Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

उत्तराखंड सामान्य ज्ञान प्रश्न (Uttarakhand GK Questions In Hindi)

Photo of author
Usha Parewa

उत्तराखंड सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर (Uttarakhand GK Question Answer In Hindi): किसी भी विषय की सही जानकारी मनुष्य में उस विषय के प्रति सही समझ को विकसित करती है। विषय की सही और सटीक जानकारी मनुष्य को सही दिशा की ओर अग्रसर करती है और सफ़लता प्रदान करती है। विषय की सही जानकारी के साथ-साथ मनुष्य को सामान्य ज्ञान की जानकारी भी होनी चाहिए ताकि वह प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता प्राप्त कर सके। इस बात को ध्यान में रखते हुए हमने अपनी इस पोस्ट में उत्तराखंड से जुड़े सामान्य ज्ञान के प्रश्नों को कवर किया है। आप हमारी इस पोस्ट की सहायता से उत्तराखंड सामान्य ज्ञान की तैयारी कर सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सफ़लता प्राप्त कर सकते हैं।

उत्तराखंड सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर (Uttarakhand GK Question Answer In Hindi)

जिस तरह बिना जड़ के एक पेड़ विकसित नहीं हो सकता ठीक वैसे ही सामान्य ज्ञान के बिना किसी भी विषय की सटीक जानकारी प्राप्त नहीं हो सकती। विषय की गहन जानकारी के लिए उस विषय की सामान्य जानकारी भी होना ज़रूरी है। सामान्य ज्ञान के बिना विषय की जानकारी अधूरी होती है और अधूरी जानकारी से सफ़लता प्राप्त नहीं होती। आजकल राज्य और राष्ट्रीय दोनों स्तर पर आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं भी में सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे जाते हैं। इसलिए सामान्य ज्ञान जैसा विषय ज़रूरी है। इस बात को ध्यान में रखते हुए parikshapoint.com लेकर आया है सामान्य ज्ञान के प्रश्न। इसमें राज्य स्तर पर उत्तराखंड से जुड़ी मुख्य जानकारी का वर्णन है। उम्मीदवार नीचे दिए हुए सामान्य ज्ञान के प्रश्न पढ़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सफ़लता हासिल कर सकते हैं।

उत्तराखंड सामान्य ज्ञान के 50 प्रश्न उत्तर (Uttarakhand 50 GK Question Answer In Hindi)

प्रश्न 1- उत्तराखंड राज्य की राजधानी क्या है?
उत्तर: देहरादून।

प्रश्न 2- उत्तराखंड राज्य की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर: 9 नवंबर 2000 को।

प्रश्न 3- उत्तराखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री का क्या नाम है?
उत्तर: पुष्कर सिंह धामी।

प्रश्न 4- उत्तराखंड के वर्तमान राज्यपाल का क्या नाम है?
उत्तर: गुरमीत सिंह।

प्रश्न 5- उत्तराखंड में कुल कितने जिले हैं?
उत्तर: 13 जिले।

प्रश्न 6- उत्तराखंड के सबसे पहले मुख्यमंत्री कौन थे?
उत्तर: नित्यानंद स्वामी।

प्रश्न 7- उत्तराखंड के सबसे पहले राज्यपाल कौन थे?
उत्तर: सुरजीत सिंह बरनाला।

प्रश्न 8- क्षेत्रफल में उत्तराखंड का सबसे बड़ा जिला कौन सा है?
उत्तर: चमोली।

प्रश्न 9- क्षेत्रफल में उत्तराखंड का सबसे छोटा जिला कौन सा है?
उत्तर: चंपावत।

प्रश्न 10- उत्तराखंड का राजकीय पशु कौन सा है?
उत्तर: कस्तूरी मृग।

प्रश्न 11- उत्तराखंड का राजकीय खेल कौन सा है?
उत्तर: फुटबॉल।

प्रश्न 13- उत्तराखंड के राजकीय पक्षी का क्या नाम है?
उत्तर: मोनाल।

प्रश्न 14- उत्तराखंड की सीमा कितने राज्यों की सीमा को छूती है?
उत्तर: नेपाल, तिब्बत, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश।

प्रश्न 15- जनसंख्या में उत्तराखंड का सबसे बड़ा जिला कौन सा है?
उत्तर: हरिद्वार।

प्रश्न 16- जनसंख्या में उत्तराखंड का सबसे छोटा जिला कौन सा है?
उत्तर: रुद्रप्रयाग।

प्रश्न 17- उत्तराखंड का राजकीय फूल कौन सा है ?
उत्तर: ब्रह्म कमल।

प्रश्न 18-उत्तराखंड का राजकीय वाद्य यंत्र कौन सा है?
उत्तर: ढोल।

प्रश्न 19- वर्तमान में उत्तराखंड में किस पार्टी की सरकार है?
उत्तर: बीजेपी।

प्रश्न 20- उत्तराखंड का लोकनृत्य कौन सा है?
उत्तर: छोलिया नृत्य।

प्रश्न 21- छोलिया नृत्य हर साल कहाँ आयोजित किया जाता है?
उत्तर: पिथौरागढ़, उत्तराखंड में।

