झारखंड पॉलिटेक्निक 2023 (Jharkhand Polytechnic 2023): ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 10 अप्रैल

झारखंड पॉलिटेक्निक (Jharkhand Polytechnic): झारखंड पॉलिटेक्निक 2023 एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। छात्रों को Jharkhand Polytechnic 2023 Admission के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। छात्रों का सवाल है कि झारखण्ड पॉलिटेक्निक 2023 का एग्जाम कब होगा? हम उनको बता दें कि झारखण्ड पॉलिटेक्निक परीक्षा 2023 का आयोजन 30 अप्रैल 2023 को किया जा जाएगा। झारखंड पॉलिटेक्निक परीक्षा 2023 से चार दिन पहले झारखंड पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड 2023 जारी किया जायेगा। Jharkhand Polytechnic 2023 की अधिक जानकारी नीचे से पढ़ें।

न्यू अपडेट

झारखंड पॉलिटेक्निक 2023 प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 10 अप्रैल 2023 है।

झारखंड पॉलिटेक्निक 2023 एडमिशन प्रक्रिया शुरू।

झारखंड पॉलिटेक्निक 2023 (Jharkhand Polytechnic 2023)

छात्र को झारखंड पॉलिटेक्निक फॉर्म 2023 के लिए कम से कम दसवीं कक्षा में 35 फीसदी अंकों के साथ पास होना चाहिए। झारखंड पॉलिटेक्निक एग्जाम 2023 का अयोजन झारखंड कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटेटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (JCECEB) द्वारा किया जाएगा। झारखंड कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (JCECEB) द्वारा आयोजित होने वाले पॉलिटेक्निक एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन 2023 (PECE 2023) में पास होने वाले शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को झारखंड पॉलिटेक्निक डिप्लोमा कोर्स 2023 में एडमिशन दिया जाएगा। यह एक स्टेट लेवल का एंट्रेंस एग्जाम है। झारखंड पॉलिटेक्निक 2023 एग्जाम से जुड़ी जरूरी तारीखें, आवेदन पत्र, एडमिट कार्ड आदि के बारे में जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें।

झारखंड पॉलिटेक्निक 2023 जरूरी तारीखें

झारखंड पॉलिटेक्निक एडमिशन 2023 जुड़ी सभी जरूरी तारीखों के बारे में जाननें के लिए नीचे बनीं टेबल को देखें।

झारखंड पॉलिटेक्निक 2023 आयोजनतारीख 
आवेदन करने की पहली तारीख 27 फरवरी 2023
आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 अप्रैल 2023
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख परीक्षा से चार दिन पहले
प्रवेश परीक्षा की तारीख 30 अप्रैल 2023
आंसर की जारी होने की तारीख घोषित होगी
रिजल्ट जारी होने की तारीख घोषित होगी
काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करने की तारीख़ घोषित होगी
काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख़ घोषित होगी
सुधार करने की तारीखघोषित होगी
पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट लेटर जारीघोषित होगी
अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करने की तारीख घोषित होगी
एडमिशन की तारीख घोषित होगी
दूसरे राउंड की काउंसलिंग प्रक्रिया की तारीख घोषित होगी

महत्त्वपूर्ण लिंक

झारखंड पॉलिटेक्निक 2023 आवेदन पत्र यहाँ से प्राप्त करें
झारखंड पॉलिटेक्निक 2023 एडमिट कार्ड यहाँ से प्राप्त करें
झारखंड पॉलिटेक्निक 2023 आंसर की यहाँ से प्राप्त करें
झारखंड पॉलिटेक्निक 2023 रिजल्ट / मेरिट लिस्ट यहाँ से प्राप्त करें
झारखंड पॉलिटेक्निक 2023 काउंसलिंग यहाँ से प्राप्त करें
झारखंड पॉलिटेक्निक 2023 नोटिस यहाँ से प्राप्त करें
झारखंड पॉलिटेक्निक 2023 इंफॉर्मेशन बुलेटिनयहाँ से प्राप्त करें

झारखंड पॉलिटेक्निक योग्यता मापदंड 2023

उम्मीदवारों को बता दें कि आप झारखंड पॉलिटेक्निक 2023 एंट्रेंस एग्जाम के लिए आवेदन करने से पहले झारखंड कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटेटिव एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा जारी किए गए योग्यता मापदंडों के बारे में जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। झारखंड पॉलिटेक्निक एडमिशन 2023 योग्यता मापदंड निम्नलिखित हैः-

शैक्षिक योग्यता

  • उम्मीदवारों को 10वीं कक्षा में पास होना अनिवार्य है।

आयु सीमा

  • उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 17 वर्ष की होनी चाहिए।

राष्ट्रीयता

  • उम्मीदवारों को भारत का नागरिक अथवा झारखंड का मूल निवासी होना चाहिए।

झारखंड पॉलिटेक्निक आवेदन पत्र 2023

झारखण्ड पॉलिटेक्निक 2023 के लिए आवेदन पत्र जेसीईसीईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिये जाएंगे। बता दें कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही कर सकते है। उम्मीदवारों को बता दें कि झारखण्ड पॉलिटेक्निक 2023 में आवेदन करने से पहले आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। इस पोस्ट में आप आवेदन करने के स्टेप्स भी जान सकते हैं।

झारखंड पॉलिटेक्निक एडमिशन 2023 आवेदन पत्र कैसे जमा करें?

