जंगली जानवरों के नाम (Wild animals name in Hindi) – मैं बहुत समय पहले देहरादून के एक बड़े चिड़ियाघर में गई थी। उस वक़्त मैं काफी छोटी थी। मैं वहां पर अनेक प्रकार के जानवरों को देखकर खुश हो रही थी। उस समय मुझे अपनी किताबों और टीवी के बाद असल जीवन में इन जानवरों को देखने का मौका मिल रहा था। मेरे पापा मुझे जंगली जानवरों की जानकारी दे रहे थे। कि तभी मेरी नजर एक बंदर पर पड़ी। मैंने पापा से पूछा कि बंदर को तो हम अक्सर इंसानों के साथ देखते हैं तो फिर यह जंगली कैसे हुआ। इसी बात पर पापा मेरे को विस्तार से समझाने लगे।
जितनी बड़ी यह धरती है उतने ही ज्यादा जीव-जंतु यहां पर निवास करते हैं। जानवरों का इतिहास भी बहुत पुराना है। मानवों के साथ जानवर भी अस्तित्व में आ गए थे। हम अगर आज से लाखों साल पीछे जाकर देखें तो यह पाते हैं कि इस धरती पर डायनासोर जैसे विशालकाय जंगली जानवर रहा करते थे। पर वह इंसानों के दोस्त नहीं माने जाते थे। मानवों ने कुत्तों, घोड़े, ऊंट और भेड़िया आदि को अपने दोस्त के रूप में स्वीकार कर लिया था। उस समय से लेकर आज तक भी यह दोस्ताना रिश्ता कायम है। मानव, जानवर और पेड़-पौधें एक दूसरे पर निर्भर है। अगर इनमें से कोई भी विलुप्त हो जाए तो यह हमारी पृथ्वी के लिए एक बड़े नुकसान की तरह होता है। इससे पारिस्थितिकी संतुलन बिगड़ जाता है।
जंगली जानवरों के नाम
क्रमिक संख्या | जंगली जानवरों के नाम हिंदी में | जंगली जानवरों के नाम अंग्रेजी में |
1 | शेर | Lion |
2 | बाघ | Tiger |
3 | गधा | Donkey |
4 | तेंदुआ | Leopard |
5 | मेंढक | Frog |
6 | सांप | Snake |
7 | भालू | Bear |
8 | ध्रुवीय भालू | Polar Bear |
9 | चीता | Cheetah |
10 | लोमड़ी | Fox |
11 | गीदड़ | Jackal |
12 | हिरण | Deer |
13 | घोड़ा | Horse |
14 | हाथी | Elephant |
15 | एनाकोंडा | Anaconda |
16 | जिराफ | Giraffe |
17 | दबौया सांप | Wiper Snake |
हाथी कूद क्यों नहीं सकते?
हाथियों को इंसान का अच्छा साथी माना जाता है। बहुत पहले समय से ही हाथी हमारे काम आता गया है। हाथी को एक भारी भरकम जानवर के रूप में जाना जाता है। हाथी बहुत ही मेहनती और चतुर जानवर होता है। हाथी को केले बहुत ज्यादा प्रिय होते हैं। हाथी को शांत स्वभाव वाले जानवरों की श्रेणी में रखा जाता है। लेकिन जब इनको गुस्सा आता है तब यह तांडव मचा देते हैं। ऊपर लिखे गए सभी तथ्य के बारे में जानकारी है। लेकिन क्या आपको पता है कि हाथी एक ऐसा जानवर है जो कि कूद नहीं सकता? जी, हाँ, आपने एकदम सही सुना। हाथियों के शरीर की सरंचना दूसरे जानवरों से थोड़ी अलग होती है। दरअसल उनके पैरों की मांसपेशियां बहुत ही नाजुक और कमजोर होती है। और हाथियों के टखने भी दूसरे जानवरों के मुकाबले लचीले नहीं होते हैं।
क्रमिक संख्या | जंगली जानवरों के नाम हिंदी में | जंगली जानवरों के नाम अंग्रेजी में |
18 | हिरण | Deer |
19 | भेड़ | Sheep |
20 | मगरमच्छ | Crocodile |
21 | नेवला | Weasel |
22 | छछूंदर | Moles |
23 | साही | Porcupine |
24 | लकड़बग्घा | Hyena |
25 | खच्चर | Mule |
26 | पैगोंलिन | Pangolin |
27 | कांटेदार चूहा | Hedgehog |
28 | कंगारू | Kangaroo |
29 | गोरिल्ला | Gorilla |
30 | छिपकली | Lizard |
31 | मेंढक | Frog |
32 | चींटी | Ant |
33 | मधुमक्खी | Honey Bee |
34 | उल्लू | Owl |
35 | दरियाई घोड़ा | Hippopotamus |
36 | गेंडा | Rhino |
क्या कोई मेंढ़क जहरीला हो सकता है?
