एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 विज्ञान पाठ 4 पदार्थ : धातु और अधातु

Photo of author
PP Team

छात्र इस आर्टिकल के माध्यम से एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 विज्ञान पाठ 4 पदार्थ : धातु और अधातु प्राप्त कर सकते हैं। छात्रों के लिए कक्षा 8 विज्ञान के प्रश्न उत्तर पूरी तरह से मुफ्त है। छात्र विज्ञान कक्षा 8 पाठ 4 प्रश्न उत्तर से परीक्षा की तैयारी अच्छे से कर सकते हैं। साथ ही छात्र परीक्षा में अच्छे अंक भी प्राप्त कर सकते हैं। कक्षा 8 विज्ञान के लिए एनसीईआरटी समाधान छात्रों की सहायता के लिए बनाए गए है। class 8th science chapter 4 hindi medium के प्रश्न उत्तर साधारण भाषा में बनाए गए हैं। class 8th science chapter 4 question answer नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।

Ncert Solutions Class 8 Science Chapter 4 in Hindi Medium

class 8 science hindi medium chapter 4 पदार्थ : धातु और अधातु के प्रश्न उत्तर को सीबीएसई सिलेबस को ध्यान में रखकर बनाया गया है। हमने छात्रों के लिए विज्ञान कक्षा 8 पाठ 4 प्रश्न उत्तर को राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की सहायता से बनाया है। हमने देखा है कि छात्र 8th class vigyan question answer के लिए बाजार में मिलने वाली गाइड पर काफी पैसा खर्च कर देते हैं। लेकिन यहां से kaksha 8 vishay vigyan question answer पूरी तरह से ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

कक्षा : 8
विषय : विज्ञान
पाठ : 4 पदार्थ : धातु और अधातु

अभ्यास

प्रश्न 1 – निम्नलिखित में से किसको पीटकर पतली चादरों में परिवर्तित किया जा सकता है ?

(क) जिंक (ख) फॉस्फोरस (ग) सल्फर (घ) ऑक्सीजन

उत्तर :- जिंक

प्रश्न 2 – निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है ?

(क) सभी धातुएँ तन्य होती हैं।

(ख) सभी अधातुएँ तन्य होती हैं।

(ग) सामान्यतः धातुएँ तन्य होती हैं।

(घ) कुछ अधातुएँ तन्य होती हैं।

उत्तर :- सभी धातुएँ तन्य होती हैं।

प्रश्न 3 – रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:-

(क) फ़ॉस्फ़ोरस बहुत____अधातु है।

(ख) धातुएँ ऊष्मा और___की___होती हैं।

(ग) आयरन, कॉपर की अपेक्षा ____अभिक्रियाशील है।

(घ) धातुएँ, अम्लों से अभिक्रिया कर ____गैस बनाती है।

उत्तर:-

(क) फ़ॉस्फ़ोरस बहुत सक्रिय अधातु है।

(ख) धातुएँ ऊष्मा और विद्युत की सुचालक होती हैं।

(ग) आयरन, कॉपर की अपेक्षा अधिक अभिक्रियाशील है।

(घ) धातुएँ, अम्लों से अभिक्रिया कर हाइड्रोजन गैस बनाती है।

प्रश्न 4 – यदि कथन सही है तो “T” और यदि गलत है तो कोष्ठक में “F” लिखिए:-

(क) सामान्यतः अधातु अम्लों से अभिक्रिया करते है।

(ख) सोडियम बहुत अभिक्रियाशील धातु है।

(ग) कॉपर, जिंक सल्फेट के विलयन से जिंक विस्थापित करता है।

(घ) कोयले को खींच कर तारें प्राप्त की जा सकती हैं।

उत्तर :-

(क) सामान्यतः अधातु अम्लों से अभिक्रिया करते हैं। (F)

(ख) सोडियम बहुत अभिक्रियाशील धातु है। (T)

(ग) कॉपर, जिंक सल्फेट के विलयन से जिंक विस्थापित करता है। (F)

(घ) कोयले को खींच कर तारें प्राप्त की जा सकती हैं। (F)

प्रश्न 5 – नीचे दी गई सारणी में गुणों की सूची दी गई है। इन गुणों के आधार पर धातुओं और अधातुओं में अन्तर कीजिए :-

गुणधातुअधातु
1. दिखावट  
2. कठोरता  
3. आघातवर्धनीयता  
4. तन्यता  
5. ऊष्मा चालन  
6. विद्युत चालन  

उत्तर:-

गुणधातुअधातु
1. दिखावटचमकदारविभिन्न रंगों
2. कठोरताकठोर (सोडियम, पोटेशियम के अलावा)नरम (डायमंड के अलावा)
3. आघातवर्धनीयता संभव नहीं
4. तन्यताखींच कर तार बनाई जा सकती हैअतन्य होती है
5. ऊष्मा चालनउपस्थितअनुपस्थित
6. विद्युत चालनसम्भवअसम्भव

