पर्यावरण सामान्य ज्ञान प्रश्न (Environment GK Questions In Hindi)

Photo of author
Anjana Yadav

पर्यावरण सामान्य ज्ञान (Environment General Knowledge)- आज हम बात करेंगे पर्यावरण के बारे में। वही पर्यावरण जो आज हमारे लिए एक जरूरी सवाल ही नहीं बल्कि जरूरी मुद्दा बन चुका है। पर्यावरण हमारे आस-पास चारों तरफ़ फैला हुआ है। यही वजह है कि आज सभी लोग पर्यावरण को लेकर जागरूक हो चुके हैं। जब हम पर्यावरण के बारे में बात करते हैं, तो इसका सीधा सा मतलब होता है प्रकृति से। पर्यावरण के बिना जीव-जंतु, पेड़-पौधे, मनुष्य अपने जीवन के बारे में कल्पना भी नही कर सकते हैं। पर्यावरण के कारण ही आज हम स्वच्छ वायु में अपना जीवन आसानी से जी पा रहे हैं।

पर्यावरण सामान्य ज्ञान (Environment General Knowledge)

पर्यावरण की उत्पत्ति संस्कृत भाषा से हुई है, जो पर्यावरण के दो शब्दों से मिलकर बना है परि+आवरण जिसका अर्थ होता है चारों ओर से घेरे हुए। पर्यावरण को अंग्रेजी में Environment कहा जाता है। पर्यावरण भौतिक, रासायनिक और जैविक कारणों का एक इकाई होता है जो किसी जीवधारी को प्रभावित करते हैं तथा उनके जीवन को तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पर्यावरण को हम दो भागों में बांट सकते हैं पहला प्राकृतिक पर्यावरण और दूसरा मानव निर्मित पर्यावरण।

पर्यावरण से जुड़े सामान्य ज्ञान के 100 प्रश्न उत्तर (Environment 100 GK Questions Answers In Hindi)

पर्यावरण से जुड़े सामान्य ज्ञान के प्रश्न उत्तर (Environment GK Questions Answers In Hindi) को पढ़ने के लिए नीचे देखें। पर्यावरण से संबंधित जानकारी को यहां पर हमने प्रश्न उत्तर के माध्यम से बताया है।

सामान्य ज्ञान “पर्यावरण”

प्रश्न 1. उस प्रदेश का नाम बताइए जहां पर भारत में सबसे अधिक वन पाए जाते हैं?
उत्तर- मध्य प्रदेश।

प्रश्न 2. पर्यावरण किसे कहते हैं?
उत्तर- पर्यावरण की उत्पत्ति संस्कृत भाषा से हुई है, जो दो शब्दों से मिलकर बना है परि+आवरण जिसका अर्थ होता है चारों ओर से घेरे हुए। पर्यावरण को अंग्रेजी में Environment कहा जाता है।

प्रश्न 3. कार्बन डाई ऑक्साइड, मोनो ऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड में कौन सा प्रदूषण होता है?
उत्तर- वायु प्रदूषण।

प्रश्न 4. किस प्रदूषण को मापने के लिए बायोकेमिकल ऑक्सीजन डिमांड परीक्षा की जाती है?
उत्तर- जल प्रदूषण।

प्रश्न 5. PAN क्या है?
उत्तर- वायु प्रदूषण।

ये भी पढें

पर्यावरण पर निबंधयहाँ से पढ़ें
पर्यावरण प्रदूषण पर निबंधयहाँ से पढ़ें

प्रश्न 6. किस जगह पर राष्ट्रीय पर्यावरण अनुसंधान केंद्र स्थित है?
उत्तर- नागपुर (महाराष्ट्र)।

प्रश्न 7. वायुमंडल में ओजोन परत से हमारी रक्षा किन किरणों से होती है?
उत्तर- पराबैंगन किरणों से।

प्रश्न 8. उस गैस का नाम बताइए जो सबसे ज्यादा वायुमंडल में पाई जाती है?
उत्तर- नाइट्रोजन।

प्रश्न 9. किस कारण की वजह से आकाश नीला दिखाई पड़ता है?
उत्तर- प्रकीर्णन के कारण।

प्रश्न 10. किस दिन विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है?
उत्तर- 5 जून।

