एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 विज्ञान पाठ 15 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ

Photo of author
PP Team

छात्र इस आर्टिकल के माध्यम से एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 विज्ञान पाठ 15 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ प्राप्त कर सकते हैं। छात्रों के लिए कक्षा 8 विज्ञान के प्रश्न उत्तर पूरी तरह से मुफ्त है। छात्र विज्ञान कक्षा 8 पाठ 15 प्रश्न उत्तर से परीक्षा की तैयारी अच्छे से कर सकते हैं। साथ ही छात्र परीक्षा में अच्छे अंक भी प्राप्त कर सकते हैं। कक्षा 8 विज्ञान के लिए एनसीईआरटी समाधान छात्रों की सहायता के लिए बनाए गए है। class 8th science chapter 15 hindi medium के प्रश्न उत्तर साधारण भाषा में बनाए गए हैं। class 8th science chapter 15 question answer नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।

Ncert Solutions Class 8 Science Chapter 15 in Hindi Medium

class 8 science hindi medium chapter 15 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ के प्रश्न उत्तर को सीबीएसई सिलेबस को ध्यान में रखकर बनाया गया है। हमने छात्रों के लिए विज्ञान कक्षा 8 पाठ 15 प्रश्न उत्तर को राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की सहायता से बनाया है। हमने देखा है कि छात्र 8th class vigyan question answer के लिए बाजार में मिलने वाली गाइड पर काफी पैसा खर्च कर देते हैं। लेकिन यहां से kaksha 8 vishay vigyan question answer पूरी तरह से ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

कक्षा : 8
विषय : विज्ञान
पाठ : 15 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ

अभ्यास

प्रश्न 1 तथा 2 में सही विकल्प का चयन कीजिए:-

प्रश्न 1 – निम्नलिखित में से किसे घर्षण द्वारा आसानी से आवेशित नहीं किया जा सकता?

(क) प्लास्टिक का पैमाना

(ख) तांबे की छड़

(ग) फूला हुआ गुब्बारा

(घ) ऊनी वस्त्र

उत्तर :- तांबे की छड़

प्रश्न 2 – जब काँच की छड़ को रेशम के कपड़े से रगड़ते हैं तो छड़ :-

(क) तथा कपड़ा दोनों धनावेश अर्जित कर लेते हैं।

(ख) धनावेशित हो जाती है तथा कपड़ा ऋणावेशित हो जाता है।

(ग) तथा कपड़ा दोनों ॠणावेश अर्जित कर लेते हैं।

(घ) ॠणावेशित हो जाती है तथा कपड़ा धनावेशित हो जाता है।

 उत्तर :- धनावेशित हो जाती है तथा कपड़ा ऋणावेशित हो जाता है।

प्रश्न 3 – निम्नलिखित कथनों के सामने सही के सामने ‘T‘ तथा गलत कथनों के सामने ‘F’ लिखिए:-

(क) सजातीय आवेश एक – दूसरे को आकर्षित करते हैं। [T/F]

(ख) आवेशित काँच की छड़ आवेशित प्लास्टिक स्ट्रा को आकर्षित करती है। [T/F]

(ग) तड़ित चालक किसी भवन की तड़ित से सुरक्षा नहीं कर सकता। [T/F]

(घ) भूकंप की भविष्यवाणी की जा सकती है। [T/F]

उत्तर :-

(क) सजातीय आवेश एक – दूसरे को आकर्षित करते हैं। [F]

(ख) आवेशित काँच की छड़ आवेशित प्लास्टिक स्ट्रा को आकर्षित करती है। [T]

(ग) तड़ित चालक किसी भवन की तड़ित से सुरक्षा नहीं कर सकता। [F]

(घ) भूकंप की भविष्यवाणी की जा सकती है। [F]

प्रश्न 4 – सर्दियों में स्वैटर उतारते समय चट–चट की ध्वनि सुनाई देती है। व्याख्या कीजिए।

