Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

त्रिपुरा सामान्य ज्ञान प्रश्न (Tripura GK Questions In Hindi)

Photo of author
Ekta Ranga

त्रिपुरा सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर (Tripura GK Question Answer In Hindi)- हिंदू धर्म में 52 शक्तिपीठ पूजनीय हैं। हमारे देश में 42 शक्तिपीठ हैं। बाकी के बचे शक्तिपीठ विदेश में हैं। सभी का अपना अलग महत्व है। भारत का एक ऐसा भी राज्य है जिसका नाम भी शक्तिपीठ पर रखा गया और वो राज्य है त्रिपुरा। त्रिपुरा का नाम माता त्रिपुर सुंदरी की तर्ज पर रखा गया था। त्रिपुर सुंदरी मंदिर बहुत ही खूबसूरत है। यह मंदिर त्रिपुरा के उदयपुर शहर में बसा है। त्रिपुरा राज्य अपने आप में बहुत अनोखा है।

त्रिपुरा सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर (Tripura GK Question Answer In Hindi)

अगर इस साल आपने भारत भ्रमण का विचार कर रखा है, तो इस साल आप अपनी लिस्ट में त्रिपुरा राज्य को भी जोड़ सकते हैं। त्रिपुरा राज्य की ख़ूबसूरती आपका मन मोह लेगी। त्रिपुरा राज्य की राजधानी अगरतला है। यह राज्य अपनी अनूठी वास्तुकला और संस्कृति से सभी पर्यटकों को रोमांचित कर देता है। इस राज्य की पूर्व दिशा में मिजोरम और असम है। 1972 में इस राज्य को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था। आज का हमारा विषय त्रिपुरा राज्य पर आधारित है। तो आइए हम त्रिपुरा राज्य के 50 प्रश्न उत्तर जानें।

त्रिपुरा सामान्य ज्ञान के 50 प्रश्न उत्तर (Tripura 50 GK Question Answer In Hindi)

प्रश्न 1. त्रिपुरा राज्य की राजधानी का नाम बताइए?
उत्तर- त्रिपुरा राज्य की राजधानी का नाम अगरतला है।

प्रश्न 2. त्रिपुरा राज्य के मुख्यमंत्री का नाम बताइए?
उत्तर- त्रिपुरा राज्य के मुख्यमंत्री का नाम माणिक साहा है।

प्रश्न 3. त्रिपुरा राज्य के राज्यपाल का नाम बताइए?
उत्तर- त्रिपुरा राज्य के राज्यपाल का नाम रमेश बैस है।

प्रश्न 4. त्रिपुरा की राजधानी क्या है?
उत्तर- त्रिपुरा राज्य की राजधानी अगरतला है।

प्रश्न 5. त्रिपुरा की राजभाषा क्या है?
उत्तर- त्रिपुरा राज्य की राजभाषा बंगाली और अंग्रेजी है।

प्रश्न 6. त्रिपुरा राज्य का मुख्य उद्योग क्या है?
उत्तर- त्रिपुरा राज्य का मुख्य उद्योग हैण्डलूम बुनाई है।

प्रश्न 7. कौन सी हिंदू देवी के नाम पर इस राज्य का नाम त्रिपुरा रखा गया?
उत्तर- त्रिपुर सुंदरी।

प्रश्न 8. त्रिपुरा राज्य का गठन कब हुआ था?
उत्तर- त्रिपुरा राज्य का गठन 21 जनवरी 1972 को हुआ था।

प्रश्न 9. त्रिपुरा राज्य के कितने जिले हैं?
उत्तर- त्रिपुरा राज्य के 8 जिले हैं।

प्रश्न 10. त्रिपुरा की राज्यसभा सीटों की संख्या बताइए?
उत्तर- त्रिपुरा की राज्यसभा सीटों की संख्या 1 है।

प्रश्न 11. त्रिपुरा की लोकसभा सीटों की संख्या बताइए?
उत्तर- त्रिपुरा की लोकसभा सीटों की संख्या 2 है।

