कंप्यूटर क्या है? (What Is Computer In Hindi): अर्थ, परिभाषा, कार्य, प्रकार

Photo of author
PP Team

कंप्यूटर (Computer)- आधुनिक युग में कंप्यूटर एक महत्वपूर्ण साधन बन चुका है। इसका उपयोग आज हर घर में हो रहा है। कंप्यूटर के कारण नए-नए आविष्कार होने लगे हैं। दुनिया काफी तेजी से आधुनिकीकरण की ओर बढ़ रही है। आज कंप्यूटर बड़े से लेकर छोटे बच्चों और युवाओं की पहली पसंद बन चुका है। कंप्यूटर के आविष्कार के बाद पूरी दुनिया एक छोटे से तकनीकी उपकरण में तब्दील हो गई है। कंप्यूटर हमें सूचनाएं देने के साथ-साथ मनोरंजन करने का भी काम करता है। हम आपके लिए इस पोस्ट में कंप्यूटर से जुड़ी ज़रूरी जानकारी लेकर आए हैं।

कंप्यूटर (Computer)

आप दुनिया के किसी भी कोने में रहकर भी जब चाहें तब आपने गांव, समाज, देश-विदेश से संबंधित जानकारी को घर बैठे आसानी से हासिल कर सकते हैं, बस जरूरत होती है नेट और एक क्लिक की। क्लिक करते ही सारी खबर एक स्क्रीन पर आपके सामने उपलब्ध हो जाएगी। कंप्यूटर के बिना मनुष्य अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकता है। कोई भी इंसान कंप्यूटर के माध्यम से बड़ा से बड़ा काम चुटकी में कर लेता है। कंप्यूटर ने लोगों का काम बहुत आसान कर दिया है।

कंप्यूटर क्या है?

कंप्यूटर बिजली से चलने वाला एक ऐसा उपकरण है जिसका आविष्कार तो इंसान ने ही किया है परंतु ये उपकरण इंसान से भी तेज काम करता है। कंप्यूटर ने लोगों को यह अवसर दिया है कि लोग जो चाहे वह खोज सकते हैं। कंप्यूटर उनसे जुड़े सभी तथ्य या जानकारी को आपके सामने चंद सेकंड में उपलब्ध करा देगा। कंप्यूटर के कारण इंटरनेट का आविष्कार हुआ हैं। कंप्यूटर के आ जाने से हर क्षेत्र में इंटरनेट, कंप्यूटर, लैपटॉप जैसे उपकरणों की मांग बाजार में बढ़ी है। कंप्यूटर एक ऐसी तकनीक है जो हमसे बात तो नहीं कर सकता लेकिन हमारा काम मिनटों में निपटा देता है।

कंप्यूटर का अर्थ

कंप्यूटर (Computer) शब्द को लैटिन भाषा के COMPUTARE शब्द से लिया गया है। कंप्यूटर शब्द का हिंदी में अर्थ होता है संगणक यानी कि गणना करना या गणना करने वाला।

कंप्यूटर का पूरा नाम

कंप्यूटर की फुल फॉर्म (Computer Full Form) कुछ इस प्रकार से है-

C- Commonly
O- Operated
M- Machine
P- Particularly
U- Used in
T- Technical and
E- Educational
R- Research

कंप्यूटर का हिंदी नाम

कंप्यूटर का हिंदी में नाम “संगणक” होता है।

कंप्यूटर की परिभाषा

  • ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी के अनुसार- “कंप्यूटर एक स्वचालित इलेक्ट्रानिक मशीन है, जो अनेक प्रकार की तर्कपूर्ण गणनाओं के लिए प्रयोग किया जाता है।”
  • विलियम एडगर जोन्स के अनुसार- “कम्प्यूटर विद्युत तथा यांत्रिक कलपुर्जो के सम्मिलन से बनी एक एसी युक्ति (Device) है, जो कि प्रयोग करता से आंकड़े ग्रहण करती है और उन आंकड़ो पर पूर्व निर्धारित स्वरूप में प्रक्रिया करके उसका वांछित परिणाम प्रयोग करता को प्रदान करती है।”

कंप्यूटर के कार्य

कंप्यूटर के कार्यों की अगर हम बात करें, तो यह मुश्किल से मुश्किल कार्य को आसानी से कर सकता है, लेकिन कंप्यूटर के चार मुख्य कार्य निम्नलिखित हैं-

  1. डेटा संकलन (Data Collection)
  2. डेटा संचयन (Data Storage)
  3. डेटा संसाधन (Data Processing)
  4. डेटा निर्गमन (Data Output)

