यूजीसी नेट ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म (UGC NET Online Application Form)- एनटीए ने यूजीसी नेट परीक्षा दिसंबर 2022 के लिए यूजीसी नेट एप्लीकेशन फॉर्म दिसंबर 2022 (UGC NET Application Form December 2022) रिलीज कर दिये हैं। दिसंबर 2022 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार यूजीसी नेट ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म 2022 (UGC NET Online Application Form 2022) भर सकते हैं। यूजीसी नेट दिसंबर 2022 आवेदन पत्र NTA UGC-NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी किए गए हैं। यूजीसी नेट 2022 एप्लीकेशन फॉर्म की अधिक जानकारी के लिए नीचे स्क्रॉल करें।
न्यू अपडेट
यूजीसी नेट दिसंबर 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त।
यूजीसी नेट ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म 2022 (UGC NET Online Application Form 2022)
उम्मीदवार parikshapoint.com के इस पेज से भी UGC NET December 2022 Application Form जमा कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म का Direct Link नीचे दिया गया है। जो उम्मीदवार यूजीसी नेट आवेदन पत्र 2022 जमा करेंगे, उन्हें आवेदन शुल्क का भुगतान भी करना होगा। बिना शुल्क जमा किए एप्लीकेशन फॉर्म मान्य नहीं होगा। उम्मीदवारों को ये भी बता दें कि अगर आपसे UGC NET 2022 Application Form भरते समय कोई गलती हो जाती है, तो आप उसमें सुधार भी कर सकते हैं। यूजीसी नेट 2022 आवेदन प्रक्रिया में भाग लेने से पहले उम्मीदवार योग्यता मापदंडों की जाँच अवश्य कर लें।
यूजीसी नेट ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म 2022 जरूरी तारीखें
सभी उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले आवेदन शुल्क के साथ Online Application Form UGC-NET 2022 पूरा करके सबमिट कर दें। ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म यूजीसी-नेट 2022 से जुड़ी जरूरी तारीखें नीचे टेबल से देखें।
यूजीसी नेट 2022 आवेदन पत्र | जरूरी तारीखें |
आवेदन शुरू होने की तारीख | 29 दिसंबर 2022 |
आवेदन करने की अंतिम तारीख | 23 जनवरी 2023 |
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख | 23 जनवरी 2023 |
आवेदन पत्र में संशोधन करने की तारीख | 23 जनवरी 2023 |
एप्लीकेशन फॉर्म का डायरेक्ट लिंक
यूजीसी नेट एप्लीकेशन फॉर्म दिसंबर 2022 | यहाँ से जमा करें |
यूजीसी नेट 2022 योग्यता मापदंड
राष्ट्रीय योग्यता परीक्षा आवेदन प्रक्रिया में भाग लेने से पहले उम्मीदवार यूजीसी नेट योग्यता मापदंड 2022 के बारे में अवश्य जानकारी प्राप्त कर लें।
शैक्षिक योग्यता
- उम्मीदवारों को पोस्ट ग्रेजुएशन में 55% अंक प्राप्त होने चाहिए।
- रिजर्वड केटेगरी के उम्मीदवारों को पोस्ट ग्रेजुएशन में 50% अंक प्राप्त होने चाहिए।
- जो उम्मीदवार 19 सितंबर, 1992 में पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं, उन उम्मीदवारों को 5% की छूट दी जाएगी।
आयु सीमा
- जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए उम्मीदवार की आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- एससी, एसटी, ओबीसी, पीडबल्यूडी, ट्रांसजेंडर और महिला उम्मीदवार की आयु 35 वर्ष से अधिक नहींं होनी चाहिए।
- असिस्टेंट प्रोफेसर के उम्मीदवार के लिए कोई आयु सीमा नहीं है।
आयु सीमा में छूट
- ओबीसी/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी केटेगरी और महिला उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
- अनुसंधान अनुभव वाले उम्मीदवारों को भी छूट प्रदान की जाएगी।
- एलएलएम डिग्री वालों के लिए 3 साल की छूट दी जाएगी।
यूजीसी नेट 2022 एप्लीकेशन फॉर्म कैसे भरें?
