पक्षियों के नाम हिंदी में (100 Birds Name in Hindi) – 100 पक्षियों के नाम

Photo of author
Ekta Ranga

पक्षियों के नाम हिंदी में (bird name in hindi) – अभी थोड़े ही दिन पहले की बात है। मैं अपनी छत पर बैठी नर्म धूप सेंक रही थी। मैं कुर्सी पर बैठे आसपास का नजारा देख ही रही थी कि तभी एक प्यारी सी चिड़िया मेरे छत की दीवार पर आकर बैठ गई। शायद मेरी ही तरह वह भी धूप का आनंद ले रही थी। मैंने ऐसी सुंदर चिड़िया आज पहली बार देखी थी। मुझे पशु-पक्षियों का बहुत शौक है। मैंने फिर उसे गौर से देखा पर मुझे उसकी नस्ल समझ नहीं आई। मैंने झट से अपने फोन पर गूगल लेंस से पता लगाया तो पता चला कि वह किंगफिशर थी। आइये नीचे फिर अलग-अलग प्रकार के पक्षियों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में पढ़ें।

100 पक्षियों के नाम (Birds name in Hindi)

इस दुनिया में अनेक ही प्रकार के पशु रहते हैं और अनेक प्रकार के पक्षी भी रहते हैं। पशु धरती पर रहते हैं तो पक्षी नीले खुले आसमान में गोता लगाना पसंद करते हैं। इस दुनिया में खूब सारे पक्षी पाए जाते हैं। सब की अपनी अलग-अलग विशेषताएं होती हैं। मनुष्यों की ही तरह पक्षी भी बहुत समझदार होते हैं। आप हर दिन देख सकते हो कि वह निश्चित समय पर जागते हैं और एक निर्धारित समय पर ही सो जाते हैं। इन समझदार पक्षियों से हम टाइम मैनेजमेंट का नियम सीख सकते हैं। उन्हें पक्षी नाम इसलिए दिया गया क्योंकि वह आसानी से उड़ सकते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि कोई ऐसे पक्षी भी होते हैं जो पक्षियों की श्रेणी में तो आते हैं किंतु वह उड़ नहीं सकते। शुतुरमुर्ग, कीवी आदि पक्षी ऐसे पक्षियों की श्रेणी में आते हैं। आइये नीचे देखें pakshiyon ke naam hindi mein.

क्रमिक संख्या पक्षियों के नाम हिंदी में पक्षियों के नाम अंग्रेजी में
1बाजHawk / Falcon      
2मोरPeacock
3उल्लूOwl
4तोता Parrot
5राजहंसFlamingo
6बगूलाCrane
7पेलिकन जलपक्षीPelican
8कौआCrow
9बयापक्षीWeaver Bird
10चमरघेंंचStork
11बयाWeaver
12तीतरPheasant
13खगांंतकFalcon
14 हंस का बच्चाCygnet
15नर हंसGander
16मोरनीPea-hen
17काकातुआCockatoo
18पंछी बुलबुलPhilomel
19हंसGoose
20लाल चिड़िया Robin
21मोहजालSkylark
22चातकLark
23कलगीPlume
24एक प्रकार का तोताMacaw
25खंजनWagtail

ये भी पढ़ें –

जानवरों के नामयहाँ से पढ़ें
पक्षियों के नामयहाँ से पढ़ें
जंगली जानवरों के नामयहाँ से पढ़ें

पक्षी क्या होते हैं?

पक्षी ऐसे जीवित जंतुओं की श्रेणी में आते हैं जो कि उड़ सकते हैं और जिनके पंख होते हैं। इस दुनिया में छोटे पक्षी से लेकर शुतुरमुर्ग जैसा बड़ा पक्षी भी पाया जाता है। 10,000 से भी अधिक पक्षी की प्रजातियां इस धरती की निवासी है। अभी तक ऊपर दी गई टेबल में हमने 25 पक्षियों के नाम जानें। अब आगे और पक्षियों के नाम जानते हैं।

क्रमिक संख्या पक्षियों के नाम हिंदी में पक्षियों के नाम अंग्रेजी में
26मोरनीPeahen
27काला कौवाRaven
28बत्तकDrake
29गिद्धCondor
30किंगफ़िशरKingfisher
31बतख का बच्चा Duckling
32मुर्गी का बच्चाChicken
33टिटिहरीSandpiper
34समुद्री बतखEider
35जलकागCormorant
36बटेरQuail
37गरुड़Kite
38 पेरू पक्षीTurkey
39मुर्गी का बच्चाChick
40सारसCrane
41कलहंसGoose
42कषीकाAvocet
43नीली चिड़ियाBluebird
44कठफोडवाWoodpecker
45हुदहुदHoopoe
46गंगा-चिल्लीSeagull
47कीवी पक्षीKiwi Bird
48टिटहरीSandpiper
49पेंगुइनPenguin
50नीलकण्ठMagpie

दुनिया का सबसे छोटा पक्षी

क्या आपको पता है कि हमिंग बर्ड को इस दुनिया का सबसे छोटे पक्षी की उपाधि मिली हुई है? यह तथ्य हम में से बहुत से लोग जानते हैं। आज के समय में हमिंग बर्ड की 360 प्रजातियाँ इस दुनिया में मौजूद है। यह पक्षी देखने में बड़ा ही प्यारा लगता है। यह 4-5 साल तक जी सकता है।

