पानी में रहने वाले जानवरों के नाम हिंदी में (Water Animals Name in Hindi)

Photo of author
Ekta Ranga

(Water Animals name in Hindi and English)– नेशनल ज्योग्राफिक पर एक कार्यक्रम आ रहा था। मैं अपने परिवार के साथ यह कार्यक्रम देख रही थी। वह एपिसोड मगरमच्छ पर आधारित था। उसमें यह बता रहे थे कि मगरमच्छ एक ऐसा जीव है जो धरती पर भी रह सकता है और पानी में रह सकता है। उसी समय मेरे बहन की छोटी सी लड़की ने अपनी मम्मी से पूछा कि मगरमच्छ तो धरती पर चलता है ना। तो फिर यह टीवी वाले इसको पानी का जीव क्यों बता रहे हैं। इस बात पर मेरी बहन ने कहा कि मगरमच्छ जैसा जीव दोनों जगह पर आराम से रह सकते हैं।

पानी में रहने वाले जानवरों के नाम हिंदी में (Water Animals name in Hindi)

पानी में रहने वाले जीव और धरती के जीवों में काफी अंतर होता है। धरती पर रहने वाले जीव पेड़- पौधों से ऑक्सीजन प्राप्त करते हैं। वह धरती पर आराम से चलते फिरते और दौड़ते हैं। धरती पर रहने वाले अधिकांश जीवों के रीढ़ की हड्डी होती है। कुछ ऐसे धरती के कीड़े होते हैं जिनके रीढ़ की हड्डी नहीं होती। धरती के जीवों के विपरीत पानी के जीव पानी में ही निवास करते हैं। अंग्रेजी में पानी के जीवों को ‘aquatic animals’ कहते हैं। इन जीवों के गलफड़े (gills) होते हैं। इन जीवों को तैरने में पंख (fins) मददगार होते हैं। ऐसा नहीं है कि पानी के जीव केवल पानी में ही तैरते हैं बल्कि वह धरती पर भी चलने फिरने में सक्षम होते हैं। तो आज का हमारा विषय पानी के जानवरों पर आधारित है। तो चलिए हम जानते हैं कि पानी में रहने वाले जानवरों के नाम हिंदी और इंग्लिश में (sea animals names in hindi and english)।

क्रमिक संख्या पानी में रहने वाले जानवरों के नाम हिंदी में पानी में रहने वाले जानवरों के नाम अंग्रेजी में
1घड़ियाल Alligator
2नीली व्हेल मछली Blue Whale
3केकड़ा Crab
4क्लैमClam
5मगरमच्छ Crocodile
6मूंगा Coral
7क्लाउनफ़िश Clownfish
8क्रेफ़िशCrayfish
9कैटफ़िश Catfish

ब्लू व्हेल की जीभ हाथी से भी भारी

क्या किसी की जीभ हाथी के बराबर भी हो सकती है? जी, हाँ, बिल्कुल हो सकती है। ऐसा ब्लू व्हेल के साथ होता है। इस प्रकार की मछली की जीभ का वजन 3000 किलो का होता है। इसका मतलब यह है कि उनकी जीभ एक भारी अफ्रीकन हाथी के बराबर होती है। ब्लू व्हेल खुद भी बहुत भारी होती है। इनका वजन 2,00,000 पाउंड तक होता है। इनके दिल का आकार भी एक भारी कार के बराबर होता है। जब इनका मुँह खुला होता है तब वह खूब सारी मछलियों को एक साथ खा जाती है। आइये नीचे अन्य पानी में रहने वाले जीवों के नाम पढ़ें।

क्रमिक संख्या पानी में रहने वाले जानवरों के नाम हिंदी में पानी में रहने वाले जानवरों के नाम अंग्रेजी में
10कंबलपतंगCaddis fly (कैडिस फ्लाई)
11डॉल्फिनDolphin
12बत्तखDuck
13मछलीFish
14मेंढ़क Frog
15एकांतवासी केकड़ा Harmit crab
16दरियाई घोड़ा Hippopotamus
17जेलीफिशJelly fish
18झींगा मछलीLobster
19जलगायManatee
20ऊदOtter

ये भी पढ़ें :-

कीड़ों के नाम हिंदी और अंग्रेजी मेंयहाँ से पढ़ें
पानी में रहने वाले जानवरों के नाम हिंदी और अंग्रेजी मेंयहाँ से पढ़ें
सभी रेंगने वाले जीवों के नाम हिंदी और अंग्रेजी मेंयहाँ से पढ़ें
जानवरों के नाम हिंदी और अंग्रेजी मेंयहाँ से पढ़ें
जंगली जानवरों के नाम हिंदी और अंग्रेजी मेंयहाँ से पढ़ें
भारत के त्यौहारों के नाम अंग्रेजी और हिंदी मेंयहाँ से पढ़ें

