यूपी पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड (UP Polytechnic Admit Card)- संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (पॉलिटेक्निक), उत्तर प्रदेश द्वारा जेईईसीयूपी 2023 एडमिट कार्ड (JEECUP 2023 Admit Card) अपनी आधिकारिक वेबसाइट jeecup.nic.in पर जारी किए जाएंगे। यूपी पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करना होगा। यूपी पॉलिटेक्निक 2023 एडमिट कार्ड ग्रुप ए, बी, सी, डी, ई1, ई2, एफ, जी, एच, आई, के1 से के8 के लिए अलग जारी किया जाएगा। जेईईसीयूपी एडमिट कार्ड 2023 (JEECUP Admit Card 2023) की अधिक जानकारी नीचे से देखें।
यूपी पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड 2023 (UP Polytechnic Admit Card 2023)
उम्मीदवारों को प्रवेश परीक्षा के दिन जेईईसीयूपी एडमिट कार्ड 2023 की हार्ड कॉपी साथ लानी होगी। UP Polytechnic Admit Card 2023 में उम्मीदवारों के व्यक्तिगत विवरण के साथ-साथ परीक्षा विवरण जैसे रिपोर्टिंग समय, परीक्षा केंद्र का पता आदि दिया गया होगा। यूपी जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (यूपीजेईई) 2023 एडमिट कार्ड दिखाने के बाद ही उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में प्रवेश करने दिया जाएगा। JEECUP एडमिट कार्ड 2023 में परीक्षा केंद्र का पता, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, समय, निर्देश आदि जरूरी जानकारी दी गई होगी।
यूपी पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड 2023 जरूरी तारीखें
उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल से जेईईसीयूपी 2023 एडमिट कार्ड और परीक्षा की महत्त्वपूर्ण तिथियों को देखें।
यूपी पॉलिटेक्निक 2023 एडमिट कार्ड | तारीख |
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | 22 मई 2023 |
परीक्षा की तारीख | 01 से 05 जून 2023 |
यूपी पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड 2023 कैसे डाउनलोड करें?
JEECUP 2023 एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को इसे लॉगिन करके डाउनलोड करना होगा। ऐसा करने के लिए उम्मीदवारों को बस नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा।
- सबसे पहले उम्मीदवारों को इस पेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा या आधिकारिक वेबसाइट jeecup.nic.in पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा।
- आपको अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा।
- जानकारी सही होने पर आपका पेज लॉगिन हो जाएगा।
- इसके बाद आप अपना जेईईसीयूपी पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।
- यूपी पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकाल लें और उसे एग्जाम सेंटर पर जरूर लेकर जाएं।
यूपी पॉलिटेक्निक 2023 एडमिट कार्ड पर जानकारी
यूपी पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड 2023 में निम्नलिखित जानकारी दी गई होगी, जैसे-
- रोल नंबर
- उम्मीदवार का नाम
- जन्म की तारीख
- श्रेणी
- जेईईसीयूपी पंजीकरण के समय प्रदान की गई आवेदन संख्या
- लिंग
- उप श्रेणी
- पात्रता की स्थिति
- पिता का नाम
- माता का नाम
- परीक्षा केंद्र का पता
- परीक्षा की तिथि
- परीक्षण के लिए रिपोर्टिंग समय
- उम्मीदवार का फोटो, हस्ताक्षर और बाएं अंगूठे का निशान
- उम्मीदवार के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
यूपी पॉलिटेक्निक 2023 एडमिट कार्ड और जरूरी डॉक्यूमेंट्स
यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दिन केवल कुछ दस्तावेज होते हैं जिन्हें एक उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति होती है, जैसे-
- जेईईसीयूपी 2023 एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी
- आईडी प्रूफ
यूपी पॉलिटेक्निक 2023 एग्जाम पैटर्न
- एग्जाम मोड – ऑनलाइन
- एग्जाम टाइम – एमसीक्यू
- कुल प्रश्न – 100
- कुल समय – 2 घंटे 30 मिनट
- मिडियम – हिंदी और इंग्लिश
- मार्किंग स्कीम – सही उत्तर +4 अंक और गलत उत्तर -1 अंक
यूपी पॉलिटेक्निक आंसर की 2023
यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2023 समाप्त होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जेईईसीयूपी 2023 उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। JEECUP 2023 आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर बताकर लॉगिन करना होगा। उम्मीदवारों को अपने संभावित स्कोर की गणना करने के लिए उत्तर कुंजी का उपयोग करना चाहिए और इसके आधार पर परीक्षा उत्तीर्ण करने की उनकी संभावनाओं का अनुमान लगाना चाहिए।
यूपी पॉलिटेक्निक की आधिकारिक वेबसाइट- jeecup.admissions.nic.in
यूपी पॉलिटेक्निक 2023 के मुख्य पेज के लिए | यहाँ क्लिक करें |