उत्तर :- सर्दियों में स्वैटर उतारते समय चट-चट की ध्वनि इसलिए सुनाई देती है क्योंकि यह बालों जैसी हल्की वस्तुओं को आकर्षित कर लेता है। जब हम ऊनी तथा पॉलीएस्टर के वस्त्रों को उतारते हैं तो हमारे बाल खड़े हो जाते हैं। ऐसा सब विद्युतीकृत बाल तथा आकर्षण तथा प्रतिकर्षण के कारण होता है।

प्रश्न 5 – जब हम किसी आवेशित वस्तु को हाथ से छूते हैं तो वह अपना आवेश खो देती है, व्याख्या कीजिए।

उत्तर :- जब किसी आवेशित वस्तु को हाथ से छूते हैं, तो आवेश हमारे शरीर के माध्यम से होकर पृथ्वी पर चला जाता है और वस्तु अपना आवेश खो देती हैं।

प्रश्न 5 – उस पैमाने का नाम लिखिए जिस पर भूकंपों की विनाशी ऊर्जा मापी जाती है। इस पैमाने पर किसी भूकंप का माप 3 है। क्या इसे भूकंपलेखी (सीसमोग्राफ़ी) से रिकॉर्ड किया जा सकेगा? क्या इससे अधिक हानि होगी ?

उत्तर :– किसी भूकंप की शक्ति के परिणाम विनाशकारी ऊर्जा को मापने के लिए रिक्टर पैमाने का उपयोग किया जाता है। रिक्टर पैमाना रेखिक नहीं है। इसका अर्थ यह है कि इस पैमाने पर 6 परिणाम के भूकंप की क्षतिनाशी ऊर्जा 4 परिणाम के भूकंप की विनाशी ऊर्जा से डेढ़ गुणी अधिक नहीं है। रिक्टर पैमाने पर 3 का मान सिसमोग्राफी द्वारा रिकार्ड किया जा सकता है। इससे अधिक नुकसान नहीं होती है, 5 तीव्रता का भूकंप प्रकृति में विनाशकारी समझ जाता है।

प्रश्न 7 – तड़ित से अपनी सुरक्षा के तीन उपाय सुझाइए।

उत्तर :- तड़ित से सुरक्षा के उपाय :-

(क) गर्जन सुनते ही किसी सुरक्षित स्थान पर तुरंत पहुँच जाना।

(ख) किसी खुले स्थान पर है तो वही सिमट कर बैठना।

(ग) वृक्षों से दूर रहना।

प्रश्न 8 – आवेशित गुब्बारा दूसरे आवेशित गुब्बारे को प्रतिकर्षित करता है, जबकि अनावेशित गुब्बारे द्वारा आकर्षित किया जाता है। व्याख्या कीजिए।

उत्तर :- एक ही तरह के पदार्थ आवेशित होने पर समान रूप से आवेशित होते हैं। सजातीय आवेश एक – दूसरे को प्रतिकर्षित करते हैं। इसलिए दो आवेशित गुब्बारे, सजातीय होने के कारण प्रतिकर्षण करते हैं। एक आवेशित और एक अनावेशित गुब्बारा विजातीय होने के कारण आकर्षित होते हैं।

प्रश्न 9 – चित्र की सहायता से किसी ऐसे उपकरण का वर्णन कीजिए जिसका उपयोग किसी आवेशित वस्तु की पहचान में होता है ?

उत्तर :- एल्युमीनियम की पन्नी की पट्टियां पेपर – क्लिप से होते हुए आवेशित रिफिल से आवेश प्राप्त करती है। समान आवेश वाली पट्टियां एक दूसरे को प्रतिकर्षित करती है और वे फैल जाती है। इस प्रकार की युक्ति का उपयोग यह परीक्षण करने के लिए किया जा सकता है कि कोई वस्तु आवेशित है अथवा नहीं। इस युक्ति को विद्युतदर्शी कहते हैं।

प्रश्न 10 – भारत के उन तीन राज्यों (प्रदेशों) की सूची बनाइए जहाँ भूकंपों के झटके अधिक संभावित हैं ?

उत्तर :- भारत के संभावित भूकंपों के राज्यों के नाम :-

(क) राजस्थान

(ख) गुजरात का भुज जिला

(ग) भारत के उत्तरी कश्मीर के उरी तथा तंगधार शहर

प्रश्न 11 – मान लीजिए आप घर से बाहर हैं तथा भूकंप के झटके लगते हैं। आप अपने बचाव के लिए क्या सावधानियां बरतेंगे ?

