टॉप 100 सामान्य ज्ञान के प्रश्न उत्तर (Top 100 GK Questions Answers In Hindi): सामान्य ज्ञान के 100 महत्त्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर

टॉप 100 सामान्य ज्ञान के प्रश्न उत्तर (Top 100 GK Questions Answers In Hindi)- इस पोस्ट में हम जीके (GK) विषय में रुचि रखने वालों के लिए सामान्य ज्ञान से जुड़े शीर्ष 100 महत्त्वपूर्ण प्रश्न (Top 100 Important GK Questions In Hindi) लेकर आये हैं, जिन्हें पढ़कर वह अपनी जनरल नॉलेज को और पक्का कर सकते हैं। सामान्य ज्ञान एक ऐसा विषय है जो न केवल किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार के लिए बल्कि प्रत्येक व्यक्ति के लिए जानना जरूरी है। हमारी जीके जितनी अच्छी होगी उतनी ही हमारी सोचने व समझने की शक्ति बढ़ेगी और बौद्धिक स्तर भी ऊंचा होगा।

टॉप 100 सामान्य ज्ञान के प्रश्न उत्तर (Top 100 GK Questions Answers In Hindi)

आपको बता दें कि हमने अपने Top 100 GK Questions In Hindi भारत, विश्व, इतिहास, भूगोल, राजनीति आदि कई महत्त्वपूर्ण विषयों को मिलाकर तैयार किये हैं। इस पेज पर दिए गए सामान्य ज्ञान के महत्त्वपूर्ण 100 प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों की काफी सहायता करेंगे। इसके अलावा जो छात्र अभी स्कूल और कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं, वो अपने स्कूल और कॉलेज में होने वाली GK Quiz प्रतियोगिता की तैयारी के लिए भी इन टॉप 100 सामान्य ज्ञान के प्रश्न उत्तर को पढ़ सकते हैं। इस पोस्ट में 100 GK Questions In Hindi With Answers एकदम आसान भाषा में उपलब्ध हैं, जिन्हें हर वर्ग के लोग आसानी से पढ़ और समझ सकते हैं।

सामान्य ज्ञान के महत्त्वपूर्ण 100 प्रश्न और उत्तर

प्रश्न 1- भारत का पहला गवर्नर जनरल कौन था?
उत्तरः विलियम बैंटिक।

प्रश्न 2- भारत में सशस्त्र बलों का सर्वोच्च सेनापति कौन होता है?
उत्तरः राष्ट्रपति।

प्रश्न 3- भारत की पहली महिला शासिका कौन थी?
उत्तरः रज़िया सुल्तान।

प्रश्न 4- भारत की पहली महिला राज्यपाल कौन थी?
उत्तरः सरोजिनी नायडू।

प्रश्न 5- भारत का राष्ट्रगान किसने लिखा था?
उत्तरः रवीन्द्रनाथ टैगोर।

प्रश्न 6- विश्व के किस महाद्वीप में सबसे ज़्यादा देश हैं?
उत्तरः अफ्रीका।

प्रश्न 7- विश्व का सबसे बड़ा द्वीप कौन सा है?
उत्तरः ग्रीनलैंड।

प्रश्न 8- विश्व की सबसे लंबी महाद्वीपीय पर्वत श्रृंखला कौन सी है?
उत्तरः एंडीज।

प्रश्न 9- विश्व का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क किस देश का है?
उत्तरः अमेरिका।

प्रश्न 10- विश्व जनसंख्या दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तरः 11 जुलाई।

ये भी पढ़ें

GK Quiz in Hindiयहाँ से पढ़ें
टॉप 50 सामान्य ज्ञान के प्रश्न उत्तरयहाँ से पढ़ें
टॉप 100 सामान्य ज्ञान के प्रश्न उत्तरयहाँ से पढ़ें
टॉप 150 सामान्य ज्ञान के प्रश्न उत्तरयहाँ से पढ़ें