प्रश्न 22- उत्तराखंड की राजकीय तितली कौन सी है?
उत्तर: कॉमन पीकॉक।

प्रश्न 23- उत्तराखंड का राज्य गीत कौन सा है?
उत्तर: उत्तराखंड देवभूमि मातृभूमि, शत शत वंदन अभिनन्दन।

प्रश्न 24- उत्तराखंड का राज्य गीत किसने लिखा?
उत्तर: हेमंत बिष्ट।

प्रश्न 25- वर्तमान में उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री कौन हैं?
उत्तर: डॉ. धन सिंह रावत।

प्रश्न 26- उत्तराखंड के किस जिले को झीलों का शहर कहा जाता है?
उत्तर: नैनीताल को।

प्रश्न 27- उत्तराखंड की सबसे बड़ी नदी कौन सी है?
उत्तर: अलकनंदा नदी।

प्रश्न 28- उत्तराखंड की सबसे लम्बी नदी कौन सी है?
उत्तर: काली नदी।

प्रश्न 29- उत्तराखंड की राजकीय मिठाई कौन सी है?
उत्तर: बाल मिठाई।

प्रश्न 30- उत्तराखंड को पहले किस नाम से जाना जाता था?
उत्तर: उत्तरांचल (2000 से 2006 तक)।

प्रश्न 31- उत्तराखंड की प्रमुख भाषा कौन सी है?
उत्तर: हिंदी, गढ़वाली, कुमाऊंनी, उर्दू, पंजाबी, जौनसारी, भोजपुरी, नेपाली।

प्रश्न 32- उत्तराखंड की कौन सी दो भाषा को राजभाषा का दर्ज़ा दिया गया है?
उत्तर: हिंदी, संस्कृत को।

प्रश्न 33- उत्तराखंड में सबसे ज़्यादा कौन सी फसल उगाई जाती है?
उत्तर: गेहूँ।

प्रश्न 34- उत्तराखंड भारत का कौन सा राज्य है?
उत्तर: 27वां राज्य।

प्रश्न 35- देहरादून का पुराना नाम क्या है?
उत्तर: द्रोणनगर।

प्रश्न 36- उत्तराखंड के किस जिले को वन नगर कहा जाता है?
उत्तर: देहरादून।

प्रश्न 37- उत्तराखंड का वह कौन सा जिला है जिसमें कम वन क्षेत्र हैं?
उत्तर: उधम सिंह।

प्रश्न 38- उत्तराखंड का प्रमुख खाना कौन सा है?
उत्तर: काफुली (पालक और मेथी के पत्तों को मिलाकर बनाई जाती है)।

प्रश्न 39- उत्तराखंड हिमालय के किस भाग में है?
उत्तर: मध्य हिमालय के दक्षिण में।

प्रश्न 40- उत्तराखंड का कौन सा सबसे बड़ा हिमनद है?
उत्तर: गंगोत्री ग्लेशियर।

प्रश्न 41- उत्तरांचल को उत्तराखंड कब किया गया?
उत्तर: 1 जनवरी 2007 को।

प्रश्न 42- उत्तराखंड का वह कौन सा नगर है जहाँ कृषि योग्य भूमि है?
उत्तर: उधम सिंह नगर।

प्रश्न 43- उत्तराखंड की सबसे पुरानी नहर कौन सी है?
उत्तर: राजपुर नहर।

प्रश्न 44- उत्तराखंड का वह कौन सा नगर है जिसे पर्वतों की रानी कहा जाता है?
उत्तर: मसूरी।

प्रश्न 45- उत्तराखंड राज्य की प्रथम महिला एवरेस्ट विजेता कौन थीं?
उत्तर: बछेंद्री पॉल।

प्रश्न 46- वर्तमान में उत्तराखंड में लोकसभा की कितनी सीट हैं?
उत्तर: 5

प्रश्न 47- वर्तमान में उत्तराखंड में राज्यसभा की कितनी सीट हैं?
उत्तर: 3

प्रश्न 48- वर्तमान में उत्तराखंड में विधानसभा की कितनी सीट हैं?
उत्तर: 70

प्रश्न 49- उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार में हर की पौड़ी का निर्माण किसने करवाया था?
उत्तर: राजा विक्रमादित्य।

प्रश्न 50- उत्तराखंड के सबसे ऊँचे बाँध का क्या नाम है?
उत्तर: टिहरी बाँध।

अन्य राज्यों के सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर के लिएयहां क्लिक करें

Leave a Reply