Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

गोवा सामान्य ज्ञान प्रश्न (Goa GK Questions In Hindi)

Photo of author
Ekta Ranga

भारत एक रमणीय देश है। भारत में घूमने के लिहाज से अनेकों पर्यटन स्थल हैं। एक स्थान ऐसा भी है जो युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। यह राज्य पर्यटकों से भरा रहता है। इस राज्य को देखकर ऐसा लगता है कि मानो आप पुर्तगाल में आ गए हों। यहां बात हो रही है भारत के खूबसूरत राज्य गोवा की। गोवा को भारत के सबसे छोटे राज्य के तौर पर देखा जाता है। गोवा की सुंदरता देखते ही बनती है। गोवा को कोंकणी में गोंय बोलते हैं। गोवा कई समय तक पुर्तगालियों के अधीन रहा था। गोवा की राजधानी पणजी है।

गोवा सामान्य ज्ञान के 50 प्रश्न उत्तर (Goa 50 GK Question Answer In Hindi)

गोवा भारत का रंग रंगीला राज्य है। 30 मई 1987 को यह राज्य गठित हुआ था। इस राज्य का सबसे बड़ा शहर वास्को द गामा है। यहां के लोगों की आम बोली कोंकणी है। महाभारत में भी इस राज्य का उल्लेख मिलता है। प्राचीन समय में गोवा को गोवे, गोवापुरी, गोपकापाटन और गोमंत भी कहते थे। गोवा में घूमने के लिहाज से बहुत से स्थान हैं। गोवा के बीच (समुद्र तट) लोगों में बहुत लोकप्रिय हैं। लोग अपनी छुट्टियां गोवा में बिताना ज्यादा पसंद करते हैं। गोवा कपल्स के लिहाज से भी बहुत अच्छा माना जाता है। तो आइए हम आज के इस पोस्ट में गोवा पर सामान्य ज्ञान के 50 प्रश्न उत्तर जानते हैं।

गोवा के 50 प्रश्न उत्तर

प्रश्न 1. गोवा की राजधानी क्या है?
उत्तर- गोवा की राजधानी पणजी है।

प्रश्न 2. गोवा राज्य कब गठित हुआ था?
उत्तर- 30 मई 1987 को गोवा राज्य का गठन हुआ था।

प्रश्न 3. गोवा राज्य के सबसे बड़े शहर का नाम बताइए?
उत्तर- वास्को द गामा गोवा राज्य का सबसे बड़ा शहर है।

प्रश्न 4. गोवा राज्य के जिलों की संख्या बताइए?
उत्तर- गोवा राज्य में दो जिले हैं।

प्रश्न 5. गोवा राज्य के राज्यपाल का नाम बताइए?
उत्तर- पी. एस. श्रीधरन गोवा राज्य के वर्तमान राज्यपाल हैं।

प्रश्न 6. गोवा के मुख्यमंत्री का नाम क्या है?
उत्तर- गोवा राज्य के मुख्यमंत्री का नाम प्रमोद सावंत है।

प्रश्न 7. 2011 की जनगणना के अनुसार गोवा की जनसंख्या कितनी है?
उत्तर- 2011 की जनगणना के मुताबिक गोवा की जनसंख्या 1,458,545 है।

प्रश्न 8. गोवा की राजभाषा क्या है?
उत्तर- गोवा की राजभाषा को कोंकणी कहा जाता है।

प्रश्न 9. गोवा राज्य की साक्षरता दर कितनी है?
उत्तर- गोवा राज्य की साक्षरता दर 88.70% है।

प्रश्न 10. गोवा की प्रमुख नदी का नाम बताइए?
उत्तर- गोवा की प्रमुख नदी का नाम मांडवी है।

प्रश्न 11. बहुत समय पहले गोवा किसका उपनिवेश था?
उत्तर- बहुत समय पहले गोवा को पुर्तगाल का उपनिवेश कहा जाता था।

प्रश्न 12. पुर्तगाल का शासन गोवा में कितने समय तक रहा?
उत्तर- पुर्तगाल का शासन गोवा में 450 सालों तक कायम रहा।

