त्यौहारों के नाम (festivals name in Hindi)– भारत देश बहुत ही निराला और रंग-रंगीला देश है। यहां पर हर साल अनेकों त्यौहार मनाए जाते हैं। इस देश की एक सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां पर भले ही अलग जाति और धर्म के लोग निवास करते हो, परंतु वह सभी लोग प्रेम के साथ मिलजुलकर सभी त्यौहार साथ मनाते हैं। हमारे देश की एक सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां पर एकजुटता और सौहार्द को तरजीह दी जाती है।
जब यह सभी त्यौहार एक साथ मनाए जाते हैं तो ऐसा लगता है जैसे कि मानो इस देश में कोई मेला लगा हो। इस देश में जितने ज्यादा लोग है उतना ही ज्यादा यहां पर उत्सव का माहौल बना रहता है। भारत देश के सबसे प्रमुख उत्सवों में से एक हैं दिवाली, होली, लोहड़ी, मकर सक्रांति, रक्षाबंधन, हरितालिका तीज आदि। इस देश के बहुत से ऐसे त्यौहार ऐसे भी हैं जो पौराणिक काल से मनाए जाते आ रहे हैं।
त्यौहारों के नाम अंग्रेजी और हिंदी में (Festival name in Hindi and English)
क्रमिक संख्या | भारत के त्यौहारों के नाम हिंदी में | भारत के त्यौहारों के नाम अंग्रेजी में |
1 | दिवाली | Diwali |
2 | धनतेरस | Dhanteras |
3 | लक्ष्मी पूजन | Laxmi Poojan |
4 | होली | Holi |
5 | होलिका दहन | Holika Dahan |
6 | जन्माष्टमी | Janmashtami |
7 | रक्षा बंधन | Raksha Bandhan |
8 | गणेश चतुर्थी | Ganesh Chaturthi |
9 | हनुमान जयंती | Hanuman jayanti |
10 | महाशिवरात्रि | Mahashivratri |
11 | राम नवमी | Ram Navami |
12 | नाग पंचमी | Naag Panchmi |
13 | चैत्र नवरात्रि | Chaitra Navratri |
14 | दशहरा | Dussehra |
15 | शरद नवरात्रि | Sharad Navratri |
16 | बसंत पंचमी | Basant panchmi |
17 | गुरु पूर्णिमा | Guru purnima |
18 | मकर संक्रांति | Makar sakranti |
19 | नव वर्ष | New year |
20 | छठ पूजा | Chhath Puja |
21 | गोवर्धन पूजा | Govardhan Puja |
22 | कुंभ मेला | Kumbh mela |
23 | दुर्गा पूजा अष्टमी | Durga pooja ashtami |
24 | शरद पूर्णिमा | Sharad Purnima |
25 | आषाढी एकादशी | Ashadhi Ekadashi |
26 | जगन्नाथ रथ यात्रा | Jagannath Rath Yatra |
27 | लोहरी | Lohri |
28 | पोंगल | Pongal |
29 | गुडी पड़वा | Gudi padwa |
30 | करवा चौथ | Karwa chauth |
31 | उगादी | Ugadi |
32 | बैसाखी | Baisakhi |
33 | भाई दूज | Bhai Dooj |
34 | चेटी चंड | Cheti Chand |
35 | शरद पूर्णिमा | Sharad Purnima |
36 | अनंत चतुर्दशी | Anant Chaturdashi |
37 | हरियाली तीज | Hariyali Teej |
38 | ओणम / थिरुवोनम | Onam/Thiruvonam |
39 | कजरी तीज | Kajari Teej |
40 | महावीर जयन्ती | Mahavir Jayanti |
41 | बुद्ध जयंती | Buddha Jayanti |
42 | हरतालिका तीज | Hartalika Teej |
43 | नरक चतुर्दशी | Narak Chaturdashi |
44 | मैरी क्रिसमस | Merry christmas |
45 | अक्षय तृतीया | Akshay Tritya |
46 | बिहू | Bihu |
भारत के कुछ प्रमुख त्यौहारों का वर्णन
