Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

मेरा भारत महान पर निबंध (Essay on mera bharat mahan in Hindi)

Photo of author
Ekta Ranga

मेरा भारत महान पर निबंध (mera bharat mahan essay in hindi) – घूमने का शौक मुझे बचपन से ही रहा है। बचपन से ही मुझे यात्राओं से संबंधित लेख, कहानियां और कविताएं पढ़ने में बहुत मजा आता था। इन सभी को पढ़कर मन एकदम से हर्षित हो उठता था। भारत की हर एक चीज निराली है। बनारस की गालियां हो या केदारनाथ की बर्फ से ढकी चोटियां, भारत में सचमुच कुछ जादू सा है। मैंने भी खूब भारत भ्रमण किया है। मुझे कभी विदेश जाने की इच्छा ही नहीं हुई। भारत में ही मेरे प्राण बसते हैं। भारत के इसी प्रेम ने ही मुझे मेरी पहली किताब काशी का राही लिखने की प्रेरणा दी। आइये नीचे मेरा भारत महान पर निबंध (hindi essay on mera bharat mahan) पढ़ना शुरू करें।

मेरा भारत महान पर निबंध (Essay on mera bharat mahan in Hindi)

भारत को अच्छे से जानने की लालसा मुझे बचपन से ही रही है। यह नहीं है कि सिर्फ मुझे ही इस बात से लगाव है। दरअसल यह देश हमेशा से ही दुनियाभर के लोगों के लिए चर्चा का विषय रहा है। कोई भारत को हिंदुस्तान नाम से पुकारता है तो कोई इसे इंडिया नाम से जानता है। यह धरती हमेशा से ही पुण्य की धरती मानी जाती रही है। मनोज कुमार जी की एक फिल्म आई थी जिसका नाम था उपकार। उस फिल्म का एक गाना मेरे देश की धरती हमारी संस्कृति को अच्छे से दर्शाता है। उन्हीं की एक और फिल्म आई थी पूरब और पश्चिम। यह फिल्म भी एक नवयुवक की भारत के प्रति प्रेम को अच्छे से दर्शाती है। भारत में कुछ तो खास है जो वह सबको अपनी ओर खींच लाता है। तो आज का हमारा विषय भारत (India) पर आधारित है। आज हम मेरा भारत महान (mera bharat mahan essay) पर हिंदी में निबंध पढ़ेंगे। तो आइए हम निबंध पढ़ना शुरू करते हैं।

प्रस्तावना

एपल के संस्थापक स्टीव जॉब्स को कौन नहीं जानता है। आज इसी कंपनी की बदौलत हो हम आईफोन (iphone) जैसे शानदार फोन की सुविधा उठा रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एपल कंपनी की स्थापना के पीछे भारत की भी भूमिका रही है? आपने सही सुना। दरअसल स्टीव जॉब्स को भारत से बड़ी प्रेरणा मिली थी। बात 1974 के दशक की है जब स्टीव जॉब्स भारत की यात्रा पर आ रखे थे। सात महीनों की उस शानदार यात्रा में स्टीव जॉब्स ने बहुत कुछ सीखा। वह भारत की आध्यात्मिकता से इतने प्रभावित हुए कि आज जो एपल कंपनी अस्तित्व में है वह भारत की ही देन है। भारत में सचमुच कुछ खास है जो इतने लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। भारत देश बहुत से लोगों का जन्म स्थान रहा है। यह हर समय हर किसी को प्रभावित करता आया है। भारत में देखने लायक इतनी चीजें हैं कि मन ही नहीं करता कि हम कहीं घूमने भारत से बाहर भी जाए।

ये भी पढ़ें :-

26 जनवरी पर निबंधयहाँ से पढ़ें
15 अगस्त पर निबंधयहाँ से पढ़ें
गांधी जयंती पर निबंधयहाँ से पढ़ें
आज़ादी का अमृत महोत्सव पर निबंधयहाँ से पढ़ें
मेरी प्रिय पुस्तक पर निबंधयहाँ से पढ़ें