उम्मीदवारों को यूजीसी नेट 2022 एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन भरना होगा। UGC-NET 2022 Application Form भरने के स्टेप्स नीचे से पढ़ें।
स्टेप 1- सबसे पहले ऊपर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें या फिर आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2- इसके बाद होम पेज पर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म यूजीसी-नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 (मर्ज्ड साइकल) के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- फिर आपको न्यू रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 4- अब आप रजिस्ट्रेशन पूरा करने के लिए उसमें मांगी गई सभी जानकारी को पूरा भरें।
स्टेप 5- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपको एक एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड जारी किया जाएगा।
स्टेप 6- उस एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करके आप एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
स्टेप 7- एप्लीकेशन फॉर्म में सभी विवरण ध्यान से भरें और सभी ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स भी अपलोड करें।
स्टेप 8- एप्लीकेशन फॉर्म पूरा होने पर फीस जमा करके उसे सबमिट कर दें और उसका प्रिटं आउट निकाल लें।
यूजीसी नेट 2022 एप्लीकेशन फॉर्म में जरूरी जानकारी
यूजीसी नेट 2022 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को निम्नलिखित जानकारी दर्ज करनी होगी, जैसे-
- रजिस्ट्रेशन के लिए
- उम्मीदवार का नाम
- माता का नाम
- पिता का नाम
- जन्म की तारीख
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी, आदि
- एप्लीकेशन के लिए
- एग्जाम सेंटर
- नेट सबजेक्ट
- पोस्ट ग्रेजुएशन के सबजेक्ट
- पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स
- लिंग
- डाक का पता
- आईडी नंबर
- ईडब्ल्यूएस केटेगरी से हैं या नहीं
- ओबीसी केटेगरी से हैं या नहीं, आदि
यूजीसी नेट 2022 एप्लीकेशन फॉर्म और जरूरी डॉक्यूमेंट्स
यूजीसी नेट 2022 एप्लीकेशन फॉर्म जमा करते समय उम्मीदवारों को निम्नलिखित जरूरी डॉक्यूमेंट्स की आवश्यकता होगी, जैसे-
- आईडी प्रूफ
- एजुकेशन मार्कशीट और सर्टिफिकेट
- केटेगरी सर्टिफिकेट
- ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट
- पीडब्ल्यूडी सर्टिफिकेट
- फोटोग्राफ और सिग्नेचर की स्कैन इमेज, आदि
डॉक्यूमेंट्स अपलोड | फॉर्मेट | साइज |
फोटोग्राफ | जेपीजी/जेपीईजी | 10 केबी से 200 केबी तक |
सिग्नेचर | जेपीजी/जेपीईजी | 4 केबी से 30 केबी तक |
यूजीसी नेट 2022 एप्लीकेशन फॉर्म फीस
केटेगरी | फीस |
जनरल | रु 1100/- |
ओबीसी | रु 550/- |
एससी/एसटी/पीडबल्यूडी/ | रु 275/- |
यूजीसी नेट 2022 एप्लीकेशन फॉर्म फीस कैसे जमा करें?
ऑनलाइन | क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई और पेटीएम |
यूजीसी नेट 2022 एप्लीकेशन फॉर्म करेक्शन
यूजीसी नेट 2022 आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद एनटीए द्वारा करेक्शन विंडो खोली जाएगी। एप्लीकेशन फॉर्म जमा करते समय जिन उम्मीदवारों से फॉर्म में यदि कोई गलती हो गई होगी, तो वह सुधार प्रक्रिया की अंतिम तारीख से पहले अपने आवेदन पत्र में सुधार और संपादन कर सकते हैं। करेक्शन विंडो बंद होने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में संशोधन या बदलाव करने का फिर कोई मौका नहीं दिया जाएगा। इसीलिए सभी उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र ध्यान से भरें और उसे दोबारा चेक जरूर कर लें।
यूजीसी नेट 2022 एडमिट कार्ड
यूजीसी नेट आवेदन प्रक्रिया 2022 पूरी होने के कुछ दिनों बाद यूजीसी नेट 2022 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। यूजी नेट 2022 एडमिट कार्ड केवल उन उम्मीदवारों के जारी होंगे, जिन्होंने अपना आवेदन सही समय पर पूरा करके जमा कर दिया होगा। UGC-NET 2022 Admit Card एनटीए द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होंगे।
NTA UGC-NET की आधिकारिक वेबसाइट- ugcnet.nta.nic.in
एनटीए यूजीसी नेट 2022 के मेन पेज पर जाने के लिए | यहाँ क्लिक करें |