रेंगने वाले जीवों के नाम हिंदी में (Reptiles Animals Name In Hindi)

Photo of author
Ekta Ranga

इस धरती पर अनेक ही प्रकार के जीव-जंतु रहते हैं। यहां पर रेंगने वाले जानवर भी बहुत रहते हैं। आप सभी ने अक्सर अपने घरों में रेंगने वाले जानवर खूब देखे होंगे। जैसे – घरेलू छिपकली, मकड़ी, चींटी आदि। यह सभी जीव बड़ी ही तेजी से रेंग लेते हैं। कितनी फुर्ती होती है इनमे रेंगते वक्त। अंग्रेजी में रेंगने वाले जीवों को ‘Reptiles animals’ कहा जाता है। रेंगने का शाब्दिक अर्थ है हाथों और घुटनों के बल चलना; यानि कि रेंगना। हमारी मुठभेड़ नियमित रूप से छिपकली और चींटी जैसे रेंगने वाले जीवों से होती है। रेंगने वाले जीव कई प्रकार के होते हैं।

सभी रेंगने वाले जीवों के नाम (Reptiles Animals Name in Hindi)

पेट, घुटनों या फिर अपने हाथों द्वारा जमीन पर चलने वाले जीवों को हिंदी में सरीसृप कहते हैं और अंग्रेजी में reptile कहते हैं। जितने भी रेंगने वाले जीव जंतु है वह सभी सरीसृप की श्रेणी में आते हैं। वह धरती पर रेंगते हैं और दीवारों पर भी रेंगने में सक्षम होते हैं। क्या आपको यह पता है कि रेप्टाइल (reptile) शब्द दरअसल लैटिन से प्रचलन में आया है। हम सभी इंसानों की ही तरह इन सरीसृप के शरीर में भी रीड की हड्डी मौजूद होती है। यह सभी सरीसृप वर्टीब्रेट की श्रेणी में आते हैं। यह सभी अलग अलग जगह पर निवास करते हैं। किसी का निवास स्थान पेड़ होता है, तो कोई सरीसृप बिलों में भी रहते हैं। ऐसे भी सरीसृप होते हैं जो पानी के निवासी होते हैं। आम तौर पर जिन सरीसृपों को हम जानते हैं वह है – छिपकली Lizards, Chameleon – गिरगिट, सांप – Snake, घडियाल – Alligator, गोह – Bengal Monitor, कछुआ – Turtle, केंचुआ – Worm, घोंघा – Snail आदि।

क्रमिक संख्या सभी रेंगने वाले जीवों के नाम हिंदी में सभी रेंगने वाले जीवों के नाम अंग्रेजी में
1घड़ियालAlligator
2चींटी Ant
3ब्लाइंड शिंगल्सBlind Shingle
4गिरगिट Chameleon
5केकड़ा Crab
6मगरमच्छ Crocodile
7केंचुएEarthworm
8ग्रीन बेसिलिस्कGreen Basilisk
9गुसरपाGusarapa (Larva)
10कोमोडो ड्रैगन Komodo Dragons
11भूमि घोंघेEarthworm
12लेदरबैक कछुआ Leatherback Turtle
13जोंक Leech
14छिपकली Lizard
15मिनोकाMiñoca
16पतंगेMoth
17नेरीसिसNereises
18कस्तूरी Oysters
19पलोलोसPalolos
20अजगर Phyton
21रेज़र क्लैम Razor clam
22समुद्री मलSea slugs
23समुद्री घोंघेSea snail
24समुद्री कछुआSea turtle
25स्‍लॉथSloth
26थूथन वाइपरSnout Viper
27स्थलीय स्लगTerrestrial Slugs

ये भी पढ़ें

जानवरों के नामयहाँ से पढ़ें
पक्षियों के नामयहाँ से पढ़ें
जंगली जानवरों के नामयहाँ से पढ़ें
रेंगने वाले जीवों के नामयहाँ से पढ़ें

क्या कोई सरीसृप शाकाहारी हो सकता है?