भारत का इतिहास

भारत देश बहुत पुराना देश है। इस देश में अनेकों प्रकार के लोग निवास करते हैं। यहां पर अलग अलग जाति और धर्म के लोग निवास करते हैं। पर अलग धर्म और पंथ होने के बावजूद भी कभी एक दूसरे से भेदभाव नहीं करते। भारत की संस्कृति और सभ्यता को हम बहुत पुरानी संस्कृतियों में से एक भी कह सकते हैं। भारत के इतिहास की अगर हम बात करे तो हमें पता चलता है कि भारत आज से 75000 साल पुराना देश है।

बहुत से वैज्ञानिक दावों से यह पता चलता है कि हज़ारों साल पहले इस धरती के आधुनिक मानव या होमो सेपियन्स भारतीय उपमहाद्वीप पर अफ्रीका से आ गए थे। वह भारत के कई हिस्सों में जाकर बस गए थे। यहां की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक मानी जाती है सिंधु घाटी की सभ्यता। यह घाटी कभी सरस्वती नदी पर ही बसी हुई थी। सरस्वती नदी कभी बहुत विशाल नदी हुआ करती थी। पर धीरे-धीरे वह विलुप्त हो गई।

इस सभ्यता के बाद वैदिक सभ्यता का उदय हुआ। इसके बाद अनेकों राजा हुए और चले गए। जैसे कि मौर्य साम्राज्य, गुप्ता साम्राज्य आदि का उदय और पतन। फिर धीरे-धीरे विदेशी आक्रमणकारियों ने भारत पर आक्रमण करना शुरू कर दिया। मुगलों और तुर्कों ने भारत को जमकर लूटा। फिर अंत में आया अंग्रेजी शाशन। अंग्रेजी शासकों ने भी भारत को खूब लूटा। भारत की अर्थव्यवस्था बहुत नीचे गिर गई थी। फिर स्वतंत्रता सेनानियों की मदद के चलते हमारा देश गुलामी की बेड़ियों से हमेशा के लिए आजाद हो गया।

भारत देश की विशेषता

सभ्यता जहाँ पहले आयी
पहले जनमी है जहाँ पे कला
अपना भारत वो भारत है
जिसके पीछे संसार चला
संसार चला और आगे बढ़ा
यूँ आगे बढ़ा, बढ़ता ही गया
भगवान करे ये और बढ़े
बढ़ता ही रहे और फूले-फले
है प्रीत जहाँ की रीत सदा
मैं गीत वहाँ के गाता हूँ
भारत का रहने वाला हूँ
भारत की बात सुनाता हूँ

यह पूरब पश्चिम फिल्म का गाना है जो भारत की महिमा को दर्शा रहा है। भारत देश पूरी दुनिया में अपनी विशेषताओं के चलते जाना जाता है। भारत हर तरह की चीजों से संपन्न है। अब हम चर्चा करेंगे भारत की विशेषता की –

1) भारत हमेशा से ही ऋषि मुनि और भगवान का स्थान रहा है। यह वही धरती है जहां पर भगवान राम ने जन्म लिया था। जहां पर भगवान श्रीकृष्ण ने भागवत गीता का ज्ञान हमें दिया था। यह देश रामकृष्ण परमहंस और स्वामी विवेकानंद जैसे महान संतों की धरती भी रह चुकी है।

2) भारत ही वह देश है जिसकी वजह से कई अविष्कारों का जन्म हुआ। भारत ने दुनिया को शून्य का ज्ञान दिया। और अन्य अविष्कार है विमान का आविष्कार, प्लास्टिक सर्जरी का आविष्कार, बोधायन, शतरंज का आविष्कार, स्केल का आविष्कार, साँप सीढ़ी का आविष्कार आदि।

3) भारत की सबसे महान बात यह है कि यहां पर हर तरह के धर्म के लोग निवास करते हैं। यह देश अनेक प्रकार के धर्मों के लिए जाना जाता है। हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई और बौद्ध धर्म के लोग यहां पर निवास करते हैं। यह सभी आपसी सौहार्द की झलक दिखाते हैं।

4) हमारे देश के लोगों में जितनी दया और उदारता है वह और किसी भी देश में नहीं है। यहां के लोग हर किसी की मदद के लिए आगे आ जाते हैं।

