बिहार सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर (Bihar GK Question Answer In Hindi)- प्रतियोगिता के इस दौर में सफ़लता प्राप्त करने के लिए सामान्य ज्ञान की जानकारी रखना बहुत ज़रूरी है। सामान्य ज्ञान केवल स्कूल, कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए ही ज़रूरी नहीं होता बल्कि उन लोगों के लिए भी ज़रूरी है जो स्कूल, कॉलेज की शिक्षा पूरी होने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। इन प्रतियोगी परीक्षाओं में अक्सर सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे जाते हैं जिसका संबंध भौगोलिक, ऐतिहासिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक तौर पर होता है। हमने अपनी इस पोस्ट में बिहार राज्य से जुड़े सामान्य ज्ञान के 50 प्रश्नों को कवर किया है। प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे उम्मीदवार हमारी इस पोस्ट की सहयता से अपने ज्ञान के स्तर में वृद्धि करके इन परीक्षाओं में सफ़लता प्राप्त कर सकते हैं।
बिहार सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर (Bihar GK Question Answer In Hindi)
आज के समय में शिक्षा का स्तर प्रतिदिन बढ़ रहा है और इसके साथ-साथ प्रतियोगिता के स्तर में भी वृद्धि हो रही है। आज हर कोई अच्छी शिक्षा सहित अच्छे पद/नौकरी की इच्छा रखता है और अपनी इस इच्छा को पूरा करने के लिए वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता है। इन परीक्षाओं में पाठ्यक्रम के अलावा सामान्य ज्ञान के प्रश्न भी पूछे जाते हैं। इस दृष्टि से सामान्य ज्ञान जैसा विषय उम्मीदवार के लिए ज़रूरी हो जाता है। इसे देखते हुए parikshapoint.com लेकर आया है सामान्य ज्ञान के 50 प्रश्न उत्तर। इस पोस्ट में बिहार राज्य से जुड़े सामान्य ज्ञान के 50 प्रश्नों का वर्णन है। जिसमें बिहार की संस्कृति, राजनीति, प्रतीक चिन्ह जैसे प्रश्न शामिल हैं। बिहार राज्य से जुड़ी अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए हुए 50 प्रश्न उत्तर को पढ़ सकते हैं और अपने ज्ञान के स्तर में वृद्धि करके प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता हासिल कर सकते हैं।
बिहार सामान्य ज्ञान के 50 प्रश्न उत्तर (Bihar 50 GK Question Answer In Hindi)
प्रश्न 1- बिहार की राजधानी का क्या नाम है?
उत्तर: पटना।
प्रश्न 2- बिहार दिवस किस दिन मनाया जाता है?
उत्तर: 22 मार्च।
प्रश्न 3- बिहार राज्य की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर: 22 मार्च 1912 को।
प्रश्न 4- बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री का क्या नाम है?
उत्तर: नीतीश कुमार।
प्रश्न 5- बिहार में कुल कितने जिले हैं?
उत्तर: 38
ये भी पढ़ें
उत्तराखंड सामान्य ज्ञान के प्रश्न उत्तर | यहाँ से पढ़ें |
हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान के प्रश्न उत्तर | यहाँ से पढ़ें |
झारखंड सामान्य ज्ञान के प्रश्न उत्तर | यहाँ से पढ़ें |
हरियाणा सामान्य ज्ञान के प्रश्न उत्तर | यहाँ से पढ़ें |
छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान के प्रश्न उत्तर | यहाँ से पढ़ें |
दिल्ली सामान्य ज्ञान के प्रश्न उत्तर | यहाँ से पढ़ें |
बिहार सामान्य ज्ञान के प्रश्न उत्तर | यहाँ से पढ़ें |
उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान के प्रश्न उत्तर | यहाँ से पढ़ें |
मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान के प्रश्न उत्तर | यहाँ से पढ़ें |
राजस्थान सामान्य ज्ञान के प्रश्न उत्तर | यहाँ से पढ़ें |
प्रश्न 6- बिहार का मुख्य व्यंजन क्या है?
उत्तर: लिट्टी-चोखा।
प्रश्न 7- बिहार का राजकीय खेल कौन सा है?
उत्तर: कबड्डी।
प्रश्न 8- बिहार का राजकीय पशु कौन सा है?
उत्तर: बैल।
प्रश्न 9- बिहार के राजकीय फूल का क्या नाम है?
उत्तर: गेंदा।
प्रश्न 10- बिहार के राजकीय पक्षी का क्या नाम है?
उत्तर: गौरैया।
ये भी पढ़ें
GK Quiz in Hindi | यहाँ से पढ़ें |
टॉप 50 सामान्य ज्ञान के प्रश्न उत्तर | यहाँ से पढ़ें |
टॉप 100 सामान्य ज्ञान के प्रश्न उत्तर | यहाँ से पढ़ें |
टॉप 150 सामान्य ज्ञान के प्रश्न उत्तर | यहाँ से पढ़ें |
प्रश्न 11- बिहार का पुराना नाम क्या था?
उत्तर: मगध।
प्रश्न 12- बिहार की राजधानी पटना का पुराना नाम क्या था?
उत्तर: पाटलिपुत्र, पाटलिग्राम, कुसुमपुर, अजीमाबाद।
प्रश्न 13- क्षेत्रफल में बिहार का सबसे बड़ा जिला कौन सा है?