क्रमिक संख्या पक्षियों का नाम हिंदी में पक्षियों का नाम अंग्रेजी में
51मुर्गीHen
52हंसSwan
53बटेरQuail
54चिड़ियाSparrow
55कबूतरPigeon
56वगुलाStork
57मुर्गाCock
58पपीहाHawk-Cuckoo
59गोरैयाSparrow
60गिद्धVulture
61चकवाSkylark
62अबाबीलSwallow
63चमगादड़Bat
64राम चिरैयाKingfisher
65तीतरPartridge
66शुतुरमुग Ostrich
67मैनाMynah
68बतखDuck
69फाख्ताDove
70भूरा बगुलाHeron
80नर बाजTercel
81गोल्डक्रेस्टGoldcrest
82चीलEagle
83जल पक्षीLoon
84सारसCrane

गायिका पक्षी

क्या पक्षियों को भी संगीत में दिलचस्पी होती है? जी, हाँ, पक्षी भी संगीतप्रेमी होते हैं। दुनिया का हर पक्षी अपनी अलग आवाज की वजह से पहचाना जाता है। लेकिन क्या कोई पक्षी सुरीला गाती भी है? हम सभी बुलबुल चिड़िया को संगीत का उस्ताद मानते हैं। लेकिन एक ऐसी भी चिड़िया है जो बुलबुल को टक्कर दे सकती है वह है कैनरी पक्षी (Canary Bird)। यह पक्षी भी बहुत ही सुरीली होती है। इसकी आवाज सुनकर कोई भी मदहोश हो जाए। इस पक्षी का रंग पीला होता है। इसका अन्य नाम पीतचटकी है। इसके पंख चटकीले रंग के होते हैं। इसी पक्षी के नाम पर कैनरी द्वीपसमूह भी है। तो चलिए अब हम चलते हैं पक्षियों के नाम के अंतिम पड़ाव की ओर।

क्रमिक संख्या पक्षियों के नाम हिंदी में पक्षियों के नाम अंग्रेजी में
85पीतचटकीCanary bird
86ब्लू जेBlue jay
87चिड़िया (गुंजन पक्षी)Hummingbird
88स्वर्ग की चिड़िया Bird of paradise
89नीलसरMallard
90फ़िंचFinch
91कैसोवरीCassowary
92भारतीय मोर Indian Peafowl
93कोयल Cuckoo
94यूरोपियन रॉबिन European Robin
95स्विफ्टSwift
96यूरेशियन बुलफिंच Eurasian Bullfinch
97सामान्य स्टार्लिंगCommon Starling
98हूपूEurasian hoopoe
99यूरोपियन गोल्डफिंचEuropean goldfinch 
100धनेशHornbill

पक्षी शाकाहारी होते हैं या मांसाहारी?

आमतौर पर पक्षियों को सर्वाहारी की श्रेणी में रखा जाएगा। क्योंकि पक्षी खुले आजाद पंछी होते हैं इसलिए वह केवल पूर्ण रूप से शाकाहार पर निर्भर नहीं रह सकते हैं। हालांकि कई लोगों का मानना है कि मोर, तोता और हंस जैसे पक्षी शाकाहारी भोजन खाते हैं। पर इसका पुख्ता सबूत नहीं है। हाँ, अगर हम पक्षियों को पालकर रखें तो वह जरूर शाकाहारी हो सकते हैं।

FAQs

Q1. काले रंग का ऐसा कौन सा पक्षी उड़ है जो उड़ सकता है, जिसकी मधुर आवाज होती है, और बसंत के मौसम में गाता है?

A1. वह कोयल जो उड़ सकती है, जिसकी मधुर आवाज होती है, और बसंत के मौसम में गाती है।

Q2. विश्व में सबसे तेज उड़ने वाला पक्षी कौन सा है?

A2. घुमन्तु बाज को विश्व में सबसे तेज उड़ने वाला पक्षी माना जाता है।

Q3. रात में सबसे ज्यादा देखने की क्षमता किस पक्षी की होती है?

A3. रात में सबसे ज्यादा देखने की क्षमता उल्लू में होती है।

Q4. सबसे तेज आवाज करने वाले पक्षी का नाम लिखिए?

A4. सफेद बेलबर्ड एक ऐसा पक्षी है जो सबसे तेज आवाज करता है।

Q5. कौनसा पक्षी अपने जीवनकाल में सबसे लंबी दूरी तय करने के लिए उड़ता है?

A5. आर्कटिक समुद्री पक्षी एक ऐसा पक्षी है जो अपने जीवनकाल में सबसे लंबी दूरी तय करने के लिए उड़ता है।

Q6. भारत का राष्ट्रीय पक्षी कौन होता है?

A6. मोर भारत का राष्ट्रीय पक्षी होता है।

Q7. किस पक्षी की आंखें उसके दिमाग से बड़ी होती है?

A7. शुतुरमुर्ग की आंखें उसके दिमाग से बड़ी होती है।

हमारे द्वारा दी गई पक्षियों के नाम की जानकारी आपको कैसी लगी?, हम आशा करते हैं कि 100 पक्षियों के नाम हिंदी और अंग्रेजी (100 birds name in hindi and english) आपको जरूर पसंद आए होंगे। हमें अपना बहुमूल्य कमेंट जरूर करें।

ऐसे ही अन्य रोचक आर्टिकलयहाँ से पढ़ें

Leave a Reply