राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्न (Rajasthan GK Questions In Hindi)

Photo of author
Usha Parewa
Last Updated on

राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर (Rajasthan GK Question Answer In Hindi)- सामान्य ज्ञान एक ऐसा विषय है जो प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। हर साल इन परीक्षाओं में सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे जाते हैं। ये ज्ञान का ऐसा भंडार है जिसका संबंध राजनीति, भूगोल, विज्ञान, इतिहास जैसे विषयों के अलावा हमारे आस पास शामिल सभी वस्तुओं से होता है। इस दृष्टि से सामान्य ज्ञान की जानकारी रखना ज़रूरी है ताकि परीक्षा में विद्यार्थियों को विषय से जुड़ी कोई समस्या न हो। इस बात को ध्यान में रखते हुए हमने अपनी इस पोस्ट में राज्य स्तर पर राजस्थान से जुड़े सामान्य ज्ञान के प्रश्नों को कवर किया है। विद्यार्थी इसकी सहायता से अपने ज्ञान का स्तर बढ़ाकर प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर (Rajasthan GK Question Answer In Hindi)

प्रतियोगिता के इस दौर में आज हर विद्यार्थी सफ़लता हासिल करना चाहता है। लेकिन केवल पाठ्यक्रम को पढ़कर सफ़लता प्राप्त नहीं होती। सफ़लता हासिल करने के लिए विद्यार्थियों को सामान्य ज्ञान की जानकारी होना भी ज़रूरी है। सामान्य ज्ञान की जानकारी होने से बौद्धिक स्तर में वृद्वि होती है और ज्ञान का स्तर भी बढ़ता है। आज के समय में प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। इस बात को ध्यान में रखकर parikshapoint.com लेकर आया है सामान्य ज्ञान के प्रश्न। हमने इस पोस्ट में राज्य स्तर पर राजस्थान से जुड़े प्रश्नों को कवर किया है जिसमें राजस्थान की राजनीति, नृत्य, प्रतीक चिन्ह जैसे प्रश्न शामिल हैं। राजस्थान से जुड़ी अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए विद्यार्थी नीचे दिए हुए राजस्थान से जुड़े सामान्य ज्ञान के 50 प्रश्न उत्तर पढ़ सकते हैं। विद्यार्थी अपने ज्ञान में वृद्वि करके प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता हासिल कर सकते हैं।

राजस्थान सामान्य ज्ञान के 50 प्रश्न उत्तर (Rajasthan 50 GK Question Answer In Hindi)

प्रश्न 1- राजस्थान शब्द का क्या अर्थ होता है?
उत्तर: राजाओं का स्थान।

प्रश्न 2- राजस्थान की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर: 30 मार्च 1949

प्रश्न 3- राजस्थान दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर: 30 मार्च को।

प्रश्न 4- राजस्थान राज्य को आज़ादी से पहले किस नाम से जाना जाता था?
उत्तर: राजपूताना।

प्रश्न 5- राजपूताना का नाम बदलकर राजस्थान किसने रखा?
उत्तर: कर्नल जेम्स टॉड।

प्रश्न 6- वर्तमान में राजस्थान में किस पार्टी की सरकार है?
उत्तर: बीजेपी।

प्रश्न 7- वर्तमान में राजस्थान के मुख्यमंत्री कौन है?
उत्तर: भजनलाल शर्मा।

प्रश्न 8- राजस्थान का लोकप्रिय नृत्य कौन सा है?
उत्तर: घूमर।

प्रश्न 9- वर्तमान में राजस्थान में कुल कितने जिले हैं?
उत्तर: 50

प्रश्न 10- क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का सबसे बड़ा जिला कौन सा है?
उत्तर: जैसलमेर [लगभग 38,401 वर्ग किलोमीटर]।

प्रश्न 11- क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का सबसे छोटा जिला कौन सा है?
उत्तर: धौलपुर {लगभग 3,084 वर्ग किलोमीटर}।

प्रश्न 12- राजस्थान में संभाग (डिवीज़न) की कुल कितनी संख्या है?
उत्तर: कुल संख्या 7 है।

प्रश्न 13- राजस्थान की राजधानी “जयपुर” का पुराना नाम क्या था?
उत्तर: आमेर।

प्रश्न 14- राजस्थान का ऐसा कौन सा त्यौहार है जो अगस्त महीने में मनाया जाता है?
उत्तर: तीज का त्यौहार।

प्रश्न 15- वह कौन सी लेखिका हैं जो राजस्थानी भाषा में अपनी रचनाओं के लिए प्रसिध्द हैं?
उत्तर: मीराबाई।

प्रश्न 16- राजस्थान का वह कौन सा शहर है जिसे सूर्यनगरी {सनसिटी} के नाम से जाना जाता है?
उत्तर: जोधपुर।

प्रश्न 17- राजस्थान के किस शहर को गुलाबी नगरी [पिंक सिटी] के नाम से जाना जाता है?
उत्तर: जयपुर।