5) भारत देश के पास गज़ब की विरासत है। यहां की वास्तुकला से लोग बहुत प्रभावित होते हैं। हमारे देश में कहीं लाल किला है तो कहीं कुतुबमीनार। कहीं रामेश्वरम मंदिर है तो कहीं ताजमहल। यहां पर कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक आपको अनेक वास्तुकला देखने को मिलती है।

भारत देश की संस्कृति

भारत देश की जो संस्कृति है वह आपको और कहीं भी देखने को नहीं मिलेगी। भारत देश में अनेकों प्रकार के धर्मों के लोग निवास करते हैं। यहां पर हमें गज़ब की विविधता देखने को मिलती है। इस देश में जैन, बौद्ध, सिख, ईसाई और हिंदू धर्म के लोग आपस में मिलकर रहते हैं। यहां पर जितनी ज्यादा भाषाएँ बोली जाती है उतनी और कहीं भी नहीं बोली जाती।

भारत की प्रमुख भाषाएं 22 प्रकार की है। असमिया, (2) बंगाली, (3) गुजराती, (4) हिंदी, (5) कन्नड़, (6) कश्मीरी, (7) कोंकणी, (8) मलयालम, (9) मणिपुरी, (10) मराठी, ( 11) नेपाली, (12) उड़िया, (13) पंजाबी, (14) संस्कृत, (15) सिंधी, (16) तमिल, (17) तेलुगु, (18) उर्दू (19) बोडो, (20) संथाली, (21) ) मैथिली और (22) डोगरी भारत की 22 प्रमुख भाषाएं हैं। इस देश में लोग साथ मिलकर सारे त्यौहार मनाते हैं।

यह धरती महान ऋषि मुनियों की धरती मानी जाती है। हमारी संस्कृति में यह सिखाया जाता है कि हमें अपने से बड़ो का आदर करना चाहिए। चरण स्पर्श की संस्कृति हमें बहुत महान बनाती है। हमारी संस्कृति में खाने का आदर करना सीखाते हैं। हमारी संस्कृति यह भी कहती है कि अतिथि भगवान के समान होती है। हम देशवासियों को मेहमाननवाजी करनी अच्छे से आती है।

भारत की खोज किसने की थी?

भारत देश बहुत पुराने देशों में से एक है। यह देश हज़ारों साल पहले ही अस्तित्व में आ गया था। हम में से बहुत से लोग यह जानते हैं कि भारत देश की खोज वास्को डी गामा ने की थी। पर ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। असलियत कुछ और ही है। भारत तो पौराणिक काल से ही अस्तित्व में रहा है। अगर ऐसा ना होता तो रामायण और गीता जैसे ग्रंथ कैसे लिखे जाते। वास्को डी गामा ने भारत की खोज नहीं की थी।

बल्कि उसने तो भारत और यूरोप से जुड़ने वाले समुद्री रास्तों की खोज की थी। इससे पहले तक समुद्री मार्ग से यातायात करने का विचार किसी के भी दिमाग में नहीं आया। वह 20 मई 1498 का समय था जब पहली बार किसी विदेशी यात्री को भारत के समुद्री मार्ग को खोजने की सफलता मिली थी। वास्को डी गामा को हम पुर्तगाली यात्री और व्यापारी के तौर पर देखते हैं। उसको दुनियाभर में मसाले बेचने का श्रेय जाता है। वास्को डी गामा ने पहली बार भारत के केरल राज्य में अपने पांव रखे थे। उस जमाने में यह अपने आप में एक बड़ा अविष्कार और सफलता थी।

भारत में कुल कितने राज्य हैं?

