Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

गुजरात सामान्य ज्ञान प्रश्न (Gujrat GK Questions In Hindi)

Photo of author
Ekta Ranga

“मेरी एक ही इच्छा है कि भारत एक अच्छा उत्पादक हो और इस देश में कोई अन्न के लिए आंसू बहाता हुआ भूखा ना रहे।” यह प्रसिद्ध बोल सरदार वल्लभ भाई पटेल के हैं। सरदार वल्लभ भाई पटेल ने जिस धरती पर जन्म लिया उस धरती को गुजरात के नाम से जाना जाता है। बहुत से लोगों ने गुजरात राज्य को साहसी लोगों की धरती कहा है। गुजरात जीवंत लोगों का राज्य है। यहां पर चारों ओर खूबसूरती के नजारे देखने को मिलते हैं। गुजरात का गरबा पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। गुजरात पश्चिमी क्षेत्र में पड़ता है। भारत में महात्मा गांधी जैसे महान नेता का भी जन्म यहीं हुआ था। आइये फिर Gujrat GK Questions In Hindi पढ़ते हैं।

गुजरात सामान्य ज्ञान के 50 प्रश्न उत्तर (Gujrat 50 GK Question Answer In Hindi)

गुजरात में द्वारकाधीश मंदिर है जो कि चार धाम में से एक है। गुजरात में कई खूबसूरत समुद्र तट देखने को मिलेंगे। गुजरात का उत्तरायण पर्व बहुत ही गर्मजोशी के साथ मनाया जाता है। गांधीनगर गुजरात राज्य की राजधानी है। अहमदाबाद को गुजरात के सबसे बड़े शहर का दर्जा दिया जाता है। गुजरात राज्य का गठन 1 मई 1960 को हुआ था। गुजरात एक ऐतिहासिक शहर के रूप में देखा जाता है। गुजरात में 33 जिले हैं। गुजरात का क्षेत्रफल 196024 किमी है।

गुजरात के 50 प्रश्न उत्तर

प्रश्न 1. गुजरात राज्य की राजधानी का नाम बताइए?
उत्तर- गुजरात राज्य की राजधानी का नाम गांधीनगर है।

प्रश्न 2. गांधीनगर से पहले गुजरात की राजधानी का नाम क्या था?
उत्तर- गांधीनगर से पहले गुजरात की राजधानी अहमदाबाद थी।

प्रश्न 3. गुजरात के सबसे स्वच्छ शहर का नाम बताइए?
उत्तर- गुजरात के सबसे स्वच्छ शहर का श्रेय सूरत को जाता है।

प्रश्न 4. गुजरात की प्रमुख भाषा का नाम बताइए?
उत्तर- गुजरात की राजभाषा गुजराती है।

प्रश्न 5. गुजरात के सर्वप्रथम मुख्यमंत्री का नाम बताइए?
उत्तर- गुजरात के सर्वप्रथम मुख्यमंत्री का नाम जीवराज नारायण मेहता था।

प्रश्न 6. गुजरात के किस शहर में अंग्रेजों ने अपना पहला कारखाना स्थापित किया था?
उत्तर- सूरत वह शहर है जहां पर ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा कारखाने खोले गए।

प्रश्न 7. गुजरात की सबसे लंबी नदी का श्रेय किस नदी को जाता है?
उत्तर- गुजरात की सबसे लंबी नदी का श्रेय नर्मदा नदी को जाता है।

प्रश्न 8. गुजरात में सबसे ज्यादा किस चीज का उत्पादन होता है?
उत्तर- गुजरात के सबसे ज्यादा दूध का उत्पादन होता है।

प्रश्न 9. नर्मदा नदी पर कौन सा बाँध बनाया गया है?
उत्तर- नर्मदा नदी पर सरदार सरोवर बाँध है।

प्रश्न 10. गुजरात के कौन से जिले को सबसे बड़े जिले के रूप में देखा जाता है?
उत्तर- गुजरात के कच्छ को सबसे बड़े जिले के रूप में देखा जाता है।