प्रश्न 12. त्रिपुरा राज्य की साक्षरता दर कितनी है?
उत्तर- त्रिपुरा राज्य की साक्षरता दर 94.65% है।

प्रश्न 13. गुनागा विजयादित्य कौन था?
उत्तर- गुनागा विजयादित्य वेंगी साम्राज्य का महान राजा था।

प्रश्न 14. त्रिपुरा राज्य के राजकीय फल का नाम बताइए?
उत्तर- त्रिपुरा राज्य के राजकीय फल का नाम क्वीन पाइनएप्पल है।

प्रश्न 15. त्रिपुरा राज्य के राजकीय पक्षी का नाम बताइए?
उत्तर- त्रिपुरा राज्य के राजकीय पक्षी का नाम हरा शाही कबूतर है।

प्रश्न 16. त्रिपुरा की राजकीय मछली का नाम बताइए?
उत्तर- त्रिपुरा की राजकीय मछली का नाम बटर कैटफिश है।

प्रश्न 17. त्रिपुरा के राजकीय फूल का नाम बताइए?
उत्तर- त्रिपुरा के राजकीय फूल का नाम नाग केसर है।

प्रश्न 18. त्रिपुरा के राजकीय वृक्ष का नाम बताइए?
उत्तर- त्रिपुरा के राजकीय वृक्ष का नाम अगर वृक्ष है।

प्रश्न 19. त्रिपुरा का कुल क्षेत्रफल कितना है?
उत्तर- त्रिपुरा का क्षेत्रफल 10,491 कि.मी. है।

प्रश्न 20. त्रिपुरा को भारतीय संघ का हिस्सा बनने का मौका कब मिला?
उत्तर- त्रिपुरा को भारतीय संघ का हिस्सा बनने का मौका 9 सितंबर 1949 को मिला।

प्रश्न 21. राजमाला किताब किस लेखक ने लिखी थी?
उत्तर- राजमाला किताब धर्म माणिक्य ने लिखी थी।

प्रश्न 22. त्रिपुरा विधानसभा के सदस्यों की संख्या बताइए?
उत्तर- त्रिपुरा विधानसभा के सदस्यों की संख्या 60 है।

प्रश्न 23. त्रिपुरा राज्य की सबसे बड़ी नदी का नाम बताइए?
उत्तर- त्रिपुरा राज्य की सबसे बड़ी नदी का नाम मनु नदी है।

प्रश्न 24. त्रिपुरा की सबसे ऊंची चोटी का नाम बताइए?
उत्तर- त्रिपुरा की सबसे ऊंची चोटी का नाम बेत्लिंगछिप है।

प्रश्न 25. त्रिपुरा की सबसे पहली महिला राज्यपाल का नाम बताइए?
उत्तर- त्रिपुरा की सबसे पहली महिला राज्यपाल का नाम कमला बेनीवाल है।

प्रश्न 26. त्रिपुरा के उस मुख्यमंत्री का नाम बताइए जिसने सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री का पदभार संभाला?
उत्तर- मणिपुर सरकार।

प्रश्न 27. त्रिपुरा के सबसे लंबे जिले का नाम बताइए?
उत्तर- त्रिपुरा के सबसे लंबे जिले का नाम धलाई जिला है।

प्रश्न 28. गोमती नदी पर कौन सा मंदिर स्थित है?
उत्तर- गोमती नदी पर भुवनेश्वरी मंदिर स्थित है।

प्रश्न 29. त्रिपुरा में कितने वन्यजीव अभयारण्य हैं?
उत्तर- त्रिपुरा में कुल 4 वन्यजीव अभयारण्य हैं।

प्रश्न 30. त्रिपुरा में कितने राष्ट्रीय उद्यान हैं?
उत्तर- त्रिपुरा में कुल 2 राष्ट्रीय उद्यान हैं।

प्रश्न 31. रोवा वन्यजीव अभयारण्य कहां स्थित है?
उत्तर- रोवा वन्यजीव अभयारण्य त्रिपुरा में स्थित है।

