Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

लक्षद्वीप सामान्य ज्ञान प्रश्न (Lakshadweep GK Questions In Hindi)

Photo of author
Ekta Ranga

लक्षद्वीप सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर (Lakshadweep GK Question Answer In Hindi)- इस दुनिया में अनेकों ही प्रकार के खूबसूरत द्वीप हैं। यह सभी द्वीपसमूह अपनी आनोखी खासियत के लिए पहचाने जाते हैं। भारत में भी ऐसे कई अनोखे द्वीप हैं। इन सभी में अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह तथा लक्षद्वीप सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। आज का हमारा विषय लक्षद्वीप पर आधारित है। लक्षद्वीप का अंदाज कुछ अलग ही है। इस द्वीप पर पहुंचते ही ऐसा लगता है जैसे कि मानो हम कोई विदेशी आइलैंड पर आ गए हों।

लक्षद्वीप सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर (Lakshadweep GK Question Answer In Hindi)

लक्षद्वीप शब्द मलयालम और संस्कृत भाषा से लिया गया है। इन दोनों भाषाओं के अनुसार लक्षद्वीप का अर्थ एक लाख द्वीप है। एक समय ऐसा भी था जब लक्षद्वीप को लक्कादीव-मिनिकॉय-अमिनीदिवि द्वीप के नाम से जाना जाता था। कवरत्ती लक्षद्वीप की राजधानी है। 1 नवम्बर 1956 को लक्षद्वीप एक केंद्र शासित प्रदेश के रूप में उभर कर आया। लक्षद्वीप पर कुल मिलाकर 36 द्वीप हैं। लक्षद्वीप में आपको चारों ओर नारियल के पेड़ देखने को मिलते हैं। मिनिकॉय द्वीप को लक्षद्वीप का सबसे प्रसिद्ध द्वीप माना जाता है। तो आज का हमारा विषय लक्षद्वीप पर आधारित है। आइए हम लक्षद्वीप पर हिंदी में 50 प्रश्न उत्तर जानते हैं।

लक्षद्वीप सामान्य ज्ञान के 50 प्रश्न उत्तर (Lakshadweep 50 GK Question Answer In Hindi)

प्रश्न 1. कवरत्ती क्या है?
उत्तर- कवरत्ती लक्षद्वीप की राजधानी है।

प्रश्न 2. भारत में ऐसा कौन-सा प्रदेश है जो कि सबसे छोटे केंद्र शासित प्रदेश के रूप में जाना जाता है?
उत्तर- लक्षद्वीप भारत का सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश है।

प्रश्न 3. लक्षद्वीप भारत की कौन-सी दिशा में स्थित है?
उत्तर- लक्षद्वीप भारत के दक्षिण-पश्चिमी तट पर अरब सागर में स्थित द्वीपों का एक समूह है।

प्रश्न 4. लक्षद्वीप पर कितने द्वीपों का समूह बसा है?
उत्तर- लक्षद्वीप 36 द्वीपों का समूह है।

प्रश्न 5. लक्षद्वीप का क्षेत्रफल कितने वर्ग में फैला है?
उत्तर- लक्षद्वीप का क्षेत्रफल 32 वर्ग कि.मी. है।

प्रश्न 6. लक्षद्वीप में कौन-सी मुख्य भाषा का इस्तेमाल किया जाता है?
उत्तर- मलयालम लक्षद्वीप में बोली जाने वाली मुख्य भाषा है।

प्रश्न 7. लक्षद्वीप में किस प्रकार का व्यवसाय चलता है?
उत्तर- लक्षद्वीप का मुख्य व्यवसाय मछ्ली पकड़ना और नारियल की खेती है।

प्रश्न 8. संस्कृत में लक्षद्वीप का अर्थ क्या निकलता है?
उत्तर- संस्कृत में लक्षद्वीप का अर्थ एक लाख द्वीप है।

प्रश्न 9. लक्षद्वीप किसके लिए सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है?
उत्तर- लक्षद्वीप अपनी प्राकृतिक सुंदरता, अनोखी संस्कृति और मूंगा चट्टानों के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता है।