मैंने एक फिल्म देखी थी जिसका नाम एपोकैलिप्टो (Apocalypto) था। उस फिल्म में एक अनोखा ही दृश्य देखने को मिला था। उस फिल्म में यह दिखाया गया था कि फिल्म का हीरो अपनी सुरक्षा के लिए एक मेंढ़क से जहर इकठ्ठा करता है। मुझे यकीन नहीं हुआ कि एक मेंढ़क भी इतना जहरीला हो सकता है कि वह इंसान को खत्म कर दे। मैंने उस मेंढ़क पर जानकारी इकठ्ठा की तो पता चला कि वह एरो मेंढ़क है। क्या आप कभी सोच सकते हो कि एक प्यारा सा दिखने वाला छोटा जानवर इतना खतरनाक हो सकता है? लेकिन ऐसा हकीकत में है। गोल्डन पॉइजन डार्ट नाम का मेंढ़क दुनिया का सबसे जहरीला मेंढ़क होता है। यह इतना घातक है कि इसे छूने भर से किसी इंसान की मौत 3 मिनट में होनी तय है।
क्रमिक संख्या | जंगली जानवरों के नाम हिंदी में | जंगली जानवरों के नाम अंग्रेजी में |
37 | सांड | Bull |
38 | व्याध | Dragonfly |
39 | टिड्डी | Grasshoper |
40 | कोआला | koala |
41 | गिरगिट | chameleon |
42 | घोंघा | snail |
43 | लामा | llama |
44 | सील | Seal |
45 | कोबरा | Cobra |
46 | प्लैटीपस | Platypus |
47 | पूमा | Puma |
48 | जेलीफिश | Jellyfish |
49 | साइगा | Saiga |
50 | बनबिलाव | Lynx |
51 | टपीर | Tapir |
52 | तिलचट्टा | Cockroach |
53 | सिफाका | Sifaka |
54 | फोसा | Fossa |
55 | भेड़िया | Wolf |
56 | बारहसिंगा | Reindeer |
57 | जंगली बिल्ली | Wild Cat |
58 | खरगोश | Rabbit |
59 | सूअर | Pig |
60 | जंगली भैंस | Bison |
स्टारफिश के पास दिमाग और खून नहीं होता
इस दुनिया के सभी जीव-जंतुओं में दिमाग होता है। मगर एक ऐसा जानवर भी है जिसके पास ना तो दिमाग होता है और ना ही उसके शरीर में खून होता है। हम बात कर रहे हैं स्टारफिश की। यह मछली कहलाई जाती है पर दरअसल यह मछली की श्रेणी में नहीं आती है।
क्रमिक संख्या | जंगली जानवरों के नाम हिंदी में | जंगली जानवरों के नाम अंग्रेजी में |
61 | ऊंट | Camel |
62 | बन्दर | Monkey |
63 | पोस्सम | Possum |
64 | कछुआ | Tortoise |
65 | सांप | Snake |
66 | मकड़ी | Spider |
67 | बिच्छू | Scorpion |
68 | रैकून | Raccoon |
69 | घड़ियाल | Alligator |
70 | ऊदबिलाव | Beaver |
71 | हिरण | Deer |
72 | एर्डवार्क | Aardvark |
73 | अफ्रीकी सुनहरी बिल्ली | African Golden Cat |
74 | अंगोरा बकरी | Angora Goat |
75 | एपेंज़ेलर कुत्ता | Appenzeller Dog |
ये भी पढ़ें
जानवरों के नाम | यहाँ से पढ़ें |
पक्षियों के नाम | यहाँ से पढ़ें |
निष्कर्ष
आज आपने इस पोस्ट के माध्यम से 75 जंगली जानवरों के नाम सीखे। यह बहुत ही रोचक और दिलचस्प पोस्ट थी। आज की इस पोस्ट को पढ़कर मज़ा जरूर आया होगा।
जंगली जानवरों पर FAQs
अफ़्रीकी बुश हाथी इस दुनिया का सबसे भारी भरकम जानवर होता है।
ब्लैक मम्बा दुनिया में सबसे तेज चलने वाला जमीनी सांप है। यह सांप बहुत जहरीला होता है।
अलास्का का मूस विश्व का सबसे बड़ा हिरण होता है।
हंगरी देश यूरोप में दरियाई घोड़े का सबसे बड़ा निर्यातक देश है।
सबसे बड़े भारतीय हिरण का नाम सांभर हिरण है।
हाँ, गोरिल्ला शाकाहारी जानवर होता है।