Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

CBSE 12 Political Science Book-2 Ch-4 “भारत के विदेश संबंध” के महत्त्वपूर्ण प्रश्न

Photo of author
Navya Aggarwal
Last Updated on

इस लेख में छात्रों को सीबीएसई 12वीं कक्षा की राजनीति विज्ञान की पुस्तक-2 यानी स्वतंत्र भारत में राजनीति के अध्याय- 4 “भारत के विदेश संबंध” के महत्त्वपूर्ण प्रश्न दिए गए हैं। विद्यार्थी इन प्रश्नों के आधार पर अपनी परीक्षा की तैयारी सुदृढ़ कर सकेंगे। आप ऑनलाइन parikshapoint.com से परीक्षा में आने वाले सभी महत्त्वपूर्ण प्रश्नों को आसानी से पढ़कर उन्हें हल कर सकते हैं।

CBSE Class 12 Political Science Book-2 Chapter-4 Important Questions In Hindi

प्रश्नों को हल करने से आप परीक्षा पैटर्न को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे साथ ही परीक्षा के दौरान आप निश्चित समय पर अपने प्रश्न-पत्र को पूरा हल कर सकेंगे। परीक्षा की तैयारी के लिए महत्त्वपूर्ण प्रश्न विद्यार्थियों के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। छात्र अब कम समय में मुख्य प्रश्नों की तैयारी कर परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं।

अध्याय- 4 “भारत के विदेश संबंध” के महत्त्वपूर्ण प्रश्न

कक्षा- 12वीं
विषय- राजनीति विज्ञान
पुस्तक- स्वतंत्र भारत में राजनीति
अध्याय- 4 “भारत के विदेश संबंध”

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1- बांड़ुंग सम्मेलन किस वर्ष आयोजित कराया गया?

  1. वर्ष 1949
  2. वर्ष 1950
  3. वर्ष 1952
  4. वर्ष 1955

प्रश्न 2- एशियन रिलेशन कॉन्फ्रेंस किस नेता द्वारा और किस वर्ष की गई?

  1. 1946 में अटल बिहारी वजपाई द्वारा
  2. 1947 में नेहरू द्वारा
  3. 1947 में महात्मा गांधी द्वारा
  4. 1948 में नेहरू द्वारा

प्रश्न 3- किसी राष्ट्र की विदेश नीति किस कारक से प्रभावित होती है?

  1. सांस्कृतिक कारक
  2. आंतरिक कारक
  3. आंतरिक और अन्तराष्ट्रीय कारक
  4. आर्थिक कारक

प्रश्न 4- गुटनिरपेक्ष आंदोलन का पहला सम्मेलन किस वर्ष और कहां हुआ?

  1. इंडोनेशिया
  2. सोवियत संघ
  3. भारत
  4. बेलग्रेड

प्रश्न 5- पंचशील समझोते पर हस्ताक्षर कब किए गए?

  1. वर्ष 1950
  2. वर्ष 1951
  3. वर्ष 1954
  4. वर्ष 1955

प्रश्न 6- पंचशील समझोते के अंतर्गत तय सिद्धांतों में से इनमें से कौन-सी बात नहीं कही गई?

  1. एक दूसरे पर आक्रमण न करें
  2. एक दूसरे के सैन्य हथियारों का प्रयोग
  3. एक दूसरे के निजी मामलों में हस्तक्षेप न हो
  4. एक दूसरे के हितों को बढ़ावा देने का प्रयास

प्रश्न 7- अनुच्छेद-51 से संबंधित निम्नलिखित संवैधानिक सिद्धांतों में से कौन-सा एक सही नहीं है?

  1. अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देना
  2. राष्ट्रों के बीच अच्छे आर्थिक संबंधों को बनाए रखना
  3. अंतर्राष्ट्रीय कानूनों एवं संधियों के लिए सम्मान
  4. मध्यस्थता द्वारा अंतर्राष्ट्रीय विवादों के निपटान को प्रातसाहित करना

प्रश्न 8- तिब्बत के धर्म गुरु दलाई लामा की भारत में शरण की मांग कब स्वीकार ली गई?

  1. वर्ष 1959
  2. वर्ष 1958
  3. वर्ष 1956
  4. वर्ष 1955

प्रश्न 9- अरुणाचल प्रदेश का पूर्व नाम क्या था?

  1. आक्साइ चीन
  2. नेफ़ा
  3. पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर
  4. ईटानागर

प्रश्न 10- निम्नलिखित में से कौन-सा कथन भारत-चीन संबंध से संबंधित नहीं है?

  1. हिन्दी-चीनी भाई-भाई का नारा कुछ समय के लिए ही लोकप्रिय था
  2. वर्ष 1950 में चीन ने तिब्बत पर आधिकार कर लिया
  3. भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में चीन के प्रवेश का विरोध किया
  4. चीन ने वर्ष 1962 में भारत पर हमला किया

प्रश्न 11- भारत पर चीन के हमले के समय भारत के रक्षा मंत्री कौन थे?

