एनसीईआरटी समाधान कक्षा 9 सामाजिक विज्ञान लोकतांत्रिक राजनीति पाठ 1 लोकतंत्र क्या? लोकतंत्र क्यों?

Photo of author
PP Team

छात्र इस आर्टिकल के माध्यम से कक्षा 9 सामाजिक विज्ञान पाठ 1 लोकतंत्र क्या? लोकतंत्र क्यों? के प्रश्न उत्तर प्राप्त कर सकते हैं। कक्षा 9 लोकतांत्रिक राजनीति अध्याय 1 के प्रश्न उत्तर पूरी तरह से मुफ्त है। लोकतांत्रिक राजनीति कक्षा 9 अध्याय 1 Question Answer के लिए छात्रों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जायेगा। कक्षा 9 लोकतांत्रिक राजनीति अध्याय 1 के प्रश्न उत्तर (class 9th loktantrik rajniti chapter 1 question answer) से परीक्षा की तैयारी अच्छे से कर सकते हैं। हमने आपके लिए class 9 loktantrik rajniti chapter 1 question answer in hindi सीबीएसई सिलेबस को ध्यान में रखकर बनाया है। कक्षा 9 नागरिक शास्त्र अध्याय 1 के लिए एनसीईआरटी समाधान (ncert solutions for civics class 9 chapter 1) नीचे देखें।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 9 सामाजिक विज्ञान लोकतांत्रिक राजनीति पाठ 1 लोकतंत्र क्या? लोकतंत्र क्यों?

देखा गया है कि छात्र कक्षा 9 लोकतंत्र क्या? लोकतंत्र क्यों? के प्रश्न उत्तर के लिए बाजार में मिलने वाली गाइड पर काफी पैसा खर्च कर देते हैं। लेकिन आप इस आर्टिकल के माध्यम से kaksha 9 loktantrik rajniti prashn uttar पूरी तरह से ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। हमने आपके लिए आसान भाषा में कक्षा 9 वीं लोकतांत्रिक राजनीति अध्याय 1 नोट्स (class 9 loktantrik rajniti chapter 1 notes in hindi) तैयार किए हैं। एनसीईआरटी समाधान कक्षा 9 लोकतांत्रिक राजनीति अध्याय 1 लोकतंत्र क्या? लोकतंत्र क्यों? (loktantrik rajniti class 9 in hindi solutions chapter 1) नीचे पढ़ें।

अध्याय 1
लोकतंत्र क्या? लोकतंत्र क्यों?

प्रश्न 1 – यहां चार देशों के बारे में कुछ सूचनाएं हैं। इन सूचनाओं के आधार पर आप इन देशों का वर्गीकरण किस तरह करेंगे? इनके सामने ‘ लोकतांत्रिक’, ‘ अलोकतांत्रिक’ और ‘ पक्का नहीं’ लिखें।

(क) देश क: जो लोग देश के अधिकारिक धर्म को नहीं मानते उन्हें वोट डालने का अधिकार नहीं है।

(ख) देश ख: एक ही पार्टी बीते 20 वर्षों से चुनाव जीतती आ रही है।

(ग) देश ग: पिछले तीन चुनावों में शासक दल को पराजय का मुंह देखना पड़ा।

(घ) देश घ: यहां स्वतंत्र चुनाव आयोग नहीं है।

उत्तर – क : अलोकतांत्रिक

ख: पक्का नहीं

ग: लोकतांत्रिक

घ: अलोकतांत्रिक।

प्रश्न 2- यहां चार अन्य देशों के बारे में कुछ सूचनाएं दी गई हैं, इन सूचनाओं के आधार पर इन देशों का वर्गीकरण आप किस तरह करेंगे। इनके आगे ‘ लोकतांत्रिक’, ‘ अलोकतांत्रिक’ और ‘ पक्का नहीं’ लिखें।

(क) देश च: संसद सेना प्रमुख की मंजूरी के बिना सेना के बारे में कोई कानून नहीं बना सकती।

