झारखंड बीएड ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म 2023 (Jharkhand B.Ed Online Application Form 2023): रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया समाप्त

झारखंड बीएड ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म (Jharkhand B.Ed Online Application Form)- झारखंड कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (JCECEB) द्वारा झारखंड बीएड एप्लीकेशन फॉर्म 2023 (Jharkhand B.Ed Application Form 2023) जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जाकर झारखंड बीएड 2023 एप्लीकेशन फॉर्म (Jharkhand B.Ed 2023 Application Form) जमा कर सकते हैं। झारखंड बीएड आवेदन पत्र 2023 के बारे में अधिक जानकारी नीचे से प्राप्त करें।

न्यू अपडेट

झारखंड बीएड एंट्रेंस एग्जाम 2023 के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख समाप्त।

झारखंड बीएड ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म 2023 (Jharkhand B.Ed Online Application Form 2023)

आप parikshapoint.com के इस पेज से भी झारखंड बीएड एंट्रेंस एग्जाम 2023 (Jharkhand B.Ed Entrance Exam 2023) के लिए झारखंड बीएड ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म 2023 (Jharkhand B.Ed Online Application Form 2023) भर सकते हैं। जो उम्मीदवार झारखंड बीएड 2023 आवेदन पत्र जमा करेंगे, उन्हें आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। बिना आवेदन शुल्क के आवेदन पत्र मंजूर नहीं किया जाएगा। झारखंड बीएड 2023 आवेदन प्रक्रिया में भाग लेने से पहले उम्मीदवार योग्यता मापदंडों की जाँच अवश्य कर लें। ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों को पहले अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा और जरूरी डॉक्यूमेंट्स की स्कैन की गई कॉपी भी अपलोड करनी होगी। झारखंड बीएड एडमिशन फॉर्म 2023 कैसे भरें, आवेदन शुल्क और अधिक विवरण जानने के लिए नीचे पढ़ें।

झारखंड बीएड एप्लीकेशन फॉर्म 2023 जरूरी तारीखें

झारखण्ड बीएड एंट्रेंस एग्जाम 2023 एप्लीकेशन फॉर्म से जुड़ी जरूरी तारीखों के बारे में जानने के लिए नीचे बनी टेबल को देखें।

झारखंड बीएड 2023 आवेदन पत्रजरूरी तारीख
आवेदन शुरू होने की तारीख10 फरवरी 2023
आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख31 मार्च 2023

ऑनलाइन एप्लीकेशन/रजिस्ट्रेशन लिंक

झारखंड बीएड एंट्रेंस एग्जाम 2023 ऑनलाइन एप्लीकेशन रजिस्ट्रेशन यहाँ से करें

झारखंड बीएड 2023 योग्यता मापदंड

झारखंड बीएड 2023 एंट्रेंस एग्जाम के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी योग्यता मापदंड की जांच करनी होगी। जेसीईसीबी द्वारा आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के लिए कुछ योग्यता मापदंड निर्धारित किये हैं। झारखंड बीएड एडमिशन 2023 योग्यता मापदंड के बारे में जाननें के लिए इस पेज को नीचे पढ़ें।

शैक्षिक योग्यता

  • उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विज्ञान / वाणिज्य / सामाजिक विज्ञान / मानविकी वर्ग में बैचलर की डिग्री में 55% अंकों के साथ पास होना चाहिए।
  • पोस्ट ग्रेजुएशन में उम्मीदवारों को कम से कम 50% अंकों के साथ पास होना चाहिए।
  • बी.एड कोर्स में आवेदन करने के लिए उत्तीर्ण वर्ष में कोई प्रतिबंध नहीं है।

झारखंड बीएड एप्लीकेशन फॉर्म 2023 ऑनलाइन कैसे जमा करें?

झारखंड बीएड एडमिशन 2023 ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म जमा करने के सिंपल स्टेप्स आप नीचे से पढ़ सकते हैं-

1. रजिस्ट्रेशन- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।

2. आवेदन और जानकारी- इसके बाद आपको आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी को पूरा भरना होगा।

3. डाक्यूमेंट अपलोड- आवेदन पत्र से साथ अपना फोटो और जरूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करना न भूलें।

4. आवेदन शुल्क- आवेदन पत्र पूरा भरने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान अवश्य करें और आवेदन पत्र जमा कर दें।

5. आवेदन पत्र प्रिंट- आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपने आवेदन पत्र का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें और उसे संभालकर रखें।

झारखंड बीएड एप्लीकेशन फॉर्म 2023 और जरूरी जानकारी

उम्मीदवारों को झारखंड बीएड एप्लीकेशन फॉर्म 2023 में निम्नलिखित जानकारी दर्ज करनी होगी, जैसे-

  • नाम
  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर
  • पिता का नाम
  • माता का नाम
  • लिंग
  • जन्म की तारीख
  • आधार कार्ड नंबर
  • सबजेक्ट केटेगरी
  • आरक्षण विवरण
  • योग्यता विवरण

झारखंड बीएड एप्लीकेशन फॉर्म 2023 और जरूरी डॉक्यूमेंट्स

उम्मीदवारों को निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स एप्लीकेशन फॉर्म के साथ अपलोड करने होंगे, जैसे-

  • फोटोग्राफ
  • सिग्रनेचर
  • उल्टे हाथ के अंगूठे का निशान
  • सभी सर्टिफिकेट
डॉक्यूमेंटसाइजफॉर्मेट
फोटोग्राफ20 केबी से 50 केबी तकजेपीजी/जेपीईजी
सिग्रनेचर10 केबी से 20 केबी तकजेपीजी/जेपीईजी
उल्टे हाथ के अंगूठे का निशान50 केबी से ज़्यादा नहींजेपीजी/जेपीईजी

झारखंड बीएड एप्लीकेशन फीस 2023

केटेगरीफीस
जनरल / ईडब्ल्यूएसरु. 1000/-
बीसी-I / बीसी-II रु. 750/-
एससी / एसटी / महिला रु. 500/-

झारखंड बीएड एप्लीकेशन फीस 2023 कैसे जमा करें?

उम्मीदवार निम्नलिखित माध्यमों से एप्लीकेशन फीस जमा कर सकते हैं, जैसे-

क्रेडिट कार्डडेबिट कार्डनेट बैंकिंग

झारखंड बीएड एडमिट कार्ड 2023

आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद और एंट्रेंस एग्जाम से पहले झारखंड बीएड एडमिट कार्ड 2023 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को Jharkhand B.Ed Admit Card 2023 ऑनलाइन डाउनलोड करना होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड बताना होगा। एंट्रेंस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड बहुत जरूरी डॉक्यूमेंट होता है।

झारखंड बीएड की आधिकारिक वेबसाइट- jceceb.jharkhand.gov.in

झारखंड बीएड 2023 के मुख्य पेज पर जाने के लिएयहाँ क्लिक करें

Leave a Reply