बिहार ओपन बोर्ड कक्षा 10वीं आवेदन पत्र (Bihar Open Board Class 10th Application Form)- बिहार ओपन बोर्ड सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त ये बोर्ड यूपीएससी, बीपीएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी मान्य है। इस बोर्ड के द्वारा 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा भी आयोजित की जाती हैं। 10वीं कक्षा में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होता है। आवेदन फॉर्म जमा करने से पहले विद्यार्थियों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी भी भरनी होती है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया से जुड़ी अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए विद्यार्थी बिहार ओपन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से मदद ले सकते हैं। कक्षा 10वीं से जुड़ी रजिस्ट्रेशन फॉर्म 2023 की अन्य जानकारी के लिए नीचे पढ़ें।
बिहार ओपन बोर्ड कक्षा 10वीं आवेदन पत्र 2023 (Bihar Open Board Class 10th Application Form 2023)
बिहार ओपन बोर्ड द्वारा 10वीं की परीक्षा हर साल दो बार आयोजित होती है। ये परीक्षाएँ हर साल दिसम्बर और जून माह में आयोजित की जाती हैं। इन परीक्षाओं में नए विद्यार्थियों के अलावा ऐसे विद्यार्थी भी शामिल होते हैं जो किसी पेपर में फेल हुए हों या किसी वजह से अपनी पढ़ाई पूरी ना कर सके हों। सभी तरह के विद्यार्थियों को बिहार ओपन बॉर्ड शिक्षा की सुविधा प्रदान करता है। बिहार ओपन बोर्ड से परीक्षा देने के लिए सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होता है। इसके लिए सबसे पहले विद्यार्थियों को बिहार ओपन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। चाणक्य बोस लिंक पर क्लिक करके आवेदन करना होगा और बोर्ड द्वारा श्रेणी के अनुसार तय शुल्क का भुगतान करना होगा।
Latest Updates- कक्षा 10वीं दिसंबर 2023 के परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख 22/11/2023 से 10/12/2023 तक निर्धारित की गयी है।
परीक्षा सत्र जून 2024 के रजिस्ट्रेशन की तारीख 22/11/2023 से 22/12/2023 तक निर्धारित की गयी है।
बिहार ओपन बोर्ड आवेदन पत्र 2023 कक्षा 10
Bihar Open Board Application Form 2023 Class 10
कार्यक्रम (दिसंबर 2023 एग्जाम) | तारीख |
रजिस्ट्रेशन की पहली तारीख | 22 नवंबर 2023 |
रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख | 10 दिसंबर 2023 |
कार्यक्रम (जून 2024 एग्जाम) | तारीख |
रजिस्ट्रेशन की पहली तारीख | 22 नवंबर 2023 |
रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख | 22 दिसंबर 2023 |
रजिस्ट्रेशन लिंक
बिहार ओपन बोर्ड कक्षा 10 एग्जामिनेशन एप्लीकेशन फॉर्म | यहाँ से प्राप्त करें |
बिहार ओपन बोर्ड कक्षा 10वीं आवेदन पत्र 2023 कैसे जमा करें?
- रजिस्ट्रेशन करने से पहले विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन से जुड़े सभी दिशा निर्देश ध्यान से पढ़ें।
- रजिस्ट्रेशन करने के लिए विद्यार्थियों को बिहार ओपन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bboseonline.bih.nic.in पर जाना है या इस पेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- चाणक्य बोस लिंक पर क्लिक करें।
- फिर स्क्रीन पर मुख्य पेज ओपन हो जाएगा।
- फिर अपनी सभी डिटेल्स जैसे नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि को ध्यान से भरें।
- ज़रूरी डॉक्ययूमेंट्स अपलोड करें।
- फॉर्म को सबमिट करने से पहले एक बार क्रॉस चेक कर लें और स्पेलिंग चेक कर लें।
- रजिस्ट्रेशन के समय विद्यार्थियों के पास आधार कार्ड और ओटीपी के लिए मोबाईल नंबर होना चाहिए।
- भुगतान शुल्क में छूट के लिए कास्ट सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।
- रजिस्ट्रेशन के लिए बोर्ड द्वारा तय शुल्क का भुगतान करें।
- विद्यार्थी डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग के जरिए भी भुगतान कर सकते हैं।
- भुगतान शुल्क की पर्ची का भी प्रिन्ट निकलवा लें।
रजिस्ट्रेशन के लिए ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स-
- आईडी प्रूफ
- स्कैन हस्ताक्षर
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- मोबाइल नंबर (ओटीपी के लिए)
- जाति प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड आदि
कक्षा 10वीं के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क तालिका नीचे देखें-
श्रेणी | भुगतान शुल्क |
अनारक्षित | 2,200/- रु. |
अन्य पिछड़ा वर्ग | 1,600/- रु. |
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति | 1500/- रु. |
बिहार ओपन बोर्ड
बिहार ओपन बोर्ड डिस्टेन्स एजुकेशन प्रदान करता है और ये सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान है। जो विद्यार्थी घर बैठे अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहते हैं उनके लिए बिहार ओपन बोर्ड एकदम सही विकल्प है। जो विद्यार्थी शारीरिक रूप से अक्षम हैं या जो विद्यार्थी ज़्यादा फीस नहीं दे सकते उनके लिए भी बिहार ओपन बोर्ड शिक्षा पूरी करने का सुनहरा अवसर है। ओपन से जो विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं उन्हें स्टडी मटेरियल भी उपलब्ध करवाया जाता है। केवल प्रैक्टिकल और एग्जाम के स्टडी सेंटर जाने की ज़रूरत होती है। बिहार ओपन बोर्ड उन विद्यार्थियों को भी शिक्षा पूरी करने का अवसर प्रदान करता है जिनकी किसी वजह से पढ़ाई पूरी न हो सकी या कोई विद्यार्थी 10वीं कक्षा में पास नहीं हो पाया हो, तो ऐसी स्थिति में भी विद्यार्थी बिहार ओपन बोर्ड से अपनी पढ़ाई पूरी कर सकता है।
बिहार ओपन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- www.bbose.org
बिहार ओपन बोर्ड आवेदन पत्र 2023 के मुख्य पेज पर जाने के लिए | यहाँ क्लिक करें |