Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

यूपी सामान्य ज्ञान प्रश्न (UP GK Questions In Hindi)

Photo of author
Usha Parewa

यूपी सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर (UP GK Question Answer In Hindi)- सामान्य ज्ञान प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछा जाने वाला सामान्य सा विषय है। हर साल प्रतियोगी परीक्षाओं में सामान्य ज्ञान के प्रश्न आते हैं क्योंकि प्रतियोगिता के इस दौर में विद्यार्थियों का केवल किताबी ज्ञान मायने नहीं रखता बल्कि उनका सामान्य ज्ञान भी ज़रूरी हो गया है। विद्यार्थियों का सामान्य ज्ञान जितना बेहतर होगा उनका बौद्विक स्तर भी उतना ही बेहतर होगा। हमने अपनी इस पोस्ट में उत्तर प्रदेश से जुड़े सामान्य ज्ञान के 50 प्रश्नों का वर्णन किया है। विद्यार्थी हमारी इस पोस्ट की सहायता से उत्तर प्रदेश की सामान्य जानकारी प्राप्त कर राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता हासिल कर सकते हैं।

यूपी सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर (UP GK Question Answer In Hindi)

आज के समय में सामान्य ज्ञान की जानकारी रखना बहुत ज़रूरी हो गया है। क्योंकि राज्य और राष्ट्रीय दोनों स्तर पर आयोजित होने वाली परीक्षाओं में सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे जाते हैं। सामान्य ज्ञान का स्तर प्रतियोगी परीक्षाओं में हर दिन बढ़ता जा रहा है जिसके कारण विद्यार्थियों के लिए भी प्रतियोगिता का स्तर बढ़ रहा है। ऐसे में इन परीक्षाओं में सफ़लता प्राप्त करने के लिए सामान्य ज्ञान की जानकारी रखना ज़रूरी है। इस बात को ध्यान में रखते हुए Parikshapoint.com लेकर आया है सामान्य ज्ञान के 50 प्रश्न। इस पोस्ट में हमने यूपी से जुड़े सामान्य ज्ञान के 50 प्रश्नों को कवर किया है। जिसमें उत्तर प्रदेश की संस्कृति, राजनीति, स्थापना दिवस जैसी अन्य जानकारी भी शामिल है। विद्यार्थी उत्तर प्रदेश से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दिए हुए उत्तर प्रदेश के सामान्य ज्ञान के 50 प्रश्न उत्तर पढ़ सकते हैं। इसकी सहायता से विद्यार्थी अपने सामान्य ज्ञान को बढ़ा सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता हासिल कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान के 50 प्रश्न उत्तर (Uttar Pradesh 50 GK Question Answer In Hindi)

प्रश्न 1- उत्तर प्रदेश राज्य की राजधानी का क्या नाम है?
उत्तर: लखनऊ।

प्रश्न 2- उत्तर प्रदेश राज्य की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर: 24 जनवरी 1950 को।

प्रश्न 3- आज़ादी से पहले उत्तर प्रदेश राज्य का क्या नाम था?
उत्तर: संयुक्त प्रांत।

प्रश्न 4- उत्तर प्रदेश दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर: 24 जनवरी को।

प्रश्न 5- उत्तर प्रदेश के राजकीय पक्षी का क्या नाम है?
उत्तर: सारस।

प्रश्न 6- उत्तर प्रदेश के राजकीय फूल का क्या नाम है?
उत्तर: पलाश (अन्य नाम ढाक, टेसू, जंगल की ज्वाला, पलास, खाकरा और चिचरा)।

प्रश्न 7- उत्तर प्रदेश के राजकीय पेड़ का क्या नाम है?
उत्तर: अशोक का पेड़।

प्रश्न 8- वर्तमान में उत्तर प्रदेश में कुल कितने जिले हैं?
उत्तर: 75 जिले हैं।

प्रश्न 9- वर्तमान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का क्या नाम है?
उत्तर: योगी आदित्यनाथ।

प्रश्न 10- उतर प्रदेश के राजकीय चिन्ह में क्या शामिल है?
उत्तर: मछली और तीर कमान।

प्रश्न 11- उत्तर प्रदेश का राजकीय पशु कौन सा है?
उत्तर: बारहसिंघा।

प्रश्न 12- वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य की लोकसभा सीट कितनी हैं?
उत्तर: 80

प्रश्न 13- वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य की राज्यसभा सीट कितनी हैं?
उत्तर: 31

प्रश्न 14- वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य की विधानसभा सीट कितनी हैं?
उत्तर: 404 (403 निर्वाचित 1 मनोनीत)।

प्रश्न 15- क्षेत्रफल में उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला कौन सा है?
उत्तर: लखीमपुर खीरी।

प्रश्न 16- क्षेत्रफल में उत्तर प्रदेश का सबसे छोटा जिला कौन सा है?
उत्तर: हापुड़।

प्रश्न 17- उत्तर प्रदेश का राजकीय खेल कौन सा है?
उत्तर: हॉकी।

प्रश्न 18- उत्तर प्रदेश राज्य के वर्तमान राज्यपाल का क्या नाम है?
उत्तर: आनंदीबेन पटेल।