उत्तर :- यदि हम घर से बाहर है तो भवनों, वृक्षों तथा ऊपर जाती विद्युत लाइनों से दूर किसी खुले स्थान को खोजें और जमीन पर सिमटकर नीचे बैठे। यदि कोई किसी कार तथा बस में है तो बाहर न निकलें। ड्राइवर से कहें कि वह धीरे-धीरे किसी खुले स्थान पर पहुंचे। यदि कोई ऐसे खुले क्षेत्र में है जहां कोई शरण स्थल नहीं है तो सभी वृक्षों से काफी दूर रहें।

प्रश्न 12 – मौसम विभाग यह भविष्यवाणी करता है कि किसी निश्चित दिन तड़ित झंझा की संभावना है और मान लीजिए उस दिन आपको बाहर जाना है। क्या आप छतरी लेकर जाएँगे ? व्याख्या कीजिए।

उत्तर :- नहीं, निश्चित दिन जब तड़ित झंझा की संभावना हो छतरी नहीं ले जानी चाहिए क्योंकि काले रंग की वस्तुएँ तड़ित झंझा को आकर्षित करती है जो हमारे लिए जानलेवा हो सकता है।

पाठ के बीच में पूछे जाने वाले अन्य प्रश्न

प्रश्न – मेरी दादी ने मुझे बताया था कि पृथ्वी किसी सांड के एक सींग पर टिकी है तथा जब सांड इसे दूसरे सींग पर ले जाता है इस भूकंप आता है। यह कैसे सत्य हो सकता है ?

उत्तर :- प्राचीन काल में लोग भूकंप आने का सही कारण नहीं जानते थे। उनकी धारणा मनगढ़ंत कथाओं पर आधारित होती थी। संसार के कई भागों में ऐसी कथाएं प्रचलित थी। पृथ्वी की यह परत एक खंड में नहीं है। यह टुकड़ों में विभाजित है। प्रत्येक टुकड़े को प्लेट कहते हैं। ये प्लेट निरंतर गति करती रहती है। जब एक दूसरे से रगड़ खाती है अथवा टक्कर के कारण एक प्लेट दूसरी प्लेट के नीचे चली जाती है; तो इसके कारण भूपर्पटी में विक्षोभ उत्पन्न होता है। यह विक्षोभ पृथ्वी की सतह पर भूकंप के रूप में दिखाई देता है।

कक्षा 8 विज्ञान के सभी अध्यायों के एनसीईआरटी समाधान नीचे देखें

अध्यायविषय के नाम
1फसल उत्पादन एवं प्रबंध
2सूक्ष्मजीव : मित्र एवं शत्रु
3संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक
4पदार्थ : धातु और अधातु
5कोयला और पेट्रोलियम
6दहन और ज्वाला
7पौधे एवं जंतुओं का संरक्षण
8कोशिका – संरचना एवं प्रकार्य
9जंतुओं में जनन
10किशोरावस्था की ओर
11बल तथा दाब
12घर्षण
13ध्वनि
14विद्युत धारा के रासायनिक प्रभाव
15कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ
16प्रकाश
17तारे एवं सौर परिवार
18वायु तथा जल का प्रदूषण

कक्षा 8 विज्ञान पाठ 15 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ के प्रश्न उत्तर प्राप्त करके आपको कैसा लगा ?, आप अपने सुझाव हमें कमेंट के माध्यम से जरूर दीजिए। हमारा ncert solutions for class 8 science in hindi medium देने का उद्देश्य केवल बेहतर ज्ञान देना है। इसके अलावा आप हमारे वेबसाइट के माध्यम से अन्य विषयों की एनसीईआरटी की पुस्तकें और एनसीईआरटी समाधान भी प्राप्त कर सकते हैं। हम आशा करते हैं कि आपको हमारा ये आर्टिकल जरूर पसंद आया होगा।

कक्षा 8 विज्ञान के मुख्य पेज के लिएयहां से क्लिक करें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply