Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

जी20 पर निबंध (G20 Essay In Hindi) | जी20 शिखर सम्मेलन 2023 (G20 Summit 2023)

Photo of author
Ekta Ranga

जी20 पर निबंध (G20 Essay In Hindi)- दुनियाभर में अनेकों सम्मेलन आयोजित होते हैं। यह सम्मेलन इसलिए आयोजित किए जाते हैं ताकि दुनिया के सभी नेता बैठकों के जरिए वैश्विक मुद्दो को सुलझा सकें। ऐसा ही एक सम्मेलन भारत में भी आयोजित हुआ। यह सम्मेलन था G20 शिखर सम्मेलन (G20 summit)। इस सम्मेलन का आयोजन भारत के बेंगलुरु शहर में रखा गया था। यह सम्मेलन वर्चुअल मोड में आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन के माध्यम से हमें यह पता चलता है कि फिलहाल वैश्विक अर्थव्यवस्था कैसी चल रही है। इस सम्मेलन का शुभारंभ 22 फरवरी को हुआ था और इस सम्मेलन का समापन 20 मार्च को हुआ था।

Essay On G20 In Hindi

जी20 सम्मेलन दुनिया का एक महत्वपूर्ण सम्मेलन है। इस सम्मेलन को ग्रुप ऑफ ट्वेंटी (Group Of 20) भी कहा जाता है। यह सम्मेलन इसलिए आयोजित किया जाता है ताकि विश्व के सभी नेता वित्तीय और आर्थिक एजेंडा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर बात कर सकें। इस सम्मेलन में दुनियाभर के कई देश उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हैं। इस सम्मेलन का इतिहास 1999 से शुरू हुआ था। यह सम्मेलन आर्थिक सहयोग को भी बढ़ावा देता है। इस साल इस सम्मेलन को आयोजित करने का मौका भारत को मिला था। बहुत से देश के बैंक गवर्नर और वित्त मंत्री इस सम्मेलन की बागडोर संभालते हैं। इस सम्मेलन की शुरुआत 1999 में इसलिए की गई थी ताकि एशियाई वित्तीय संकट को खत्म किया जा सके। आज का हमारा विषय जी20 सम्मेलन (G20 Summit) पर आधारित है। तो आज हम जी20 सम्मेलन पर आधारित निबंध (Essay) पढ़ेंगे। तो आइए हम जी20 सम्मेलन पर निबंध (G20 Essay in Hindi) पढ़ते हैं।

जी20 शिखर सम्मेलन 2023 पर निबंध हिंदी में
(Essay On G20 Summit 2023 In Hindi)

प्रस्तावना

जी20 सम्मेलन एक बहुत ही महत्त्वपूर्ण सम्मेलन माना जाता है। दुनियाभर के 19 देश साथ मिलकर इस सम्मेलन को सफल बनाते हैं। इंडोनेशिया, अर्जेंटीना, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, जापान, मैक्सिको, दक्षिण अफ्रीका, यूनाइटेड किंगडम, तुर्किये, संयुक्त राज्य अमेरिका, कोरिया गणराज्य, भारत, चीन, जर्मनी, फ्रांस, सऊदी अरब, ब्राजील, रूस, इटली और यूरोपीय संघ वह 19 देश हैं जो G20 सम्मेलन का हिस्सा बनते हैं। इस साल इस सम्मेलन का आयोजन भारत में ही किया गया था। इस साल जो सम्मेलन हुआ उसे हम 18वां सम्मेलन भी बोल सकते हैं। इस साल सभी नेताओं ने मिलकर इस सम्मेलन की थीम रखी थी- एक पृथ्वी · एक परिवार · एक भविष्य’ अर्थात् ‘वसुधैव कुटुंबकम’। इसे अंग्रेज़ी में कहेंगे- ‘One Earth · One Family · One Future। इस सम्मेलन में बहुत महत्त्वपूर्ण मुद्दो पर बात की जाती है। भारत में यह सम्मेलन 1 दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक चलेगा।

G20 Summit min

G20 शिखर सम्मेलन क्या है?

