Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

मणिपुर सामान्य ज्ञान प्रश्न (Manipur GK Questions In Hindi)

Photo of author
Ekta Ranga

मणिपुर सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर (Manipur GK Question Answer In Hindi): अभी थोड़े दिन पहले एक अलग ही किस्सा सुनने को मिला। दरअसल मेरी दोस्त ने बताया कि उसकी बहन ने इंफाल को विदेशी देश घोषित कर दिया। मैं यह सुनकर सोच में पड़ गई कि कोई कैसे भारत के ही एक शहर को विदेशी देश बता सकता है? हम सभी को सामान्य जागरूकता होनी ही चाहिए। दरअसल इंफाल मणिपुर राज्य का एक ही एक खूबसूरत शहर है। मणिपुर नॉर्थ ईस्ट का एक राज्य है। इंफाल मणिपुर की राजधानी है। इस राज्य में मैतै जनजाति के लोग निवास करते हैं। मणिपुर के लोग मणिपुरी भाषा बोलते हैं।

मणिपुर सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर (Manipur GK Question Answer In Hindi)

क्या आप सभी ने यह सोचा है कि मणिपुर का नाम कैसे पड़ा? दरअसल मणिपुर नाम आभूषणों से ग्रहण किया गया। मणि का अर्थ आप सभी को भी पता है। मणि का अर्थ है बहुमूल्य रत्न। यह राज्य अपने आप में अथाक सुंदरता समेटे हुए है। यहां चारों ओर देखने पर आपको हर ओर पहाड़ और हरियाली नजर आती है। एक समय ऐसा था जब इस राज्य को एक रियासत के तौर पर जाना जाता था। 21 जनवरी 1972 वह साल था जब मणिपुर को पूर्ण रूप से एक राज्य के तौर पर स्वीकार कर लिया गया था। इस राज्य में आपको अधिकतर तो पहाड़ी इलाके देखने को ही मिलेंगे। मणिपुर मैतेई, नागा और कुकी जैसी जनजाति का निवास स्थान है। इस राज्य की संस्कृति बहुत निराली है। तो आइए हम इस पोस्ट के माध्यम से मणिपुर सामान्य ज्ञान के 50 प्रश्न उत्तर जानेंगे।

मणिपुर सामान्य ज्ञान के 50 प्रश्न उत्तर (Manipur 50 GK Question Answer In Hindi)

प्रश्न 1. मणिपुर राज्य की राजधानी क्या है?
उत्तर- मणिपुर राज्य की राजधानी इंफाल है।

प्रश्न 2. मणिपुर राज्य में जिलों की संख्या बताइए?
उत्तर- मणिपुर में जिलों की संख्या 16 है।

प्रश्न 3. मणिपुर राज्य का कुल क्षेत्रफल कितना है?
उत्तर- मणिपुर राज्य का कुल क्षेत्रफल 22,327 वर्ग किलोमीटर है।

प्रश्न 4. मणिपुर राज्य की राजभाषा क्या है?
उत्तर- मणिपुर राज्य की राजकीय भाषा का नाम मणिपुरी है।

प्रश्न 5. मणिपुर राज्य में विधानसभा सदस्यों की संख्या बताइए?
उत्तर- मणिपुर राज्य में कुल 60 विधानसभा सदस्य हैं।

प्रश्न 6. मणिपुर राज्य को पूर्ण राज्य का दर्जा कब हासिल हुआ था?
उत्तर- 21 जनवरी 1972 को मणिपुर राज्य को पूर्ण राज्य का दर्जा हासिल हुआ था।

प्रश्न 7. मणिपुर राज्य के पहले मुख्यमंत्री कौन थे?
उत्तर- मैरेम्बम कोइरेंग सिंह मणिपुर राज्य के पहले मुख्यमंत्री थे।

प्रश्न 8. मणिपुर राज्य के पहले राज्यपाल का नाम बताइए?
उत्तर- ब्रज कुमार नेहरू मणिपुर राज्य के पहले राज्यपाल थे।

प्रश्न 9. मणिपुर किस देश के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा साझा करता है?
उत्तर- मणिपुर म्यांमार देश के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा साझा करता है।