(ख) देश छ: संसद न्यायपालिका के अधिकारों में कटौती का कानून नहीं बना सकती।

(ग) देश ज: देश के नेता बिना पड़ोसी देश की अनुमति के किसी और देश में संधि नहीं बना सकते।

(घ) देश झ: देश के सारे आर्थिक फैसले केंद्रीय बैंक के अधिकारी करते हैं जिसे मंत्री भी नहीं बदल सकते।

उत्तर – च – अलोकतांत्रिक

छ – लोकतांत्रिक

ज – अलोकतांत्रिक

झ – अलोकतांत्रिक

प्रश्न 3 – इनमें से कौन-सा तर्क लोकतंत्र के पक्ष में अच्छा नहीं है और क्यों?

(क) लोकतंत्र में लोग खुद को स्वतंत्र और सामान मानते हैं।

(ख) लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं दूसरों की तुलना में टकरावो को ज्यादा अच्छी तरह सुलझाती हैं।

(ग) लोकतांत्रिक सरकारे लोगों के प्रति ज्यादा उत्तरदाई होती हैं।

(घ) लोकतांत्रिक देश दूसरों की तुलना में ज्यादा समृद्ध होते हैं।

उत्तर – घ. लोकतांत्रिक देश दूसरों की तुलना में ज्यादा समृद्ध होते हैं। लोकतंत्र के संदर्भ में यह पक्ष अच्छा नहीं है।

क्यों – भारत में चीन के सामान अकाल और भुखमरी की स्थिति नहीं आई। अर्थशास्त्रियों का मानना है कि ऐसा दोनों देशों की सरकारी नीतियों के अंतर के कारण हुआ। भारत में लोकतांत्रिक व्यवस्था होने से भारत में खाद्य सुरक्षा के मामले में जिस तरह से काम किया है वैसा करने की जरूरत चीनी सरकार ने महसूस नहीं की। अर्थशास्त्रियों का यह भी कहना है कि किसी भी स्वतंत्र और लोकतांत्रिक देश में कभी भी बड़ा अकाल और बड़ी संख्या में भुखमरी नहीं हुई है। लोगों की जरूरत के अनुरूप आचरण करने के मामले में लोकतांत्रिक शासन प्रणाली किसी भी अन्य प्रणाली से बेहतर है गैर लोकतांत्रिक सरकार लोगों की जरूरतों पर ध्यान दें भी और नहीं भी दे सकती है।

प्रश्न 4 –  सभी कथनों में कुछ चीजें लोकतांत्रिक है तो कुछ अलोकतांत्रिक। हर कथन में इन चीजों को अलग-अलग करके लिखें।

(क) एक मंत्री ने कहा कि संसद को कुछ कानून पास करने होंगे जिससे विश्व व्यापार संगठन (  W T O) द्वारा तय नियमों की पुष्टि हो सके।

(ख) चुनाव आयोग ने एक चुनाव क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान का आदेश दिया जहां बड़े पैमाने पर मतदान में गड़बड़ी की गई थी।

(ग) संसद में औरतों का प्रतिनिधित्व 10 प्रतिशत तक ही पहुंचा है। इसी के कारण महिला संगठनों ने संसद में एक तिहाई आरक्षण की मांग की है।

उत्तर – (क) अलोकतांत्रिक: संसद को कुछ नियम पास करने होंगे। जिससे विश्व व्यापार संगठन द्वारा तय नियमों की पुष्टि हो सके।

(ख) अलोकतांत्रिक : चुनाव आयोग ने किसी चुनाव क्षेत्र में दोबारा मतदान का आदेश दिया। जहां बड़े पैमाने पर मतदान में गड़बड़ी हुई थी।

(ग) अलोकतांत्रिक : इसी के कारण महिला संगठनों ने संसद से एक तिहाई आरक्षण की मांग की है। संसद में औरतों का प्रतिनिधित्व 10 प्रतिशत तक नहीं पहुंचा है।

प्रश्न 5 – लोकतंत्र में अकाल और भुखमरी की संभावना कम होती है। यह तर्क देने का इनमे से कौन – सा कारण सही नहीं है?