G20 सम्मेलन पूरे एक साल में होने वाली एक अंतर्राष्ट्रीय बैठक है, जो बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। यह एक ऐसा सम्मेलन माना जाता है जिसमें दुनियाभर के बड़े दिग्गज नेता आवश्यक मुद्दो पर चर्चा करते हैं। इस सम्मेलन में विकसित और विकासशील राष्ट्र अपना अहम योगदान देते हैं। यह सारे देश मिलकर वैश्विक आर्थिक मुद्दे पर चर्चा करते हैं। 90 के दशक में दुनिया में एक भारी वित्तीय संकट पड़ा था। उस संकट को देखते हुए ग्रुप ऑफ ट्वेंटी (G20) का गठन होना समय की मांग थी। इस सम्मेलन की मदद से हमें आर्थिक विकास, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और वित्तीय संकट से निपटने में सहायता मिलती है। G20 सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य वित्तीय संकट को खत्म करना रहता है। किंतु इसके अलावा यह सम्मेलन जलवायु परिवर्तन, विकास सहायता, कृषि, ऊर्जा और वैश्विक स्वास्थ्य जैसे मुद्दो पर भी ध्यान केंद्रित करता है।

G20 सम्मेलन 2023 के सदस्य

इस सम्मेलन में अनेकों देश सम्मिलित होते हैं। वह हर साल इस सम्मेलन में अपना योगदान देते हैं। इस साल भी तकरीबन 19 विकासशील और विकसित देशों ने इस सम्मेलन में भाग लिया। अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्कि यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका तथा यूरोपीय देश इस सम्मेलन के सदस्य हैं।

G20 min

G-20 समिट 2023 की थीम क्या है?

इस साल भारत ने G20 सम्मेलन की मेजबानी की है। यह सम्मेलन 1 दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक चलेगा। यह सम्मेलन दुनिया के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण सम्मेलन है। इस साल की थीम रखी गई है- एक पृथ्वी · एक परिवार · एक भविष्य’ अर्थात् ‘वसुधैव कुटुंबकम’। One Earth · One Family · One Future।

G20 सम्मेलन का इतिहास

वर्ष 90 का वह दौर एक ऐसा दौर था जिसमें दुनिया के कई देश मंदी से गुजर रहे थे। इन देशों में एशिया की हालत और गंभीर थी। उस दौर में दुनिया के दिग्गज नेताओं को यह चिंता थी कि वह कैसे वित्तीय संकट से उबरेंगे। उस समय आर्थिक सहायता के लिहाज से एक समावेशी और व्यापक मंच की जरूरत नजर आ रही थी। इस सम्मेलन की शुरुआत 1999 से की गई थी। अनेक देशों के वित्त मंत्री और केंद्रीय बैंक के गवर्नर के लिए इस तरह का सम्मेलन एक महत्वपूर्ण मंच बनकर उभरा।

G20 सम्मेलन के उद्देश्य

1 ) G20 सम्मेलन विश्व की आर्थिक स्थिरता और विकास को बढ़ावा देता है।

2 ) यह सम्मेलन इस सम्मेलन में भाग लेने वाले हर सदस्य देशों को यह भरोसा देता है कि उन सभी को इस सम्मेलन के माध्यम से एक ऐसा मंच मिलेगा जिससे वह सभी आर्थिक नीतियों के समन्वय और अन्य तरह की परेशानियों का हल निकाल सकें।

3 ) यह सम्मेलन भविष्य में होने वाले वित्तीय संकटों को रोकने के लिए वित्तीय विनियमन और अनेक प्रकार के सुधारो पर काम करता है।

4 ) यह शानदार सम्मेलन यह भरोसा देता है कि वह विकसित और विकासशील दोनों देशों के विकास के लिए काम करेगा।

5 ) G20 वैश्विक आर्थिक गतिविधि को रफ्तार देता है। इसके अलावा वह अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और निवेश नीतियों जैसे अहम मुद्दो पर भी बात करता है।

6 ) G20 जलवायु परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर भी खुलकर बात रखता है। आज क्लाइमेट चेंज जैसा विषय बहुत गंभीर बनता जा रहा है। इसी वजह से G20 सम्मेलन की बहुत जरूरत है।

7 ) यह सम्मेलन महामारी की तैयारी और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर भी चर्चा करता है।

G20 सम्मेलन के लाभ

  • G20 सम्मेलन में जो बैठकें होती हैं वह विश्व की आर्थिक और वित्तीय स्थिति के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं।
  • G20 व्यापार, जलवायु परिवर्तन और डिजिटलीकरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दो पर बात करता है।
  • आर्थिक संकट के दौरान G20 दुनिया की अर्थव्यवस्थाओं को स्थिर बनाने के लिए समन्वित कार्यों के लिए एक मंच प्रदान करता है। यह सम्मेलन अनेक देशों को आर्थिक संकट से उबरने में सहायता प्रदान करता है।
  • G20 विकास के मुद्दे, गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढांचे और सतत विकास जैसे विषयों पर भी खुलकर बोलता है।
  • यह सम्मेलन विकसित और विकासशील देशों को आपस में मिलकर काम करने का मौका प्रदान करता है।
  • G20 सम्मेलन का लक्ष्य यह रहता है कि वह निष्पक्ष होकर दुनियाभर के व्यापार को बढ़ावा दे। G20 यह उद्देश्य रखता है कि दुनियाभर के व्यापार में जो बाधाएं आती हैं, उन्हें कम कैसे किया जाए।
  • G20 सम्मेलन हमारे लिए बेहतर भविष्य तैयार करता है।

G20 सम्मेलन पर 10 लाइन

1 ) G20 सम्मेलन में 19 देश+यूरोपीय संघ हिस्सा लेते हैं। यह सभी देश हर तरह की महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हैं।

2 ) G20 व्यापार, वित्त और जलवायु परिवर्तन जैसे विषयों पर खुलकर अपनी राय रखता है।

3 ) इस सम्मेलन का हिस्सा भारत, रूस, अमेरिका और चीन जैसे शक्तिशाली देश बनते हैं।

4 ) G20 सम्मेलन में कई देश के दिग्गज नेता साथ मिलकर काम करते हैं। इससे आपसी सौहार्द बढ़ता है।

5 ) G20 की बैठक इसलिए की जाती है ताकि हम सभी के लिए एक बेहतरीन भविष्य तैयार किया जा सके।

6 ) वैश्विक चुनौतियाँ से निपटने के लिए हर साल G20 की बैठकें रखी जाती हैं।

7 ) G20 व्यापार, वित्त और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दो पर भी ध्यान केंद्रित करते हैं।

8 ) G20 को ग्रुप ऑफ ट्वेंटी भी कहा जाता है।

9 ) G20 की स्थापना साल 1999 में हुई थी।

10 ) G20 की बैठक में 20 देश शामिल होते हैं।

FAQs

Q1. G20 सम्मेलन क्या है?

A1. G20 सम्मेलन पूरे एक साल में होने वाली एक अंतर्राष्ट्रीय बैठक है, जो बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। यह एक ऐसा सम्मेलन माना जाता है जिसमें दुनियाभर के बड़े दिग्गज नेता आवश्यक मुद्दो पर चर्चा करते हैं। इस सम्मेलन में विकसित और विकासशील राष्ट्र अपना अहम योगदान देते हैं। यह सारे देश मिलकर वैश्विक आर्थिक मुद्दे पर चर्चा करते हैं।

Q2. G20 सम्मेलन का इतिहास बताइए?

A2. 90 का वह दौर एक ऐसा दौर था जिसमें दुनिया के कई देश मंदी से गुजर रहे थे। इन देशों में एशिया की हालत और गंभीर थी। इसी कारण G20 सम्मेलन की शुरुआत 1999 से की गई थी। अनेक देशों के वित्त मंत्री और केंद्रीय बैंक के गवर्नर के लिए इस तरह का सम्मेलन एक महत्वपूर्ण मंच बनकर उभरा।

Q3. इस साल G20 सम्मेलन की थीम क्या रखी गई है?

A3. इस साल G20 सम्मेलन की थीम है- एक पृथ्वी · एक परिवार · एक भविष्य’ अर्थात् ‘वसुधैव कुटुंबकम’। One Earth · One Family · One Future।

Q4. इस साल G20 सम्मेलन कहां आयोजित होगा?

A4. इस साल G20 सम्मेलन भारत में आयोजित होगा।

G20 Official Website- g20.org

अन्य विषयों पर निबंध पढ़ने के लिएयहाँ क्लिक करें

Leave a Reply