प्रश्न 13. गोवा के सबसे बड़े चर्च का नाम बताइए?
उत्तर- से कैथेड्रल गोवा का सबसे बड़ा चर्च है।

प्रश्न 14. दयानंद बालकृष्ण बंदोदकर कौन थे?
उत्तर- दयानंद बालकृष्ण बंदोदकर गोवा राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री थे।

प्रश्न 15. गोवा के प्रसिद्ध बीच का नाम बताइए?
उत्तर- गोवा का सबसे प्रसिद्ध बीच कैलंगुट बीच है।

प्रश्न 16. गोवा के सबसे ऊंचे पर्वत का नाम बताइए?
उत्तर- गोवा के सबसे ऊंचे पर्वत का नाम सोंसोगोर है।

प्रश्न 17. गोवा का उद्योग मुख्य रूप से किसके ऊपर निर्भर है?
उत्तर- गोवा का उद्योग मुख्य रूप से पर्यटन पर निर्भर है।

प्रश्न 18. गोवा को और किस नाम से पुकारा जाता था?
उत्तर- गोवा को गोवे, गोवापुरी, गोपकापाटन और गोमंत भी कहा करते थे।

प्रश्न 19. विजयनगर के शासकों ने गोवा में कितने समय तक शासन किया था?
उत्तर- विजयनगर के शासकों ने गोवा में सौ साल तक राज किया था।

प्रश्न 20. गोवा का क्षेत्रफल कितना है?
उत्तर- गोवा का क्षेत्रफल 3702 वर्ग किलोमीटर है।

प्रश्न 21. गोवा में कौन सा खनिज ज्यादा मात्रा में पाया जाता है?
उत्तर- गोवा में लौहा सबसे अधिक मात्रा में पाया जाता है।

प्रश्न 22. गोवा में कितने प्रतिशत लोग हिंदू रहते हैं?
उत्तर- गोवा की आबादी में लगभग 60% लोग हिंदू निवास करते हैं।

प्रश्न 23. गोवा की लिपि को क्या कहते हैं?
उत्तर- गोवा की लिपि को देवनागरी कहते हैं।

प्रश्न 24. गोवा में कुल कितने समुद्र तट हैं?
उत्तर- गोवा में समुद्र तटों की संख्या तकरीबन 40 है।

प्रश्न 25. गोवा के कुछ प्रसिद्ध मंदिरों के नाम बताइए?
उत्तर- कामाक्षी, सप्तकेटेश्‍वर, श्री शांतादुर्ग, महालसा नारायणी, परनेम का भगवती मंदिर और महालक्ष्मी आदि गोवा के कुछ प्रसिद्ध मंदिर हैं।

प्रश्न 26. गोवा के लोकप्रिय खेल का नाम बताइए?
उत्तर- फुटबॉल को गोवा का लोकप्रिय खेल माना जाता है।

प्रश्न 27. गोवा के मशहूर फैशन डिजाइनर का नाम बताइए?
उत्तर- गोवा के मशहूर फैशन डिजाइनर का नाम वेंडेल रॉड्रिक्स है।

प्रश्न 28. उत्तरी गोवा के प्रसिद्ध त्योहार का नाम बताइए?
उत्तर- उत्तरी गोवा के प्रसिद्ध त्योहार का नाम साओ जोआओ उत्सव है।

प्रश्न 29. गोवा के राजकीय पक्षी का नाम बताइए?
उत्तर- बुलबुल ‘रुबिगुला’ गोवा का राजकीय पक्षी है।

प्रश्न 30. गोवा के राजकीय पशु का नाम बताइए?
उत्तर- गौर गोवा का राजकीय पशु है।

प्रश्न 31. गोवा को पूर्ण रूप से आजादी कब मिली थी?
उत्तर- गोवा को पूर्ण रूप से आजादी 19 दिसंबर 1961 को मिली थी।

प्रश्न 32. भारत के सबसे बड़े झरने का नाम बताइए?
उत्तर- भारत का सबसे बड़े झरने का नाम दूधसागर है।