(क) विपक्षी दल भूख और भुखमरी की ओर सरकार का ध्यान दिला सकते हैं।

(ख) स्वतंत्र अखबार देश के विभिन्न हिस्सों में अकाल की स्थिति के बारे में खबरें दे सकते हैं।

(ग) सरकार को अगले चुनाव में अपनी पराजय का डर होता है।

(घ) लोगों को कोई भी तर्क मानने और उस पर आचरण करने की स्वतंत्रता है।

उत्तर – लोगों को कोई भी तर्क मानने और उस पर आचरण करने की स्वतंत्रता है, तर्क देने का यह कारण सही नहीं हैं।

प्रश्न 6 – किसी जिले में 40 ऐसे गांव हैं जहां सरकार ने पेयजल उपलब्ध कराने का कोई इंतजाम नहीं किया है। इन गांव के लोगों ने एक बैठक की और अपनी जरूरतों की ओर सरकार का ध्यान दिलाने के लिए कई तरीकों पर विचार किया। इनमें से कौन- सा तरीका लोकतांत्रिक नहीं है?

(क) अदालत में पानी को अपने जीवन के अधिकार का हिस्सा बताते हुए मुकदमा दायर करना।

(ख) अगले चुनाव का बहिष्कार करके सभी पार्टियों को संदेश देना।

(ग) सरकारी नीतियों के खिलाफ जनसभाएं करना।

(घ) सरकारी अधिकारियों को पानी के लिए रिश्वत देना।

उत्तर – सरकारी अधिकारियों को पानी के लिए रिश्वत देना।

प्रश्न 7 – लोकतंत्र के खिलाफ दिए जाने वाले इन तर्कों का जवाब दीजिए:

(क) सेना देश का सबसे अनुशासित और भ्रष्टाचार मुक्त संगठन है। इसलिए सेना को देश का शासन करना चाहिए।

(ख) बहुमत के शासन का मतलब है मूर्खों और शिक्षकों का राज। हमें तो होशियारो के शासन की जरूरत है, भले ही उनकी संख्या कम क्यों ना हो।

(ग) अगर अध्यात्मिक मामलों में मार्गदर्शन के लिए हमें धर्म- गुरुओं की जरूरत होती है। तो उन्हीं को राजनैतिक मामलों में मार्गदर्शन का काम क्यों नहीं सौंपा जाए। देश पर धर्म – गुरुओं का शासन होना चाहिए।

उत्तर – (क) सेना देश का सबसे अनुशासित और भ्रष्टाचार मुक्त संगठन है। देश की शासन व्यवस्था को सेना के हाथ में कभी भी नहीं देना चाहिए क्योंकि वह जनता के हिसाब से काम करने में असमर्थ साबित हो सकते हैं। सेना हमेशा से ही देश की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाती आई हुई है और इसका काम ही होता है देश की रक्षा करना।

(ख) 18 साल के सभी युवाओं को हमारे देश में वोट डालने का अधिकार है। भारत में सभी नागरिक अपने पसंद के प्रतिनिधियों को वोट दे सकते हैं।

(ग) भारत में सभी धर्मों को मानने वाले लोग रहते हैं। अगर धर्म को देश की राजनीति से जोड़ा जाएगा तो यह एक बड़ा विवाद का रूप ले सकता है। इसलिए राजनीति को कभी भी धर्म – गुरुओं के हाथ में नहीं सौपना चाहिए।

प्रश्न 8 – इनमें से किन कथनों को आप लोकतांत्रिक समझते हैं?क्यों?