प्रश्न 10. लक्षद्वीप की अनुमानित आबादी कितनी है?
उत्तर- लक्षद्वीप की अनुमानित आबादी 70365 है।

प्रश्न 11. मध्ययुगीन काल में लक्षदीप में किसका साम्राज्य फैला हुआ था?
उत्तर- चोल राजवंश, चेर साम्राज्य और कन्नूर साम्राज्य।

प्रश्न 12. लक्षद्वीप के प्रसिद्ध नृत्य को किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर- लक्षद्वीप के सबसे प्रसिद्ध नृत्य का नाम लावा नृत्य है।

प्रश्न 13. लक्षद्वीप के एक द्वीप का नाम बताइए जो सबसे ज्यादा आबादी वाला द्वीप है?
उत्तर- कवरत्ती द्वीप।

प्रश्न 14. लक्षद्वीप का सबसे पहला प्रशासक किसे बनाया गया था?
उत्तर- यू आर पन्निकर।

प्रश्न 15. लक्षद्वीप से आने वाले पहले संसद सदस्य का क्या नाम है?
उत्तर- के नल्ला कोया थंगल।

प्रश्न 16. लक्षद्वीप की जलवायु किस प्रकार की जलवायु है?
उत्तर- लक्षद्वीप की जलवायु उष्णकटिबंधीय है।

प्रश्न 17. लक्षद्वीप के समुद्र के पानी का रंग कैसा है?
उत्तर- साफ नीला पानी।

प्रश्न 18. लक्षद्वीप की राजकीय मछ्ली का क्या नाम है?
उत्तर- लक्षद्वीप की राजकीय मछ्ली का नाम तितली मछ्ली है।

प्रश्न 19. कौन-से वृक्ष को लक्षद्वीप के राजकीय पेड़ होने का दर्जा मिला?
उत्तर- ब्रेड फ्रूट।

प्रश्न 20. कौन-से पक्षी को लक्षद्वीप के राजकीय पक्षी होने का दर्जा मिला?
उत्तर- सूटी टर्न।

प्रश्न 21. लक्षद्वीप में उगाई जाने वाली प्रमुख वनस्पतियाँ कौन-सी हैं?
उत्तर- केला, वाझा, नारियल, कोलोकैसिया, चंबू, ड्रमस्टिक आदि।

प्रश्न 22. लक्षद्वीप का कितना प्रतिशत भाग वनों से ढका है?
उत्तर- लक्षद्वीप में 27.10 वर्ग कि.मी. भाग वनों से ढका है।

प्रश्न 23. सरकार ने लक्षदीप को केंद्र शासित प्रदेश में कब बदला?
उत्तर- लक्षद्वीप 1 नवंबर 1956 में केंद्र शासित प्रदेश बना।

प्रश्न 24. एरिथ्रियन सागर का पेरिप्लस पुस्तक में किसका जिक्र मिलता है?
उत्तर- इस पुस्तक में लक्षद्वीप का जिक्र मिलता है।

प्रश्न 25. लक्षद्वीप के सबसे बड़े द्वीप का नाम बताइए?
उत्तर- एंड्रोट द्वीप।

प्रश्न 26. लक्षद्वीप में सबसे ज्यादा किस धर्म के लोग रहते हैं?
उत्तर- लक्षद्वीप में सबसे ज्यादा मुस्लिम धर्म के लोग निवास करते हैं।

प्रश्न 27. कवरत्ती की एक प्रसिद्ध मस्जिद का नाम बताइए?
उत्तर- उजरा मस्जिद।

प्रश्न 28. उजरा मस्जिद का निर्माण किसने करवाया था?
उत्तर- उजरा मस्जिद का निर्माण शेख मुहम्मद कासिम ने करवाया था।

प्रश्न 29. लक्षद्वीप के कितने उपखंडों को मिलाकर भारतीय जनपद की रचना होती है?
उत्तर- 10 उपखंड।

प्रश्न 30. कैथोलिक पुर्तगाली कौन-से साल में लक्षद्वीप आए थे?
उत्तर- 1498 में।

प्रश्न 31. लक्षद्वीप के सबसे पुराने द्वीपों के नाम बताइए?
उत्तर- अमिनी, कल्पेनी अन्दरोत, कवरत्ती और अगत्ती।

