Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

महाराष्ट्र सामान्य ज्ञान प्रश्न (Maharashtra GK Questions In Hindi)

Photo of author
Ekta Ranga

महाराष्ट्र सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर (Maharashtra GK Question Answer In Hindi)- फिल्में देखना सभी को अच्छा लगता है। फिल्मों और अभिनेताओं की चकाचौंध हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। हमारे ही देश में ना जाने कितने ही नौजवान एक्टर बनने के ख्बाव के साथ मुंबई जाते हैं। मुंबई को माया नगरी भी कहा जाता है। यह खूबसूरत शहर महाराष्ट्र राज्य में स्थित है। महाराष्ट्र की सुंदरता की चर्चा पूरी दुनिया में होती है। महाराष्ट्र में अनेकों खूबसूरत नगर और क्षेत्र हैं। इन नगरों में मुंबई सबसे अधिक प्रसिद्ध है। पुणे शहर भी अपने योगदान के लिए जाना जाता है। एक सर्वे के मुताबिक पुणे को भारत के छठवें बड़े शहर का खिताब मिला है।

महाराष्ट्र सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर (Maharashtra GK Question Answer In Hindi)

मुंबई, पुणे, औरंगाबाद, नागपुर और नासिक जैसे नगरों का नाम सुनते ही महाराष्ट्र का चित्र हमारी आंखों के सामने उभर आता है। महाराष्ट्र शब्द का उद्गम संस्कृत से हुआ है। महाराष्ट्र नाम से ही हम यह अंदाजा लगा सकते हैं कि महाराष्ट्र से अर्थ निकलता है एक ऐसे राज्य से जो बहुत ताकतवर हो। महाराष्ट्र राज्य का गठन 1 मई 1960 को हुआ था। क्या आप जानते हो कि महाराष्ट्र राज्य की दो राजधानियां हैं। मुंबई उसकी सर्वप्रथम राजधानी है और नागपुर महाराष्ट्र की दूसरी राजधानी है। केवल शीत ऋतु में ही नागपुर महाराष्ट्र की राजधानी होती है। यहां के लोग मराठी भाषा बोलते हैं। मुंबई को पहले बाॅम्बे नाम से जाना जाता था।

महाराष्ट्र सामान्य ज्ञान के 50 प्रश्न उत्तर (Maharashtra 50 GK Question Answer In Hindi)

प्रश्न 1. महाराष्ट्र दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर- हर साल 1 मई को महाराष्ट्र दिवस मनाया जाता है।

प्रश्न 2. महाराष्ट्र राज्य की दो प्रसिद्ध गुफाओं के नाम बताइए?
उत्तर- महाराष्ट्र राज्य की दो प्रसिद्ध गुफाएं हैं अजंता और एलोरा गुफाएं।

प्रश्न 3. महाराष्ट्र राज्य के सबसे ऊंचे पर्वत का नाम बताइए?
उत्तर- महाराष्ट्र राज्य का सबसे ऊंचा पर्वत कलसुबाई है।

प्रश्न 4. महाराष्ट्र के पांच ज्योर्तिलिंग के नाम बताइए?
उत्तर- त्रियंबकेश्वर, भीमाशंकर, परली वैजनाथ, घृष्णेश्वर और औंधा नागनाथ।

प्रश्न 5. महाराष्ट्र के किलों की संख्या बताइए?
उत्तर- महाराष्ट्र राज्य में किलों की कुल संख्या 350 है।

प्रश्न 6. शिवनेरी किला क्यों प्रसिद्ध है?
उत्तर- शिवनेरी किला इसलिए प्रसिद्ध है क्योंकि यह किला वीर शिवाजी का जन्मस्थान है।

प्रश्न 7. बाल गंगाधर तिलक का जन्म किस नगर में हुआ था?
उत्तर- बाल गंगाधर तिलक का जन्म महाराष्ट्र के रत्नागिरी में हुआ था।

प्रश्न 8. बाल गंगाधर तिलक के द्वारा प्रकाशित अखबार का नाम बताइए?
उत्तर- बाल गंगाधर तिलक ने केसरी नाम के अखबार को प्रकाशित किया था।