प्रश्न 32. उमाकांत एकेडमी की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर- उमाकांत एकेडमी की स्थापना 1862 में हुई थी।

प्रश्न 33. त्रिपुरा राज्य के एक प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी का नाम बताइए?
उत्तर- सोमदेव देवबर्मन।

प्रश्न 34. बैशाख महीने में त्रिपुरा में कौन सा त्योहार मनाया जाता है?
उत्तर- बैशाख महीने में त्रिपुरा में बाबा गरिया पूजा त्योहार मनाया जाता है।

प्रश्न 35. क्लाउडेड लेपर्ड नेशनल पार्क की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर- क्लाउडेड लेपर्ड नेशनल पार्क की स्थापना 2007 में हुई थी।

प्रश्न 36. त्रिपुरा के प्रमुख लोकनृत्य कौन से हैं?
उत्तर- गरिया, होज़गिरी, हई-हक़, वांगला नृत्य आदि।

प्रश्न 37. त्रिपुरा की प्रमुख नदियों के नाम बताइए?
उत्तर- त्रिपुरा की प्रमुख नदियों के नाम जूरी, मान, धलाई, खोवाई, गोमती, हावड़ा आदि हैं।

प्रश्न 38. त्रिपुरा में किस चीज की खेती की जाती है?
उत्तर- त्रिपुरा में चावल, गेहू, पटसन, गन्‍ना, मेस्‍ता, आलू, तिलहन आदि की खेती की जाती है।

प्रश्न 39. त्रिपुरा के पहले प्रकाशित होने वाले अखबार का नाम क्या था?
उत्तर- त्रिपुरा के पहले प्रकाशित होने वाले अखबार का नाम रबी था।

प्रश्न 40. त्रिपुरा का मुख्य भोजन क्या है?
उत्तर- त्रिपुरा का मुख्य भोजन म्यूई बोरोक है।

प्रश्न 41. त्रिपुरा राज्य का प्रमुख त्योहार कौन सा है?
उत्तर- त्रिपुरा राज्य का प्रमुख त्योहार दुर्गा पूजा है।

प्रश्न 42. त्रिपुरा में सबसे ज्यादा कौन से धर्म के लोग निवास करते हैं?
उत्तर- त्रिपुरा में हिंदू धर्म के लोग ज्यादा निवास करते हैं।

प्रश्न 43. अगरतला के एक प्रसिद्ध महल का नाम बताइए?
उत्तर- अगरतला के एक प्रसिद्ध महल का नाम उज्जयंत महल है।

प्रश्न 44. त्रिपुरा का शेर किसे कहा जाता है?
उत्तर- त्रिपुरा का शेर महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य को कहा जाता है।

प्रश्न 45. धलाई जिले में किस फल की खेती की जाती है?
उत्तर- धलाई जिले में संतरे की खेती की जाती है।

प्रश्न 46. रूद्रसागर झील लगभग कितनी पुरानी है?
उत्तर- यह माना जाता है कि रूद्रसागर झील तकरीबन 2 मिलियन साल पुरानी है।

प्रश्न 47. लेबांग वाद्ययंत्र त्रिपुरा के किस समुदाय द्वारा बजाया जाता है?
उत्तर- रियांग समुदाय।

प्रश्न 48. रवीन्द्रनाथ टैगोर ने अगरतला का दौरा कब किया था?
उत्तर- रवीन्द्रनाथ टैगोर ने अगरतला का दौरा 1919 में किया था।

प्रश्न 49. त्रिपुरा शब्द का अर्थ क्या है?
उत्तर- त्रिपुरा शब्द का मतलब होता है जहां तीन घर हों।

प्रश्न 50. त्रिपुरा के सबसे पहले राज्यपाल का नाम बताइए?
उत्तर- त्रिपुरा के सबसे पहले राज्यपाल का नाम ब्रज नेहरू था।

अन्य राज्यों के सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर के लिएयहां क्लिक करें

Leave a Reply