प्रश्न 10. मणिपुर की अर्थव्यवस्था किस पर टिकी है?
उत्तर- मणिपुर की अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार कृषि है।

प्रश्न 11. मणिपुर में प्रमुख पर्यटन स्थल का क्या नाम है?
उत्तर- मणिपुर में प्रमुख पर्यटन स्थल लोकटक झील है।

प्रश्न 12. मणिपुर के राजकीय पशु का नाम बताइए?
उत्तर- मणिपुर के राजकीय पशु का नाम संगाई है।

प्रश्न 13. मणिपुर के राजकीय पक्षी का नाम बताइए?
उत्तर- मणिपुर के राजकीय पक्षी का नाम नोंग-इन है।

प्रश्न 14. मणिपुर के राजकीय वृक्ष का क्या नाम है?
उत्तर- मणिपुर के राजकीय वृक्ष का नाम तोना है।

प्रश्न 15. मणिपुर के राजकीय पुष्प का क्या नाम है?
उत्तर- मणिपुर के राजकीय पुष्प का नाम सतरंगी शिरोइ लिली है।

प्रश्न 16. मणिपुर के लोक नृत्य का नाम बताइए?
उत्तर- मणिपुर का लोक नृत्य रासलीला है।

प्रश्न 17. मणिपुर में राष्ट्रपति शासन कितनी बार लगाया गया था?
उत्तर- मणिपुर में राष्ट्रपति शासन को तकरीबन 10 बार लागू किया गया था।

प्रश्न 18. मणिपुर के अंतिम राजा का नाम बताइए?
उत्तर- महाराजा बुधचन्द्र मणिपुर का अंतिम राजा था।

प्रश्न 19. जनरल स्लिम कौन था?
उत्तर- जनरल स्लिम ने 1944 के युद्ध में सेनापति की भूमिका निभाई थी।

प्रश्न 20. मणिपुर राज्य के प्रथम राजा का नाम बताइए?
उत्तर- मणिपुर के प्रथम राजा का नाम निंगथौ कांगबा था।

प्रश्न 21. मणिपुर राज्य के तैरते राष्ट्रीय उद्यान का नाम बताइए?
उत्तर- मणिपुर राज्य के तैरते राष्ट्रीय उद्यान का नाम केयबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान है।

प्रश्न 22. रतन थियाम कौन थे?
उत्तर- रतन थियाम को कोरस रिपर्टरी थिएटर शुरू करने का श्रेय जाता है।

प्रश्न 23. राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने मणिपुर में किस महोत्सव का उद्घाटन किया था?
उत्तर- राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने संगाई महोत्सव का उद्घाटन किया था।

प्रश्न 24. मणिपुर की सबसे ऊंची पर्वत श्रंखला का नाम बताइए?
उत्तर- मणिपुर की सबसे ऊंची पर्वत श्रंखला माउंट का नाम माउंट टेम्पू है।

प्रश्न 25. मणिपुर में किस साल हिंदू धर्म को राज्य धर्म के रूप में स्वीकार किया गया?
उत्तर- 1714 में मणिपुर में हिंदू धर्म को राज्य धर्म के रूप में स्वीकार किया गया।

प्रश्न 26. मैरी काॅम को 2006 में कौन से पुरस्कार से नवाजा गया था?
उत्तर- मैरी काॅम को 2006 में पद्मश्री पुरस्कार हासिल हुआ था।

प्रश्न 27. लमजा परशुराम फिल्म के निर्देशन का श्रेय किसे जाता है?
उत्तर- अरिबम स्याम शर्मा को लमजा परशुराम फिल्म के निर्देशन का श्रेय जाता है।

प्रश्न 28. कैखोकम किपगेन कौन हैं?
उत्तर- कैखोकम किपगेन ही मणिपुर के पहले आईएएस अफसर बने थे।

प्रश्न 29. एल. अनिता चानू को कौन सा पुरस्कार प्राप्त हुआ था?
उत्तर- एल. अनिता चानू को ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

प्रश्न 30. मणिपुर का नाम मीरा पोंगथोकलाम कब था?
उत्तर- मणिपुर को खुनुंगचक काल में मीरा पोंगथोकलाम नाम से जाना जाता था।