प्रश्न 18- राजस्थान का गौरव किस शहर को कहा जाता है?
उत्तर: चित्तौड़गढ़।

प्रश्न 19- राजस्थान के किस शहर को “झीलों की नगरी” के नाम से जाना जाता है?
उत्तर: उदयपुर।

प्रश्न 20- राजस्थान का राजकीय खेल कौन सा है?
उत्तर: बास्केटबॉल।

प्रश्न 21- राजस्थान के जनक कौन हैं?
उत्तर: कर्नल जेम्स टॉड।

प्रश्न 22- राजस्थान के लोकप्रिय गायक कौन हैं?
उत्तर: मामे खान।

प्रश्न 23-राजस्थान में वर्तमान में लोकसभा की कितनी सीट हैं?
उत्तर: 25 सीट।

प्रश्न 24- राजस्थान में वर्तमान में राज्यसभा की कितनी सीट हैं?
उत्तर: 10 सीट।

प्रश्न 25- राजस्थान के राज्यपाल का क्या नाम है?
उत्तर: कलराज मिश्र।

प्रश्न 26- राजस्थान में खेल से संबंधित कौन सा सर्वोच्च सम्मान दिया जाता है?
उत्तर: राजस्थान खेल रत्न पुरस्कार।

प्रश्न 27- राजस्थान सरकार ने खेल रत्न पुरस्कार की स्थापना कब की?
उत्तर: 1994 ई.।

प्रश्न 28- राजस्थान की सबसे कम सीमा किस राज्य की सीमा से लगती है?
उत्तर: पंजाब।

प्रश्न 29- कितने राज्यों की सीमा से राजस्थान की सीमा स्पर्श करती है?
उत्तर: 5 राज्यों {पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, गुजरात}।

प्रश्न 30- राजस्थान की सबसे ऊँची पर्वत चोटी का क्या नाम है?
उत्तर: गुरु शिखर।

प्रश्न 31- राजस्थान का सबसे बड़े शहर का क्या नाम है?
उत्तर: जयपुर।

प्रश्न 32- राजस्थान के दूसरे बड़े शहर का क्या नाम है?
उत्तर: जोधपुर।

प्रश्न 33- क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का भारत में कौन-सा स्थान है?
उत्तर: पहला।

प्रश्न 34- राजस्थान में खारे पानी की झील का क्या नाम है?
उत्तर: सांभर झील।

प्रश्न 35- राजस्थान में रेडियो का प्रसारण कब और कहाँ हुआ था?
उत्तर: जोधपुर में [1940 ई.]।

प्रश्न 36- राजस्थान में सबसे ज्यादा नमक उत्पादन किस झील से होता है?
उत्तर: सांभर झील।

प्रश्न 37- सांभर झील राजस्थान के किस जिले में स्थित है?
उत्तर: जयपुर।

प्रश्न 38- राजस्थान का सबसे अधिक गर्म जिला कौन-सा है?
उत्तर: चूरू।

प्रश्न 39- राजस्थान के किस शहर को पहाड़ों की नगरी कहा जाता है?
उत्तर: डूंगरपुर।

प्रश्न 40- किस शहर को राजस्थान का शिमला कहा जाता है?
उत्तर: माउंट आबू (सिरोही जिला)।

प्रश्न 41- राजस्थान के किस जिले में ऊँट समारोह का आयोजन किया जाता है?
उत्तर: बीकानेर।

प्रश्न 42- राजस्थान के राजकीय पक्षी का क्या नाम है?
उत्तर: गोडावण (ग्रेट इंडियन बस्टर्ड)।

प्रश्न 43- राजस्थान की राजकीय भाषा कौन-सी है?
उत्तर: हिंदी।

प्रश्न 44- राजस्थान की प्रथम महिला राज्यपाल कौन थीं?
उत्तर: प्रतिभा देवी सिंह पाटिल।

प्रश्न 45- राजस्थान के प्रथम राज्यपाल कौन थे?
उत्तर: सरदार गुरुमुख निहाल सिंह।

प्रश्न 46- राजस्थान की सबसे पुरानी जनजाति कौन सी है?
उत्तर: भील जनजाति।

प्रश्न 47- राजस्थान के लोकप्रिय नृत्य घूमर की किस जनजाति ने शुरूआत की?
उत्तर: भील जनजाति।

प्रश्न 48- राजस्थान में कौन सी जनजाति सबसे अधिक पाई जाती है?
उत्तर: मीणा जनजाति।

प्रश्न 49- राजस्थान का मुख्य व्यंजन क्या है?
उत्तर: दाल-बाटी, चूरमा।

प्रश्न 50- राजस्थान में पत्रकारिता का भीष्म किसे कहा जाता है?
उत्तर: पंडित झाबरमल्ल शर्मा।

अन्य राज्यों के सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर के लिएयहां क्लिक करें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!