जानवरों के नाम (Animals Name in Hindi) 100+ जानवरों के नाम

Photo of author
Ekta Ranga

जानवरों के नाम (Animals name in Hindi and English) – इस विशाल दुनिया में अलग-अलग प्रकार के जीव-जंतु निवास करते हैं। कोई बड़ा जानवर होता है तो कोई छोटा जानवर होता है। जितना बड़ा यह संसार है उतनी ही बड़ी है विभिन्न प्रकार के पशु और पक्षियों की संख्या भी है। हम मनुष्यों से जानवरों का हमेशा से ही एक गहरा नाता रहा है। जब इस धरती पर मनुष्य की उत्पत्ति हुई थी तभी जानवर भी इस धरती पर अस्तित्व में आ गए थे। जानवर और मनुष्य साथ-साथ ही बड़े होकर आगे बढ़े हैं। हमें जानवर के नाम के बारे में जानकारी होनी चाहिए।

जानवरों के नाम (Animal names in Hindi)

इस दुनिया में कई सारे जानवर रहते हैं। हमें स्कूल के दिनों से ही कई सारे जानवरों के बारे में अवगत करवाया जाता है। ऐसे कई जानवर है जिनको हम सामान्य तौर पर जानते हैं। उदाहरण के लिए – भैंस, बकरी, शेर, चीता, भालू, तेंदुआ, हिरण, गाय, बैल, सूअर, बाघ, बंदर, खरगोश, कुत्ता, भेड़िया, जेब्रा, जिराफ आदि। यह सभी जानवर अपने आप में खास महत्व रखते हैं। इनमें कई जानवर ऐसे होते हैं जो शाकाहारी होते हैं तो कई ऐसे भी जानवर है जो मांसाहारी होते हैं। ऐसे बहुत से जानवर हैं जिनके नाम से हम परिचित नहीं होते हैं जैसे – ओरिक्स, फोसा, सिफाका आदि। तो आज का हमारा विषय जानवरों के नाम पर आधारित है। आज हम अपनी इस पोस्ट के माध्यम से जानवरों के नाम अंग्रेजी और हिंदी में जानने की कोशिश करेंगे। तो आइए हम पढ़ना शुरू करते हैं 100 जानवरों के नाम।

दुनिया का सबसे छोटा जानवर और सबसे बड़ा जानवर

ऐसे तो हम सभी बहुत सारे जानवरों के बारे में बहुत कुछ जानते हैं। परंतु हम में से बहुत ऐसे अधिक संख्या में लोग है जो जानवरों के अन्य रोचक तथ्यों को नहीं जानते हैं। क्या आपको पता है कि इस दुनिया में सबसे छोटा जानवर कौन सा है और सबसे बड़ा जानवर कौन सा है? तो चलिए हम इसके बारे में आपको बताते हैं। एट्रसकेन श्रू (Etruscan Shrew) जिसे हम पिग्मी श्रू (Pygmy shrew) भी कहते हैं वह दुनिया का सबसे छोटा जानवर माना जाता है। इसका वजन 1.5-2.5 g का होता है। अगर हम बात करें दुनिया के सबसे बड़े जानवर की तो वह अंटार्कटिक की ब्लू व्हेल को माना जाता है। इसका वजन 400,000 पाउंड का होता है। आइए 100 जानवरों के नाम हिंदी में (100 animals name in hindi) जानते हैं।

क्रमिक संख्या जानवरों के नाम हिंदी में जानवरों के नाम अंग्रेजी में
1गाय Cow
2हिरण Deer
3जिराफGirrafe
4शेर Lion
5चीता Leopard
6भालू Bear
7बंदर Monkey
8गेंडाHippopotamus
9लोमड़ीFox
10भेड़ियाWolf
11बिल्ली Cat
12घोड़ा Horse
13कुत्ताDog
14चूहा Mouse
15खरगोश Rabbit
16नेवलाMongoose
17लकड़बग्घाHyena
18साहीPorcupine
19कछुआ Tortoise
20साँप Snake
21ध्रुवीय भालूPolar Bear
22मछली Fish
23केकड़ा Crab
24ऊदबिलावBeaver
25गिरगिटChamaeleon

ये भी पढ़ें

जानवरों के नामयहाँ से पढ़ें
पक्षियों के नामयहाँ से पढ़ें
जंगली जानवरों के नामयहाँ से पढ़ें

सभी जानवरों की विशेषताएं और खूबियां अलग-अलग होती है। कोई जानवर मांसाहारी होता है तो कोई जानवर शाकाहारी होता है। ऐसे कई जानवर हैं जिनके अलग तरह के रोचक तथ्य हैं। क्या आपने कभी यह सुना है कि कोई जना तीन साल तक सो सकता है। पर घोंघा ऐसा करने में माहिर होता है। घोंघा तीन साल तक सो सकता है। हमने ऊपर दी हुई टेबल में 25 जानवरों के नाम बताएं। बाकी और janwar ke naam की सूची नीचे पढ़ें।