भारत के कुल 22 राज्य हैं। इन सभी 22 राज्यों की अपनी-अपनी विशेषता और खूबियां हैं। यह सभी राज्य अपने खानपान, पहनावा और संस्कृति के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। तो आइये जानते हैं भारत के 22 राज्यों के नाम-

राजस्थानतेलंगाना
महाराष्ट्रअसम
नागालैंडत्रिपुरा
मणिपुरमध्य प्रदेश
पश्चिम बंगालतमिलनाडु
गुजरातसिक्कम
आंध्र प्रदेशउत्तर प्रदेश
पंजाबकर्नाटक
मेघालयउत्तराखंड
हरियाणामिज़ोरम
गोवाहरियाणा
अरुणाचल प्रदेश

मेरा भारत महान पर 200 शब्दों में निबंध

भारत देश हमेशा से एक महान देश रहा है। यहां पर अलग अलग संस्कृतियां हैं। अलग रीति रिवाज और खूब सारे त्यौहार है। यहां पर लोग होली, दिवाली, ईद और क्रिसमस जैसे बड़े त्यौहार साथ में मिलकर मनाते हैं। भारत का कोई भी व्यक्ति इन त्योहारों को लेकर भेदभाव नहीं करता। यहां पर हमको सभी के बीच सांप्रदायिक सौहार्द देखने को मिलती है। यहां पर जाति पाति में भी कोई भेद देखने को नहीं मिलता है।

यह वही महान धरती है जहां पर श्री रामचंद्र जी ने जन्म लिया था। महाभारत का इतना बड़ा युद्ध भी भारत की ही धरती पर ही लड़ा गया था। भारत जैसे महान देश ने ही विदेश से आए महमानों को भी आश्रय दिया। भारत को जम्बूद्वीप, भारतखण्ड, हिमवर्ष, अजनाभवर्ष, भारतवर्ष, आर्यावर्त, हिन्द, हिन्दुस्तान और इंडिया नाम से भी जाना जाता है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण ब्रिटिश शासन और मुगल शासन है।

भारत के विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्मारक भी है जैसे ताज महल, कमल मंदिर, कुतुब मीनार, गेटवे ऑफ इंडिया, चारमीनार, विक्टोरिया मेमोरियल, हवा महल आदि। यह देखने के लिहाज से बहुत सुंदर है। एक समय ऐसा था जब हमारा देश सोने की चिड़िया के नाम से जाना जाता था। पर धीरे-धीरे यह खिताब उससे छीन गया। लेकिन आजादी के बाद हमारे देश ने रफ्तार पकड़ी। अब उसकी अर्थव्यवस्था धीरे-धीरे सही होती जा रही है। हालांकि भारत को अभी और प्रगति करने की और जरूरत है।

मेरा भारत महान पर 10 लाइनें

1) भारत एक बहुत ही सुंदर देश है।

2) भारत में अनेकों प्रकार की भाषाएं बोली और समझी जाती है।

3) हमारे देश की राजधानी दिल्ली के नाम से जानी जाती है।

4) भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर होता है।

5) जनसंख्या के लिहाज से भारत देश आज पहले नंबर पर पहुंच गया है।

6) जम्बूद्वीप, भारतखण्ड, हिमवर्ष, अजनाभवर्ष, भारतवर्ष, आर्यावर्त, हिन्द, हिन्दुस्तान और इंडिया, भारत के अन्य नाम है।

7) एक समय था जब भारत सोने की चिड़िया के नाम से जाना जाता था।

8) भारत की धरती पर कई महान लोगों ने जन्म लिया है।

9) भारत के लोगों में उदारता और ईमानदारी होती है।

10) भारत देश में अनेकों ऐतिहासिक धरोहरों और इमारतें है।

निष्कर्ष

तो आज के इस निबंध में हमने यह जाना कि हमारा भारत क्यों महान है। हमने इसी निबंध में भारत का इतिहास जाना। और भारत की संस्कृति के बारे में भी अच्छी जानकारी प्राप्त की। यहां पर सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गाँधी, जवाहरलाल नेहरू, बाल गंगाधर तिलक, भगतसिंह जैसे सपूतों ने जन्म लिया था। यह धरती ऋषि मुनियों की भी है। यहां के राजा महाराजा भी बहुत ताकतवर हुआ करते थे। जैसे कि राणा सांगा, महाराणा प्रताप सिंह, वीर शिवाजी आदि। हमारा भारत सच में बहुत महान है। यह बात हम भी जानते हैं और आप भी अच्छी तरह से जानते हैं। भारत के विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्मारक भी है जैसे ताज महल, कमल मंदिर, कुतुब मीनार, गेटवे ऑफ इंडिया, चारमीनार, विक्टोरिया मेमोरियल, हवा महल आदि। हम यह आशा करते हैं कि आपको हमारे द्वारा लिखा गया यह निबंध जरूर पसंद आया होगा।

FAQ’S

Q1. हमारा देश महान क्यों है?