प्रश्न 11- अकबरनामा किसने लिखा था?
उत्तरः अबुल फज़ल।

प्रश्न 12- मुग़ल शासक जहाँगीर को कहाँ दफनाया गया था?
उत्तरः लाहौर।

प्रश्न 13- अकबर की मां का नाम क्या था?
उत्तरः हमीदा बानू बेगम।

प्रश्न 14- बाल विवाह की प्रथा किस काल में आरम्भ हुई थी?
उत्तरः गुप्त काल।

प्रश्न 15- रज़िया सुल्तान किसकी बेटी थी?
उत्तरः इल्तुतमिश।

ये भी पढ़ें

भारत से जुड़े सामान्य ज्ञान के 100 प्रश्न उत्तरयहाँ से पढ़ें
विश्व से जुड़े सामान्य ज्ञान के 100 प्रश्न उत्तरयहाँ से पढ़ें
इतिहास से जुड़े सामान्य ज्ञान के 100 प्रश्न उत्तरयहाँ से पढ़ें
भूगोल से जुड़े सामान्य ज्ञान के 100 प्रश्न उत्तरयहाँ से पढ़ें
राजनीति विज्ञान से जुड़े सामान्य ज्ञान के 100 प्रश्न उत्तरयहाँ से पढ़ें
विज्ञान से जुड़े सामान्य ज्ञान के 100 प्रश्न उत्तरयहाँ से पढ़ें
अर्थशास्त्र से जुड़े सामान्य ज्ञान के 100 प्रश्न उत्तरयहाँ से पढ़ें
कला और संस्कृति से जुड़े सामान्य ज्ञान के 100 प्रश्न उत्तरयहाँ से पढ़ें
साहित्य से जुड़े सामान्य ज्ञान के 100 प्रश्न उत्तरयहाँ से पढ़ें
खेल से जुड़े सामान्य ज्ञान के 100 प्रश्न उत्तरयहाँ से पढ़ें
फिल्म और मनोरंजन से जुड़े सामान्य ज्ञान के 100 प्रश्न उत्तरयहाँ से पढ़ें
पर्यावरण से जुड़े सामान्य ज्ञान के 100 प्रश्न उत्तरयहाँ से पढ़ें
कृषि से जुड़े सामान्य ज्ञान के 100 प्रश्न उत्तरयहाँ से पढ़ें
टेक्नोलॉजी से जुड़े सामान्य ज्ञान के 100 प्रश्न उत्तरयहाँ से पढ़ें
सोशल मीडिया से जुड़े सामान्य ज्ञान के 100 प्रश्न उत्तरयहाँ से पढ़ें

प्रश्न 16- पम्बन द्वीप कहाँ पर स्थित है?
उत्तरः मन्नार की खाड़ी।

प्रश्न 17- मीठे पानी की सबसे बड़ी झील कहाँ पर है?
उत्तरः जम्मू-कश्मीर।

प्रश्न 18- गंगा नदी कहाँ से निकलती है।
उत्तरः गौमुख, उत्तराखंड।

प्रश्न 19- भारत का सबसे ऊंचा बांध कौन सा है?
उत्तरः टिहरी बांध।

प्रश्न 20- भारत की जलवायु कैसी है?
उत्तरः उष्ण कटिबंधीय मानसूनी।

प्रश्न 21- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पहले अध्यक्ष कौन थे?
उत्तरः डब्ल्यू सी बनर्जी।

प्रश्न 22- भारतीय जन संघ की स्थापना कब हुई थी?
उत्तरः 21 अक्टूबर 1951

प्रश्न 23- भारतीय जनता पार्टी का चिह्न क्या है?
उत्तरः कमल।

प्रश्न 24- वर्ष 2014 में योजना आयोग का नाम बदलकर क्या रख दिया गया था?
उत्तरः नीति आयोग।

प्रश्न 25- भारतीय जनता पार्टी का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है?
उत्तरः नई दिल्ली।

प्रश्न 26- दूध का घनत्व मापने के लिए कौन से उपकरण का इस्तेमाल किया जाता है?
उत्तरः लैक्टोमीटर।

प्रश्न 27- किस साइंटिस्ट ने इलेक्ट्रॉन की खोज की थी?
उत्तरः जे.जे. थॉमसन।

प्रश्न 28- वायुमंडल में जलवाष्प की मात्रा का माप क्या कहलाता है?
उत्तरः आद्रता।

प्रश्न 29- भारतीय विज्ञान संस्थान कहां पर है?
उत्तरः बेंगलुरु।

प्रश्न 30- पानी किन दो गैसों से मिलकर बनता है?
उत्तरः हाइड्रोजन और ऑक्सीजन।

प्रश्न 31- द्वितीय पंचवर्षीय योजना के निर्माता कौन थे?
उत्तरः पी.सी. महालनोबिस।

प्रश्न 32- विश्व विकास रिपोर्ट कौन प्रकाशित करता है?
उत्तरः विश्व बैंक।

प्रश्न 33- भारत में कितने रिजर्व बैंक हैं?
उत्तरः 29

प्रश्न 34- आरबीआई किस प्रकार की मुद्रा जारी करता है?
उत्तरः नोट।

प्रश्न 35- भारतीय स्टेट बैंक की स्थापना किसने की थी?
उत्तरः भारत सरकार।

प्रश्न 36- लोक चित्रकला मधुबनी किस राज्य में लोकप्रिय है?
उत्तरः बिहार।

प्रश्न 37- कौन सा स्थान कशीदाकारी की चिकनकारी शैली के लिए प्रसिद्ध है?
उत्तरः लखनऊ।

