Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

सिक्किम सामान्य ज्ञान प्रश्न (Sikkim GK Questions In Hindi)

Photo of author
Ekta Ranga

सिक्किम सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर (Sikkim GK Question Answer In Hindi)- मैं एक सुंदर जगह पर खो गई थी। वहां चारों तरफ देखने पर नज़र आया कि वहां बड़े पर्वत शिखर थे, घने वन, झरने और नदियां थीं। वह जगह इतनी सुंदर थी कि मुझे शायद अपने खोने का भी डर नहीं लग रहा था। एक झरने ने मुझे बहुत ही ज्यादा आकर्षित कर लिया था। मैं झट से उस झरने में कूद गई। मैं इस पल का आनंद ले ही रही थी कि मुझे एक ज़ोर का झटका लगा। मैंने देखा कि मैं अपने बिस्तर पर थी। और मैं एक सपना देख रही थी। सामने मेरा लैपटॉप था। स्क्रीन पर सिक्किम राज्य की तस्वीर खुली हुई थी। उस तस्वीर में ठीक वैसे ही दृश्य थे जैसे कि मैंने अपने सपने में देखे।

सिक्किम सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर (Sikkim GK Question Answer In Hindi)

सिक्किम पूर्वोत्तर भारत का एक खूबसूरत राज्य है। इस राज्य में हर साल हजारों की संख्या में पर्यटक सिक्किम घूमने आते हैं। सिक्किम की राजधानी गंगटोक है। गंगटोक भी पर्यटकों को खूब लुभाता है। यह बहुत ही छोटा सा राज्य है। इस राज्य की प्रमुख भाषा अंग्रेज़ी, सिक्किमी, लेपचा और नेपाली है। यही एक राज्य है जहां सबसे ज्यादा गर्म पानी के झरने पाए जाते हैं। यह राज्य इलाईची उत्पादन के लिए भी जाना जाता है। आपको इस राज्य में अनेकों नेपाली लोग देखने को मिल जाएंगे। इस राज्य की स्थापना 16 मई 1975 को हुई थी। तो आइए आज हम सिक्किम राज्य को अच्छे से जानते हैं। आज हम सिक्किम राज्य पर सामान्य ज्ञान के 50 प्रश्न उत्तर पढ़ेंगे।

सिक्किम सामान्य ज्ञान के 50 प्रश्न उत्तर (Sikkim 50 GK Question Answer In Hindi)

प्रश्न 1. सिक्किम राज्य की राजधानी क्या है?
उत्तर- सिक्किम राज्य की राजधानी गंगटोक है।

प्रश्न 2. सिक्किम राज्य के कुल जिलों की संख्या बताइए?
उत्तर- सिक्किम राज्य के कुल जिलों की संख्या 6 है।

प्रश्न 3. सिक्किम की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर- सिक्किम की स्थापना 16 मई 1975 को हुई थी।

प्रश्न 4. सिक्किम की पहली राजधानी का नाम बताइए?
उत्तर- सिक्किम की पहली राजधानी का नाम युकसोम था।

प्रश्न 5. सिक्किम का कुल क्षेत्रफल बताइए?
उत्तर- सिक्किम का कुल क्षेत्रफल 7,096 वर्ग किलोमीटर है।

प्रश्न 6. सिक्किम में विधानसभा की सीटों की संख्या बताइए?
उत्तर- सिक्किम में विधानसभा की सीटों की संख्या 32 है।

प्रश्न 7. सिक्किम में लोकसभा की सीटों की संख्या बताइए?
उत्तर- सिक्किम में लोकसभा की सीटों की संख्या 1 है।

प्रश्न 8. सिक्किम में राज्यसभा की सीटों की संख्या बताइए?
उत्तर- सिक्किम में राज्यसभा की सीटों की संख्या 1 है।

प्रश्न 9. सिक्किम राज्य की आधिकारिक भाषा कौन सी है?
उत्तर- सिक्किम राज्य की आधिकारिक भाषा नेपाली और अंग्रेज़ी है।

प्रश्न 10. सिक्किम के राजकीय पशु का नाम बताइए?
उत्तर- सिक्किम के राजकीय पशु का नाम लाल पांडा है।