होली – “बुरा ना मानो होली है”, यह कथन सुनते ही मन एकदम से प्रफुल्लित हो उठता है। हाथों में पिचकारी लिए बच्चे, पूरा शरीर भिन्न प्रकार के रंगों से भरा हुआ कितना मनमोहक लगता है। होली भारत का रंग बिरंगा त्यौहार माना जाता है। यह भारत के प्रमुख त्यौहारों में से एक माना जाता है। लोग इस त्यौहार को कभी से मनाते आ रहे हैं। इस दिन लोग हर तरह की शिकायत भूलकर होली के रंग में रंग जाते हैं। इस त्यौहार को मनाने के पीछे मान्यता यह है कि इसी दिन ही होलिका का दहन हुआ था। यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाता है।
दिवाली – अयोध्या में श्रीराम जी के चौदह वर्ष के वनवास से लौटने के बाद पूरी नगरी में दीपक प्रज्वलित किए गए। यहीं से ही शुरुआत हुई दिवाली मनाने की परंपरा की। दिवाली बहुत ही खूबसूरत त्यौहार है। यह रोशनी का त्यौहार माना जाता है। सभी लोग एक महीने पहले ही अपने घर की साफ-सफाई करना शुरू कर देते हैं। अपने घर की रंगाई-पुताई भी कर लेते हैं। दिवाली पर लोग दीपक प्रज्वलित करते हैं। लक्ष्मी जी की पूजा करते हैं। लोग अपने घरों में अलग अलग तरह के पकवान बनाते हैं। बच्चों को इस दिन पटाखे छोड़ने में बहुत आनंद आता है।
अक्षय तृतीया – अक्षय तृतीया भी भारत का एक प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह त्योहार वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। ‘अक्षय’ शब्द का संस्कृत में अर्थ- समृद्ध, सम्पूर्ण व खुशी है। हिंदू मान्यता के अनुसार, इस त्यौहार को भगवान विष्णु के छठे अवतार- परशुराम जी के जन्मदिन के रूप में भी मनाया जाता है। मान्यता है कि अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने से भविष्य में सुख और समृद्धि बनी रहती है। राजस्थान में इसे ‘आखातीज’ कहते हैं। इस दिन यहाँ के स्थानीय लोग बाजरे की खिचड़ी और इमली का पानी बनाते हैं व पतंग उड़ाकर इस त्योहार का जश्न मानते हैं।
बसंत पंचमी- बसंत पंचमी भारत का एक विख्यात पर्व है। बसंत पंचमी के दिन को माँ सरस्वती के जयंती के रूप में मनाया जाता है क्योंकि ऐसी मान्यता है कि इस ही दिन देवी सरस्वती का जन्म हुआ था। इस दिन पीला रंग धारण करना अत्यंत शुभ माना जाता है क्योंकि पीला रंग ज्ञान, समझ, एकाग्रता और बौधिक उन्नती का प्रतीक है।
निष्कर्ष
आज की हमारी इस पोस्ट में हमने जाना कि भारत में कितने प्रकार के त्यौहार मनाए जाते हैं। आज हमने त्यौहारों के नाम हिंदी में सीखा और यह भी जाना कि इन सभी त्यौहारों को अंग्रेजी में क्या कहते हैं। आप सभी को यह ज्ञानवर्धक पोस्ट पसंद आई होगी।
त्योहार पर FAQs
होली का त्यौहार हम बसंत ऋतु में मनाते हैं।
केरल के राष्ट्रीय पर्व का नाम ओणम होता है।
25 दिसंबर को क्रिसमस का त्यौहार मनाया जाता है। यह त्यौहार ईसा मसीह की याद में मनाया जाता है।
बोहाग बिहू एक ऐसा फसल उत्सव है जो असम में मनाया जाता है और जो असमिया नव वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है।
छठ पूजा एक ऐसा बिहार का 4 दिनों तक चलने वाला त्यौहार है जो भगवान सूर्य को समर्पित होता है।
बसंत पंचमी का त्यौहार देवी सरस्वती को समर्पित होता है।