प्रश्न 31. मणिपुर में राष्ट्रीय उद्यानों की संख्या बताइए?
उत्तर- मणिपुर में राष्ट्रीय उद्यानों की संख्या एक है।

प्रश्न 32. बीर टिकेंद्रजीत हवाई अड्डे को पहले किस नाम से जाना जाता था?
उत्तर- बीर टिकेंद्रजीत हवाई अड्डे को पहले तुलीहल हवाई अड्डे के नाम से जाना जाता था।

प्रश्न 33. मणिपुर में 20 अगस्त को कौन सा दिवस मनाया जाता है?
उत्तर- मणिपुर में 20 अगस्त को मणिपुरी भाषा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

प्रश्न 34. तामेंगलांग जिले में कौन सी गुफा है?
उत्तर- तामेंगलांग जिले में थालोन गुफा है।

प्रश्न 35. मणिपुर की पहली महिला राज्यपाल का नाम बताइए?
उत्तर- मणिपुर की पहली महिला राज्यपाल का नाम नजमा ए. हेपतुल्ला था।

प्रश्न 36. मणिपुर विश्वविद्यालय की स्थापना किस साल हुई थी?
उत्तर- मणिपुर विश्वविद्यालय की स्थापना 1980 में हुई थी।

प्रश्न 37. मिजोरम मणिपुर के किस हिस्से में है?
उत्तर- मिजोरम मणिपुर के दक्षिण हिस्से में स्थित है।

प्रश्न 38. चेइराओबा किस तरह का त्योहार है?
उत्तर- चेइराओबा को मणिपुर में नव वर्ष के रूप में मनाया जाता है।

प्रश्न 39. नागालैंड और मणिपुर की सीमा पर कौन सी घाटी है?
उत्तर- नागालैंड और मणिपुर की सीमा पर जुको घाटी है।

प्रश्न 40. मणिपुर के सबसे छोटे जिले का नाम बताइए?
उत्तर- मणिपुर के सबसे छोटे जिले का नाम बिष्णुपुर है।

प्रश्न 41. मणिपुर के ऐसे मुख्यमंत्री का नाम बताइए जो सबसे ज्यादा समय तक मणिपुर राज्य के मुख्यमंत्री रहे?
उत्तर- ओकराम इबोबी सिंह ऐसे मुख्यमंत्री थे जिन्होंने लगभग 15 साल तक मणिपुर राज्य संभाला।

प्रश्न 42. मणिपुर की सबसे बड़ी नदी का नाम बताइए?
उत्तर- मणिपुर की सबसे बड़ी नदी का नाम बराक नदी है।

प्रश्न 43. मणिपुर का मुख्य भोजन क्या है?
उत्तर- मणिपुर का मुख्य भोजन चावल है।

प्रश्न 44. मणिपुर नागा पीपुल्स फ्रंट का शार्ट फॉर्म बताइए?
उतर- एमएनपीएफ।

प्रश्न 45. मणिपुर के एक हिंदू मंदिर का नाम बताइए?
उत्तर- मणिपुर के एक प्रसिद्ध मंदिर का नाम श्री श्री जगन्नाथ मंदिर है।

प्रश्न 46. सादु चिरु झरना कहां स्थित है?
उत्तर- सादु चिरु झरना सेनापति जिले में है।

प्रश्न 47. मणिपुर की थालोन गुफा समुद्र तल से कितनी ऊंचाई पर स्थित है?
उत्तर- यह गुफा समुद्र तल से 910 मीटर ऊपर है।

प्रश्न 48. एमडीयू का फुल फॉर्म बताइए?
उत्तर- मणिपुर ड्रामेटिक यूनियन।

प्रश्न 49. युबी लकपी क्या है?
उत्तर- युबी लकपी एक तरह का पारंपरिक खेल है।

प्रश्न 50. सोनिया गांधी ने किस बांध का उद्घाटन किया था?
उत्तर- सोनिया गांधी ने खुगा बांध का उद्घाटन किया था।

अन्य राज्यों के सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर के लिएयहां क्लिक करें

Leave a Reply