प्रश्न 33. गोवा भारत की आजादी के बाद भी कब तक पुर्तगालियों के अधीन रहा?
उत्तर- गोवा को भारत की आजादी के बाद भी तकरीबन 14 साल तक आजादी नहीं मिल पाई थी।

प्रश्न 34. गोवा का प्रमुख लोकनृत्य कौन सा है?
उत्तर- गोवा का प्रमुख लोकनृत्य का नाम फुगड़ी है।

प्रश्न 35. गोवा के प्रमुख अभ्यारण्य का नाम बताइए?
उत्तर- बोंडला अभ्यारण्य, वन्य प्राणी अभ्यारण्य और कोटीजाओ वन्य जीव अभयारण्य आदि गोवा के प्रमुख अभ्यारण्य हैं।

प्रश्न 36. पुर्तगालियों ने बीजापुर के सुल्तान आदिल शाह से पुर्तगाल कब हासिल किया?
उत्तर- पुर्तगालियों ने बीजापुर के सुल्तान आदिल शाह से 1510 में पुर्तगाल हासिल किया था।

प्रश्न 37. पहली कोंकणी फिल्म का नाम बताइए?
उत्तर- पहली कोंकणी फिल्म का नाम मोगाचो अनव्डो था।

प्रश्न 38. गोवा विश्वविद्यालय कब अस्तित्व में आया?
उत्तर- गोवा विश्वविद्यालय 1985 में अस्तित्व में आया था।

प्रश्न 39. अफोंसो डी अल्बुकर्क को किस काम के लिए जाना जाता है?
उत्तर- अफोंसो डी अल्बुकर्क ने गोवा में सती प्रथा को पूर्ण रूप से खत्म कर दिया था।

प्रश्न 40. 19 दिसंबर को गोवा में क्या मनाया जाता है?
उत्तर- 19 दिसंबर को गोवा में मुक्ति दिवस बड़े ही जोश के साथ मनाया जाता है।

प्रश्न 41. गोवा के किस मुख्यमंत्री ने ज्यादा समय के लिए गोवा का पदभार संभाला?
उत्तर- प्रतापसिंह राणे ने काफी लंबे समय तक गोवा का पदभार संभाला था।

प्रश्न 42. गोवा के नगर निगम का नाम बताइए?
उत्तर- पणजी गोवा का नगर निगम है।

प्रश्न 43. भारत के उस राज्य का नाम बताइए जो कि गोवा की उत्तर दिशा में है।
उत्तर- महाराष्ट्र ऐसा राज्य है जो कि गोवा की उत्तर दिशा में है।

प्रश्न 44. दीपूजी राणा ने गोवा में विद्रोह कब किया था?
उत्तर- दीपूजी राणा ने गोवा में 1857 में विद्रोह किया था।

प्रश्न 45. कोंकणी सिनेमा को प्रसिद्ध करने का श्रेय किसको जाता है?
उत्तर- अल जेरी ब्रैगन्ज़ा को कोंकणी सिनेमा को प्रसिद्ध करने का श्रेय जाता है।

प्रश्न 46. गोवा का मुख्य भोजन क्या है?
उत्तर- गोवा का मुख्य भोजन चावल और मछली कढ़ी है।

प्रश्न 47. गोवा में महिलाओं का पारंपरिक पहनावा क्या है?
उत्तर- गोवा में महिलाओं का पारंपरिक पहनावा कुनबी साड़ी है।

प्रश्न 48. गोवा के सबसे प्रसिद्ध झरने का नाम क्या है?
उत्तर- गोवा के सबसे प्रसिद्ध झरने का नाम दूधसागर झरना है।

प्रश्न 49. भारतीय सेना ने एक ऑपरेशन चलाया था जिससे कि गोवा राज्य को पुर्तगाल से आजादी मिल सके। उस ऑपरेशन का नाम बताइए?
उत्तर- उस ऑपरेशन का नाम ऑपरेशन विजय था।

प्रश्न 50. अटल सेतु का निर्माण किस नदी पर किया गया है?
उत्तर- अटल सेतु का निर्माण मांडोवी नदी पर किया गया है।

Leave a Reply