Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

ओडिशा सामान्य ज्ञान प्रश्न (Odisha GK Questions In Hindi)

Photo of author
Ekta Ranga

ओडिशा सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर (Odisha GK Question Answer In Hindi)- बहुत साल पहले हमारे परिवार को जगन्नाथ मंदिर जाने का मौका मिला था। ओडिशा वाकई में बहुत ही सुंदर मंदिर था। उसकी वास्तुकला देखने लायक थी। जगन्नाथ मंदिर पुरी जिले में पड़ता है। यह मंदिर भगवान श्री कृष्ण को समर्पित है। पुरी ओडिशा राज्य का सुंदर जिला है। ओडिशा की खूबसूरती देखते ही बनती है। यह राज्य पूर्वी भारत का हिस्सा है। बहुत पहले ओडिशा राज्य को उड़ीसा नाम से जाना जाता था। इस राज्य में अनुसूचित जनजाति अधिक मात्र में रहती है। इस राज्य की राजभाषा को ओड़िया कहते हैं। इस राज्य में सबसे ज्यादा चावल खाए जाते हैं।

ओडिशा सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर (Odisha GK Question Answer In Hindi)

एक समय ऐसा था जब ओडिशा को कलिंग नाम से जाना जाता था। कलिंग एक समय पर बहुत ही ताकतवर साम्राज्य में से एक गिना जाता था। ओडिशा राज्य में ही जगन्नाथ मंदिर विश्व विख्यात है। जगन्नाथ मंदिर को भारत के चार धाम में गिना जाता है। जगन्नाथ मंदिर की रथयात्रा पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। ओडिशा एक कृषि प्रधान राज्य है। इस राज्य के लगभग 80 प्रतिशत लोग आज भी कृषि से ही अपनी जीविका चलाते हैं। इस राज्य में चारों ओर सुंदरता देखने को मिलती है। ओडिशा के ही उत्तर-पूर्व में बंगाल जैसा सुंदर राज्य है। ओडिशा राज्य में अनेकों समुद्र बीच देखने को मिलेंगे। इस राज्य की संस्कृति और इतिहास बहुत ही अनोखा है। ओडिशा राज्य की राजधानी भुवनेश्वर है। आज का हमारा विषय ओडिशा राज्य पर आधारित है। तो आइए आज हम ओडिशा राज्य को जानते हैं।

ओडिशा सामान्य ज्ञान के 50 प्रश्न उत्तर (Odisha 50 GK Question Answer In Hindi)

प्रश्न 1. ओडिशा राज्य की राजधानी क्या है?
उत्तर- ओडिशा राज्य की राजधानी भुवनेश्वर है।

प्रश्न 2. ओडिशा की आधिकारिक भाषा क्या है?
उत्तर- ओडिशा की आधिकारिक भाषा ओड़िया है।

प्रश्न 3. ओडिशा के एक प्रसिद्ध समुद्र तट का नाम बताइए?
उत्तर- ओडिशा के प्रसिद्ध समुद्र तट का नाम गोपालपुर समुद्र तट है।

प्रश्न 4. ओडिशा के एक विश्व प्रसिद्ध सूर्य मंदिर का नाम बताइए?
उत्तर- ओडिशा के सूर्य मंदिर का नाम कोणार्क मंदिर है।

प्रश्न 5. ओडिशा की एक खारे पानी की झील का नाम बताइए?
उत्तर- ओडिशा की एक खारे पानी की झील का नाम चिल्का झील है।

प्रश्न 6. ओडिशा की राजधानी का नाम बताइए?
उत्तर- ओडिशा की राजधानी का नाम भुवनेश्वर है।

प्रश्न 7. ओडिशा राज्य के जिलों की कुल संख्या बताइए?
उत्तर- ओडिशा राज्य में कुल 30 जिले हैं।

प्रश्न 8. ओडिशा राज्य के राज्यपाल का नाम क्या है?
उत्तर- ओडिशा राज्य के राज्यपाल का नाम गणेशी लाल है।