प्रश्न 11. 1917 में किस आश्रम का निर्माण हुआ था?
उत्तर- 1917 में साबरमती आश्रम का निर्माण किया गया था।

प्रश्न 12. गुजराती साहित्य परिषद की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर- गुजराती साहित्य परिषद का शुभारंभ 1905 में हुआ था।

प्रश्न 13. भीमदेव प्रथम ने मोढेरा में कौन से मंदिर का निर्माण करवाया था?
उत्तर- भीमदेव प्रथम ने मोढेरा में सूर्य मंदिर का निर्माण करवाया था।

प्रश्न 14. सुंदरलाल देसाई कौन थे?
उत्तर- सुंदरलाल देसाई गुजरात उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे।

प्रश्न 15. कुमारपाल ने कौन से मंदिर का निर्माण करवाया था?
उत्तर- कुमारपाल ने तरंगा जैन मंदिर का निर्माण करवाया था।

प्रश्न 16. गुजरात के सबसे छोटे जिले का नाम बताइए?
उत्तर- गुजरात के सबसे छोटे जिले का नाम डांग है।

प्रश्न 17. गुजरात के किस मुख्यमंत्री ने लंबे समय तक मुख्यमंत्री का पदभार संभाला?
उत्तर- नरेंद मोदी ने लंबे समय तक गुजरात के मुख्यमंत्री का पदभार संभाला।

प्रश्न 18. मेहदी नवाज जंग कौन थे?
उत्तर- मेहदी नवाज जंग गुजरात के पहले मुख्यमंत्री थे।

प्रश्न 19. रानी की वाव कौन से जिले में स्थित है?
उत्तर- रानी की वाव कुंआ पाटण जिले में स्थित है।

प्रश्न 20. कर्णदेव कौन था?
उत्तर- कर्णदेव गुजरात का अंतिम शासक था।

प्रश्न 21. मुजफ्फर शाह प्रथम ने कितने समय तक शासन किया था?
उत्तर- मुजफ्फर शाह प्रथम ने 1391 से 1403 तक और 1404 से 1411 तक गुजरात पर शासन किया।

प्रश्न 22. औरंगजेब का जन्म गुजरात में कहां हुआ था?
उत्तर- औरंगजेब का जन्म गुजरात के दाहोद में हुआ था।

प्रश्न 23. गुजरात विधानसभा में कुल कितने सदस्य हैं?
उत्तर- गुजरात विधानसभा में कुल 182 सदस्य हैं।

प्रश्न 24. कल्याणजी वी मेहता कौन थे?
उत्तर- कल्याणजी वी मेहता गुजरात विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष थे।

प्रश्न 25. उन राज्यों के नाम बताइए जो कि गुजरात के साथ सीमा साझा करते हैं?
उत्तर- राजस्थान ,मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र वे राज्य हैं जो गुजरात के साथ सीमा साझा करते हैं।

प्रश्न 26. गुजरात की तीन प्रमुख नदियों के नाम बताइए?
उत्तर- नर्मदा, ताप्ती और साबरमती नदी गुजरात की तीन प्रमुख नदियों के नाम हैं।

प्रश्न 27. गुजरात की सबसे लंबी बहने वाली नदी का नाम बताइए?
उत्तर- गुजरात की सबसे लंबी बहने वाली नदी का नाम भादर है।

प्रश्न 28. गुजरात के किस राज्य की जनसंख्या सर्वाधिक है?
उत्तर- गुजरात के अहमदाबाद में सर्वाधिक जनसंख्या है।

प्रश्न 29. गुजरात के लोकनृत्य का नाम बताइए?
उत्तर- गुजरात का लोकनृत्य गरबा है।

प्रश्न 30. गुजरात की एकमात्र महिला का नाम बताइए जिसने मुख्यमंत्री का पद संभाला था?
उत्तर- आनंदी बाई पटेल गुजरात की प्रथम महिला मुख्यमंत्री थीं।