  1. श्री बलदेव सिंह
  2. वी.के. कृष्णमेनन
  3. इंदिरा गांधी
  4. पी.वी. नरसिम्हा राव

प्रश्न 12- सिंधु-नदी जल संधि पर हस्ताक्षर किस अंतर्राष्ट्रीय संस्थान की मध्यस्थता के बाद हुए?

  1. विश्व व्यापार संगठन
  2. विश्वबैंक
  3. उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन
  4. संयुक्त राष्ट्र संघ

प्रश्न 13- ताशकंद समझौता किस वर्ष और किन दो देशों के बीच हुआ?

  1. 1947, भारत-पाकिस्तान
  2. 1952, भारत-चीन
  3. 1966, भारत-पाकिस्तान
  4. 1999, भारत-बांग्लादेश

प्रश्न 14- भारत ने अपना पहला परमाणु परीक्षण किस वर्ष सम्पन्न किया?

  1. मई, 1968
  2. मई, 1974
  3. मई, 1980
  4. दिसंबर, 1999

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 15- अणुशक्ति सम्पन्न बिरादरी ने अन्य देशों के सामने परमाणु अप्रसार संधि को किस वर्ष प्रस्तुत किया और भारत ने इसका विरोध क्यों किया?

प्रश्न 16- भारत की परमाणु नीति क्या है? इसकी क्या बात इसे विश्व में सबसे अनोखा बनाती है?

प्रश्न 17- भारत-चीन युद्ध के बाद दोनों देशों के संबंधों में सुधारों की शुरुआत किस वर्ष हुई? एवं इसके क्या सकारात्मक परिणाम निकले?

प्रश्न 18- वर्ष 1962 में भारत और चीन के बीच सीमा संघर्ष का मूल कारण बने दो क्षेत्रों की पहचान कीजिए।

प्रश्न 19- बांडुंग सम्मेलन क्यों कराया गया? इसके किन्हीं तीन सकारात्मक परिणामों पर चर्चा कीजिए।

प्रश्न 20- कारगिल युद्ध किन कारणों से हुआ? भारत की इस युद्ध में भूमिका वर्णन कीजिए।

प्रश्न 21- पंचशील समझौता क्या था, इसके अंतर्गत कौन-से पाँच सिद्धांतों की चर्चा की गई?

प्रश्न 22- भारत ने वर्ष 1968 की परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर करने से क्यों इनकार किया?

प्रश्न 23- भारत की विदेश नीति क्या थी? इसके उद्देश्यों पर चर्चा कीजिए।

प्रश्न 24- भारत की विदेश नीति बनाने और लागू करने में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की भूमिका का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 25- भारत और चीन के बीच संघर्ष के किन्हीं दो कारणों का विश्लेषण कीजिए।

प्रश्न 26- भारत-इज़राइल संबंधों पर चर्चा कीजिए।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 27- बांग्लादेश युद्ध के पीछे के कारणों को स्पष्ट करते हुए, भारत में हुए इसके प्रभाव पर चर्चा कीजिए। भारत की भूमिका इस युद्ध में क्या रही?

प्रश्न 28- भारत का परमाणु कार्यक्रम क्या है? यदि भारत निशस्त्रीकरण का पक्षधर है, तो परमाणु अप्रसार संधि का विरोध करने के इसके कारणों को स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 29- रूस से भारत को क्या लाभ हो सकता है? क्या भारत की विदेश नीति रूस से भारत के संबंधों को सुदृढ़ करने की है?

प्रश्न 30- भारत-पाकिस्तान के मध्य हुए युद्धों पर विचार कीजिए, क्या इन युद्धों से बचा जा सकता था? अपने विचार व्यक्त कीजिए।

प्रश्न 31- भारत की विदेश नीति से संबंधित किन्हीं चार सिद्धांतों का जिक्र करते हुए, इनकी खूबियों और खामियों को लिखिए।

प्रश्न 32- भारत की विदेश नीति को सही आकार देने में जवाहरलाल नेहरू के योगदान का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 33- विदेश नीति किस प्रकार राष्ट्र हितों से संबंधित है? क्या राष्ट्रीय हित किसी देश की विदेश नीति को प्रभावित कर सकते हैं? आंकलन कीजिए।

प्रश्न 34- 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध ने भारत पर क्या परिणाम डाले, क्या इसके बाद पाकिस्तान से भारत के संबंधों में तनाव उत्पन्न हुए? विस्तार से चर्चा कीजिए।

प्रश्न 35- 1962 में हुए भारत-चीन युद्ध का भारत पर क्या असर हुआ? भारत पर इसके आंतरिक और बाह्य प्रभावों को चित्रित कीजिए।

कक्षा 12 राजनीति विज्ञान के अन्य अध्याय के महत्त्वपूर्ण प्रश्नयहाँ से प्राप्त करें

Leave a Reply