प्रश्न 9. ओडिशा के मुख्यमंत्री का नाम बताइए?
उत्तर- ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक हैं।

प्रश्न 10. ओडिशा का क्षेत्रफल कितना है?
उत्तर- ओडिशा का क्षेत्रफल 155,707 कि.मी. है।

प्रश्न 11. ओडिशा राज्य की लोकसभा सीटों की संख्या बताइए?
उत्तर- ओडिशा राज्य की लोकसभा सीटों की संख्या 21 है।

प्रश्न 12. ओडिशा राज्य की राज्यसभा सीटों की संख्या बताइए?
उत्तर- ओडिशा राज्य की राज्यसभा सीटों की संख्या 10 है।

प्रश्न 13. ओडिशा की राजभाषा क्या है?
उत्तर- ओडिशा की राजभाषा ओड़िया है।

प्रश्न 14. ओडिशा में साक्षरता दर कितनी है?
उत्तर- ओडिशा में साक्षरता दर 73.45 प्रतिशत है।

प्रश्न 15. ओडिशा राज्य की पारंपरिक चित्रकला का नाम बताइए?
उत्तर- ओडिशा की पारंपरिक चित्रकला का नाम पट्ट चित्रकला है।

प्रश्न 16. ओडिशा का पुराना नाम क्या था?
उत्तर- ओडिशा का पुराना नाम कलिंग था।

प्रश्न 17. जगन्नाथ मंदिर की रसोई में कितने लोग खाना पकाते हैं?
उत्तर- जगन्नाथ मंदिर में तकरीबन 400 लोग खाना पकाते हैं।

प्रश्न 18. जयदेव ने कौन सी किताबों की रचना की थी?
उत्तर- जयदेव ने गीत गोविंद और रतिमंजरी जैसी किताबों को लिखा था।

प्रश्न 19. ओडिशा की पुरानी राजधानी का नाम बताइए?
उत्तर- ओडिशा की पुरानी राजधानी का नाम कटक था।

प्रश्न 20. नरसिंहदेव प्रथम ने कौन से मंदिर का निर्माण करवाया था?
उत्तर- नरसिंहदेव प्रथम को कोणार्क सूर्य मंदिर निर्माण करवाने का श्रेय जाता है।

प्रश्न 21. महानदी नदी किस बांध पर स्थित है?
उत्तर- महानदी नदी हीराकुंड बांध पर स्थित है।

प्रश्न 22. महानदी नदी का पुराना नाम क्या हुआ करता था?
उत्तर- महानदी नदी का पुराना नाम चित्रोत्पला था।

प्रश्न 23. ओड़िया लिपि के अक्षरों की संख्या बताइए?
उत्तर- ओड़िया लिपि के अक्षरों की संख्या 52 है।

प्रश्न 24. ओडिशा राज्य का सबसे बड़ा जिला कौन सा है?
उत्तर- ओडिशा राज्य का सबसे बड़ा जिला मयूरभंज जिला है।

प्रश्न 25. बीनापानी मोहंती ने कौन सा पुरस्कार जीता था?
उत्तर- बीनापानी मोहंती ने साहित्य अकादमी पुरस्कार जीता था।

प्रश्न 26. कल्पना दास ने कौन सा पर्वत फतेह किया था?
उत्तर- कल्पना दास ने माउंट एवरेस्ट पर्वत पर चढ़ाई की थी।

प्रश्न 27. गोपबंधु दास कौन थे?
उत्तर- गोपबंधु दास ओडिशा राज्य के एक महान सेनानी और सामाजिक कार्यकर्ता थे।

प्रश्न 28. बोध दायिनी क्या है?
उत्तर- बोध दायिनी ओडिशा राज्य की प्रथम पत्रिका थी।

प्रश्न 29. प्रथम ओड़िया फिल्म का नाम बताइए?
उत्तर- प्रथम ओड़िया फिल्म का नाम सीता बिबाहा था।