हमने यही सुना है कि आमतौर पर सरीसृप मांसाहारी होते हैं। लेकिन ऐसा भी नहीं है कि कोई सरीसृप शाकाहारी हो ही नहीं सकता। दो ऐसे भी रेप्टाइल्स हैं जो कि एकदम पूरी तरह से शाकाहार आहार का पालन करते हैं। सबसे पहले बात करते हैं कछुए की। जी हाँ, यह एक ऐसा रेप्टाइल है जो शाकाहारी होता है। इसका जीवनकाल एक इंसान की ही तरह सौ साल तक का हो सकता है। यह घास और फूल खाना पसंद करते हैं। भले ही यह शरीर में विशाल हो पर यह होते बड़े ही भोले और प्यारे हैं। अब बात करते हैं दूसरे शाकाहारी रेप्टाइल की। मेक्सिको और मध्य अमेरिका का यह जीव देखने में तो थोड़ा डरावना लगता है पर असल में ऐसा होता नहीं है। हम यहां बात कर रहे हैं इग्‍यूएना की। इग्‍यूएना छिपकली की प्रजाति की जीव है। यह छिपकली अपने आप को हर तरह के परिस्थितियों में ढ़ाल सकती है। यह ठंडे खून वाला जानवर होता है। यह फल और फूल पर ही अपना जीवन का गुजारा करते हैं। ऐसा बहुत ही कम होता है जब मजबूरन उन्हें कीड़े मकोड़े खाने पड़ते हैं।

सबसे खतरनाक सरीसृप है मगरमच्छ

मगरमच्छ बहुत ही खतरनाक और भयानक जानवर होता है। यह पानी में रहने वाला जीव होता है। यह इतना खतरनाक होता है कि इस दुनिया में 100 से अधिक मरने वालें लोगों में इनका भी हाथ होता है। मगरमच्छ आज से 95 मिलियन साल पहले ही अस्तित्व में आ गए थे। यह अर्ध जलीय जीव होते हैं। इसका अर्थ है कि यह ज़मीन और धरती दोनों पर रहने में सक्षम होते हैं। यह बन्दर, कंगारू, जंगली सूअर, डिंगो, गोआना, पक्षी, घरेलू पशु, पालतू जानवर, मनुष्य, पानी की भैंस, गौर, चमगादड़ आदि का बड़े ही बेरहमी से शिकार करते हैं। मगरमच्छ के बारे में एक और रोचक तथ्य यह है कि यह कंकड़-पत्थर भी खाते हैं। यह ऐसा इसलिए करते हैं ताकि यह खाने को आसानी से पचा सके।

सरीसृप का अर्थ क्या होता है?

रेप्टाइल शब्द लैटिन शब्द से अस्तित्व में आया हुआ शखातेब्द है। अगर आसान भाषा में समझें तो सरीसृप ऐसे जीव होते हैं जो जमीन पर रेंगते हुए चलते हैं। सरीसृप को अंग्रेजी में रेप्टाइल बोलते हैं। सांप, छिपकली, कछुए, मगरमच्छ आदि जीव सरीसृप जीवों की श्रेणी में आते हैं। रेप्टाइल्स ज़मीन पर भी रहते हैं और बहुत से ऐसे भी जीव हैं जो पानी में रहते हैं। यह ठंडे खून वाले जानवर होते हैं। सभी तरह के सरीसृप जमीन पर अंडे देना पसंद करते हैं। कोई सरीसृप 50 साल तक जिंदा रहते हैं तो कोई 100 साल तक जिंदा रहते हैं।

निष्कर्ष

आज हमारी इस पोस्ट के माध्यम से आपने सभी रेंगने वाले जानवरों के बारे में अच्छी और रोचक जानकारी हासिल की। हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारे द्वारा तैयार की गई यह मजेदार पोस्ट पसंद आई होगी।

FAQs

Q1. कौन सा सांप अपने बच्चों की देखभाल के लिए घोंसला बनाता है?

A1. किंग कोबरा अपने बच्चों की देखभाल के लिए घोंसला बनाता है।

Q2. सबसे बड़ा सरीसृप कौन सा है?

A2. विशालकाय और खारे पानी का मगरमच्छ सबसे बड़ा सरीसृप होता है।

Q3. सरीसृप की श्रेणी में कौन कौन से जीव आते हैं?

A3. सरीसृप की श्रेणी में सांप, कछुए, छिपकली और मगरमच्छ आते हैं। इन सभी रेप्टाइल्स की अलग अलग खूबियां होती है। यह सभी रेप्टाइल्स ठंडे खून वाले जीव होते हैं।

Q4. क्या कोई रेप्टाइल्स शाकाहारी होते हैं? अगर हाँ, तो वह कौन से होते हैं?

A4. जी, हाँ, कोई रेप्टाइल्स ऐसे भी होते हैं जो शाकाहारी होते हैं। कछुए और इग्‍यूएना इस तरह के जीव होते हैं।

Q5. 4 मुख्य प्रकार के सरीसृप कौन से हैं?

A5. क्रोकोडिलिया, स्क्वामाटा, टेस्टुडाइन और तुतारा 4 मुख्य प्रकार के सरीसृप होते हैं।

ऐसे ही अन्य रोचक आर्टिकलयहाँ से पढ़ें

Leave a Reply