प्रश्न 6 – निम्नलिखित के लिए कारण दीजिए :-

(क) ऐलुमिनियम की पन्नी का उपयोग खाद्य सामग्री को लपेटने में किया जाता है।

उत्तर :- आघातवर्धक और कम प्रतिक्रियाशील धातु होने के कारण ऐलुमिनियम की पन्नी का उपयोग खाद्य सामग्री को लपेटने में किया जाता है।

(ख) निमज्ज़न छड़े (इमरशन रॉड) धात्विक पदार्थों से निर्मित होती हैं।

उत्तर :- धातुएं ऊष्मा की अच्छी संवाहक होती है और विद्युत की सुचालक होती है, इनसे ऊष्मा आसानी से निकल सकती है, इसलिए निमज्ज़न छड़े (इमरशन रॉड) धात्विक पदार्थों की बनाई जाती है।

(ग) कॉपर, जिंक को उसके लवण के विलयन से विस्थापित नहीं कर सकता।

उत्तर :- कॉपर, ज़िंक से कम सक्रिय होने के कारण उसे विस्थापित नहीं कर पाता।

(घ) सोडियम और पोटैशियम को मिट्टी के तेल में रखा जाता है।

उत्तर :- सोडियम और पोटैशियम पानी के साथ जल्दी प्रतिक्रिया करते हैं, ताकि किसी भी नुकसान को रोकने के लिए वे मिट्टी के तेल के रिसाव में जमा हो जाए, इसलिए मिट्टी के तेल में रखे जाते हैं।

प्रश्न 7 – क्या आप नींबू के अचार को ऐलुमिनियम पात्रों में रख सकते हैं ? स्पष्ट करिए।

उत्तर :- नहीं, हम ऐलुमिनियम के पात्रों में नींबू के अचार को नहीं रख सकते हैं; क्योंकि नींबू का आचार अम्लीय प्रकृति का होता है। अम्लीय पदार्थ ऐलुमिनियम पात्रों में संचित नहीं किए जाते क्योंकि अम्ल और ऐलुमिनियम अभिक्रिया करके विषैले पदार्थ बनाते है जो खाद्य विषकत्ता वाले और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं। इसलिए नींबू के अचार को मिट्टी के बर्तन, कांच या प्लास्टिक के बर्तनों में रखना चाहिए।

प्रश्न 8 – नीचे दी गई सारणी के कॉलम I में कुछ पदार्थ दिये गये हैं। कॉलम ॥ में उनके कुछ उपयोग दिये गये हैं। कॉलम के पदार्थों का कॉलम ॥ से सही मिलान करिए :-

कॉलम Iकॉलम II
गोल्डथर्मामीटर
आयरनबिजली के तार
ऐलुमिनियमखाद्य सामग्री लपेटना
कार्बनआभूषण
कॉपर मशीनें
मर्करीईंधन

उत्तर:-

कॉलम Iकॉलम II
गोल्डआभूषण
आयरनमशीनें
ऐलुमिनियमखाद्य सामग्री लपेटना
कार्बनईंधन
कॉपर बिजली के तार
मर्करीथर्मामीटर

प्रश्न 9 – क्या होता है जब:-

(क) तनु सल्फ्यूरिक अम्ल कॉपर प्लेट पर डाला जाता है ?

उत्तर :- तनु सल्फ्यूरिक अम्ल कॉपर प्लेट पर डालने से हाइड्रोजन गैस उत्पन्न होती है:-    

कॉपर(Cu) + सल्फ्यूरिक अम्ल(H2SO4)  à  कॉपर सल्फेट(CuSO4) + हाइड्रोजन गैस(H2)

(ख) लोहे की कील, कॉपर सल्फेट के विलयन में रखी जाती है ?

सम्बन्धित अभिक्रियाओं के शब्द समीकरण लिखिए।

उत्तर :- लोहे की कील को कॉपर सल्फेट के विलयन में रखे जाने से लोहा कॉपर को विस्थापित करके आयरन सल्फेट बनाता है :-

कॉपर सल्फेट(Cuso4) + लोहा(Fe) à    आयरन सल्फेट(FeSO4)  + कॉपर(Cu)

प्रश्न 10 – सलोनी ने लकड़ी के कोयले का एक जलता हुआ टुकड़ा लिया और उससे उत्सर्जित होने वाली गैस को एक परखनली में इकट्ठा किया।

(क) वह गैस की प्रकृति कैसे ज्ञात करेगी ?

