाब की प्रमुख वनस्पतियां हैं।

प्रश्न 45. पंजाब के प्रसिद्ध व्यंजन बताइए?
उत्तर- पंजाब के प्रसिद्ध व्यंजन मक्के की रोटी तथा सरसों का साग, चिकन तंदूरी है।

प्रश्न 46. गुरु तेग बहादुर का सिर किसने काटा?
उत्तर- गुरु तेग बहादुर का सिर औरंगजेब ने काटा था।

प्रश्न 47. पंजाब में कुल कितने बांध हैं?
उत्तर- पंजाब में कुल 14 बांध हैं।

प्रश्न 48. पंजाब की स्मार्ट सिटी के नाम बताइए?
उत्तर- पंजाब की स्मार्ट सिटी लुधियाना, अमृतसर और जालंधर है।

प्रश्न 49. पंजाब की सभ्यता का नाम बताइए?
उत्तर- पंजाब की सभ्यता का नाम सिंधु घाटी सभ्यता है।

प्रश्न 50. वैदिक काल में पंजाब को क्या कहते थे?
उतर- वैदिक काल में पंजाब को सप्त सिन्धु के नाम से जाना जाता था।

अन्य राज्यों के सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर के लिएयहां क्लिक करें

Leave a Reply