हिमाचल प्रदेश बीएड एप्लीकेशन फॉर्म (HPU B.Ed Application Form)- हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी (HPU) द्वारा हिमाचल प्रदेश बीएड एप्लीकेशन फॉर्म 2023 (Himachal Pradesh B.Ed Application Form 2023) जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpuniv.ac.in पर जाकर हिमाचल प्रदेश बीएड 2023 एप्लीकेशन फॉर्म (HPU B.Ed 2023 Application Form) जमा कर सकते हैं। हिमाचल प्रदेश बीएड आवेदन पत्र 2023 के बारे में अधिक जानकारी नीचे से प्राप्त करें।
न्यू अपडेट
हिमाचल प्रदेश बीएड 2023 आवेदन पत्र में सुधार प्रक्रिया 04 जून 2023 तक जारी रहेगी।
हिमाचल प्रदेश बीएड 2023 ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म करेक्शन करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
हिमाचल प्रदेश बीएड एप्लीकेशन फॉर्म 2023 (Himachal Pradesh B.Ed Application Form 2023)
आप parikshapoint.com के इस पेज से भी हिमाचल प्रदेश बीएड एंट्रेंस एग्जाम 2023 (HPU B.Ed Entrance Exam 2023) के लिए हिमाचल प्रदेश बीएड ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म 2023 (HPU B.Ed Online Application Form 2023) भर सकते हैं। जो उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश बीएड 2023 आवेदन पत्र जमा करेंगे, उन्हें आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। बिना आवेदन शुल्क के आवेदन पत्र मंजूर नहीं किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश बीएड 2023 आवेदन प्रक्रिया में भाग लेने से पहले उम्मीदवार योग्यता मापदंडों की जाँच अवश्य कर लें। ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों को पहले अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा और जरूरी डॉक्यूमेंट्स की स्कैन की गई कॉपी भी अपलोड करनी होगी। हिमाचल प्रदेश बीएड एडमिशन फॉर्म 2023 कैसे भरें, आवेदन शुल्क और अधिक विवरण जानने के लिए नीचे पढ़ें।
हिमाचल प्रदेश बीएड एप्लीकेशन फॉर्म 2023 जरूरी तारीखें
हिमाचल प्रदेश बीएड एंट्रेंस एग्जाम 2023 के बारे में जानने के लिए नीचे बनी टेबल को देखें।
हिमाचल प्रदेश बीएड 2023 आवेदन पत्र | जरूरी तारीख |
आवेदन शुरू होने की तारीख | 27 अप्रैल 2023 |
आवेदन की तारीख | 01 जून 2023 |
आवेदन पत्र में सुधार करने की तारीख | 02 जून से 04 जून 2023 तक |
ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म लिंक (HPU B.Ed. Entrance Test Application Form 2023 Link)
हिमाचल प्रदेश बीएड एंट्रेंस टेस्ट 2023 ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म | यहाँ से जमा करें |
हिमाचल प्रदेश बीएड 2023 योग्यता मापदंड
जो उम्मीदवार एचपीयू 2 वर्षीय रेगुलर बीएड कोर्स में एडमिशन के लिए एंट्रेंस टेस्ट में शामिल होना चाहते हैं उन्हें बता दें कि टेस्ट में शामिल होने के लिए आपको पहले अपनी योग्यता मापदंड के बारे जानकारी प्राप्त करनी होगी। आपको यह देखना होगा की आप हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी द्वारा तय की गई योग्यता मापदंडों को पूरा करते हैं या नहीं। योग्यता मापदंड के अंतर्गत आपको अपनी शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा की जांच करनी होगी।
शैक्षिक योग्यता
- उम्मीदवार को स्नातक स्तर पर 50% अंक होने चाहिए।
- एससी/ एसटी उम्मीदवार को स्नातक स्तर पर 45% अंक होने चाहिए।
- अगर उम्मीदवार ने स्नातकोत्तर कर रखी है। तो उम्मीदवार के 55% अंक होने चाहिए।
- अगर एससी/ एसटी उम्मीदवार ने स्नातकोत्तर कर रखी है। तो उम्मीदवार के 50% अंक होने चाहिए।
आयु सीमा
- हिमाचल प्रदेश बीएड 2023 प्रवेश परीक्षा के लिए कोई आयु सीमा नहीं है।
हिमाचल प्रदेश बीएड ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म 2023 कैसे जमा करें?
हिमाचल प्रदेश बीएड एडमिशन 2023 ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म जमा करने के सिंपल स्टेप्स आप नीचे से पढ़ सकते हैं-
1. रजिस्ट्रेशन- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
2. आवेदन और जानकारी- इसके बाद आपको आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी को पूरा भरना होगा।
3. डाक्यूमेंट अपलोड- आवेदन पत्र से साथ अपना फोटो और जरूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करना न भूलें।
4. आवेदन शुल्क- आवेदन पत्र पूरा भरने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान अवश्य करें और आवेदन पत्र जमा कर दें।
5. आवेदन पत्र प्रिंट- आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपने आवेदन पत्र का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें और उसे संभालकर रखें।
हिमाचल प्रदेश बीएड एप्लीकेशन फॉर्म 2023 और जरूरी जानकारी
उम्मीदवारों को एचपी बीएड एप्लीकेशन फॉर्म 2023 में निम्नलिखित जानकारी दर्ज करनी होगी, जैसे-
- नाम
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
- पिता का नाम
- माता का नाम
- लिंग
- जन्म की तारीख
- आधार कार्ड नंबर
- सबजेक्ट केटेगरी
- आरक्षण विवरण
- योग्यता विवरण
हिमाचल प्रदेश बीएड एप्लीकेशन फॉर्म 2023 और जरूरी डॉक्यूमेंट्स
उम्मीदवारों को निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स एप्लीकेशन फॉर्म के साथ अपलोड करने होंगे, जैसे-
- फोटोग्राफ
- सिग्रनेचर
डॉक्यूमेंट | साइज | फॉर्मेट |
फोटोग्राफ | 100 केबी तक | जेपीजी |
सिग्रनेचर | 100 केबी तक | जेपीजी |
हिमाचल प्रदेश बीएड एप्लीकेशन फीस 2023
केटेगरी | फीस |
जनरल / ओबीसी | रु. 1100/- |
एससी / एसटी | रु. 550/- |
हिमाचल प्रदेश बीएड एप्लीकेशन फीस 2023 कैसे जमा करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित माध्यमों से एप्लीकेशन फीस जमा कर सकते हैं, जैसे-
क्रेडिट कार्ड | डेबिट कार्ड | नेट बैंकिंग |
हिमाचल प्रदेश बीएड 2023 एडमिट कार्ड
आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद और एंट्रेंस एग्जाम से पहले हिमाचल प्रदेश बीएड एडमिट कार्ड 2023 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को HPU B.Ed Admit Card 2023 ऑनलाइन डाउनलोड करना होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड बताना होगा। एंट्रेंस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड बहुत जरूरी डॉक्यूमेंट होता है।
आधिकारिक वेबसाइट– hpuniv.nic.in | admissions.hpushimla.in
हिमाचल प्रदेश बीएड 2023 के मुख्य पेज पर जाने के लिए | यहाँ क्लिक करें |