प्रश्न 11. सिक्किम के राजकीय पक्षी का नाम बताइए?
उत्तर- सिक्किम के राजकीय पक्षी का नाम रक्त तीतर है।

प्रश्न 12. सिक्किम के राजकीय पुष्प का नाम बताइए?
उत्तर- सिक्किम के राजकीय पुष्प का नाम नोबेल ऑर्किड है।

प्रश्न 13. सिक्किम राज्य के राजकीय पेड़ का नाम बताइए?
उत्तर- सिक्किम राज्य के राजकीय पेड़ का नाम रोडोडेंड्रोन है।

प्रश्न 14. सिक्किम के सबसे ऊंचे पर्वत का नाम बताइए?
उत्तर- सिक्किम के सबसे ऊंचे पर्वत का नाम माउंट कंचनजंगा है।

प्रश्न 15. माउंट कंचनजंगा की ऊंचाई कितनी है?
उत्तर- माउंट कंचनजंगा की ऊंचाई 8,586 मीटर है।

प्रश्न 16. सिक्किम राज्य की प्रमुख नदी का नाम बताइए?
उत्तर- सिक्किम राज्य की प्रमुख नदी का नाम तिस्ता नदी है।

प्रश्न 17. चोलमू झील समुद्र तट से कितनी ऊंची है?
उत्तर- चोलमू झील समुद्र तट से 18000 फीट ऊंची है।

प्रश्न 18. तिस्ता नदी की सहायक नदियों के नाम बताइए?
उत्तर- तिस्ता नदी की सहायक नदियां हैं लाचुंग चू, रोंगी चू और रंगपो चू।

प्रश्न 19. सिक्किम की सबसे बड़ी नदी का नाम बताइए?
उत्तर- सिक्किम की सबसे बड़ी नदी का नाम गुरुडोंगमार झील है।

प्रश्न 20. ज़ेमू ग्लेशियर कहां पर स्थित है?
उत्तर- ज़ेमू ग्लेशियर कंचनजंघा पर्वत के बीचों बीच स्थित है।

प्रश्न 21. काजी लेंडुप दोरजी खंगसरपा कौन थे?
उत्तर- काजी लेंडुप दोरजी खंगसरपा सिक्किम के प्रथम मुख्यमंत्री थे।

प्रश्न 22. सिक्किम के वर्तमान मुख्यमंत्री का नाम बताइए?
उत्तर- सिक्किम के वर्तमान मुख्यमंत्री का नाम श्री. प्रेम सिंह तमांग गोले है।

प्रश्न 23. सिक्किम के वर्तमान राज्यपाल का नाम बताइए?
उत्तर- सिक्किम के वर्तमान राज्यपाल का नाम श्री गंगा प्रसाद है।

प्रश्न 24. सिक्किम के प्रथम मुख्य सचिव का नाम बताइए?
उत्तर- सिक्किम के प्रथम मुख्य सचिव का नाम टीएस ग्याल्त्शेन है।

प्रश्न 25. लोकसभा के वर्तमान सदस्य का नाम बताइए?
उत्तर- लोकसभा के वर्तमान सदस्य का नाम श्री. इंद्रा हैंग लिंबू है।

प्रश्न 26. सिक्किम राज्य की जनसंख्या कितनी है?
उत्तर- सिक्किम राज्य की जनसंख्या 610577 है।

प्रश्न 27. सिक्किम में कुल कितनी झीलें हैं?
उत्तर- सिक्किम में कुल 227 झीलें हैं।

प्रश्न 28. सिक्किम राज्य का मुख्य त्योहार कौन सा है?
उत्तर- सिक्किम राज्य का मुख्य त्योहार लोसर है।

प्रश्न 29. सिक्किम की सीमा किससे लगती है।
उत्तर- सिक्किम की सीमा पश्चिम बंगाल, नेपाल, चीन, तिब्बत, भूटान से लगती है।

प्रश्न 30. सिक्किम राज्य के लोकनृत्य कौन से हैं?
उत्तर- सिक्किम राज्य के लोकनृत्य मास्क नृत्य, लू खंग्टामो, रेचुंगमा, मारूनी और लिंबो या सुब्बा लोक नृत्य हैं।