ये भी पढ़ें

भारत से जुड़े सामान्य ज्ञान के 100 प्रश्न उत्तरयहाँ से पढ़ें
विश्व से जुड़े सामान्य ज्ञान के 100 प्रश्न उत्तरयहाँ से पढ़ें
इतिहास से जुड़े सामान्य ज्ञान के 100 प्रश्न उत्तरयहाँ से पढ़ें
भूगोल से जुड़े सामान्य ज्ञान के 100 प्रश्न उत्तरयहाँ से पढ़ें
राजनीति विज्ञान से जुड़े सामान्य ज्ञान के 100 प्रश्न उत्तरयहाँ से पढ़ें
विज्ञान से जुड़े सामान्य ज्ञान के 100 प्रश्न उत्तरयहाँ से पढ़ें
अर्थशास्त्र से जुड़े सामान्य ज्ञान के 100 प्रश्न उत्तरयहाँ से पढ़ें
कला और संस्कृति से जुड़े सामान्य ज्ञान के 100 प्रश्न उत्तरयहाँ से पढ़ें
साहित्य से जुड़े सामान्य ज्ञान के 100 प्रश्न उत्तरयहाँ से पढ़ें
खेल से जुड़े सामान्य ज्ञान के 100 प्रश्न उत्तरयहाँ से पढ़ें
फिल्म और मनोरंजन से जुड़े सामान्य ज्ञान के 100 प्रश्न उत्तरयहाँ से पढ़ें
पर्यावरण से जुड़े सामान्य ज्ञान के 100 प्रश्न उत्तरयहाँ से पढ़ें
कृषि से जुड़े सामान्य ज्ञान के 100 प्रश्न उत्तरयहाँ से पढ़ें
टेक्नोलॉजी से जुड़े सामान्य ज्ञान के 100 प्रश्न उत्तरयहाँ से पढ़ें
सोशल मीडिया से जुड़े सामान्य ज्ञान के 100 प्रश्न उत्तरयहाँ से पढ़ें

प्रश्न 11. पृथ्वी का तापमान ग्रीन हाउस के प्रभाव से बढ़ता है या घटता है?
उत्तर- बढ़ता है।

प्रश्न 12. किस वृक्ष को ‘पर्यावरण का दुश्मन’ कहा जाता है?
उत्तर- सफेदा।

प्रश्न 13. कितने प्रतिशत भू-भाग पर राष्ट्रीय वन नीति के अनुसार वन होना अनिवार्य है?
उत्तर- 33 प्रतिशत भू-भाग पर।

प्रश्न 14. ‘ग्रीन पीस’ क्या होता है नाम बताइए?
उत्तर- पर्यावरण योजना।

प्रश्न 15. चिपको आंदोलन किस उद्देश्य के लिए बनाया गया था?
उत्तर- वनों की सुरक्षा के लिए।

प्रश्न 16. पर्यावरण विभाग की स्थापना भारत सरकार के द्वारा किस वर्ष की गई थी?
उत्तर- 1980 में।

प्रश्न 17. UNEP का मुख्यालय किस जगह पर स्थित है?
उत्तर- नैरोबी में।

प्रश्न 18. उस गैस का नाम बताइए जो फोटो कॉपी मशीन में उत्पादित होती है?
उत्तर- ओजोन।

प्रश्न 19. उस पशु का नाम बताइए जिसे विश्व वन्य जीव कोष द्वारा प्रतीक के रूप में लिया गया है?
उत्तर- पांडा।

प्रश्न 20. उस राज्य का नाम बताइए जिसे ‘टाइगर राज्य’ के नाम से जाना जाता है?
उत्तर- मध्य प्रदेश।

प्रश्न 21. उस व्यक्ति का नाम बताइए जिसने वन महोत्सव का आरंभ किया था?
उत्तर- के. एम. मुंशी।

प्रश्न 22. उस जगह का नाम बताइए जहां पर विश्व वन जीव संरक्षण कोष स्थित है?
उत्तर- स्विट्जरलैंड।

प्रश्न 23. उस फल वृक्ष का नाम बताएं जो सबसे पहले प्राचीन काल से उगाया जाता है?
उत्तर- खजूर।

प्रश्न 24. सफोकेशन क्या होता है?
उत्तर- ऑक्सीजन की कमी का जीवन पर प्रभाव।

प्रश्न 25. उस गैस का नाम बताइए जो जलवायु परिवर्तन में सबसे अधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है?
उत्तर- ग्रीन हाउस गैस।