उत्तर :- नीले और लाल लिटमस पट्टी से गैस की प्रकृति ज्ञात की जा सकती है। यदि यह नीले लिटमस को लाल कर दे और लाल लिटमस पर कोई प्रभाव न डाले तो गैस अम्लीय प्रकृति की है। जब गैस को पानी में घोला जाता है तो विलयन नीले लिटमस को लाल कर देता है। यह गैस की अम्लीय प्रकृति का प्रमाण हैं।

(ख) इस प्रक्रम में होने वाली सभी अभिक्रियाओं को शब्द समीकरण लिखिए।

उत्तर :- जब चारकोल को जलाया जाता है तो यह ऑक्सीजन से अभिक्रिया करके पदार्थ ऑक्साइड, कार्बन डाइऑक्साइड बनाता है।

चारकोल(C(s)) + ऑक्सीजन(O2) à   CO2

यह अम्लीय कार्बन डाइऑक्साइड, पानी में घुलकर कार्बनिक अम्ल बनती है।

कार्बन डाइऑक्साइड (CO2(g)) + पानी(H2O) (l) à कार्बनिक अम्ल (H2CO3) (l))

प्रश्न 11 – एक दिन रीता अपनी माँ के साथ आभूषण विक्रेता की दुकान पर गई। उसकी माँ ने सुनार को पॉलिश करने हेतु सोने के पुराने आभूषण दिए। अगले दिन जब वे आभूषण वापस लाई तो उन्होंने पाया कि उनका भार कुछ कम हो गया है। क्या आप भार में कमी का कारण बता सकते हैं ?

उत्तर :– सुनार आभूषण साफ करने के लिए एक्वारीजिया विलयन का उपयोग करते हैं जिससे सोना कुछ मात्र में प्रतिक्रिया करता है तथा सोना इस विलयन में घुल जाता है, इसलिए रीता की माँ के आभूषण की भार अर्थात वजन कम था।

पाठ के बीच में पूछे जाने वाले अन्य प्रश्न

प्रश्न : क्या कॉपर में भी जंग लगता है ? मैंने कॉपर के बर्तनों की सतह पर हरा पदार्थ जमा हुआ देखा है।

उत्तर :- कॉपर में जंग नहीं लगता है। जब कॉपर को आर्द्र वायु में लंबे समय तक नम आयु में खुला रखा जाता है तो उस पर एक हलकी हरी परत जम जाती है। यह हरा पदार्थ कॉपर हाइड्रॉक्साइड और कॉपर कार्बोनेट का मिश्रण होता है। यह अभिक्रिया इस प्रकार है :-

2Cu + H2O + CO2 + O2 à  Cu (OH)2  +  CuCO3

प्रश्न : मैंने सुना है कि पौधों में मैग्नीशियम पाया जाता है। यह उनमें किस रूप में पाया जाता है।

उत्तर :– पौधों में मैग्नीशियम पोषक तत्वों के रूप में पाया जाता है।

प्रश्न : डॉक्टर ने मेरे शरीर में आयरन की कमी बताई है। मेरे शरीर में आयरन कहां है।

उत्तर :- हमारे शरीर में आयरन अस्थिमज्जा में पाया जाता है। अस्थिमज्जा में आयरन हीमोग्लोबिन बनाने के काम आता है।

कक्षा 8 विज्ञान के सभी अध्यायों के एनसीईआरटी समाधान नीचे देखें

अध्यायविषय के नाम
1फसल उत्पादन एवं प्रबंध
2सूक्ष्मजीव : मित्र एवं शत्रु
3संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक
4पदार्थ : धातु और अधातु
5कोयला और पेट्रोलियम
6दहन और ज्वाला
7पौधे एवं जंतुओं का संरक्षण
8कोशिका – संरचना एवं प्रकार्य
9जंतुओं में जनन
10किशोरावस्था की ओर
11बल तथा दाब
12घर्षण
13ध्वनि
14विद्युत धारा के रासायनिक प्रभाव
15कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ
16प्रकाश
17तारे एवं सौर परिवार
18वायु तथा जल का प्रदूषण

कक्षा 8 विज्ञान पाठ 4 पदार्थ : धातु और अधातु के प्रश्न उत्तर प्राप्त करके आपको कैसा लगा ?, आप अपने सुझाव हमें कमेंट के माध्यम से जरूर दीजिए। हमारा ncert solutions for class 8 science in hindi medium देने का उद्देश्य केवल बेहतर ज्ञान देना है। इसके अलावा आप हमारे वेबसाइट के माध्यम से अन्य विषयों की एनसीईआरटी की पुस्तकें और एनसीईआरटी समाधान भी प्राप्त कर सकते हैं। हम आशा करते हैं कि आपको हमारा ये आर्टिकल जरूर पसंद आया होगा।

कक्षा 8 विज्ञान के मुख्य पेज के लिएयहां से क्लिक करें

Leave a Reply