Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पश्चिम बंगाल सामान्य ज्ञान प्रश्न (West Bengal GK Questions In Hindi)

Photo of author
Ekta Ranga

पश्चिम बंगाल सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर (West Bengal GK Question Answer In Hindi)- पश्चिम बंगाल भारत का एक बहुत ही खूबसूरत राज्य है। इस राज्य ने भारत को महान कलाकार, नेता, कवि और लेखक दिए हैं। उदाहरण के तौर पर सुभाषचंद्र बोस और रवींद्रनाथ ठाकुर जैसे महान लोग। आज सारी दुनिया इनको अच्छे से जानती है। पश्चिम बंगाल का खूबसूरत शहर कोलकाता पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। कोलकाता ही पश्चिम बंगाल की राजधानी है। कोलकाता पहले कलकत्ता नाम से जाना जाता था। पश्चिम बंगाल की संस्कृति वाकई में हर किसी का मन मोह लेती है। बंगाली भाषा भी लोगों को दिलचस्प लगती है।

पश्चिम बंगाल सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर (West Bengal GK Question Answer In Hindi)

टीवी पर बंगाल की दुर्गा पूजा देखनी अच्छी लगती है। दुर्गा पूजा पश्चिम बंगाल का मुख्य त्योहार है। यहां के लोग इस त्योहार को बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाते हैं। पश्चिम बंगाल भारत के पूर्वी भाग में पड़ता है। यहां की जो सबसे प्रसिद्ध मिठाई है वह है रसगुल्ला। यह मिठाई भारत सहित पूरी दुनिया में पसंद की जाती है। आज के समय में भारत की राजधानी दिल्ली है। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब भारत की राजधानी कलकत्ता थी। ब्रिटिश सरकार की सबसे मनपसंद जगह थी पश्चिम बंगाल। तो आज का हमारा विषय बंगाल राज्य पर आधारित है। तो आइए आज हम पश्चिम बंगाल के 50 प्रश्न उत्तर जानते हैं।

पश्चिम बंगाल सामान्य ज्ञान के 50 प्रश्न उत्तर (West Bengal 50 GK Question Answer In Hindi)

प्रश्न 1. पश्चिम बंगाल की राजधानी क्या है?
उत्तर- पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता है।

प्रश्न 2. पश्चिम बंगाल का मुख्य त्योहार क्या है?
उत्तर- पश्चिम बंगाल का मुख्य त्योहार दुर्गा पूजा है।

प्रश्न 3. पश्चिम बंगाल की मुख्य भाषा क्या है?
उत्तर- पश्चिम बंगाल की मुख्य भाषा बंगाली है।

प्रश्न 4. पश्चिम बंगाल राज्य का गठन कब हुआ था?
उत्तर- पश्चिम बंगाल राज्य का गठन 1 नवंबर 1956 को हुआ था।

प्रश्न 5. पश्चिम बंगाल का सबसे बड़ा शहर कौन सा है?
उत्तर- पश्चिम बंगाल का सबसे बड़ा शहर कोलकाता है।

प्रश्न 6. पश्चिम बंगाल के वर्तमान राज्यपाल कौन हैं?
उत्तर- पश्चिम बंगाल के वर्तमान राज्यपाल डॉ. सी.वी. आनंद बोस हैं।

प्रश्न 7. 2011 की जनगणना के मुताबिक भारत का चौथा आबादी वाला राज्य कौन सा है?
उत्तर- 2011 की जनगणना के मुताबिक भारत का चौथा आबादी वाला राज्य पश्चिम बंगाल है।

प्रश्न 8. पश्चिम बंगाल के मुख्य परिवहन केंद्र का नाम बताइए?
उत्तर- पश्चिम बंगाल के मुख्य परिवहन केंद्र का नाम हावड़ा है।

प्रश्न 9. पश्चिम बंगाल के कुल जिलों की संख्या बताइए?
उत्तर- पश्चिम बंगाल के कुल जिलों की संख्या 23 है।

प्रश्न 10. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का नाम बताइए?
उत्तर- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का नाम ममता बनर्जी है।