प्रश्न 26. उस गैस का नाम बताइए जो सबसे ज्यादा ओजोन क्षयकारी मानी जाती है?
उत्तर- क्लोरोफ्लोरोकार्बन (CFC)।

प्रश्न 27. किन गैसों का संयुक्त रूप क्लोरोफ्लोरोकार्बन है?
उत्तर- एक कार्बनिक यौगिक है जो केवल कार्बन, क्लोरीन, हाइड्रोजन और फ्लोरीन परमाणुओं से बनता है।

प्रश्न 28. क्लोरोफ्लोरोकार्बन का प्रयोग भूतल पर कहां किया जाता है?
उत्तर- रेफ्रिजरेंट, प्रणोदक (एयरोसोल अनुप्रयोगों में) और विलायक के तौर पर व्यापक रूप से होता है।

प्रश्न 29. प्रत्यक्ष परिणाम ग्रीन हाउस का प्रभाव क्या होगा?
उत्तर- ग्लेशियर पिघलने लगेंगे।

प्रश्न 30. ‘वृक्षों का आदमी’ भारत में किसे कहा जाता है नाम बताइए?
उत्तर- सुंदरलाल बहुगुणा को।

प्रश्न 31. किस स्थान पर सबसे अधिक जैव विविधता पाई जाती है?
उत्तर- उष्ण कटिबंधीय वर्षा वन में (ट्रॉपिकल रेन फॉरेस्ट)।

प्रश्न 32. उस जगह का नाम बताइए जहां पर बायोटेक्नोलॉजी पार्क स्थित है?
उत्तर- लखनऊ।

प्रश्न 33. किस दिन मनाया जाता है पृथ्वी दिवस?
उत्तर- 22 अप्रैल।

प्रश्न 34. भविष्य का ईंधन किसे कहा जाता है?
उत्तर- हाइड्रोजन।

प्रश्न 35. रक्षा कवच पर्यावरण का किसे कहा जाता है नाम बताइए?
उत्तर- ओजोन परत।

प्रश्न 36. किससे संबंधित है रेड डाटा बुक नाम बताइए?
उत्तर- विलुप्त के संकट से ग्रस्त जीवों से।

प्रश्न 37. सबसे प्रदूषित नगर विश्व का कौन सा है?
उत्तर- मैक्सिको सिटी।

प्रश्न 38. उस जगह का नाम बताइए जहां पर एनवायरमेंट एजुकेशन फॉर किडस यूएसए स्थित है?
उत्तर- विस्कोसिन।

प्रश्न 39. सीएनजी का पूरा नाम बताइए?
उत्तर- संपीडित प्राकृतिक गैस।

प्रश्न 40. ध्वनि प्रदूषण कितने डेसिबल से माना जाता है?
उत्तर- 65 डेसिबल।

प्रश्न 41. कौन सा परीक्षण किया जाता है जल प्रदूषण को मापने के लिए नाम बताइए?
उत्तर- बायोकेमिकल ऑक्सीजन डिमांड।

प्रश्न 42. ताजमहल के क्षरण होने और उसके पीले पड़ने का मुख्य कारण बताइए?
उत्तर- अम्लीय वर्षा।

प्रश्न 43. मानव निर्मित द्वारा उपग्रह कहां पर स्थापित किया गया है नाम बताइए?
उत्तर- ब्रह्मा वायुमंडल में।

प्रश्न 44. उस जगह का नाम बताइए जहां पर देश का परिस्थितिकी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र स्थित है?
उत्तर- बंगलौर (कर्नाटक)

प्रश्न 45. उस जगह का नाम बताइए जहां पर भारत का पर्यावरण शिक्षा केंद्र स्थित है?
उत्तर- अहमदाबाद (गुजरात)।

प्रश्न 46. उस जगह का नाम बताइए जहां पर इंदिरा गांधी वानिकी अकादमी स्थित है?
उत्तर- देहरादून।

प्रश्न 47. कब मनाया जाता है विश्व वानिकी दिवस?
उत्तर- 21 मार्च।

प्रश्न 48. उस जगह का नाम बताइए जहां पर भारतीय वन सर्वेक्षण का मुख्यालय स्थित है?
उत्तर- देहरादून में।

प्रश्न 49. उस जगह का नाम बताइए जहां पर भारतीय वन प्रबंध संस्थान स्थित है?
उत्तर- भोपाल।

प्रश्न 50. भारत का कौन सा स्थान है पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से विश्व में?

