झारखंड बीएड 2023 {3rd Round Counselling} (Jharkhand B.Ed. 2023) | Jharkhand BEd Entrance Exam 2023

Photo of author
PP Team

झारखंड बीएड (Jharkhand B.Ed): झारखंड बीएड एडमिशन 2023 के लिए झारखंड कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (JCECEB) द्वारा झारखंड बीएड एंट्रेंस एग्जाम 2023 (Jharkhand B.Ed Entrance Exam 2023) का आयोजन करवाया जाएगा। झारखंड बीएड एक राज्य स्तर की प्रवेश परीक्षा है। जो उम्मीदवार झारखंड बीएड 2023 (Jharkhand B.Ed 2023) में एडमिशन लेना चाहते हैं, उन्हें एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होना होगा। एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन ऑनलाइन मोड में करवाया जाएगा। इस एग्जाम में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। जो उम्मीदवार झारखंड बीएड एंट्रेंस एग्जाम 2023 में पास हो जाएंगे, उन्हें 2 वर्षीय बीएड कोर्स में एडमिशन दिया जाएगा।

न्यू अपडेट

झारखंड बीएड एडमिशन 2023 के लिए तीसरे राउंड की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू।

झारखंड बीएड 2023 (Jharkhand B.Ed 2023)

उम्मीदवार JCECEB की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर झारखण्ड बीएड 2023 के लिए आवेदन कर सकते हैं। झारखंड बीएड एडमिशन 2023 (Jharkhand B.Ed Admission 2023) से जुड़ी और अधिक जानकारी जैसे जरूरी तारीखें, आवेदन, एडमिट कार्ड आदि के बारे में जाननें के लिए इस पेज को पूरा पढ़ें।

झारखंड बीएड एडमिशन 2023 जरूरी तारीखें

झारखंड बीएड एडमिशन 2023 की जरूरी तारीखें जाननें के लिए नीचे बनीं टेबल को देखें।

झारखंड बीएड 2023 कार्यक्रम तारीख
आवेदन शुरू होने की तारीख10 फरवरी 2023
आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख 31 मार्च 2023
एडमिट कार्ड की तारीख जारी
एंट्रेंस एग्जाम की तारीख13 मई 2023
रिजल्ट की तारीख 07 जून 2023
काउंसलिंग शूरू होने की तारीखघोषित
प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लिस्ट की तारीख20 जुलाई 2023
प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड21-27 जुलाई 2023
एडमिशन की तारीख21-27 जुलाई 2023
तीसरे राउंड की काउंसलिंग प्रक्रिया की तारीख 14-30 सितंबर 2023

महत्त्वपूर्ण लिंक

झारखंड बीएड 2023 आवेदन पत्र यहाँ से प्राप्त करें
झारखंड बीएड 2023 एडमिट कार्ड यहाँ से प्राप्त करें
झारखंड बीएड 2023 रिजल्ट यहाँ से प्राप्त करें
झारखंड बीएड 2023 काउंसलिंग यहाँ क्लिक करें
बी.एड. संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के आयोजन तिथि में विस्तारण किए जाने से संबंधित अति आवश्यक सूचनायहाँ से पढ़ें
झारखंड बीएड 2023 नोटिफिकेशनयहाँ से प्राप्त करें

झारखंड बीएड 2023 योग्यता मापदंड

अगर आप झारखंड बीएड 2023 एंट्रेंस एग्जाम के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको पहले अपनी योग्यता मापदंड की जांच करनी होगी। जेसीईसीबी द्वारा आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के लिए कुछ योग्यता मापदंड निर्धारित किये हैं। झारखंड बीएड एडमिशन 2023 योग्यता मापदंड के बारे में जाननें के लिए इस पेज को नीचे पढ़ें।

शैक्षिक योग्यता

  • उम्मीदवारों ने मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विज्ञान / वाणिज्य / सामाजिक विज्ञान / मानविकी वर्ग में बैचलर की डिग्री में 55% अंक प्राप्त किया हो।
  • पोस्ट ग्रेजुएशन में उम्मीदवारों को कम से कम 50% कुल प्राप्त होने चाहिए।
  • बी.एड कोर्स में आवेदन करने के लिए उत्तीर्ण वर्ष में कोई प्रतिबंध नहीं है।

झारखंड बीएड आवेदन पत्र 2023

उम्मीदवारों को झारखंड बीएड 2023 एंट्रेंस एग्जाम के लिए अपना आवेदन ऑनलाइन मोड के जरिए करना होगा। ऑनलाइन आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को पहले अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद उम्मीदवार अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के बाद आवेदन शुल्क जमा करना आवश्यक है।

झारखंड बीएड एडमिशन 2023 आवेदन कैसे करें?