प्रश्न 11. बंगाल पुनर्जागरण के जनक कौन थे?
उत्तर- बंगाल में पुनर्जागरण के जनक राजा राम मोहन राय थे।

प्रश्न 12. लॉर्ड वैलेस्ली ने कौन से कॉलेज की स्थापना की थी?
उत्तर- लॉर्ड वैलेस्ली ने फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना की थी।

प्रश्न 13. कोलकाता के बाद किस राज्य को भारत की राजधानी बनाया गया?
उत्तर- कोलकाता के बाद दिल्ली को भारत की राजधानी बनने का मौका मिला।

प्रश्न 14. परिणिता उपन्यास किस लेखक ने लिखा था?
उत्तर- शरत चंद्र चट्टोपाध्याय ने परिणिता उपन्यास लिखा था।

प्रश्न 15. बंगाल के एक प्रसिद्ध राजवंश का नाम बताइए?
उत्तर- बंगाल के एक प्रसिद्ध राजवंश का नाम पाल साम्राज्य था।

प्रश्न 16. वासुदेव कण्व ने किस वंश की स्थापना की थी?
उत्तर- वासुदेव कण्व ने कण्व वंश की स्थापना की थी।

प्रश्न 17. 1977 में पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री किसे बनाया गया?
उत्तर- 1977 में पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री ज्योति बसु को बनाया गया था।

प्रश्न 18. बंगाल के आखिरी नवाब का नाम बताइए?
उत्तर- मंसूर अली खान बंगाल के आखिरी नवाब थे।

प्रश्न 19. ब्रिटिश सरकार ने बंगाल में किस नदी के तट पर अपना पहला कारखाना स्थापित किया था?
उत्तर- ब्रिटिश सरकार ने हुगली नदी के तट पर अपना पहला कारखाना स्थापित किया था।

प्रश्न 20. माइकल मधुसूदन दत्त ने कौन सा काव्य लिखा था?
उत्तर- माइकल मधुसूदन दत्त ने मेघनाद बध काव्य लिखा था।

प्रश्न 21. बांग्ला भाषा का पहला अखबार कौन सा था?
उत्तर- बांग्ला भाषा का पहला अखबार समाचार दर्पण था।

प्रश्न 22. दुर्गेशनन्दिनी के लेखक कौन थे?
उतर- बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय दुर्गेशनन्दिनी के लेखक थे।

प्रश्न 23. बंगाल के आखिरी सुल्तान का नाम बताइए?
उत्तर- बंगाल के आखिरी सुल्तान का नाम दाउद खान कर्रानी था।

प्रश्न 24. भारतीय विज्ञान कांग्रेस एसोसिएशन की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर- 1914 में भारतीय विज्ञान कांग्रेस एसोसिएशन की स्थापना हुई थी।

प्रश्न 25. पश्चिम बंगाल के एक प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यान का नाम बताइए?
उत्तर- पश्चिम बंगाल के एक प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यान का नाम सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान है।

प्रश्न 26. सेन राजवंश ने कौन से मंदिर का निर्माण करवाया था?
उत्तर- सेन राजवंश ने ढाकेश्वरी मंदिर का निर्माण करवाया था।

प्रश्न 27. 1959 में इंग्लिश चैनल पार करने वाले व्यक्ति का नाम बताइए?
उत्तर- 1959 में इंग्लिश चैनल पार करने वाले व्यक्ति का नाम मिहिर सेन था।

प्रश्न 28. सरला रॉय ने कौन से स्कूल की स्थापना की थी?
उत्तर- सरला रॉय ने गोखले मेमोरियल गर्ल्स स्कूल की स्थापना की थी।

प्रश्न 29. सर बार्न्स पीकॉक कौन थे?
उत्तर- सर बार्न्स पीकॉक कलकत्ता उच्च न्यायालय के प्रथम मुख्य न्यायाधीश थे।

प्रश्न 30. हुसैन शाही राजवंश के संस्थापक का नाम बताइए?
उत्तर- हुसैन शाही राजवंश के संस्थापक का नाम अलाउद्दीन हुसैन शाह था।