(क) बेटी से बाप : मैं शादी के बारे में तुम्हारी राय सुनना नहीं चाहता। हमारे परिवार में बच्चे वहीं शादी करते हैं जहां मां – बाप करते हैं।

(ख) छात्र से शिक्षक : कक्षा में सवाल पूछ कर मेरा ध्यान मत बँटाओ।

(ग) अधिकारियों से कर्मचारी : हमारे काम करने के कानून के अनुसार कम किए जाने चाहिए।

उत्तर – (क) यह कथन लोकतांत्रिक नहीं माना जा सकता है। एक पिता को चाहिए कि वो शादी का डिसीजन करने से पहले अपनी बेटी का राय ले। क्योंकि ये उसकी पूरी लाइफ का सवाल होता है।

(ख) अलोकतांत्रिक कोई भी विद्यार्थी कक्षा में अपने सवाल उसको पूछ सकता है। उसे कोई भी बाध्य नहीं कर सकता है।

(ग) लोकतंत्र. कानून के अनुसार ही काम के घंटे को तय किया जाना चाहिए।

प्रश्न 9 – एक देश के बारे में निम्नलिखित तथ्यों पर गौर करें और फैसला करें कि आप इसे लोकतांत्रिक कहेंगे या नहीं अपने फैसले के पीछे के तर्क भी बताएं।

(क) देश के सभी नागरिकों को वोट देने का अधिकार है और चुनाव नियमित रूप से होते हैं।

(ख) देश के अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों से उधार लिया। उधार के यह एक शर्त जुड़ी थी कि सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य पर अपने खर्चों में कमी करेंगी।

(ग) लोग सात से ज्यादा भाषाएं बोलते हैं पर शिक्षा का माध्यम सिर्फ एक भाषा है, जिसे देश के 52 फ़ीसदी लोग बोलते हैं।

(घ) सरकारी नीतियों का विरोध करने के लिए अनेक संगठनों ने संयुक्त रूप से प्रदर्शित करने और देशभर में हड़ताल करने का आह्वान किया है। सरकार ने उनके नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है।

(ङ) देश के रेडियो और टेलीविजन चैनल सरकारी हैं। सरकारी नीतियों और विरोध के बारे में खबर छापने के लिए अखबारों को सरकार से अनुमति लेनी होती हैं।

उत्तर – (क) (लोकतांत्रिक) ऐसे देश को लोकतांत्रिक  कहते हैं। यहां पर सभी नागरिकों को वोट देने का अधिकार है और यहां पर चुनाव नियमित रूप से कराए जाते हैं।

(ख) सरकार को शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए उधार नहीं लेना चाहिए किसी भी एजेंसी से।

(ग) (अलोकतांत्रिक) शिक्षा का माध्यम एक भाषा हो सकता है लेकिन भारत जैसे देश में विभिन्न समुदायों के लोग रहते हैं जो अलग-अलग क्षेत्रों या देशों से आए हुए होते हैं इसलिए उन सभी भाषाओं को भी बढ़ावा देना चाहिए।

(घ) (अलोकतांत्रिक) लोगों के पास सरकार के खिलाफ उनकी गलत नीतियों के लिए आवाज उठाने का अधिकार है। लेकिन अगर ये देश विद्रोह का रूप ले ले तो उन्हें गिरफ्तार करने का भी अधिकार दिया गया है।

(ङ) (अलोकतांत्रिक) कोई भी सरकार किसी भी अखबार, रेडियो और टेलीविजन को आदि को खबर छापने के लिए बाध्य नहीं कर सकती है। उन्हें स्वतंत्र रूप से काम करने देना चाहिए।

प्रश्न 10-  अमेरिका के बारे में 2004 में आई एक रिपोर्ट के अनुसार वहां के समाज में असमानता बढ़ती जा रही है।आमदनी की असमानता लोकतांत्रिक प्रक्रिया में विभिन्न वर्गों की भागीदारी घटने- बढ़ने के रूप में भी सामने आई। इन समूह की सरकार के फैसलों पर असर डालने की क्षमता भी इससे प्रभावित हुई है। इस रिपोर्ट की मुख्य बातें थी।