कंप्यूटर के प्रकार

दुनिया में तकनीक के विकास और बदलाव के साथ-साथ कंप्यूटर में हर रोज़ नए बदलाव हो रहे हैं। आज के डिजिटल युग में कंप्यूटर भी धीरे-धीरे एडवांस हो रहे हैं। अगर हम कंप्यूटर के प्रकारों की बात करें, तो उसमें कई नाम शामिल हैं, जैसे- Analog Computer, Digital Computer, Hybrid Computer, Micro Computer, Mini Computer, Mainframe Computer, Super Computer आदि। इसके अलावा Laptop, Tablet, Smart Mobile Phone भी कंप्यूटर के प्रकारों में ही आते हैं।

कंप्यूटर का उपयोग

आज कंप्यूटर का उपयोग विभिन्न कामों के लिए किया जा रहा है। हमें टिकट लेने के लिए पहले रेलवे स्टेशन जाना पड़ता था लेकिन कंप्यूटर के आ जाने से हमारा काम आसान हो गया है। हम घर बैठे ही अपना टिकट बुक करवा सकते हैं। कंप्यूटर के बारे में बच्चों को जानकारी हो इसलिए आज स्कूलों में कंप्यूटर को एक विषय के रूप में पढ़ाया जाने लगा है। स्कूल में कंप्यूटर लैब भी बनवाया गया है ताकि वहां पर जाकर बच्चे कंप्यूटर चलाना सीख सकें और वो कंप्यूटर पर अपनी मनपसंद पेंटिंग बनाकर मनोरंजन भी करते हैं। कंप्यूटर के बढ़ते महत्व को देखते हुए स्कूलों में इसकी परीक्षा भी अनिवार्य कर दी गई है। आज आप घर बैठे कंप्यूटर के माध्यम से पैसे भी कमा सकते हैं। कोरोना के समय बच्चों की ऑनलाइन क्लास भी कंप्यूटर के माध्यम से ही संभव हो पाई है। इसके बाद मानों कंप्यूटर पर काम करने की बाढ़ सी आ गई। इसका सबसे अच्छा उदाहरण वर्क फ्रॉम होम है।

कंप्यूटर का उपयोग हम सूचनाएं जानने के लिए भी करते हैं। कंप्यूटर के आविष्कार से हमारा घंटों का काम अब मिनटों में हो जाता है। यह हमें शुद्धता के साथ-साथ ज्ञानवर्धक जानकारी भी उपलब्ध करवाता है। कंप्यूटर के पास सभी विषयों से संबंधित ज्ञान का भंडार होता है, उदाहरण- जब आप किसी भी विषय से संबंधित चीज गूगल पर सर्च करते हैं, तो उस विषय से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारी आपको मिल जायेगी। फिर उसमें से जो भी जानकारी सही लगे उसे ले सकते हैं। गूगल आपको पीडीएफ सेव करने का भी ऑप्शन देता है।

कंप्यूटर आज हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। कंप्यूटर के आ जाने से हमारा सारा काम आसान हो गया है। हम घर बैठे अपने सारे काम बखूबी कर सकते हैं, जैसे- टिकट बुक करवाना हो ,कॉलेज की फीस जमा करनी हो, ऑनलाइन शॉपिंग तथा जॉब से जुड़ी जानकारी हमें आसानी से प्राप्त हो जाती है। जिन लड़कियों को घर से बाहर जाकर जॉब करने की अनुमति नहीं है, वो आज घर बैठे कंप्यूटर के माध्यम से पैसे कमा सकती हैं। इसके अलावा आज कई और अन्य क्षेत्रों में भी कंप्यूटर का उपयोग ज़रूरी हो गया है, जैसे-