प्रश्न 19- उत्तर प्रदेश की सीमा कितने राज्यों की सीमा को स्पर्श करती है?
उत्तर: 8 राज्य (मध्यप्रदेश, बिहार, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, हिमाचल प्रदेश)।

प्रश्न 20- उत्तर प्रदेश की राजकीय भाषा क्या है?
उत्तर: हिंदी।

प्रश्न 21- वर्तमान में उत्तर प्रदेश में किस पार्टी की सरकार है?
उत्तर: भारतीय जनता पार्टी।

प्रश्न 22- उत्तर प्रदेश का लोकप्रिय नृत्य कौन सा है?
उत्तर: रासलीला, मयूर और ख्याल नृत्य।

प्रश्न 23- उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री का क्या नाम था?
उत्तर: गोविंद वल्लभ पंत।

प्रश्न 24- उत्तर प्रदेश की पहली राज्यपाल का क्या नाम था?
उत्तर: सरोजनी नायडू।

प्रश्न 25- उत्तर प्रदेश राज्य का पुनर्गठन कब हुआ था?
उत्तर: 1 नवंबर 1956 को।

प्रश्न 26- उत्तर प्रदेश की राजकीय मिठाई कौन सी है?
उत्तर: जलेबी।

प्रश्न 27- उत्तर प्रदेश का राजकीय फल कौन सा है?
उत्तर: आम।

प्रश्न 28- उत्तर प्रदेश की सबसे लंबी नदी कौन सी है?
उत्तर: गंगा नदी।

प्रश्न 29- उत्तर प्रदेश की सबसे छोटी नदी कौन सी है?
उत्तर: छोटी तवा नदी।

प्रश्न 30- उत्तर प्रदेश की राजकीय नदी का क्या नाम है?
उत्तर: गंगा नदी।

प्रश्न 31- उत्तर प्रदेश के किस शहर को”नवाबों का शहर” कहते हैं?
उत्तर: लखनऊ।

प्रश्न 32- उत्तर प्रदेश राज्य का विभाजन कब हुआ?
उत्तर: 9 नवंबर 2000 को।

प्रश्न 33- उत्तर प्रदेश का सबसे अधिक जनसंख्या वाला जिला कौन सा है?
उत्तर: प्रयागराज (इलाहबाद)।

प्रश्न 34- उत्तर प्रदेश का सबसे कम जनसंख्या वाला जिला कौन सा है?
उत्तर: महोबा।

प्रश्न 35- उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है?
उत्तर: राज्यपाल।

प्रश्न 36- उत्तर प्रदेश में उर्दू को दूसरी राजभाषा का दर्ज़ा कब मिला?
उत्तर: 1989

प्रश्न 37- उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध बुलंद दरवाज़ा कहाँ पर है?
उत्तर: फतेहपुर सीकरी।

प्रश्न 38- उत्तर प्रदेश की बड़ी नहर का क्या नाम है?
उत्तर: शारदा नहर।

प्रश्न 39- उत्तर प्रदेश की सबसे पुरानी नहर का क्या नाम है?
उत्तर: पूर्वी यमुना नहर।

प्रश्न 40- उत्तर प्रदेश के लोक संगीत कौन से हैं?
उत्तर: ग़ज़ल, स्वांग, रासलीला, रामलीला, कव्वाली, नक़ल।

प्रश्न 41- उत्तर प्रदेश के लोगों का मुख्य पहनावा क्या है?
उत्तर: महिला (सलवार कमीज़, साड़ी, घागरा चोली)। पुरुष (शेरवानी, कुर्ता पायजामा, धोती कुर्ता)।

प्रश्न 42- उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा शहर कौन सा है?
उत्तर: कानपुर।

प्रश्न 43- उत्तर प्रदेश का सबसे छोटा शहर कौन सा है?
उत्तर: भदोही (अन्य नाम रविदास नगर)।

प्रश्न 44- उत्तर प्रदेश का वह कौन सा जिला है जिसकी सीमा चार राज्यों की सीमा को छूती है?
उत्तर: सोनभद्र (बिहार, झारखण्ड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़)।

प्रश्न 45- उत्तर प्रदेश में मुख्य जनजातियाँ कौन सी हैं?
उत्तर: थारू, भोटिया, जौनसारी, राजी और बक्सा।

प्रश्न 46- उत्तर प्रदेश की सबसे प्रसिद्ध वास्तुकला क्या है?
उत्तर: ताजमहल, फतेहपुर सीकरी (अकबर द्वारा स्थापित)।

प्रश्न 47- उत्तर प्रदेश में लोकप्रिय कला कौन सी हैं?
उत्तर: रेशमी साड़ी, मिट्टी के बर्तन, कालीन बुनाई, चिकनकारी कढ़ाई।

प्रश्न 48- उत्तर प्रदेश के किस शहर को उत्तर भारत का मैनचेस्टर कहा जाता है?
उत्तर: कानपुर।

प्रश्न 49- उत्तर प्रदेश की राजधानी “लखनऊ” शहर को पहले किस नाम से जाना जाता था?
उत्तर: लक्ष्मणावती, लक्ष्मणपुर या लखनपुर।

प्रश्न 50- उत्तर प्रदेश का नामकरण किसने किया था?
उत्तर: भारत के गवर्नर जनरल ने।

अन्य राज्यों के सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर के लिएयहां क्लिक करें

Leave a Reply