झारखण्ड पॉलिटेक्निक 2023 एंट्रेंस एग्जाम के लिए आवेदन करने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर के आप घर बैठे आसानी से अपने कंप्यूटर या लैपटॉप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर आपको जेसीईसीईबी 2023 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इस पेज पर “न्यू रजिस्ट्रेशन” के लिंक पर क्लिक कर के आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद आप आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी को पूरा व सही से भरें।
  • सभी जानकारी पूरी होने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करके आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।  

झारखंड पॉलिटेक्निक एडमिशन 2023 आवेदन पत्र और जरूरी डॉक्यूमेंट्स

उम्मीदवारों को सभी जानकारी के साथ कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी भी आवेदन पत्र में अपलोड करनी होगी। जैसेः-

  • फोटोग्राफ
  • सिग्नेचर
  • लेफ्ट थंब इंपरेशन

झारखंड पॉलिटेक्निक एडमिशन 2023 आवेदन शुल्क

सभी जानकारी पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आवदेन शुल्क जमा करने के बाद ही आवेदन प्रक्रिया को पूरा माना जाएगा।

  • सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों, पिछड़ी जाति के उम्मीदवारों और आर्थिक रूप से कमजोर उम्मीदवारों को 650 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
  • अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति और सभी वर्ग की महिलाओं के लिए 325 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा।

झारखंड पॉलिटेक्निक एडमिशन 2023 आवेदन शुल्क कैसे जमा करें?

  • उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से कर सकते हैं।

झारखंड पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड 2023

झारखण्ड पॉलिटेक्निक 2023 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। परीक्षा शुरू होने से चार दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों का नाम, परीक्षा की तारीख, परीक्षा का समय, परीक्षा केंद्र का नाम, रॉल नंबर आदि जानकारियां दी गई होगी। उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकाल लें और परीक्षा के समय एडमिट कार्ड साथ लेकर जरूर जाएं।

झारखंड पॉलिटेक्निक एग्जाम पैटर्न 2023

झारखंड पॉलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम पैटर्न 2023 कुछ निम्नलिखित प्रकार से होगा।

  • कुल समय – 2 घंटे 30 मिनट
  • कुल अंक – 150
  • एग्जाम टाइप – एमसीक्यू
  • मीडियम – हिंदी और इंग्लिश
  • विषय – फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथेमेटिक्स
  • मार्किंग स्कीम – सही उत्तर +1 अंक और गलत उत्तर -0.25

झारखंड पॉलिटेक्निक आंसर की 2023

झारखण्ड पॉलिटेक्निक 2023 एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (जेसीईसीईबी) द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर आंसर की जारी की जायेगी। झारखण्ड पॉलिटेक्निक आंसर सितम्बर 2023 में जारी की जा सकती है। झारखण्ड पॉलिटेक्निक आंसर की 2023 से उम्मीदवार अपने अंकों का अनुमान लगा सकते हैं।

झारखंड पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2023

झारखण्ड पॉलिटेक्निक परीक्षा 2023 में शामिल हुए उम्मीदवारों का पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2023 जेसीईसीईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना रॉल नंबर डाल कर सबमिट करना होगा। रिजल्ट केवल ऑनलाइन माध्यम से ही देखा जा सकेगा। किसी भी उम्मीदवार को फोन, ई-मेल या किसी अन्य माध्यम से रिजल्ट की जानकारी नहीं दी जायेगी। पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2023 जारी होने के बाद परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग भी आयोजित की जायेगी।

झारखंड पॉलिटेक्निक एडमिशन 2023 काउंसलिंग

झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (जेसीईसीईबी) के द्वारा पॉलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम रिजल्ट 2023 जारी होने के बाद परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग आयोजित की जायेगी। काउंसलिंग में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन करना होगा। सीटों की संख्या के साथ उम्मीदवारों के मेरिट और प्राथमिकता के आधार पर सीट अलॉट किया जाएगा। एडमिशन के समय उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन किया जाएगा। उम्मीदवार नीचे से डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट देख सकते हैः-

  • 10वीं का मार्क्स शीट
  • 10वीं का सेर्टिफिकेट
  • माइग्रेशन सर्टिफिकेट
  • फोटो
  • वैद्य आईडी प्रूफ
  • सीट अलॉटमेंट लेटर
  • जाति प्रमाण पत्र
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र (दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए)

झारखंड पॉलिटेक्निक के लिए अधिकतर पूछे जाने वाले सवाल – FAQ’s

People also ask

प्रश्न: झारखंड पॉलिटेक्निक फॉर्म कब निकलेगा?

उत्तर: झारखंड पॉलिटेक्निक के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं।

प्रश्न: झारखण्ड पॉलिटेक्निक एग्जाम डेट कब है?

उत्तर: झारखंड पॉलिटेक्निक का एग्जाम 30 अप्रैल 2023 को आयोजित किया जाएगा।

प्रश्न: झारखंड पॉलिटेक्निक ऑनलाइन फॉर्म भरें जायेंगे?

उत्तर: छात्र झारखण्ड पॉलिटेक्निक एग्जाम के लिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

प्रश्न: झारखण्ड पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड कब जारी किया जायेगा?

उत्तर: झारखण्ड पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड 2023 परीक्षा से 4 दिन पहले जारी कर दिया जायेगा।

ये भी देखें:- मध्य प्रदेश पॉलिटेक्निक

झारखंड पॉलिटेक्निक की आधिकारिक वेबसाइट: jceceb.jharkhand.gov.in

अन्य राज्यों के पॉलिटेक्निक एडमिशन के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Comment