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाते ही सबसे पहले जेसीईसीईबी का होम पेज खुल जाएगा।
  • यहां उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवार आवेदन पत्र भर सकते हैं।
  • आवेदन पत्र के साथ उम्मीदवारों को अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी अपलोड करने होंगे।
  • आवेदन पत्र भरने के बाद आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
  • आवेदन शुल्क जमा करने के बाद सबमिट कर दें।

झारखंड बीएड 2023 आवेदन पत्र और जरूरी डॉक्यूमेंट्स

  • एजुकेशन मार्कशीट, सर्टिफिकेट
  • एनसीसी या एनएसएस का सार्टिफिकेट 
  • स्थायी निवास पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • दिव्यागं प्रमाण पत्र (यदि हो)
  • एक पासपोर्ट आकार का फोटो (आवेदन पत्र के समय पर अपलोड की हुई फोटो)

झारखंड बीएड 2023 आवेदन शुल्क

  • सामान्य, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आवेदन फीस: 1000 रुपए।
  • पिछड़ी जाति I, पिछड़ी जाति II वर्ग के लिए आवेदन फीस: 750 रुपए।
  • अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति एवं सभी वर्ग की महिला उम्मीदवार के लिए आवेदन फीस: 500 रुपए।
  • प्रदेश से बाहर के सभी उम्मीदवारों को सामान्य वर्ग के अनुसार फीस देनी होगी।

झारखंड बीएड एडमिशन 2023 आवेदन शुल्क का भुगतान कैसे करें?

  • झारखंड बीएड एंट्रेंस एग्जाम 2023 आवेदन शुल्क का भुगतान आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम से कर सकते हैं।

झारखंड बीएड एडमिट कार्ड 2023

जो उम्मीदवार सही समय पर अपना आवेदन पूरा करके जमा कर देगे उन सभी उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करने होंगे। ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड डालना होगा। परीक्षा के समय एडमिट कार्ड साथ ले जाना आवश्यक है। एडमिट कार्ड पर एग्जाम से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई होगी।

झारखंड बीएड एग्जाम पैटर्न 2023

उम्मीदवार नीचे दिए गए बिंदुओं से एग्जाम पैटर्न के बारे में देख सकते हैः-

  • परीक्षा माध्यम – यह परीक्षा ऑफलाइन माध्यम (ओएमआर मोड) में आयोजित की जाने वाली है।
  • प्रश्न के प्रकार – सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार से पूछे जाते हैं।
  • भाषा – यह परीक्षा हिंदी और इंग्लिश दोनों माध्यम में आयोजित की जा सकती है।
  • परीक्षा अवधि – यह परीक्षा तीन घंटे की होती है।
  • कुल प्रश्न- 100
  • कुल अंक – 100
  • मार्किंग स्कीम – छात्र को प्रतेक सही उत्तर के लिए एक अंक दिए जाते हैं।
  • नेगेटिव मार्किंग – गलत उत्तर के लिए छात्र के 0.25 अंक काट लिया जाता है।

झारखंड बीएड रिजल्ट 2023

एंट्रेंस एग्जाम के बाद सभी उम्मीदवारों को अपने रिजल्ट का इंतजार रहता है। उम्मीदवारों को बता दें कि झारखण्ड बीएड 2023 की प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। एंट्रेंस एग्जाम के कुछ दिनों बाद रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। सभी उम्मीदवारों को अपना रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से देखना होगा। ऑनलाइन रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर बताना होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद जो उम्मीदवार पास हो जाएंगे उनकी मेरिट लिस्ट निकाली जाएगी। जिन उम्मीदवारों का नाम उस मेरिट लिस्ट में होगा उन्हें काउंसलिंग राउंड के लिए बुलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- हरियाणा बीएड एडमिशन

झारखंड बीएड काउंसलिंग 2023

बीएड की प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट के बाद छात्रों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा। जो भी उम्मीदवार झारखण्ड बीएड 2023 कि लिखित परीक्षा में पास हो जायेंगे उनके लिए काउसंलिंग आयोजित की जायेगी। काउंसलिंग प्रक्रिया जेसीईसीईबी द्वारा आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग के दौरान छात्रों को अपना एडमिट कार्ड और कुछ जरूरी दस्तावेज साथ लेकर आने होंगे। परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाई जायेगी और उसके उपरान्त छात्रों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जायेगा। छात्रों का एडमिशन प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंको के आधार पर किया जाएगा। काउंसलिंग राउंड में उम्मीदवारों को झारखंड बीएड 2023 सेशन में एडमिशन दिया जाएगा।

झारखंड बीएड FAQ’s

People also ask

प्रश्न- बीएड के फॉर्म कब भरे जायेंगे 2023 Jharkhand?

उत्तर- झारखण्ड बीएड 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

प्रश्न- B.Ed फॉर्म भरने के लिए क्या क्या चाहिए?

उत्तर- बीएड के लिए आवेदन करने वालों को अपना आधार नंबर, पहचान पत्र आदि कई दस्तावेज चाहिए होते हैं।

प्रश्न- B Ed में कौन कौन सा विषय होता है?

उत्तर- बीएड में हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, सोशल साइंस, गणित, फिजिकल साइंस, बॉयोलॉजिकल साइंस, कंप्यूटर साइंस, होम साइंस, कॉमर्स, उर्दू आदि कई सब्जेक्ट हैं।

प्रश्न- बीएड के बाद क्या करें?

उत्तर- बीएड करने के बाद आप सीटीईटी परीक्षा दे सकते हैं।

प्रश्न- BEd करने के क्या फायदे हैं?

उत्तर- बी.एड करने के बाद शिक्षक बनने की योग्यता मिल जाती है और आप विद्यालयों में पढ़ा सकते हैं।

ये भी देखें- डीयू बीएड एडमिशन

झारखंड बीएड की आधिकारिक वेबसाइट- jceceb.jharkhand.gov.in

अन्य राज्यों की बीएड कोर्स की जानकारी के लिएयहाँ क्लिक करें

Leave a Reply