  • पढ़ाई में सहायक- आज हम कंप्यूटर का प्रयोग शिक्षा के क्षेत्र में अधिक कर रहे हैं, जैसे किसी भी विषय से संबंधित टॉपिक को हम आसानी से कंप्यूटर पर खोज सकते हैं और उससे जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। स्कूलों और कॉलेजों में अब महत्वपूर्ण जानकारी को कॉलेज की वेबसाइट पर कंप्यूटर के माध्यम से अपलोड कर दिया जाता है। ताकि सभी बच्चों तक महत्वपूर्ण जानकारी को पहुंचाया जा सके।
  • कार्यालयों में कंप्यूटर का प्रयोग- आज सभी कार्यालयों में कंप्यूटर का उपयोग किया जाने लगा है। लोग इसका प्रयोग अब अपने बिजनेस के लिए भी करने लगे हैं। कंप्यूटर के आ जाने से बिजनेसमैन के काम का बोझ हल्का हो गया है। अब उन्हें जो भी टाइप करना होता है वह आसानी से कंप्यूटर या लैपटॉप में लिख सकते हैं और उसे सेव कर सकते हैं।
  • शॉपिंग करने में सहायक- कंप्यूटर ने आज सभी को ऑनलाइन शॉपिंग करने की सुविधा उपलब्ध करवाई है जहां से लोग आसानी से ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं और अपने मनपसंद चीज या वस्तु को घर बैठे जब चाहे तब मंगा लेते हैं।
  • चिकित्सा के क्षेत्र में कंप्यूटर का प्रयोग- कंप्यूटर का उपयोग सबसे अधिक चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहा है। आज हॉस्पिटल में डॉक्टर द्वारा की जाने वाली जांच को भी कंप्यूटर के माध्यम से ही किया जाता है।
  • मीडिया हाउस के क्षेत्र में कंप्यूटर का प्रयोग- संचार के क्षेत्र में कंप्यूटर का विभिन्न तरह से प्रयोग किया जाने लगा है। मीडिया हाउस में इसका सबसे ज्यादा प्रयोग किया जा रहा है, चाहे वह वीडियो एडिटिंग करना हो, ग्राफ बनाना हो, किसी फोटो का संपादन करना हो, कोई लेख या न्यूज़ लिखना हो आदि हर जगह कंप्यूटर का ही इस्तेमाल हो रहा है। अगर आप किसी भी मीडिया हाउस में जा कर देखेंगे तो पायेंगे की वहां पर अलग-अलग डेक्स होते है जहां पर पूरे दिन से लेकर रात तक सिर्फ कंप्यूटर पर काम किया जाता है। कंप्यूटर के आ जाने से मीडिया हाउस में काम करने वाले कर्मचारियों का काम काफी आसान हो गया है। कंप्यूटर के आ जाने से संचार के क्षेत्र में नए-नए तकनीक और उपकरणों का अविष्कार होने लगा है। यहीं कारण है कि आज कंप्यूटर की मांग बढ़ती ही जा रही है। हमारे जीवन में कंप्यूटर का कितना महत्व है ऊपर लिखे गए वाक्यों से ही इसका अंदाजा लगा सकते हैं।

कंप्यूटर की विशेषताएं

कंप्यूटर की विशेषताओं को हम निम्नलिखित दस बिंदुओं से आसानी से समझ सकते हैं-

  1. गति
  2. सटीकता
  3. स्वचालित
  4. भंडारण क्षमता
  5. गोपनीयता
  6. विश्वसनीयता
  7. पुनरावृत्ति
  8. प्रतिभा
  9. परिश्रमी
  10. शीघ्र निर्णय

कंप्यूटर से संबंधित कुछ महत्त्वपूर्ण प्रश्न (FAQ’s)

People also ask

प्रश्न- कंप्यूटर पर निबंध कैसे टाइप करें।
उत्तर: कंप्यूटर पर निबंध लिखने के लिए सबसे पहले हमें पेज पर जाना पड़ता है। वहां पे जाकर हमें कीबोर्ड या माउस की सहायता से पेंसिल पर क्लिक करना होगा, जहां पे इमोजी, हाइलाइट, पेज साइज, नंबर, सिंबल्स आदि का ऑप्शन भी मिल जायेगा। जिसकी मदद से आप अपना आर्टिकल आसानी से लिख सकते हैं।

प्रश्न- कंप्यूटर के कितने नाम होते हैं?
उत्तरः हिंदी में कंप्यूटर के कई नाम हैं, जैसे:- गणना ,यंत्र, संगणक।

प्रश्न- कंप्यूटर से क्या लाभ होता है?
उत्तरः ये हमारे काम को जल्दी कर देता है। सही जानकारी देता है। समय का सदुपयोग करने में मदद करता है। तेज गति से जनाकरी उपलब्ध करवाता है। कंप्यूटर की मदद से आप तरह-तरह के काम को एक साथ कर सकते हैं। कंप्यूटर हमारी नॉलेज को बढ़ाता है।

प्रश्न- कंप्यूटर का पुराना नाम क्या है?
उत्तरः कंप्यूटर का पुराना नाम इलेक्ट्रॉनिक मेमोरियल इंटीग्रेटेड एंड कंप्यूटर है।

प्रश्न- कंप्यूटर का दूसरा नाम क्या है?
उत्तरः कंप्यूटर का दूसरा नाम संगणक, परिकलक, अभीकलक है।

प्रश्न- कंप्यूटर का जन्म कब हुआ था?
उत्तरः कंप्यूटर का जन्म 1822 में हुआ था।

प्रश्न- कंप्यूटर का जनक कौन है?
उत्तरः  कंप्यूटर के जनक चार्ल्स बैबेज हैं।

प्रश्न- कंप्यूटर की खोज किसने की थी और कब?
उत्तरः कंप्यूटर की खोज सन् 1822 में चार्ल्स बैबेज द्वारा की गई थी।

प्रश्न- कंप्यूटर की परिभाषा क्या है?
उत्तरः कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस होता है, जो लाइट के माध्यम से चलता है।

प्रश्न- कंप्यूटर के पांच आकार क्या हैं?
उत्तरः माइक्रो, मिनी, मेनफ्रेम तथा सुपर कंप्यूटर।

अधिक ज्ञान बढ़ाने के लिएयहाँ क्लिक करें

Leave a Reply