A1. भारत देश बहुत पुराना देश है। इस देश में अनेकों प्रकार के लोग निवास करते हैं। यहां पर अलग अलग जाति और धर्म के लोग निवास करते हैं। पर अलग धर्म और पंथ होने के बावजूद भी कभी एक दूसरे से भेदभाव नहीं करते। भारत की संस्कृति और सभ्यता को हम बहुत पुरानी संस्कृतियों में से एक कह सकते हैं। भारत के इतिहास की अगर हम बात करे तो हमें पता चलता है कि भारत आज से 75000 साल पुराना देश है।

Q2. भारत एक कृषि प्रधान देश क्यों है?

A2. भारत एक कृषि प्रधान देश माना जाता है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि यहां पर अधिक मात्रा में गांव है। और गाँव के अधिकांश लोग खेतीबाड़ी का ही काम करते हैं। भारत के 70% प्रतिशत लोग कृषि से सीधे जुड़े हुए हैं।

Q3. भारत के प्रमुख त्यौहारों के नाम बताइए?

A3. भारत के प्रमुख त्यौहारों के नाम है- होली, दिवाली, मकर संक्रांति, बसंत पंचमी, गणगौर, शिवरात्रि, बैसाखी, रामनवमी, रक्षाबंधन, गोवर्धन पूजा, करवाचौथ, गुरु पर्व, छठ पूजा आदि।

Q4. दुनिया में कौन सा देश नंबर वन है?

A4. दुनिया में नंबर वन देश रूस है। रूस के बाद कनाडा और चीन का नाम आता है।

Q5. भारत देश के अन्य नाम बताइए?

A5. जम्बूद्वीप, भारतखण्ड, हिमवर्ष, अजनाभवर्ष, भारतवर्ष, आर्यावर्त, हिन्द, हिन्दुस्तान और इंडिया, भारत के अन्य नाम है।

Q6. भारत देश के प्रधानमंत्री कौन है?

A6. भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी है।

Q7. भारत को स्वतंत्रता कब मिली थी?

A7. भारत को अपनी पहली स्वतंत्रता 15 अगस्त 1947 को मिली थी।

Q8. भारत ने दुनिया को क्या दिया?

A8. भारत ही वह देश है जिसकी वजह से कई अविष्कारों का जन्म हुआ। भारत ने दुनिया को शून्य का ज्ञान दिया। और अन्य अविष्कार है विमान का आविष्कार, प्लास्टिक सर्जरी का आविष्कार, बोधायन, शतरंज का आविष्कार, स्केल का आविष्कार, साँप सीढ़ी का आविष्कार आदि।

Q9. भारत की खोज किसने की थी?

A9. वास्को डी गामा ने भारत की खोज नहीं की थी। बल्कि उसने तो भारत और यूरोप से जुड़ने वाले समुद्री रास्तों की खोज की थी। इससे पहले तक समुद्री मार्ग से यातायात करने का विचार किसी के भी दिमाग में नहीं आया। वह 20 मई 1498 का समय था जब पहली बार किसी विदेशी यात्री को भारत के समुद्री मार्ग को खोजने की सफलता मिली थी।

Q10. भारत के कुछ प्रसिद्ध स्मारकों के नाम बताइए?

A10. भारत के कुछ प्रसिद्ध स्मारक है- भारत के विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्मारक भी है जैसे ताज महल, कमल मंदिर, कुतुब मीनार, गेटवे ऑफ इंडिया, चारमीनार, विक्टोरिया मेमोरियल, हवा महल आदि।

Q11. भारत किस चीज के लिए बहुत प्रसिद्ध है?

A11. भारत देश एक अरब से अधिक लोग, भारतीय भोजन, धर्म और अध्यात्म, क्रिकेट, त्यौहार, योग, ताज महल, प्रकृति और परिदृश्य के लिए जाना जाता है।

Leave a Reply