प्रश्न 9. अफगान-मराठा युद्ध के दौरान अफगान सेना की कमान कौन संभाल रहा था?
उत्तर- अफगान-मराठा युद्ध के दौरान अफगान सेना की कमान अहमद शाह दुर्रानी संभाल रहा था।

प्रश्न 10. पानीपत के तीसरे युद्ध में किसकी हार हुई थी?
उत्तर- पानीपत के तीसरे युद्ध में अफगान सेना की जीत हुई और मराठा सेना की हार हुई थी।

प्रश्न 11. महाराष्ट्र की सबसे लंबी बहने वाली नदी का नाम बताइए?
उत्तर- महाराष्ट्र की सबसे लंबी बहने वाली नदी का नाम गोदावरी है।

प्रश्न 12. महाराष्ट्र के राजकीय फल का नाम क्या है?
उत्तर- महाराष्ट्र के राजकीय फल का नाम आम है।

प्रश्न 13. गोपाल कृष्ण गोखले को किस अन्य नाम से जाना जाता है?
उत्तर- गोपाल कृष्ण गोखले को ग्लेडस्टोन के नाम से भी जाना जाता है।

प्रश्न 14. महाराष्ट्र की राजभाषा क्या है?
उत्तर- महाराष्ट्र की राजभाषा मराठी है।

प्रश्न 15. महाराष्ट्र में लोकसभा सीटों की संख्या बताइए?
उत्तर- महाराष्ट्र की लोकसभा सीटों की संख्या 48 है।

प्रश्न 16. बोर टाइगर रिजर्व कहां पर स्थित है?
उत्तर- बोर टाइगर रिजर्व वर्धा जिले में स्थित है।

प्रश्न 17. उस समाज सुधारक का नाम बताइए जिसे लोकहितवादी कहा गया था?
उत्तर- उनका नाम गोपाल हरि देशमुख था।

प्रश्न 18. दादाभाई नौरोजी द्वारा लिखी गई किताब का नाम बताइए?
उत्तर- दादाभाई नौरोजी द्वारा लिखी गई किताब का नाम पॉवर्टी एंड अन-ब्रिटिश रूल है।

प्रश्न 19. गोपाल गणेश आगरकर ने केसरी का प्रकाशन छोड़कर किस प्रकाशन का दामन पकड़ा?
उत्तर- गोपाल गणेश आगरकर ने केसरी का प्रकाशन छोड़कर सुधारक नाम की पत्रिका को प्रकाशित करने का जिम्मा उठाया।

प्रश्न 20. आर्य महिला समाज को शुरू करने का श्रेय किसको जाता है?
उत्तर- पड़िता रामाबाई को आर्य महिला समाज को शुरू करने का श्रेय जाता है।

प्रश्न 21. माहिम खाड़ी के ऊपर कौन सा ब्रिज है?
उत्तर- बांद्रा-वर्ली सी लिंक ब्रिज।

प्रश्न 22. महाराष्ट्र के कुल जिलों की संख्या बताइए?
उत्तर- महाराष्ट्र के कुल जिलों की संख्या लगभग 36 है।

प्रश्न 23. महाराष्ट्र के राज्यपाल का नाम बताइए?
उत्तर- महाराष्ट्र के राज्यपाल का नाम रमेश बैस है।

प्रश्न 24. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का नाम बताइए?
उत्तर- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का नाम एकनाथ शिंदे है।

प्रश्न 25. महाराष्ट्र राज्य का क्षेत्रफल कितना है?
उत्तर- महाराष्ट्र राज्य का क्षेत्रफल 307713 कि.मी. है।

प्रश्न 26. महाराष्ट्र राज्य की कुल जनसंख्या कितनी है?
उत्तर- महाराष्ट्र राज्य की कुल जनसंख्या 11,23,72,972 है।

प्रश्न 27. महाराष्ट्र राज्य की राजभाषा क्या है?
उत्तर- महाराष्ट्र राज्य की राजभाषा मराठी है।

प्रश्न 28. महाराष्ट्र राज्य के पड़ोसी राज्यों के नाम बताइए?
उत्तर- महाराष्ट्र राज्य के पड़ोसी राज्यों के नाम गोवा, कर्नाटक, तेलंगना, छत्तीसगढ, मध्यप्रदेश और गुजरात हैं।

