यूजीसी नेट रिजल्ट (UGC NET Result)- एनटीए द्वारा यूजीसी नेट दिसंबर 2022 परीक्षा का आयोजन करवाया जाएगा। परीक्षा के कुछ दिनों बाद यूजीसी नेट रिजल्ट दिसंबर 2022 (UGC NET Result December 2022) जारी कर दिए जाएंगे। परीक्षा में शामिल सभी उम्मीदवारों के एनटीए यूजीसी नेट 2022 रिजल्ट (NTA UGC NET 2022 Result) आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी होंगे। उम्मीदवारों को अपने ऑनलाइन यूजीसी नेट 2022 रिजल्ट चेक करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड बताना होगा। बता दें कि रिजल्ट केवल ऑनलाइन माध्यम से ही चेक किए जा सकते हैं। UGC NET 2022 Result की अधिक जानकारी के लिए इस पोस्ट को आखिर तक पढ़ें।
यूजीसी नेट रिजल्ट 2022 (UGC NET Result 2022)
उम्मीदवार अपने NTA UGC-NET Result 2022 parikshapoint.com के इस पेज से भी देख सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद जो उम्मीदवार परीक्षा में पास हो जाएंगे, उन उम्मीदवारों को विभिन्न निजी और सरकारी कॉलेजों में लेक्चरर/सहायक प्रोफेसर के रूप में सेवा करने के लिए पात्रता साबित करने वाला एक प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
यूजीसी नेट रिजल्ट 2022 जरूरी तारीखें
यूजीसी-नेट परिणाम 2022 (UGC-NET Result 2022) से जुड़ी जरूरी तारीखों के बारे में जानकारी नीचे दी गई टेबल से प्राप्त करें।
यूजीसी नेट 2022 रिजल्ट | जरूरी तारीखें |
परीक्षा की तारीख | 21 फरवरी से 10 मार्च 2023 तक |
आंसर की जारी होने की तारीख | घोषित होगी |
रिजल्ट जारी होने की तारीख | घोषित होगी |
महत्त्वपूर्ण लिंक
एनटीए यूजीसी नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 रिजल्ट | यहाँ से देखें |
यूजीसी नेट 2022 रिजल्ट कैसे देखें?
उम्मीदवारों को अपने यूजीसी नेट 2022 ऑनलाइन रिजल्ट देखने के लिए अपनी लॉगिन डिटेल्स बतानी होगी। रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले इस पेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करें या फिर आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर रिजल्ट डाउनलोड के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपको अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि बताकर सबमिट करना होगा।
- विवरण सही होने पर आपका रिजल्ट जारी हो जाएगा।
- उम्मीदवार अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
यूजीसी नेट 2022 रिजल्ट पर जानकारी
NTA UGC-NET 2022 रिजल्ट पर जरूरी जानकारी दी गई होगी, जैसे-
- रोल नंबर
- एप्लिकेशन नंबर
- उम्मीदवार का नाम
- केटेगरी
- माता-पिता का नाम
- विषय
- कुल अंक
- प्रतिशत, आदि
यूजीसी नेट 2022 कटऑफ
उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल से यूजीसी नेट 2022 कटऑफ लिस्ट के बारे में देख सकते हैं।
पेपर और कटऑफ | जनरल | ओबीसी/पीडबल्यूडी/एससी/एसटी |
पेपर I | 40% | 35% |
पेपर II | 40% | 35% |
यूजीसी नेट 2022 सर्टिफिकेट
यूजीसी नेट 2022 परिणाम घोषित होने के बाद राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) योग्य उम्मीदवारों के लिए यूजीसी नेट 2022 सर्टिफिकेट जारी करेगा। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in के माध्यम से लॉगिन करके एनटीए द्वारा प्रदान किए गए UGC-NET 2022 Certificate डाउनलोड कर सकते हैं। यूजीसी नेट असिस्टेंट प्रोफेसर सर्टिफिकेट जीवनभर के लिए वैलिड रहता है और UGC NET JRF सर्टिफिकेट परिणाम की घोषणा से 03 साल तक के लिए वैलिड रहता है।
NTA UGC-NET की आधिकारिक वेबसाइट- ugcnet.nta.nic.in
एनटीए यूजीसी नेट 2022 के मेन पेज पर जाने के लिए | यहाँ क्लिक करें |