प्रश्न 38- भारत का सबसे प्राचीनतम संगीत-यंत्र कौन सा है?
उत्तरः वीणा।

प्रश्न 39- तानसेन सम्मान किस राज्य की सरकार ने शुरू किया था?
उत्तरः मध्य प्रदेश।

प्रश्न 40- बिरजू महाराज की मुख्य नृत्य शैली कौन सी है?
उत्तरः कथक।

प्रश्न 41- एक अंग्रेजी उपन्यास इन कस्टडी किसने लिखा है?
उत्तरः अनीत देसाई।

प्रश्न 42- पुस्तक द प्रिंस के लेखक कौन हैं?
उत्तरः निकोलो मैकियावेली।

प्रश्न 43- हिंदी का सबसे पहला प्रकाशित पत्र कौन सा है?
उत्तरः उदन्ड मार्तण्ड।

प्रश्न 44- हिंदी गद्य का जन्म दाता किसको माना जाता है?
उत्तरः भारतेन्दु हरिचन्‍द्र।

प्रश्न 45- साहित्य शब्द किस शब्द से बना है?
उत्तरः सहित।

प्रश्न 46- ओलम्पिक खेलों का आरम्भ कब से माना जाता है?
उत्तरः 776 ई.पू.।

प्रश्न 47- टोक्यो ओलम्पिक 2021 में भाला फेंक में स्वर्ण पदक किसने जीता था।
उत्तरः नीरज चोपड़ा।

प्रश्न 48- नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान कहां स्थित है?
उत्तरः पटियाला।

प्रश्न 49- यूरो कप किस खेल से संबंधित है?
उत्तरः फुटबॉल।

प्रश्न 50- हॉकी का जादूगर किसे कहा जाता है?
उत्तरः मेजर ध्यानचंद।

प्रश्न 51- भारत की पहली फिल्म कौन सी थी?
उत्तरः राजा हरिशचन्द्र।

प्रश्न 52- भारत की पहली बोलती फिल्म कौन सी थी?
उत्तरः आलम आरा।

प्रश्न 53- भारत की पहली रंगीन फिल्म कौस सी थी?
उत्तरः किसान कन्या।

प्रश्न 54- भारत में सबसे पहली फिल्म का प्रदर्शन कहाँ किया गया था?
उत्तरः वाट्सन होटल, मुंबई।

प्रश्न 55- भारत में बनी पहली अंग्रेजी फिल्म कौन सी थी?
उत्तरः नूरजहाँ।

प्रश्न 56- भारत का पहला सिनेमाहॉल कौन सा था?
उत्तरः एल्फिंस्टन पिक्चर पैलेस, कलकत्ता।

प्रश्न 57- 70 एम.एम. में बनी भारत की पहली फिल्म कौन सी थी?
उत्तरः शोले।

प्रश्न 58- पहली भारतीय 3डी फिल्म कौन सी थी?
उत्तरः छोटा चेतन।

प्रश्न 59- भारतीय सिनेमा जगत की सबसे लंबे समय तक थिएटर में चलने वाली फिल्म कौन सी है?
उत्तरः दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे।

प्रश्न 60- भारतीय सिनेमा का जनक किसे कहा जाता है?
उत्तरः दादा साहब फाल्के।

प्रश्न 61- भारत का पर्यावरण शिक्षा केंद्र कहाँ पर है?
उत्तरः गुजरात।

प्रश्न 62- वन महोत्सव की शुरुआत किसने की थी?
उत्तरः कन्‍हैयालाल माणिकलाल मुंशी।

प्रश्न 63- वायुमंडल में कौन सी गैस सबसे ज्यादा पायी जाती है?
उत्तर- नाइट्रोजन।

प्रश्न 64- भारत में सबसे अधिक वन किस प्रदेश में हैं?
उत्तरः मध्य प्रदेश।

प्रश्न 65- विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तरः 05 जून।

प्रश्न 66- पर्यावरण का रक्षा कवच किसे कहा जाता है?
उत्तरः ओजोन परत।

प्रश्न 67- राष्ट्रीय पर्यावरण अनुसंधान केंद्र कहाँ पर है?
उत्तरः नागपुर।

प्रश्न 68- भारतीय वन सर्वेक्षण मुख्यालय कहाँ पर है?
उत्तरः देहरादून।

प्रश्न 69- वायुमंडल में मौजूद ओजोन परत हमें किन किरणों के प्रभाव से बचाती है?
उत्तरः पराबैंगनी किरण।