प्रश्न 31. सिक्किम राज्य में तितली की कितनी प्रजाति पाई जाती हैं?
उत्तर- सिक्किम राज्य में तितली की 700 जातियाँ पाई जाती हैं।

प्रश्न 32. सिक्किम राज्य के मुख्य त्योहार बताइए?
उत्तर- माघी संक्रान्ति, दुर्गापूजा, लक्ष्मीपूजा व चैत्र दसई/राम नवमी, दसई त्यौहार, सोनम लोसुंग, नामसूंग, तेन्दोग हलो सम फाट, तेन्दोग पर्वत पूजा, लोसर आदि राज्य के प्रमुख त्यौहार हैं।

प्रश्न 33. सिक्किम के एक प्रसिद्ध मठ का नाम बताइए?
उत्तर- पेमयांग्त्से मोनास्ट्री।

प्रश्न 34. सिक्किम राज्य के प्रसिद्ध खेल कौन से हैं?
उत्तर- सिक्किम राज्य के प्रसिद्ध खेल क्रिकेट और फुटबॉल हैं।

प्रश्न 35. सिक्किम में कौन सी जनजाति रहती है?
उत्तर- सिक्किम में नेपाली, भूरिया, लेच्चा, गोरखा, क्षेत्री, नेवार, तमांग, मागर जनजाति निवास करती है।

प्रश्न 36. सिक्किम राज्य के अंतिम चोग्याल राजा का नाम बताइए?
उत्तर- सिक्किम राज्य के अंतिम चोग्याल राजा का नाम पाल्डेन थोंडुप नामग्याल था।

प्रश्न 37. सिक्किम के प्रमुख उद्योग क्या है बताइए?
उत्तर- सिक्किम के प्रमुख उद्योग कलाई घड़ी, फल जैम, बीयर, माचिस, चाय उद्योग हैं।

प्रश्न 38. सिक्किम के राष्ट्रीय उद्यान का नाम बताइए?
उत्तर- कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान।

प्रश्न 39. नाथू ला दर्रा की ऊंचाई कितनी है?
उत्तर- नाथू ला दर्रा की ऊंचाई 4310 फीट है।

प्रश्न 40. पूर्वी सिक्किम जिले में कौन सी झील है?
उत्तर- त्सोमगो झील।

प्रश्न 41. सिक्किम में सबसे ज्यादा किस चीज़ का उत्पादन होता है?
उत्तर- सिक्किम में सबसे ज्यादा बड़ी इलायची का उत्पादन किया जाता है।

प्रश्न 42. सिक्किम में दिवाली का अन्य नाम क्या है?
उत्तर- सिक्किम में दिवाली का अन्य नाम तिहाड़ महोत्सव है।

प्रश्न 43. सिक्किम में 16 मई को क्या मनाया जाता है?
उत्तर- सिक्किम में 16 मई को सिक्किम दिवस मनाया जाता है।

प्रश्न 44. आशीष थापा कौन है?
उत्तर- आशीष थापा सिक्किम के पहले क्रिकेटर हैं।

प्रश्न 45. सुबेक्षा श्री प्रधान कौन है?
उत्तर- सुबेक्षा श्री प्रधान ने मिस सिक्किम 2022 का खिताब जीता था।

प्रश्न 46. सिक्किम के पहले हवाई अड्डे का नाम बताइए?
उत्तर- सिक्किम के पहले हवाई अड्डे का नाम पाक्योंग है।

प्रश्न 47. पेलिंग शहर के एक झरने का नाम बताइए?
उत्तर- कंचनजंगा झरना।

प्रश्न 48. बांग्लादेश में किस नदी का ब्रह्मपुत्र नदी से मिलन होता है?
उत्तर- बांग्लादेश में तीस्ता नदी का ब्रह्मपुत्र नदी से मिलन होता है।

प्रश्न 49. सिक्किम राज्य का मुख्य धर्म क्या है?
उत्तर- सिक्किम राज्य का मुख्य धर्म हिंदू है।

प्रश्न 50. सिक्किम राज्य में कुल कितने स्कूल हैंं?
उत्तर- सिक्किम राज्य में कुल 1,157 स्कूल हैं।

अन्य राज्यों के सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर के लिएयहां क्लिक करें

Leave a Reply