प्रश्न 30. चेदि वंश के राजा का नाम बताइए?
उत्तर- चेदि वंश के राजा का नाम राजा खारवेल था।

प्रश्न 31. मुकुंददेव कौन थे?
उत्तर- मुकुंददेव ओडिशा राज्य के अंतिम हिंदू राजा थे।

प्रश्न 32. खुर्दा जिले में कौन सा झरना है?
उत्तर- खुर्दा जिले में अत्रि गर्म पानी का झरना है।

प्रश्न 33. ओडिशा के एराम नरसंहार की तुलना किस नरसंहार से की जाती है?
उत्तर- ओडिशा के एराम नरसंहार की तुलना जलियाँवाला बाग नरसंहार से की जाती है।

प्रश्न 34. ईस्ट इंडिया कंपनी ने ओडिशा के किस जगह अपना पहला कारख़ाना खोला था?
उत्तर- ईस्ट इंडिया कंपनी ने हरिहरपुर में अपना पहला कारख़ाना खोला था।

प्रश्न 35. मधुसूदन दास कौन थे?
उत्तर- मधुसूदन दास एक महान ओड़िया साहित्यकार थे।

प्रश्न 36. करण जाति किस वंश के दौरान विकसित हुई थी?
उत्तर- कारण जाति को विकसित करने का श्रेय गंगा वंश को जाता है।

प्रश्न 37. सुरेन्द्र साय को किसके लिए जाना जाता है?
उत्तर- सुरेन्द्र साय को संबलपुर के विद्रोह के लिए जाना जाता है।

प्रश्न 38. ओडिशा के पहले गवर्नर का नाम बताइए?
उत्तर- ओडिशा के पहले गवर्नर का नाम जॉन ऑस्टेन हबबैक था।

प्रश्न 39. रुशिकुल्या नदी किस जिले में है?
उत्तर- रुशिकुल्या नदी गंजम जिले में है।

प्रश्न 40. ओडिशा के राजकीय पशु का नाम बताइए?
उत्तर- ओडिशा का राजकीय पशु सांभर है।

प्रश्न 41. ओडिशा के राजकीय पक्षी का नाम बताइए?
उत्तर- ओडिशा का राजकीय पक्षी नीलकंठ पक्षी है।

प्रश्न 42. ओडिशा का राजकीय पुष्प कौन सा है?
उत्तर- ओडिशा का राजकीय पुष्प अशोक पुष्प है।

प्रश्न 43. ओडिशा का लोकनृत्य कौन सा है?
उत्तर- ओडिसी नृत्य ओडिशा का लोकनृत्य है।

प्रश्न 44. ओडिशा राज्य में कितनी तहसील हैं?
उत्तर- ओडिशा राज्य में 317 तहसील हैं।

प्रश्न 45. ओडिशा में उच्च न्यायालय कहां है?
उत्तर- ओडिशा में उच्च न्यायालय कटक में है।

प्रश्न 46. ओडिशा के प्रथम मुख्यमंत्री का नाम बताइए?
उत्तर- ओडिशा के प्रथम मुख्यमंत्री का नाम कृष्ण चंद्र गजपति था।

प्रश्न 47. ओडिशा के दक्षिण में कौन सा राज्य पड़ता है?
उत्तर- ओडिशा के दक्षिण में आंध्र प्रदेश पड़ता है।

प्रश्न 48. ओडिशा राज्य का मुख्य भोजन क्या है?
उत्तर- ओडिशा का मुख्य भोजन चावल है।

प्रश्न 49. ओडिशा के पहले राज्यपाल का नाम बताइए?
उत्तर- ओडिशा के पहले राज्यपाल का नाम कैलाशनाथ काटजू था।

प्रश्न 50. सिंपलिपाल नेशनल पार्क कहां स्थित है?
उत्तर- सिंपलिपाल नेशनल पार्क मयूरभंज जिले में स्थित है।

अन्य राज्यों के सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर के लिएयहां क्लिक करें

Leave a Reply