प्रश्न 32. लक्षद्वीप में महिलाओं की पारंपरिक पोशाक को क्या कहते हैं?
उत्तर- लावा ड्रेप।

प्रश्न 33. पाँचवीं और छठी शताब्दी में लक्षद्वीप में किस धर्म का प्रचलन था?
उत्तर- बौद्ध धर्म का।

प्रश्न 34. लक्षद्वीप का प्रवेश द्वार किसे कहा जाता है?
उत्तर- अगाती द्वीप को लक्षद्वीप का प्रवेश द्वार कहा जाता है।

प्रश्न 35. लक्षद्वीप की यात्रा के लिए कौन-सा समय उपयुक्त रहता है?
उत्तर- अक्टूबर से मई तक का महीना सर्वश्रेष्ठ रहता है।

प्रश्न 36. मिनीकॉय में आप क्या-क्या कर सकते हो?
उत्तर- मिनीकॉय में स्कूबा डाइविंग, स्नोर्कलिंग और ग्लास-बॉटम बोट राइड कर सकते हैं।

प्रश्न 37. लक्षद्वीप के प्रमुख त्योहार का नाम बताइए?
उत्तर- लक्षद्वीप का प्रमुख त्योहार ईदउल-फ़ित्र है।

प्रश्न 38. बांगरम किसके लिए प्रसिद्ध है?
उत्तर- सफेद रेत और समृद्ध समुद्री जीवन के लिए।

प्रश्न 39. लक्षद्वीप जाने के लिए आपको किस चीज़ की आवश्यकता होती है?
उत्तर- लक्षद्वीप जाने के लिए आपको परमिट की जरूरत होती है।

प्रश्न 40. लक्षद्वीप में लिंग अनुपात कितना है?
उत्तर- लक्षद्वीप में लिंग अनुपात 946 है।

प्रश्न 41. केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप की साक्षरता दर कितनी है?
उत्तर- इस प्रदेश की साक्षरता दर 91.85% है।

प्रश्न 42. लक्षद्वीप के 10 बसे हुए द्वीपों के नाम बताइए?
उत्तर- कवरत्ती, अगाती, अमिनी, कदमत, किलातन, चेतलाट, बिट्रा, आनदोह, कल्पनी और मिनिकॉय।

प्रश्न 43. बिट्रा द्वीप पर कुल कितने लोग रहते हैं?
उत्तर- इस द्वीप पर 271 लोग रहते हैं।

प्रश्न 44. लक्षद्वीप का पारंपरिक भोजन क्या है?
उत्तर- समुद्री भोजन, नारियल आधारित व्यंजन और चावल।

प्रश्न 45. लक्षद्वीप के स्थानीय हस्तशिल्प कौन से हैं?
उत्तर- नारियल के खोल शिल्प और कॉयर उत्पाद लोकप्रिय हस्तशिल्प हैं।

प्रश्न 46. लक्षद्वीप को किस नेता की वर्षगांठ पर मूर्ति प्रदान की जाएगी?
उत्तर- लक्षद्वीप को गांधीजी की 152वें जन्मदिन पर मूर्ति प्रदान की जाएगी।

प्रश्न 47. कितने जहाज़ कोच्चि और लक्षद्वीप को जोड़ते हैं?
उत्तर- छह जहाज़ कोच्चि और लक्षद्वीप को जोड़ते हैं।

प्रश्न 48. लक्षद्वीप का प्रशासन सचिवालय कहां स्थित है?
उत्तर- कावारत्ती।

प्रश्न 49. लक्षद्वीप की जनसंख्या किस द्वीप समूह के बराबर है?
उत्तर- मार्शल द्वीप समूह।

प्रश्न 50. लक्षद्वीप का सबसे प्रसिद्ध संगीत वाद्ययंत्र कौन-सा है?
उत्तर- सारंगी।

अन्य राज्यों के सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर के लिएयहां क्लिक करें

Leave a Reply