उत्तर- 101 वां।

प्रश्न 51. भारत की कुल भूमि का कितना हिस्सा पर्यावरण समस्या के कारण बेकार पड़ा हुआ है?
उत्तर- लगभग एक तिहाई।

प्रश्न 52. प्रकृतिक संसाधनों को कितने वर्गों में बांटा जा सकता है?
उत्तर- जल संसाधन, वन संसाधन, भूमि संसाधन, ऊर्जा संसाधन, खनिज संसाधन व खाद्य संसाधन में बांटा जा सकता है।

प्रश्न 53. उस देश का नाम बताइए जिसने सबसे पहले अपने संविधान में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन विषय को स्थान दिया?
उत्तर- भारत।

प्रश्न 54. पहला पृथ्वी सम्मेलन किस जगह पर हुआ था?
उत्तर- प्रथम अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी सम्मलेन रियो डी जेनेरो में 3 से 14 जून 1992 में हुआ था।

प्रश्न 55. पर्यावरण संरक्षण की शुरुआत किस सन् में हुई थी?
उत्तर- 1948।

प्रश्न 56. उस जगह का नाम बताइए जहां पर अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण सूचना केंद्र स्थित है?
उत्तर- न्यूयार्क में।

प्रश्न 57. इको क्लब क्या है और इसके उद्देश्य के बारे में विस्तार से बताइये?
उत्तर- विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों में पर्यावरण संरक्षण के अनुकूल आदतें डालने के लिए केंद्र सरकार ने इको क्लब योजना की शुरुआत की है जिनमें विभिन्न माध्यमों से छात्रों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाता है।

प्रश्न 58. प्रकृतिक संसाधन किसे कहते हैं?
उत्तर- जो संसाधन हमें सीधे तौर पर प्रकृति से मिलते हैं उन्हें प्राकृतिक संसाधन कहते हैं।

प्रश्न 59. UNEP क्या है?
उत्तर- संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूनाइटेड नेशनल एनवायरमेंट प्रोग्राम)।

प्रश्न 60. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम का मुख्यालय किस जगह पर स्थित है?
उत्तर- नैरोबी में।

प्रश्न 61. उन देशों का नाम बताइए जो क्योटो प्रोटोकॉल को नहीं मानते हैं?
उत्तर- अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया।

प्रश्न 62. पृथ्वी के चार परिमंडल का नाम बताइए?
उत्तर- स्थल मंडल, वायु मंडल, जल मंडल और जैव मंडल।

प्रश्न 63. उस व्यक्ति का नाम बताइए जिसे ग्रीन जज के नाम से जाना जाता है?
उत्तर- जस्टिस कुलदीप सिंह।

प्रश्न 64. परिस्थितिकी विज्ञान क्या है?
उत्तर- जीवविज्ञान व भूगोल की एक शाखा है जिसमें जीव समुदायों का उसके वातावरण के साथ पारस्परिक संबंधों का अध्ययन करते हैं।

प्रश्न 65. पहला विश्व पर्यावरण सम्मेलन कहां हुआ था?
उत्तर- स्वीडन में।

प्रश्न 66. उस व्यक्ति का नाम बताएं जिसने विद्यालय और अन्य शिक्षा संस्थान में पर्यावरण शिक्षा का प्रावधान कराया है?
उत्तर- श्री एम. सी. मेहता।

प्रश्न 67. किस जगह पर पर्यावरण अध्ययन केंद्र स्थित है?
उत्तर- चेन्नई में।

प्रश्न 68. किस तरह की भारत की जलवायु है?
उत्तर- उष्णकटिबंधीय जलवायु।

प्रश्न 69. पृथ्वी के ताप को कौन बनाए रखता है?
उत्तर- CO2 एवं जल वाष्प।

प्रश्न 70. उस जगह का नाम बताइए जहां पर केंद्रीय पर्यावरण अभियंत्रण संस्थान स्थित है?
उत्तर- नागपुर।

प्रश्न 71. सबसे ज्यादा लवणता किस झील की है नाम बताइए?
उत्तर- वान झील, तुर्की, 330%

प्रश्न 72. ग्रेनाइट और बेसाल्ट क्या है?
उत्तर- आग्नेय चट्टान।

प्रश्न 73. जलवाष्प की मात्रा वायुमंडल में कितनी होती है?
उत्तर- 0 से 4%

प्रश्न 74. सबसे अधिक वर्षा भारत में कहां होती है?
उत्तर- मासिनराम, मेघालय।

प्रश्न 75. स्लेट और संगमरमर क्या है नाम बताइए?
उत्तर- रूपांतरित चट्टान।

प्रश्न 76. जल का कितना भाग स्वच्छ है?
उत्तर- 2.5 प्रतिशत।

प्रश्न 77. ओजोन परत के मापने की इकाई को क्या कहते हैं?
उत्तर- डोबसन।

प्रश्न 78. पृथ्वी के चारों तरफ गैसीय आवरण को क्या कहा जाता है नाम बताइए?
उत्तर- वायु मंडल।

प्रश्न 79. एस आई मात्रक वायुमंडलीय दाब कितना होता है?
उत्तर- बार।

प्रश्न 80. ग्रीन हाउस गैस कौन सी होती है?
उत्तर- CO2, NO2, CH4, CFC

प्रश्न 81. वायुमंडल की सबसे निचली परत का नाम बताइए?
उत्तर- क्षोभमंडल।

प्रश्न 82. समुद्री जल में क्या पाया जाता है?
उत्तर- सोडियम क्लोराइड।

प्रश्न 83. महासागरों की औसत गहराई कितनी होगी?
उत्तर- 4000 मीटर।

प्रश्न 84. उस व्यक्ति का नाम बताइए जिसने सबसे पहले भारत के मानसून का वर्णन किया था?
उत्तर- अलमसुदी अरब विद्वान।

प्रश्न 85. पछुवा हवा को क्या कहा जाता है नाम बताइए?
उत्तर- गरजता चालीसा।

प्रश्न 86. न्यूनतम वर्षा कहां होती है?
उत्तर- ध्रुवीय क्षेत्रों में।

प्रश्न 87. सूक्ष्मजीवों के अवशेष कहां पाए जाते हैं?
उत्तर- अवसादी चट्टानों में।

प्रश्न 88. जीवमंडल और वातावरण के बीच के संबंध को क्या कहा जाता है?
उत्तर- परिस्थितिकी।

प्रश्न 89. पछुवा हवा किस वजह से चलती है?
उत्तर- चक्रवर्ती वर्षा के कारण।

प्रश्न 90. उस जगह का नाम बताइए जहां पर जाड़े के दिनों में वर्षा होती है?
उत्तर- तमिलनाडु के तटों पर।

प्रश्न 91. भू उत्तर मंडल के कितने प्रतिशत भाग पर जल है?
उत्तर- 71 प्रतिशत भाग पर

प्रश्न 92. उस गैस का नाम बताइए जो ओजोन परत को नष्ट करती है?
उत्तर- CFC

प्रश्न 93. वायुमंडल की सबसे ऊपरी परत को क्या कहा जाता है नाम बताइए?
उत्तर- बहिमंडल।

प्रश्न 94. वायुमंडल में विद्यमान अक्रिय गैस का नाम बताइए?
उत्तर- आगर्न गैस।

प्रश्न 95. उस व्यक्ति का नाम बताएं जिसने ग्रीनहाउस गैस की संकल्पना की थी?
उत्तर- जोसेफ फ्रारियर।

प्रश्न 96. वायुमंडलीय दाब को किस यंत्र के द्वारा मापा जाता है नाम बताइए?
उत्तर- बैरोमीटर के द्वारा।

प्रश्न 97. उस राज्य का नाम बताइए जहां पर सबसे पहले मानसून आता है?
उत्तर- केरल में।

प्रश्न 98. जीवमंडल पर ऊर्जा का मूल स्रोत क्या है?
उत्तर- सूर्य।

प्रश्न 99. पर्यावरण अध्ययन को क्या कहा जाता है नाम बताइए?
उत्तर- इकोलॉजी।

प्रश्न 100. फेरल का नियम किससे संबंधित है नाम बताइए?
उत्तर- पवनों की दिशा से।

सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर के मुख्य पेज के लिएयहां क्लिक करें

Leave a Reply