एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 विज्ञान पाठ 5 कोयला और पेट्रोलियम

Photo of author
PP Team

छात्र इस आर्टिकल के माध्यम से एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 विज्ञान पाठ 5 कोयला और पेट्रोलियम प्राप्त कर सकते हैं। छात्रों के लिए कक्षा 8 विज्ञान के प्रश्न उत्तर पूरी तरह से मुफ्त है। छात्र विज्ञान कक्षा 8 पाठ 5 प्रश्न उत्तर से परीक्षा की तैयारी अच्छे से कर सकते हैं। साथ ही छात्र परीक्षा में अच्छे अंक भी प्राप्त कर सकते हैं। कक्षा 8 विज्ञान के लिए एनसीईआरटी समाधान छात्रों की सहायता के लिए बनाए गए है। class 8th science chapter 5 hindi medium के प्रश्न उत्तर साधारण भाषा में बनाए गए हैं। class 8th science chapter 5 question answer नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।

Ncert Solutions Class 8 Science Chapter 5 in Hindi Medium

class 8 science hindi medium chapter 5 कोयला और पेट्रोलियम के प्रश्न उत्तर को सीबीएसई सिलेबस को ध्यान में रखकर बनाया गया है। हमने छात्रों के लिए विज्ञान कक्षा 8 पाठ 5 प्रश्न उत्तर को राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की सहायता से बनाया है। हमने देखा है कि छात्र 8th class vigyan question answer के लिए बाजार में मिलने वाली गाइड पर काफी पैसा खर्च कर देते हैं। लेकिन यहां से kaksha 8 vishay vigyan question answer पूरी तरह से ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

कक्षा : 8
विषय : विज्ञान
पाठ : 5
कोयला और पेट्रोलियम

अभ्यास

प्रश्न 1 – सीएनजी और एलपीजी का ईंधन के रूप में उपयोग करने के क्या लाभ हैं?

उत्तर :- सीएनजी का अधिक लाभ यह है कि इसे घरों और कारखानों में सीधा जलाया जा सकता है। इसकी आपूर्ति पाइपों के माध्यम से की जा सकती है। इसका उपयोग ऊर्जा उत्पादन हेतु किया जाता है। इसका उपयोग परिवहन वाहनों में इंधन के रूप में किया जा है क्योंकि यह प्रदूषणकारी है और यह एक स्वच्छ इंधन है।

एलपीजी का उपयोग घरों और इंधनों के रूप में किया जाता है। एलपीजी की ज्वाला में धुआँ नहीं होता इसलिए यह प्रदूषण नहीं फैलाती। यह स्वच्छ इंधन है। इसकी संभाल करना आसान है।

प्रश्न 2 – पेट्रोलियम का कौन सा उत्पाद सड़क निर्माण हेतु उपयोग में लाया जाता है ?

उत्तर :- बिटुमिन।

प्रश्न 3 – वर्णन कीजिए, मृत वनस्पति से कोयला किस प्रकार बनता है? यह प्रक्रम क्या कहलाता है ?

उत्तर :- लगभग 300 मिलियन वर्ष पूर्व पृथ्वी पर निचले जलीय क्षेत्रों में घने वन थे। बाढ़ जैसे प्राकृतिक प्रक्रमों के कारण, ये वन मृदा के नीचे दब गए। उनके ऊपर अधिक मृदा जम जाने के कारण वे संपीडित हो गए। जैसे–जैसे वे गहरे होते गए उनका ताप भी बढ़ता गया। उच्च दाब और उच्च ताप पर, पृथ्वी के भीतर मृत पेड़–पौधे धीरे–धीरे कोयले में परिवर्तित हो गए। कोयले में मुख्य रूप से कार्बन होता है। मृत वनस्पति के धीमे प्रक्रम द्वारा कोयले में परिवर्तन को कार्बनीकरण कहते हैं अर्थात यह प्रक्रम कार्बनीकरण कहलाता है।

प्रश्न 4 – रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :-

(क) ____ तथा ____ जीवाश्म ईंधन हैं।

(ख) पेट्रोलियम के विभिन्न संघटकों को पृथक करने का प्रक्रम ____ कहलाता है।

(ग) वाहनों के लिए सबसे कम प्रदूषक ईंधन ____ है।

उत्तर:-

(क) कोयला तथा पेट्रोलियम जीवाश्म ईंधन हैं।

(ख) पेट्रोलियम के विभिन्न संघटकों को पृथक करने का प्रक्रम परिष्करण कहलाता है।

(ख) वाहनों के लिए सबसे कम प्रदूषक ईंधन सीएनजी है।

प्रश्न 5 – निम्नलिखित कथनों के सामने सत्य / असत्य लिखिए :-

(क) जीवाश्म ईंधन प्रयोगशाला में बनाए जा सकते हैं। (सत्य/असत्य)

(ख) पेट्रोल की अपेक्षा सीएनजी अधिक प्रदूषक ईंधन है। (सत्य/असत्य)

(ग) कोक, कार्बन का लगभग शुद्ध रूप है। (सत्य/असत्य)

(घ) कोलतार विभिन्न पदार्थों का मिश्रण है। (सत्य/असत्य)

(ङ) मिट्टी का तेल एक जीवाश्म ईंधन नहीं है। (सत्य/असत्य)

उत्तर:- 

(क) जीवाश्म ईंधन प्रयोगशाला में बनाए जा सकते हैं। (असत्य)