क्रमिक संख्याजानवरों के नाम हिंदी में जानवरों के नाम अंग्रेजी में
26भैंसBuffalo
27सांड़Bull
28हाथी Elephant
29सुअरPig
30कंगारूKangaroo
31गोरिल्लाGorilla
32चिंपांजीChimpanzee
33छिपकली Lizard
34जंगली सूअरWild Boar
35जगुआरJaguar
36नीलगायNilgai
37पांडाPanda
38पहाड़ी भैंसाYak
39बारहसिंघाReindeer
40मगरमच्छCrocodile
41गंगा चिलीSeagull
42डॉलफिन मछलीDolphin
43कोयोटCoyote
44झींगाShrimp
45रैकूनRaccon
46पेंगालीनPengolin
47बैलOx
48आर्माडिलोArmadilo
49एमुEmu
50तिलचट्टाCoacroach

आप लगातार जानवरों के नाम के बारे में जान रहे हैं। क्या आपको पता है कि शाकाहारी जानवर कौन-कौन से होते हैं। तो हम आपको बताते है – गाय, घोडा, भैंस, ऊंट, कंगारू, खरगोश, याक, बारहसिंघा, भेंड़ आदि जानवर शाकाहारी जानवर होते हैं। अभी तक आपने 50 जानवरों के नाम जाने, अब और जानवरों के नाम जानते हैं।

क्रमिक संख्याजानवरों के नाम हिंदी में जानवरों के नाम हिंदी में
51पैंथरPanther
52सियार Jackal
53तारा मछली Starfish
54ऑक्टोपस Octopus
55व्हेलWhale
56जेली फिश Jelly Fish
57पेंगुइनPenguin
58दरियाई गायWalrus
59समुद्री घोड़ा Sea Horse
60सिफाकाSifaka
61बबूनBaboon
62बनबिलावLynx
63सागाSaiga
64कोबराCobra
65घड़ियालAlligator
66अर्टिक भेड़ियाArtic wolf
67चमगादड़Bat
68बिज्जूHoney Badger
69बकरीGoat
70गिलहरी Indian palm Squirrel 
71बबूनHamadryas Baboon
72तपिरAsian Tapir
73समुद्री सीलSeal
74पोसमPossum
75गोजनElk

ऊपर आपने जाना कि शाकाहारी जानवर कौन-कौन से होते हैं। अब हम आपको कुछ मांसाहारी जानवरों के बारे में भी जानकारी देंगे। सिंह, बाघ, चीता, पालतू कुत्ते एवं बिल्लियाँ, सील, लोमड़ी लकड़बग्घा, रीछ, मगरमच्छ, सियार, जगुआर आदि जानवर मांसाहारी जानवरों की सूची में आते हैं। अब हम जानवरों के नाम की सूची के अंतिम पड़ाव पर हैं। तो चलिए अंतिम 25 और जानवरों के नाम को जानते हैं।

क्रमिक संख्याजानवरों के हिंदी में नाम जानवरों के अंग्रेजी में नाम
76एनाकोंडाAnaconda
77कौगरCougar
78सांभरChamois
79ध्रुवीय तेंदुवाSnow Leopard
80लंगूरApe
81बिल्ली Cat
82बिच्छू Scorpion
83कोमोडो ड्रैगनKomodo dragon
84ब्लैक मम्बाBlack mamba
85मोरे ईलMoray Eel
86स्वर्ण विष मेंढकGolden Poison Frog
87स्टोनफिशStonefish
88शंकु घोंघाCone Snail
89पफरफिशPufferfish
90रेड लिप्ड बैटफिशRed-Lipped Batfish
91पांडा चींटीPanda Ant
92जंगली सांडBison
93ऐ आए Aye-aye
94टार्सियरTarsier
95इकिडनाEchidna
96पैगोंलिनPangolin
97ओकापीOkapi
98कैपीबाराCapybara
99बोंगोBongo
100लामाLlama

पशुओं का महत्व – हमारे जीवन में जानवरों का बहुत ही बड़ा महत्व है। अगर पशुओं को नुकसान पहुंचता है तो मनुष्य भी इससे प्रभावित होए बिना नहीं रह सकते हैं। पर्यावरण और पारिस्थितिकी तंत्र में संतुलन बनाए रखने के लिए जानवर बहुत जरूरी होते हैं। बहुत से ऐसे जानवर हैं जो मनुष्य के साथी के तौर पर काम आते हैं।

FAQs

Q1. दुनिया का सबसे बड़ा जानवर किसे माना जाता है?

A1. ब्लू व्हेल को दुनिया का सबसे बड़ा जानवर माना जाता है।

Q2. धरती का सबसे तेज दौड़ने वाला जानवर कौन सा है?

A2. धरती का सबसे तेज़ दौड़ने वाला जानवर चीता है।

Q3. क्या शार्क कलर ब्लाइंड होती हैं?

A3. जी, हाँ, शार्क कलर ब्लाइंड होती हैं।

Q4. दुनिया का सबसे लंबा जानवर कौन सा होता है?

A4. जिराफ़ दुनिया का सबसे लंबा जानवर होता है।

ऐसे ही अन्य रोचक आर्टिकलयहाँ से पढ़ें

Leave a Reply