अध्याय- 2 “एक दल के प्रभुत्व का दौर” के महत्त्वपूर्ण प्रश्न | CBSE Important Questions Class 12 Political Science Book-2 Chapter-2 In Hindi

Photo of author
Navya Aggarwal

इस लेख में छात्रों को सीबीएसई 12वीं कक्षा की राजनीति विज्ञान की पुस्तक-2 यानी स्वतंत्र भारत में राजनीति के अध्याय- 2 “एक दल के प्रभुत्व का दौर” के महत्त्वपूर्ण प्रश्न दिए गए हैं। विद्यार्थी इन प्रश्नों के आधार पर अपनी परीक्षा की तैयारी सुदृढ़ कर सकेंगे। आप ऑनलाइन parikshapoint.com से परीक्षा में आने वाले सभी महत्त्वपूर्ण प्रश्नों को आसानी से पढ़कर उन्हें हल कर सकते हैं।

CBSE Class 12 Political Science Book-2 Chapter-2 Important Questions In Hindi

प्रश्नों को हल करने से आप परीक्षा पैटर्न को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे साथ ही परीक्षा के दौरान आप निश्चित समय पर अपने प्रश्न-पत्र को पूरा हल कर सकेंगे। परीक्षा की तैयारी के लिए महत्त्वपूर्ण प्रश्न विद्यार्थियों के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। छात्र अब कम समय में मुख्य प्रश्नों की तैयारी कर परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं।

अध्याय- 2 “एक दल के प्रभुत्व का दौर” के महत्त्वपूर्ण प्रश्न

कक्षा- 12वीं
विषय- राजनीति विज्ञान
पुस्तक- स्वतंत्र भारत में राजनीति
अध्याय-2 “एक दल के प्रभुत्व का दौर”

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न1- भारत में चुनाव आयोग का गठन कब किया गया?

  1. अगस्त, 1947
  2. जनवरी, 1950
  3. मई, 1951
  4. जून, 1952

प्रश्न 2- भारत का संविधान बनकर तैयार कब हुआ?

  1. 26 नवंबर 1949 को
  2. 26 जनवरी 1950 को 
  3. 15 जनवरी 1949 को
  4. 26 जनवरी 1949 को

प्रश्न 3- भारत के पहले आम चुनाव लोकसभा की कुल कितनी सीटों पर हुए?

  1. 364 सीट
  2. 490 सीट
  3. 489 सीट
  4. 389 सीट

प्रश्न 4- भारतीय जनसंघ के संस्थापक नेता इनमें से कौन हैं?

  1. डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी
  2. दीनदयाल उपाध्याय
  3. अटल बिहारी वाजपेयी
  4. लालकृष्ण आडवाणी

प्रश्न 5- स्वतंत्र भारत में होने वाले प्रथम तीन आम चुनावों में किस राजनीतिक दल का प्रभुत्व रहा?

  1. भारतीय जनता पार्टी
  2. समाजवादी पार्टी
  3. बहुजन समाज पार्टी
  4. काँग्रेस

प्रश्न 6- भारत में प्रथम आम चुनाव कब सम्पन्न हुए?

  1. वर्ष 1949
  2. वर्ष 1950
  3. वर्ष 1952
  4. वर्ष 1955

प्रश्न 7- भारत के चुनाव आयोग के पहले अध्यक्ष का क्या नाम था?

  1. ओम बिरला
  2. जी. सी. मर्मू
  3. सुकुमार सेन
  4. सुशील चंद्र

प्रश्न 8- चुनावों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का पहली बार प्रयोग किस वर्ष किया गया?

  1. वर्ष 1985
  2. वर्ष 1990
  3. वर्ष 1991
  4. वर्ष 1992

प्रश्न 9- स्वतंत्र भारत में समय चुनाव के समय देश में शिक्षित मतदाताओं का क्या प्रतिशत था?

  1. 12%
  2. 14%
  3. 17%
  4. 20%

प्रश्न 10- देश के प्रथम चुनाव किस सिद्धांत के बूते हुए?

  1. सार्वभोम व्यस्क मताधिकार
  2. समाजवादी सिद्धांत पर
  3. धर्मनिरपेक्षता पर
  4. इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 11- पहले तीन आम चुनावों में काँग्रेस के प्रभुत्व का इनमें कौन-सा कारण प्रमुख रहा?

  1. राष्ट्रीय आंदोलन का प्रभाव
  2. विरोधी दलों का अभाव
  3. काँग्रेस का जनआंदोलन स्वरूप
  4. उपरोक्त सभी

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 12- भारत में चुनाव आयोग के सामने पहले आम चुनाव करवाने से पूर्व आई किन्हीं चार समस्याओं की व्याख्या कीजिए।

प्रश्न 13- काँग्रेस ने 1967 तक अपना वर्चस्व कैसे बनाए रखा, किन कारकों ने इसमें काँग्रेस का साथ दिया?

प्रश्न 14- भारत में हुए प्रथम आम चुनावों ने सम्पूर्ण विश्व के सामने क्या संदेश प्रस्तुत किया?

प्रश्न 15- विपक्षी दलों का उद्भव भारतीय सत्ता में किस प्रकार हुआ? क्या ये अच्छे विपक्ष की भूमिका निभा पाए?

पृष 16- एक दलीय प्रभुत्व क्या है? और भारत की राजनीति में इसका समयकाल क्या रहा?

प्रश्न 17- प्रथम आम चुनावों के परिणाम स्वरूप कौन-सी पार्टी प्रथम और द्वितीय रही, दोनों पार्टियों को प्राप्त सीटों एवं मतों की संख्या भी लिखिए।

प्रश्न 18- वर्ष 1952 से भारत में मतदान पद्धति में लाए गए किन्हीं दो परिवर्तनों का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 19- भारत में काँग्रेस पार्टी का प्रभुत्व अन्य देशों में एकदलीय पार्टी के प्रभुत्व के प्रमुख उदाहरणों से किस प्रकार भिन्न है? स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 20- प्रथम तीन आम चुनावों में काँग्रेस पार्टी के प्रभुत्व के किन्हीं तीन कारणों को स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 21- भारतीय राजनीति में विपक्षी दलों की भूमिका को स्पष्ट कीजिए।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 22- भारत में पहले आम चुनाव करवाने के लिए उठाए गए विभिन्न कदमों का वर्णन कीजिए। यह चुनाव किस सीमा तक सफल रहा?

प्रश्न 23- स्वतंत्र भारत में उभरे प्रमुख विपक्षी दलों का के बारे में विस्तार से चर्चा कीजिए।

प्रश्न 24- पहला आम चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग के सामने किस-किस तरह की समस्याएं आईं? वर्णन कीजिए।

प्रश्न 25- वो कौन-से कारक थे, जिसके चलते समय के साथ-साथ काँग्रेस पार्टी का प्रभुत्व फीका पड़ता चल गया?

प्रश्न 26- भारत के पहले तीन लोकसभा चुनावों के बाद भारत का एक दलीय प्रभुत्व अन्य अलोकतांत्रिक देशों से किस प्रकार भिन्न था?

प्रश्न 27- नए स्वतंत्र भारत में विपक्षी दलों को नामभार का ही प्रतिनिधित्व मिला, लेकिन इसके बाद भी इन दलों ने देश में लोकतान्त्रिक व्यवस्था को कायम रखने का काम कैसे किया? लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका क्या होती है?

कक्षा 12 राजनीति विज्ञान के अन्य अध्याय के महत्त्वपूर्ण प्रश्नयहाँ से प्राप्त करें

Leave a Reply