(क) सन 2004 में एक औसत अश्वेत परिवार की आमदनी 100डालर थी जबकि गोरे परिवार की आमदनी 162 डालर। औसत गोरे परिवार के पास अश्वेत परिवार से 12 गुना ज्यादा संपत्ति थी।

(ख) राष्ट्रपति चुनाव में 75,000 डालर से ज्यादा आमदनी वाले परिवार के प्रत्येक 10 में से 9 लोगों ने वोट डाले थे। यही लोग आमदनी के हिसाब से समाज के ऊपरी 20 फ़ीसदी में आते हैं। दूसरी ओर 15,000डालर से कम आमदनी वाले परिवार के प्रत्येक 10 में से सिर्फ पांच लोगों ने ही वोट डाले। आमदनी के हिसाब से यह लोग सबसे निचले 20 फ़ीसदी हिस्से में आते हैं।

(ग) राजनैतिक दलों का करीब 95 फीसदी चंदा अमीर परिवारों से ही आता है। इससे उन्हें अपनी राय और चिंताओं से नेताओं को अवगत कराने का अवसर मिलता है। यह सुविधा देश के अधिकांश नागरिकों को उपलब्ध नहीं है।

(घ) जब गरीब लोग राजनीति में कम भागीदारी करते हैं तो सरकार भी उनकी चिंताओं पर कम ध्यान देती है-गरीबी दूर करना, रोजगार देना, उनके लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और आवास की व्यवस्था करने पर उतना ध्यान नहीं दिया जाता जितना दिया जाना चाहिए। राजनेता अक्सर अमीरों और व्यापारियों की चिंताओं पर ही नियमित रूप से गौर करते हैं।

उत्तर – लोकतंत्र में गरीबी का सीधा असर पड़ता है। ऐसे में अमीरों और गरीबों के बीच खाई बनती हुई देखी जा सकती है। एक श्वेत परिवार और एक अश्वेत परिवार की तुलना की जाए तो हम पाएंगे कि एक अश्वेत परिवार की कमाई बहुत कम होती है। आज राजनीति लोगों के लिए एक व्यवसाय बन चुका है। जिसका मकसद होता है भारी वोटों से जीत हासिल करके पैसे कमाना और अपनी सत्ता से संबंधित लोगों को ही कार्य कराना।

भारत में सबसे अधिक गांव में लोग रहते हैं। उनका व्यवसाय खेती-बाड़ी होता है।हर साल उनके लिए तरह-तरह की योजनाएं बनाई और लागू की जाती है। लेकिन इन योजनाओं का लाभ अमीर लोग उठा लेते हैं। और गरीब किसान वंचित रह जाते हैं। यही कारण है कि राजनीति सही तरीके से नही की जाती है और ना लोगों को मूलभूत सुविधाएं प्राप्त हो पा रही हैं।

हम आशा करते हैं कि आपको हमारे द्वारा लिखा आर्टिकल जरूर पसंद आया होगा। कक्षा 9 लोकतंत्र क्या? लोकतंत्र क्यों? के प्रश्न उत्तर (class 9 loktantrik rajniti chapter 1 question answer) के माध्यम से अपने लोकतंत्र क्या? लोकतंत्र क्यों? के नोट्स (loktantra kya loktantra kyo notes in hindi) भी तैयार कर लिए होंगे। हमें अपना बहुमूल्य कमेंट जरूर करें। इसके अलावा आप कक्षा 9 के अन्य विषयों के एनसीईआरटी समाधान यहां से देख सकते हैं। साथ ही कक्षा 9 सामाजिक विज्ञान विषय की एनसीईआरटी पुस्तक भी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

कक्षा 9 सामाजिक विज्ञान के इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र के प्रश्न उत्तरयहां से देखें

Leave a Reply