प्रश्न 30. न्हवा शेवा बंदरगाह किस बंदरगाह का दूसरा नाम है?
उत्तर- जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह का नाम न्हवा शेवा बंदरगाह भी है।

प्रश्न 31. सर्वाधिक शराब का उत्पादन भारत के किस शहर में होता है?
उत्तर- नासिक शहर में सर्वाधिक शराब का उत्पादन किया जाता है।

प्रश्न 32. महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा क्या उगाया जाता है?
उत्तर- तंबाकू, अंगूर और प्याज का महाराष्ट्र राज्य में सबसे ज्यादा उत्पादन होता है।

प्रश्न 33. महाराष्ट्र राज्य की राज्यसभा सीटों की संख्या बताइए?
उत्तर- महाराष्ट्र राज्य की राज्यसभा सीटों की संख्या 19 है।

प्रश्न 34. महाराष्ट्र के राजकीय पक्षी का नाम बताइए?
उत्तर- महाराष्ट्र का राजकीय पक्षी हरियल है।

प्रश्न 35. महाराष्ट्र के राजकीय फूल का नाम बताइए?
उत्तर- महाराष्ट्र के राजकीय फूल का नाम जरूल है।

प्रश्न 36. कौन से खेल को महाराष्ट्र के राजकीय खेल का दर्जा दिया जाता है?
उत्तर- कबड्डी को महाराष्ट्र के राजकीय खेल का दर्जा दिया जाता है।

प्रश्न 37. मुंबई शहर का नाम कब अस्तित्व में आया?
उत्तर- मुंबई शहर का नाम 1995 में अस्तित्व में आया।

प्रश्न 38. नागपुर को किस चीज के लिए पहचाना जाता है?
उत्तर- नागपुर को शानदार संतरों के लिए पहचाना जाता है।

प्रश्न 39. छत्रपति शिवाजी ने किस साम्राज्य की नींव रखी थी?
उत्तर- छत्रपति शिवाजी को मराठा साम्राज्य की नींव रखने का श्रेय जाता है।

प्रश्न 40. राष्ट्रकूट वंश के शासकों को किन गुफाओं को बनवाने का श्रेय जाता है?
उत्तर- राष्ट्रकूट वंश के शासकों को एलोरा गुफा को बनाने का श्रेय जाता है।

प्रश्न 41. गोदावरी नदी पर कौन सा बांध बना है?
उत्तर- गोदावरी नदी पर गंगापुर बांध बना है।

प्रश्न 42. महाराष्ट्र के राजकीय नृत्य का नाम बताइए?
उत्तर- महाराष्ट्र के राजकीय नृत्य का नाम लावणी है।

प्रश्न 43. महाराष्ट्र राज्य की साक्षरता दर कितनी है?
उत्तर- महाराष्ट्र राज्य की साक्षरता दर 79.85% है।

प्रश्न 44. महाराष्ट्र के प्रमुख कपड़ा उद्योग केंद्र कौन से हैं?
उत्तर- सोलापुर, इचलकरंजी, मालेगांव और भिवंडी।

प्रश्न 45. महाराष्ट्र की खारे पानी की झील का नाम बताइए?
उत्तर- लोनार झील।

प्रश्न 46. विष्णुदास भावे कौन थे?
उत्तर- विष्णुदास भावे को पौराणिक नाटकों को शुरू करने का श्रेय जाता है।

प्रश्न 47. लक्ष्मणशास्त्री जोशी को कौन से पुरस्कार से नवाजा गया?
उत्तर- लक्ष्मणशास्त्री जोशी को साहित्य अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया था।

प्रश्न 48. महाराष्ट्र के सबसे बड़े जिले का नाम बताइए?
उत्तर- महाराष्ट्र के सबसे बड़ा जिले का नाम अहमदनगर है।

प्रश्न 49. महाराष्ट्र के प्रथम मुख्यमंत्री का नाम बताइए?
उत्तर- यशवंतराव चव्हाण महाराष्ट्र के प्रथम मुख्यमंत्री थे।

प्रश्न 50. पुणे में कौन से बैंक का मुख्यालय है?
उत्तर- पुणे में बैंक ऑफ महाराष्ट्र का मुख्यालय है।

अन्य राज्यों के सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर के लिएयहां क्लिक करें

Leave a Reply