प्रश्न 31. पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े औद्योगिक केंद्र का नाम बताइए?
उत्तर- पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े औद्योगिक केंद्र का नाम दुर्गापुर है।

प्रश्न 32. दुर्गापुर इस्पात संयंत्र को कब स्थापित किया गया था?
उत्तर- 1955 में दुर्गापुर इस्पात संयंत्र को स्थापित किया गया था।

प्रश्न 33. जीबनानंद दास ने कौन सा पुरस्कार जीता था?
उत्तर- जीबनानंद दास ने साहित्य अकादमी पुरस्कार जीता था।

प्रश्न 34. पश्चिम बंगाल का कुल क्षेत्रफल कितना है?
उत्तर- पश्चिम बंगाल का कुल क्षेत्रफल 88752 कि.मी. है।

प्रश्न 35. पश्चिम बंगाल की कुल जनसंख्या कितनी है?
उत्तर- पश्चिम बंगाल की कुल जनसंख्या 9,13,47,736 है।

प्रश्न 36. पश्चिम बंगाल की साक्षरता दर कितनी है?
उत्तर- पश्चिम बंगाल की साक्षरता दर 77.08% है।

प्रश्न 37. पश्चिम बंगाल के राजकीय पशु का नाम बताइए?
उत्तर- पश्चिम बंगाल के राजकीय पशु का नाम बंगाल बाघ है।

प्रश्न 38. पश्चिम बंगाल के राजकीय पक्षी का नाम बताइए?
उत्तर- पश्चिम बंगाल के राजकीय पक्षी का नाम श्वेतकण्ठ कौड़िल्ला है।

प्रश्न 39. पश्चिम बंगाल के राजकीय वृक्ष का नाम बताइए?
उत्तर- पश्चिम बंगाल के राजकीय वृक्ष का नाम चितौन है।

प्रश्न 40. पश्चिम बंगाल के राजकीय फूल का नाम बताइए?
उत्तर- पश्चिम बंगाल के राजकीय फूल का नाम हरसिंगार है।

प्रश्न 41. पश्चिम बंगाल के उत्तर में कौन सा राज्य है?
उत्तर- पश्चिम बंगाल के उत्तर में सिक्किम है।

प्रश्न 42. पश्चिम बंगाल के लोकप्रिय खेल कौन से हैं?
उत्तर- पश्चिम बंगाल के लोकप्रिय खेल क्रिकेट और फुटबॉल हैं।

प्रश्न 43. पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी का नाम बताइए?
उत्तर- पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी का नाम सौरभ गांगुली है।

प्रश्न 44. कोलकाता के सबसे प्रसिद्ध ब्रिज का नाम बताइए?
उत्तर- कोलकाता के सबसे प्रसिद्ध ब्रिज का नाम हावड़ा ब्रिज है।

प्रश्न 45. दार्जिलिंग किसके लिए प्रसिद्ध है?
उत्तर- दार्जिलिंग अपनी चाय के लिए प्रसिद्ध है।

प्रश्न 46. दार्जिलिंग में बारिश का मौसम कब होता है?
उत्तर- दार्जिलिंग में बारिश का मौसम जून से सितम्‍बर तक रहता है।

प्रश्न 47. दार्जिलिंग के सक्या मठ की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर- दार्जिलिंग के सक्या मठ की स्थापना 1915 में हुई थी।

प्रश्न 48. कोलकाता के कुछ दर्शनीय स्थल के नाम बताइए?
उत्तर- अजायबघर, चिड़ियाखाना, बिरला तारामंडल, हावड़ा ब्रिज, फोर्ट विलियम, विक्टोरिया मेमोरियल, विज्ञान नगरी आदि।

प्रश्न 49. बंगाली महिलाओं का मुख्य पहनावा क्या है?
उत्तर- बंगाली महिलाओं का मुख्य पहनावा साड़ी है।

प्रश्न 50. बेलूर मठ की स्थापना किसने की थी?
उत्तर- बेलूर मठ की स्थापना स्वामी विवेकानंद ने की थी।

अन्य राज्यों के सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर के लिएयहां क्लिक करें

Leave a Reply