यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग (UP Polytechnic Counselling 2023)- संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (पॉलिटेक्निक), उत्तर प्रदेश द्वारा यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग 2023 आयोजित की जाती है। काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए उन्हीं उम्मीदवारों को आमंत्रित किया जाता है, जिन उम्मीदवारों ने यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा पास कर ली है। आप यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग 2023 प्रक्रिया में हिस्सा आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर भी ले सकते हैं। इसके अलावा आप हमारी वेबसाइट दिए हुए लिंक के माध्यम से भी JEECUP Counselling 2023 में हिस्सा ले सकते हैं।
न्यू अपडेट
राउंड 6 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट JEECUP Counselling 2023 जारी।
राउंड 6 चॉइस फिलिंग JEECUP Counselling 2023 शुरू।
यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग 2023 (UP Polytechnic Counselling 2023)
चयनित उम्मीदवारों को 67 पाठ्यक्रमों में लगभग 1296 संस्थानों में एडमिशन दिया जाएगा। काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवारों को सभी दस्तावेज ओरिजिनल दिखाने होंगे। जेईईसीयूपी काउंसलिंग 2023 के बारे में अधिक जानकारी नीचे से पढ़ें।
यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें
यूपी पॉलिटेक्निक 2023 काउंसलिंग | तारीख |
परीक्षा की तारीख | 02 से 07 अगस्त 2023 तक |
रिजल्ट जारी होने की तारीख | 17 अगस्त 2023 |
ऑनलाइन कॉउंसलिंग शुरू होने की तारीख | शुरू |
शैक्षणिक सत्र शुरू होने की तारीख | 05 सितंबर 2023 |
महत्वपूर्ण लिंक
Counselling Schedule | PDF Link |
Round 6 Seat Allotment Result of JEECUP Counselling 2023 | Link Open |
Round 6 Choice filling/Modification of JEECUP Counselling 2023 | Link Open |
काउंसलिंग प्रक्रिया से जुड़ी विशेष जानकारी
(i) काउंसलिंग के कुल 4 ऑनलाइन चरण होंगे। काउंसलिंग के समस्त चरणों को प्रक्रिया आधार पर दो भागों –
(a) मुख्य काउंसलिंग (प्रवेश परीक्षा में पास हुए (केवल उत्तर प्रदेश के छात्र)
(b) विशेष काउंसलिंग (प्रवेश परीक्षा में शामिल सभी उम्मीदवारों के साथ-साथ प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए अन्य राज्यों के उम्मीदवार)
मुख्य काउंसलिंग प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण, विशेष काउंसलिंग चतुर्थ चरण में अंतिम चरण तक पूर्ण की जाएगी। प्रत्येक चक्र की काउंसलिंग प्रक्रिया के अंतर्गत चरणों की संख्या को उस सत्र में प्रवेश हेतु संबधिंत नियामक संस्था द्वारा निर्धारित अंतिम तिथि के अनुसार उपलब्ध समय दृष्टिगत परिषद द्वारा नियमानुसार परिवर्तित किया जायेगा।
काउंसलिंग प्रक्रिया की पूरी जानकारी – यहाँ से पढ़ें।
यूपी पॉलिटेक्निक सीट रिजर्वेशन 2023
उम्मीदवार यूपी सरकार के नियमों के अनुसार विभिन्न श्रेणियों के सीटों के आरक्षण के लिए नीचे दिए गए आंकड़ों पर एक नज़र डाल सकते हैं:
केटेगरी | सीट रिजर्वेशन |
जनरल | 10% |
ओबीसी | 27% |
एससी | 21% |
एसटी | 02% |
पीडब्ल्यूडी | 05% |
स्वतंत्रता सेनानी | 02% |
सैन्य कर्मी | 05% |
महिला | 20% |
यूपी पॉलिटेक्निक 2023 अंकों की गणना कैसे करें?
उत्तर कुंजी की सहायता से जेईईसीयूपी 2023 स्कोर की गणना करने के लिए आपको अंकन योजना के अनुसार अंक जोड़ना और घटाना होगा। स्कोर की गणना करने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें।
- सबसे पहले जेईईसीयूपी उत्तर कुंजी 2023 डाउनलोड करें।
- उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के बाद अपने उत्तरों को क्रॉस-चेक करना शुरू करें।
- क्रॉस-चेकिंग के दौरान आपको नीचे दी गई अंकन योजना के अनुसार अंक जोड़ने और घटाने की आवश्यकता है।
सही उत्तर | +4 अंक |
गलत उत्तर | -1 अंक |
जेईईसीयूपी 2023 स्कोर की गणना करने के लिए फॉर्मूला
कुल अंक = (सही उत्तरों की संख्या x 4) – (गलत उत्तरों की संख्या x 1)
यूपी पॉलिटेक्निक की आधिकारिक वेबसाइट- jeecup.admissions.nic.in
यूपी पॉलिटेक्निक 2023 के मुख्य पेज के लिए | यहाँ क्लिक करें |