प्रश्न 70- भारत सरकार ने पर्यावरण विभाग की स्थापना कब की थी?
उत्तरः 1980

प्रश्न 71- भारत में सबसे ज़्यादा कौन-सी फसल उगाई जाती है?
उत्तरः धान।

प्रश्न 72- राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना की शुरुआत किस वर्ष हुई थी?
उत्तरः वर्ष 1999 में।

प्रश्न 73- भारत में गेहूँ के उत्पादन में कौन-सा राज्य प्रथम स्थान पर है?
उत्तरः उत्तर प्रदेश।

प्रश्न 74- फलों और सब्जियों के उत्पादन में भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है?
उत्तरः दूसरा।

प्रश्न 75- हरित क्रांति का जनक किसको कहा जाता है?
उत्तरः डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन।

प्रश्न 76- भारत के कौन-से राज्य को भारत का धान्य भंडार भी कहा जाता है?
उत्तरः पंजाब।

प्रश्न 77- श्वेत क्रांति किस उद्योग से जुड़ी हुई थी?
उत्तरः दुग्ध।

प्रश्न 78- गुजरात में सबसे अधिक कौन-सी फसल उगाई जाती है?
उत्तरः मूंगफली।

प्रश्न 79- दुग्ध उत्पादन में भारत कौन-से नंबर पर आता है?
उत्तरः पहले।

प्रश्न 80- भारत में सबसे ज़्यादा चाय की खेती कहाँ पर की जाती है?
उत्तरः दार्जिलिंग।

प्रश्न 81- विश्व का सबसे बड़ा नेटवर्क कौन-सा है?
उत्तरः इंटरनेट।

प्रश्न 82- इंटरनेट की शुरुआत कब हुई थी?
उत्तरः वर्ष 1969 में।

प्रश्न 83- कम्प्यूटर का आविष्कार किसने किया?
उत्तरः चार्ल्स बैबेज।

प्रश्न 84- भारत में टेलीविजन का प्रसारण कब शुरू हुआ था?
उत्तरः 15 सितंबर 1959 में।

प्रश्न 85- भारत में रेडियो पर पहला कार्यक्रम कब और कहाँ से प्रसारित किया गया था।
उत्तरः सन् 1923 में मुंबई के रेडियो क्‍लब से।

प्रश्न 86- माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना किसने की थी?
उत्तरः बिल गेट्‌स (Bill Gates) और पाल एलेन (Paul Allen)।

प्रश्न 87- भारत में मोबाइल फोन की शुरुआत कब हुई थी?
उत्तरः सन् 1995 में।

प्रश्न 88- टेलीफोन का आविष्कार किसने किया था?
उत्तरः अलेक्जेंडर ग्राहम बेल (Alexander Graham Bell) ने।

प्रश्न 89- फ्रिज या रेफ्रिजरेटर मशीन का आविष्कार किसने किया था?
उत्तरः ओलिवर इवांस (Oliver Evans)।

प्रश्न 90- प्रिंटर के आविष्कारक कौन हैं?
उत्तरः जोहान गुटेनबर्ग (Johann Gutenberg)।

प्रश्न 91- गूगल (Google) की शुरुआत किस वर्ष हुई थी?
उत्तरः 1998 में।

प्रश्न 92- गूगल की शुरुआत किसने की थी?
उत्तरः लैरी पेज (Larry Page) और सर्गी ब्रिन (Sergey Brin) ने।

प्रश्न 93- फेसबुक (Facebook) की शुरुआत कब हुई थी?
उत्तरः फरवरी, 2004 को।

प्रश्न 94- फेसबुक का संस्थापक किसे माना जाता है?
उत्तरः मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) को।

प्रश्न 95- इंस्टाग्राम (Instagram) की शुरुआत कब हुई थी?
उत्तरः 06 अक्टूबर 2010 को।

प्रश्न 96- इंस्टाग्राम को किसने शुरू किया था?
उत्तरः माइक क्रिगर (Mike Krieger) और केविन सिस्ट्रोम (Kevin Systrom) ने।

प्रश्न 97- वाट्सऐप (WhatsApp) कब आया था?
उत्तरः जनवरी 2009 में।

प्रश्न 98- ट्विटर (Twitter) की स्थापना कब हुई थी?
उत्तरः 21 मार्च 2006 में।

प्रश्न 99- यूट्यूब (Youtube) कब शुरू हुआ था?
उत्तरः 14 फरवरी, 2005 में।

प्रश्न 100- टेलीग्राम एप (Telegram App) की शुरुआत कब हुई थी?
उत्तरः वर्ष 2013 को।

सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर के मुख्य पेज के लिएयहां क्लिक करें

Leave a Reply