प्रश्न 31. गुजरात की सबसे लंबी मूर्ति का नाम बताइए?
उत्तर- गुजरात की सबसे बड़ी मूर्ति का नाम स्टैचू ऑफ यूनिटी है।

प्रश्न 32. जामनगर किसके लिए प्रसिद्ध है?
उत्तर- जामनगर में सबसे ज्यादा बॉक्साइट पाया जाता है।

प्रश्न 33. जामनगर जिले में कौन सा द्वीप है?
उत्तर- जामनगर जिले में पिरोटन द्वीप है।

प्रश्न 34. पोरबंदर शहर किस महान नेता का जन्मस्थान है?
उत्तर- पोरबंदर शहर महात्मा गांधी का जन्म स्थान है।

प्रश्न 35. गुजरात के राजकीय पक्षी का नाम बताइए?
उत्तर- गुजरात के राजकीय पक्षी का नाम राजहंस है।

प्रश्न 36. गुजरात का राजकीय फूल कौन सा है?
उत्तर- गुजरात का राजकीय फूल गेंदे का फूल है।

प्रश्न 37. गुजरात के राजकीय पेड़ का नाम बताइए?
उत्तर- गुजरात के राजकीय पेड़ का नाम बरगद का पेड़ है।

प्रश्न 38. गुजरात की तहसील की संख्या बताइए?
उत्तर- गुजरात की तहसील की संख्या 252 है।

प्रश्न 39. भारत की सबसे लंबी तटरेखा कौन से राज्य में है?
उत्तर- भारत की सबसे लंबी तटरेखा गुजरात में है और इसकी लंबाई 1214 कि.मी. है।

प्रश्न 40. गुजरात के कुछ प्रसिद्ध व्यंजनों के नाम बताइए?
उत्तर- सेव, चिवड़ा, खमण और फाफड़ा गुजरात के कुछ प्रसिद्ध व्यंजन हैं।

प्रश्न 41. इतिहासकारों के अनुसार गुजरात का इतिहास कितना पुराना है?
उत्तर- इतिहासकारों के अनुसार गुजरात का इतिहास 3.5 हजार ईसा पूर्व हो सकता है।

प्रश्न 42. भारत का सबसे बड़ा नमक रेगिस्तान कौन सा है?
उत्तर- भारत का सबसे बड़ा नमक रेगिस्तान का नाम कच्छ का रण है, जिसका क्षेत्रफल 7500 वर्ग मीटर है।

प्रश्न 43. गुजरात कब स्वतंत्र राज्य घोषित हुआ था?
उत्तर- गुजरात 50 साल पहले स्वतंत्र राज्य घोषित हुआ था। यह करिश्मा 1 मई 1960 को हुआ था।

प्रश्न 45. गुजरात के वर्तमान राज्यपाल का नाम बताइए?
उत्तर- गुजरात के वर्तमान राज्यपाल का नाम आचार्य देवव्रत है।

प्रश्न 46. सूरत किसके लिए प्रसिद्ध है?
उत्तर- सूरत डायमंड और कपड़ा व्यापार के लिए बेहद प्रसिद्ध है।

प्रश्न 47. ताप्ती नदी गुजरात के कौन से शहर में बहती है?
उत्तर- ताप्ती नदी सूरत शहर से होकर बहती है।

प्रश्न 48. नरेंद्र मोदी के जन्मस्थान का नाम बताइए?
उत्तर- नरेंद्र मोदी का जन्मस्थान वड़नगर, गुजरात है।

प्रश्न 49. 1297 में अलाउद्दीन खिलजी ने किस राजा को हराकर गुजरात पर कब्ज़ा किया?
उत्तर- अलाउद्दीन खिलजी ने राय करण को परास्त किया था।

प्रश्न 50. गुजरात का कौन-सा शहर अब केरोसिन मुक्त शहर बन गया है?
उत्तर- गांधीनगर अब केरोसिन मुक्त शहर बन गया है।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply