Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

एमपी सामान्य ज्ञान प्रश्न (MP GK Questions In Hindi)

Photo of author
Usha Parewa

एमपी सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर (MP GK Question Answer In Hindi)- सामान्य ज्ञान एक ऐसा ज्ञान है जिसकी जानकारी न केवल विद्यार्थियों को होनी चाहिए बल्कि सभी को सामान्य ज्ञान की जानकारी होनी चाहिए क्योंकि सामान्य ज्ञान बौद्धिक क्षमता को मज़बूत बनाता है और इससे ज्ञान का स्तर भी बढ़ता है और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। हमने अपनी इस पोस्ट में राज्य स्तर पर मध्यप्रदेश से जुड़े सामान्य ज्ञान के 50 प्रश्नों को कवर किया है। इसकी सहायता से आप मध्यप्रदेश के सामान्य ज्ञान की जानकारी हासिल कर सकते हैं और अपने ज्ञान के स्तर में वृद्धि कर प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

एमपी सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर (MP GK Question Answer In Hindi)

आज के समय में प्रतियोगिता का स्तर प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। हर साल ये प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं और इन परीक्षाओं में अक्सर सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। इन परीक्षाओं में सफ़लता हासिल करने के लिए विद्यार्थियों को सामान्य ज्ञान की जानकारी होना ज़रूरी है ताकि इन परीक्षाओं में विद्यार्थी सफ़लता प्राप्त कर सके। इस बात को ध्यान में रखते हुए parikshapoint.com लेकर आया है सामान्य ज्ञान के प्रश्न। हमने इस पोस्ट में राज्य स्तर पर मध्यप्रदेश से जुड़े सामान्य ज्ञान के बारे में बताया है। इसमें हमने मध्यप्रदेश की संस्कृति, प्रतीक चिन्ह, दिवस, राजनीति से जुड़े सामान्य ज्ञान को शामिल किया है। मध्यप्रदेश से जुड़ी अन्य जानकारी हासिल करने के लिए विद्यार्थी नीचे दिए हुए मध्यप्रदेश से जुड़े समान्य ज्ञान के 50 प्रश्न उत्तर पढ़ सकते हैं। इन प्रश्नों की सहायता से विद्यार्थी अपने ज्ञान के स्तर को और बढ़ा सकते हैं तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कर सफ़लता हासिल कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान के 50 प्रश्न उत्तर (Madhya Pradesh 50 GK Question Answer In Hindi)

प्रश्न 1- मध्यप्रदेश राज्य की स्थापना कब हुई थी?
उत्तरः 1 नवंबर 1956

प्रश्न 2- मध्यप्रदेश राज्य का नामकरण किसने किया?
उत्तरः पंडित जवाहरलाल नेहरू।

प्रश्न 3- मध्यप्रदेश की राजधानी क्या है?
उत्तरः भोपाल।

प्रश्न 4- मध्यप्रदेश को और किस नाम से जाना जाता है?
उत्तरः ह्रदय प्रदेश [क्योंकि भारत के मध्य में स्थित है]।

प्रश्न 5- मध्यप्रदेश दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तरः 1 नवंबर को।

प्रश्न 6- मध्यप्रदेश का राजकीय खेल कौन सा है?
उत्तरः मलखम्ब।

प्रश्न 7- मध्यप्रदेश का पुराना नाम क्या है?
उत्तरः मध्यभारत।

प्रश्न 8- मध्यप्रदेश राज्य को और किस नाम से भी जाना जाता है?
उत्तरः लघु भारत, सोया राज्य, सोयाबीन स्टेट, टाइगर स्टेट।

प्रश्न 9- मध्यप्रदेश की राजकीय भाषा क्या है?
उत्तरः हिंदी।

प्रश्न 10- मध्यप्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन हैं?
उत्तरः शिवराज सिंह चौहान।

प्रश्न 11- मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे?
उत्तरः पंडित रविशंकर शुक्ल।

प्रश्न 12- मध्यप्रदेश की सीमा देश के कितने राज्यों की सीमा से मिलती है?
उत्तरः 5 राज्यों (उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान)।

प्रश्न 13- मध्यप्रदेश में वर्तमान में किस पार्टी की सरकार है?
उत्तरः बीजेपी।

प्रश्न 14- मध्यप्रदेश में वर्तमान में लोकसभा की कितनी सीट हैं?
उत्तरः 29

प्रश्न 15- मध्यप्रदेश में वर्तमान में राज्यसभा की कितनी सीट हैं?
उत्तरः 11

प्रश्न 16- मध्यप्रदेश में वर्तमान में विधानसभा की कितनी सीट हैं?
उत्तरः 230

प्रश्न 17- मध्यप्रदेश के वर्तमान राज्यपाल कौन है?
उत्तरः मंगूभाई छगनभाई पटेल।

प्रश्न 18- मध्यप्रदेश के राजकीय पशु का क्या नाम है?
उत्तरः बारहसिंघा।

प्रश्न 19- मध्यप्रदेश का राजकीय पक्षी का क्या नाम है?
उत्तरः दूधराज [सुल्ताना बुलबुल]।

प्रश्न 20- मध्यप्रदेश में वर्तमान में कुल कितने जिले हैं?
उत्तरः 55

प्रश्न 21- मध्य्प्रदेश के सबसे बड़े शहर का क्या नाम है?
उत्तरः इंदौर।

प्रश्न 22- क्षेत्रफल में मध्यप्रदेश का सबसे छोटा जिला कौन सा है?
उत्तरः निवाड़ी।

प्रश्न 23- क्षेत्रफल में मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा जिला कौन सा है?
उत्तरः छिंदवाड़ा।

प्रश्न 24- मध्यप्रदेश की सबसे अधिक सीमा किस राज्य से लगती है?
उत्तरः उत्तरप्रदेश।

प्रश्न 25- मध्यप्रदेश की मशहूर मिठाई का क्या नाम है?
उत्तरः मावा बाटी।

प्रश्न 26- मध्यप्रदेश किस राज्य से अलग होकर एक नया राज्य बना था?
उत्तरः छत्तीसगढ़।

प्रश्न 27- मध्यप्रदेश के सबसे पहले राज्यपाल का क्या नाम था?
उत्तरः डॉ. पट्टाभि सीतारमैया।  

प्रश्न 28- मध्यप्रदेश के राजकीय फल का क्या नाम है?
उत्तरः आम।

प्रश्न 29- मध्यप्रदेश की राजकीय फसल कौन सी है?
उत्तरः सोयाबीन।

प्रश्न 30- मध्यप्रदेश का राजकीय पुष्प कौन सा है?
उत्तरः लिली।

प्रश्न 31- मध्यप्रदेश का राजकीय नृत्य कौन सा है?
उत्तरः राय राई।

प्रश्न 32- मध्यप्रदेश का राजकीय नाट्य का क्या नाम है?
उत्तरः माच (माचा)।

प्रश्न 33- मध्यप्रदेश की पहली महिला राज्यपाल का क्या नाम था?
उत्तरः सरला ग्रेवाल।

प्रश्न 34- मध्यप्रदेश का प्रमुख गीत कौन सा है?
उत्तरः संजा गीत।

प्रश्न 35- मध्यप्रदेश की राजकीय नदी का क्या नाम है?
उत्तरः नर्मदा।

प्रश्न 36- मध्यप्रदेश के राजकीय पेड़ का क्या नाम है?
उत्तरः बरगद।

प्रश्न 37- मध्यप्रदेश का प्रसिद्ध त्यौहार कौन सा है?
उत्तरः लोकरंग।

प्रश्न 38- मध्यप्रदेश का निर्वाचन आयोग का मुख्यालय कहाँ पर है?
उत्तरः भोपाल।

प्रश्न 39- मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी जनजाति कौन सी है?
उत्तरः भील जनजाति।

प्रश्न 40- जनसंख्या के मामले में मध्यप्रदेश का बड़ा जिला कौन सा है?
उत्तरः इंदौर।

प्रश्न 41- मध्यप्रदेश राज्य के निर्वाचन आयोग का गठन कब हुआ था?
उत्तरः 1 फरवरी 1994

प्रश्न 42- वर्तमान में मध्यप्रदेश के निर्वाचन आयुक्त कौन है?
उत्तरः बसंत प्रताप सिंह।

प्रश्न 43- मध्यप्रदेश का निर्वाचन आयोग का मुख्यालय कहाँ है?
उत्तरः भोपाल।

प्रश्न 44- मध्यप्रदेश की पुरानी राजधानी का क्या नाम है?
उत्तरः ग्वालियर।

प्रश्न 45- वर्तमान मध्यप्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष का क्या नाम है?
उत्तरः गिरीश गौतम।

प्रश्न 46- मध्यप्रदेश के पहले आकाशवाणी केंद्र की स्थापना कहाँ हुई थी?
उत्तरः इंदौर।

प्रश्न 47- मध्यप्रदेश की राजकीय मछली का क्या नाम है?
उत्तरः महाशीर।

प्रश्न 48- मध्यप्रदेश के किस शहर को मिनी मुंबई कहते हैं?
उत्तरः इंदौर।

प्रश्न 49- कर्क रेखा मध्यप्रदेश के कितने जिलों से गुजरती है?
उत्तरः 14 जिलों से (जबलपुर, रायसेन, सागर, दमोह, कटनी, उमरिया, शहडोल, रतलाम, राजगढ़, सीहोर, उज्जैन)।

प्रश्न 50- मध्यप्रदेश का पहला अख़बार कहाँ से प्रकाशित हुआ था?
उत्तरः इंदौर से (मालवा अख़बार)।

अन्य राज्यों के सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर के लिएयहां क्लिक करें

1 thought on “एमपी सामान्य ज्ञान प्रश्न (MP GK Questions In Hindi)”

Leave a Reply