उत्तर: पश्चिमी चंपारण।
प्रश्न 14- क्षेत्रफल में बिहार का सबसे छोटा जिला कौन सा है?
उत्तर: शिवहर और शेखपुरा।
प्रश्न 15- बिहार राज्य की सीमा कितने राज्यों की सीमा से लगती है?
उत्तर: 3 राज्यों (उत्तर प्रदेश, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल)।
प्रश्न 16- बिहार की राजकीय नदी कौन सी है?
उत्तर: गंगा नदी।
प्रश्न 17- बिहार के वर्तमान राज्यपाल का क्या नाम है?
उत्तर: श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर।
प्रश्न 18- बिहार राज्य का प्रतीक चिन्ह क्या है?
उत्तर: दो स्वस्तिक चिन्हों से घिरा हुआ बोधिसत्व।
प्रश्न 19- बिहार का राजकीय पेड़ कौन सा है?
उत्तर: पीपल का पेड़।
प्रश्न 20- बिहार की प्रमुख चित्रकला का क्या नाम है?
उत्तर: मधुबनी चित्रकला।
प्रश्न 21- बिहार के पहले मुख्यमंत्री कौन थे?
उत्तर: श्री कृष्ण सिंह।
प्रश्न 22- बिहार का पवित्र पर्व कौन सा है?
उत्तर: छठ पूजा।
प्रश्न 23- बिहार की राजकीय भाषा कौन सी है?
उत्तर: हिंदी, उर्दू।
प्रश्न 24- बिहार की मशहूर मिठाई कौन सी है?
उत्तर: खाजा, तिलकुट, परवल की मिठाई, दुधौरी।
प्रश्न 25- बिहार का सबसे गर्म स्थान कौन सा है?
उत्तर: गया।
प्रश्न 26- बिहार में लोकसभा की कितनी सीटें हैं?
उत्तर: 40
प्रश्न 27- बिहार में राजयसभा की कितनी सीटें हैं?
उत्तर: 16
प्रश्न 28- बिहार में विधानसभा की कितनी सीट हैं?
उत्तर: 243
प्रश्न 29- बिहार का सबसे ठंडा स्थान कौन सा है?
उत्तर: बांका।
प्रश्न 30- बिहार का लोकप्रिय नृत्य कौन सा है?
उत्तर: जोगीड़ा नृत्य।
प्रश्न 31- किस देश की सीमा बिहार की सीमा से स्पर्श करती है?
उत्तर: नेपाल।
प्रश्न 32- बिहार की प्रसिद्ध जगह कौन सी है?
उत्तर: बोधगया।
प्रश्न 33- बिहार में छठ के पर्व पर बनाई जाने वाली मुख्य मिठाई कौन सी है?
उत्तर: ठेकुआ।
प्रश्न 34- बिहार का बड़ा शहर कौन सा है?
उत्तर: पटना।
प्रश्न 35- जनसंख्या में बिहार का सबसे बड़ा जिला कौन सा है?
उत्तर: पटना।
प्रश्न 36- जनसंख्या में बिहार का सबसे छोटा जिला कौन सा है?
उत्तर: शेखपुरा।
प्रश्न 37- बिहार की प्रमुख बोलियाँ कौन-कौन सी हैं?
उत्तर: हिंदी और उर्दू के अलावा भोजपुरी, मगही, अंगिका और बज्जिका।
प्रश्न 38- बिहार की मातृभाषा कौन सी है?
उत्तर: भोजपुरी।
प्रश्न 39- बिहार की राजकीय मछली का क्या नाम है?
उत्तर: देशी मांगुर मछली।
प्रश्न 40- बिहार का राजकीय गीत कौन सा है?
उत्तर: मेरे भारत के कंठहार, तुझको शत शत वंदन बिहार (2012 में अपनाया गया)।
प्रश्न 41- बिहार का राजकीय गीत किसने लिखा है?
उत्तर: सत्य नारायण।
प्रश्न 42- बिहार के प्रमुख गायक का क्या नाम है?
उत्तर: भरत शर्मा (व्यास)।
प्रश्न 43- बिहार का सबसे शिक्षित जिला कौन सा है?
उत्तर: रोहतास।
प्रश्न 44- बिहार में सबसे अधिक वर्षा कहाँ होती है?
उत्तर: किशनगंज।
प्रश्न 45- बिहार की मुख्य फसल कौन सी है?
उत्तर: चावल, गेंहू, जौ, मक्का, जूट, बाजरा, आलू, सरसो, चना, खेसारी, अरहर।
प्रश्न 46- किस राज्य से अलग होकर बिहार एक राज्य बना?
उत्तर: बंगाल।
प्रश्न 47- बिहार के उपमुख्यमंत्री का क्या नाम है?
उत्तर: तेजस्वी यादव।
प्रश्न 48- बिहार की क्षेत्रीय बोली क्या है?
उत्तर: मैथिली और भोजपुरी।
प्रश्न 49- बिहार की किस बोली को क्षेत्रीय बोली का दर्ज़ा मिला है?
उत्तर: मैथिली।
प्रश्न 50- बिहार के वर्तमान शिक्षा मंत्री कौन हैं?
उत्तर: चंद्रशेखर।
सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर के मुख्य पेज के लिए | यहां क्लिक करें |