समुद्री घोड़ा अपने बच्चे को जन्म देता है

इस दुनिया का एक नियम है कि यहां पर एक महिला ही बच्चे को जन्म देती है और उसका पालन पोषण करती है। पर क्या आपने कभी सोचा है कि एक आदमी भी बच्चे को जन्म दे सकता है। जी, हाँ, आपने एकदम सही सुना। समुद्री घोड़ा एक ऐसा पानी का जानवर है जो गर्भधारण करता है और बच्चे को जन्म भी देता है। इन समुद्री घोडों का गर्भकाल तीस दिन का रहता है। बच्चे को जन्म देने के बाद वह कोई भी प्रकार का दायित्व नहीं निभाते।

क्रमिक संख्या पानी में रहने वाले जानवरों के नाम हिंदी में पानी में रहने वाले जानवरों के नाम अंग्रेजी में
21सीपOyster
22अष्टबाहूOctopus
23ओर्काOrca
24पेंगुइनPenguin
25एक प्रकार का बड़ा बतखPelican
26पोलीचायतेPolychaete
27झींगाPrawn
28कांटेदार मछलीPorcupine Fish
29झींगा झींShrimp
30गंगा-चिल्लीSeagull
31विद्रूपSquid
32शंखShell
33समुद्री साही Sea urchin
34शार्क Shark
35समुद्री घोड़ा Sea horse
36सील Seal
37तारा मछली Starfish
38समुद्री एनिमोनSea anemone
39समुद्री कछुआ Sea turtle
40जलव्याघ्र Sea lion
41समुद्री सांप Sea snake
42सैलमन मछली Salmon fish
43समुद्र खीर Sea cucumber
44कंजूस मछली Stingray fish
45घोंघाSnail
46हंस Swan
47वालरसWalrus
48व्हेलWhale
49बाम मछली Eel
50जलकाग Cormorant

डायनासोर से भी पुराना जानवर

हम सभी को यह पता है कि डायनासोर इस दुनिया का सबसे पुराना जानवर माना जाता है। वैज्ञानिकों का भी यही मानना है कि वह 65 मिलियन साल पुराने हैं। लेकिन इस जानवर से भी पुराना कौन सा जानवर हो सकता है? यहां बात हो रही है जेलीफिश की। कहते हैं कि यह जानवर आज से 650 मिलियन साल पहले ही धरती पर आ गया था। इस मछली की दुनिया भर में 3,00,000 से भी अधिक प्रजातियाँ हैं। यह एक ऐसा जीव है जिसके पास दिमाग नहीं होता है।

महासागर प्लास्टिक प्रदूषण से जानवरों को खतरा

आज के इस दौर में प्रदूषण चारों तरफ बढ़ रहा है। यह प्रदूषण मानवों के साथ-साथ जानवरों को भी बहुत नुकसान पहुंचा रहा है। आज नदियों, झीलों और महासागरों में जिस प्रकार से प्रदूषण फैल रहा है वह जगजाहिर है। आज प्लास्टिक प्रदूषण के चलते कितने ही बेजुबान पानी और धरती पर रहने वाले जानवर मारे जा रहे हैं। कितने ही पानी के ऐसे जीव है जैसे कछुए, मगरमच्छ, डॉल्फिन आदि जो कि लुप्त होने की कगार पर है।

FAQs

Q1. पानी में रहने वाले जानवरों से क्या तात्पर्य है?

A1. पानी में रहने वाले जानवरों से तात्पर्य उन जानवरों से है जो कि जल के निवासी होते हैं। यह जीव अक्सर खारे पानी में या फिर मीठे पानी में रहना पसंद करते हैं।

Q2. शार्क के शरीर में कितनी हड्डियाँ होती हैं?

A2. शार्क के शरीर में कोई हड्डियाँ नहीं होती है।

Q3. भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव कौन सा है?

A3. भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव डॉल्फिन है।

Q4. पानी में रहने वाले कौन से जीव के तीन दिल होते हैं?

A4. ऑक्टोपस एक ऐसा जीव है जिसके तीन दिल होते हैं।

Q5. ऑक्टोपस का खून किस रंग का होता है?

A5. ऑक्टोपस का खून नीले रंग का होता है।

Q6. उस मेंढक का नाम क्या है जिसकी पारदर्शी त्वचा होती है, और उसकी त्वचा के माध्यम से उसके आंतरिक अंगों, हड्डियों और मांसपेशियों को देख सकते हैं?

A6. ग्लास फ्रॉग या “सी-थ्रू फ्रॉग एक ऐसा मेंढक होता है जिसकी पारदर्शी त्वचा होती है, और उसकी त्वचा के माध्यम से हम उसके आंतरिक अंगों, हड्डियों और मांसपेशियों को देख सकते हैं।

Q7. कौन से समुद्री जीव बिजली बनाने के लिए जाने जाते हैं?

A7. इलेक्ट्रिक ईल समुद्र में बिजली बनाने के लिए जाने जाते हैं।

ऐसे ही अन्य रोचक आर्टिकलयहाँ से पढ़ें

Leave a Reply