(ख) पेट्रोल की अपेक्षा सीएनजी अधिक प्रदूषक ईंधन है। (असत्य)

(ग) कोक, कार्बन का लगभग शुद्ध रूप है। (सत्य)

(घ) कोलतार विभिन्न पदार्थों का मिश्रण है। (सत्य)

(ङ) मिट्टी का तेल एक जीवाश्म ईंधन नहीं है। (असत्य)

प्रश्न 6 – समझाइए, जीवाश्म ईंधन समाप्त होने वाले प्राकृतिक संसाधन क्यों हैं।

उत्तर :- जीवाश्म ईंधन समाप्त होने वाले प्राकृतिक संसाधन इसलिए है क्योंकि ये मृत जीवों के इंधन से बनते हैं और इन्हें परिवर्तन के लिए लाखों वर्ष का समय लग जाता है। ये उपयोग करने से खत्म हो सकते है, दोबारा शीघ्र प्राप्त नहीं हो सकते। जैसे:- वन, वन्यजीव, खनिज, कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस इत्यादि।

प्रश्न 7 – कोक के अभिलक्षणों और उपयोगों का वर्णन कीजिए।

उत्तर :- यह एक कठोर, सरंध्र और काला पदार्थ है। यह कार्बन का लगभग शुद्ध रूप है। यह विद्युत् और ऊष्मा का कुचालक है। कोक का उपयोग इस्पात के औद्योगिक निर्माण और बहुत से धातुओं के निष्कर्षण में किया जाता है।

प्रश्न 8 – पेट्रोलियम निर्माण के प्रक्रम को समझाइए।

उत्तर :- पेट्रोलियम का निर्माण समुद्र में रहने वाले जीवों से हुआ। जब ये जीव मृत हुए, इनके शरीर समुद्र के पेंदे मे जाकर जम गए और फिर रेत तथा मिट्टी के तहों द्वारा ढक गए। लाखों वर्षों में वायु की अनुपस्थिति, उच्च ताप और उच्च दाब ने मृत जीवों को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस में परिवर्तित कर दिया।

प्रश्न 9 – निम्नलिखित सारणी में 1991 से 1997 तक भारत में विद्युत् की कुल कमी को दिखाया गया है। इन ऑकड़ों को ग्राफ द्वारा आलेखित करिए। वर्ष में कमी प्रतिशतता को Y- अक्ष पर तथा वर्ष को X-अक्ष पर आलेखित करिए।

क्र.सं.वर्षकमी (%)
120047.8
220058.6
320069.0
420079.5
520089.9
6200911.2
7201010.0

उत्तर:-

52048432120 161f338ecd n

पाठ के बीच में पूछे जाने वाले अन्य प्रश्न

प्रश्न – क्या हम अपने सभी प्राकृतिक संसाधनों का निरंतर उपयोग कर सकते है ?

उत्तर :- प्रकृति से मिले पदार्थों को प्राकृतिक संसाधन कहा जाता है। दैनिक उपयोग में आने वाले पदार्थों का वर्गीकरण प्राकृतिक और मानव निर्मित संसाधनों मैं किया गया है। जैसे :- प्राकृतिक और मानव निर्मित संसाधन में कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस, वायु,जल और सूर्य का प्रकाश जिनका हम निरंतर उपयोग करते हैं।

प्रश्न – क्या प्रयोगशाला में मृत जीवों से कोयला, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस बनाई जा सकती है ?

उत्तर :- नहीं, प्रयोगशाला में मृत जीवों से कोयला, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नहीं बनाई जा सकती क्योंकि इनका बनना एक बहुत ही धीमा प्रक्रम है; साथ में इनका संचयन करोड़ों वर्ष की अवधि में हुआ है। इनके बनने की परिस्थितियां प्रयोगशाला में उत्पन्न नहीं की जा सकती।

कक्षा 8 विज्ञान के सभी अध्यायों के एनसीईआरटी समाधान नीचे देखें

अध्यायविषय के नाम
1फसल उत्पादन एवं प्रबंध
2सूक्ष्मजीव : मित्र एवं शत्रु
3संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक
4पदार्थ : धातु और अधातु
5कोयला और पेट्रोलियम
6दहन और ज्वाला
7पौधे एवं जंतुओं का संरक्षण
8कोशिका – संरचना एवं प्रकार्य
9जंतुओं में जनन
10किशोरावस्था की ओर
11बल तथा दाब
12घर्षण
13ध्वनि
14विद्युत धारा के रासायनिक प्रभाव
15कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ
16प्रकाश
17तारे एवं सौर परिवार
18वायु तथा जल का प्रदूषण

कक्षा 8 विज्ञान पाठ 5 कोयला और पेट्रोलियम के प्रश्न उत्तर प्राप्त करके आपको कैसा लगा ?, आप अपने सुझाव हमें कमेंट के माध्यम से जरूर दीजिए। हमारा ncert solutions for class 8 science in hindi medium देने का उद्देश्य केवल बेहतर ज्ञान देना है। इसके अलावा आप हमारे वेबसाइट के माध्यम से अन्य विषयों की एनसीईआरटी की पुस्तकें और एनसीईआरटी समाधान भी प्राप्त कर सकते हैं। हम आशा करते हैं कि आपको हमारा ये आर्टिकल जरूर पसंद आया होगा।

कक्षा 8 विज्ञान के मुख्य पेज के लिएयहां से क्लिक करें

Leave a Reply