छात्र इस आर्टिकल के माध्यम से एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 सामाजिक विज्ञान भूगोल अध्याय 5 उद्योग प्राप्त कर सकते हैं। छात्रों के लिए संसाधन एवं विकास कक्षा 8 प्रश्न उत्तर साधारण भाषा में बनाए गए है। कक्षा 8 भूगोल अध्याय 5 उद्योग के लिए एनसीईआरटी समाधान को सीबीएसई सिलेबस को ध्यान में रखकर बनाया गया हैं। ताकि छात्र kaksha 8 sansadhan aur vikas अध्याय 5 उद्योग के पेपर में अच्छे अंक प्राप्त कर सके। सामाजिक विज्ञान कक्षा आठवीं भूगोल अध्याय 5 उद्योग के प्रश्न उत्तर नीचे देखें।
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 सामाजिक विज्ञान भूगोल अध्याय 5 उद्योग
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 भूगोल अध्याय 5 उद्योग को राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के सहायता से बनाया गया है। देखा गया है कि छात्र कक्षा 8 सामाजिक विज्ञान पाठ 5 के प्रश्न उत्तर के लिए बाजार मिलने वाली गाइड पर काफी पैसा खर्च कर देते हैं। फिर उसको रखने में भी दिक्क्तों का सामना करना पड़ता हैं। लेकिन यहां से class 8 samajik vigyan chapter 5 question answer ऑनलाइन और मुफ्त में प्राप्त कर सकते हैं। कक्षा 8 भूगोल अध्याय 5 उद्योग के प्रश्न उत्तर नीचे से प्राप्त करें।
कक्षा : 8
विषय : सामाजिक विज्ञान (भूगोल – संसाधन एवं विकास)
पाठ:-5 (उद्योग)
अभ्यास :-
प्रश्न 1 – निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :–
(i) ‘ उद्योग ‘ शब्द का क्या तात्पर्य है ?
उत्तर :- उद्योग का संबंध उस आर्थिक गतिविधि से है जो कि वस्तुओं के उत्पादन, खनिजों के निष्कर्षण अथवा सेवाओं की व्यवस्था से संबंधित है। इस प्रकार लोहा और इस्पात उद्योग वस्तुओं के उत्पादन से संबंधित है, कोयला खनन उद्योग कोयले को धरती से निकालने से संबंधित है तथा पर्यटन सेवा देने से संबंधित उद्योग है।
(ii) वे कौन – से मुख्य तथ्य है जो उद्योग की अवस्थिति को प्रभावित करते हैं ?
उत्तर :- कच्चे माल की उपलब्धता, जल, शक्ति, पूंजी, परिवहन, पूँजी, भूमि तथा बाज़ार उद्योग की अवस्थिति को प्रभावित करते है।
(iii) कौन–सा उद्योग प्रायः आधुनिक उद्योग का मेरुदंड कहा जाता है और क्यों ?
उत्तर :- लोह और इस्पात प्रायः आधुनिक उद्योगों कारक मेरुदंड कहलाता है। लगभग सारी वस्तुएँ जिनका हम लोग उपभोग करते हैं वे या तो लोहा या इस्पात से बने हैं अथवा इन धातुओं से निर्मित औज़ारों और मशीनों से बने हैं। पोत, रेलगाड़ी, ट्रक और ऑटो अधिकांशतः इस्पात से बने हैं। यहाँ तक कि सेफ्टी पिन और सुईयाँ, जिनका उपयोग आप करते हैं वे भी इस्पात से बनती हैं। तेल–कूप इस्पात से बनी मशीनों से बोधित किए जाते हैं। इस्पात की पाइपलाइन से तेल परिवाहित किया जाता है। खनिजों का खनन इस्पात के उपकरणों से होता है। कृषि के यंत्र प्रायः इस्पात के बने होते हैं। विशाल भवनों का ढाँचा इस्पात का बनाया जाता है।
(iv) कपास उद्योग मुंबई में तेजी से क्यों विकसित हुआ है ?
उत्तर :- कपास उद्योग से अभिप्राय सूती वस्त्र उद्योग से है। भारत में सूती कपड़ा उद्योग की शुरुआत मुंबई से हुई थी। पहली मिल 1854 में स्थापित हुई। महाराष्ट्र की काली मिट्टी में कपास बहुत अधिक उत्पन्न होती है। महाराष्ट्र के विभिन्न नगर सूती वस्त्र की खपत की बड़ी मंडिया है। मंडियों की समीपता के कारण सूती वस्त्र उद्योग मुंबई में अधिक फल – फूल रहा है। कपास उद्योग के संचालन में कुशल श्रमिकों का काफी हाथ होता है। मुंबई भारत का सर्वश्रेष्ठ बंदरगाह है। तैयार सूती कपड़ा इस बंदरगाह से विदेशों को भेजा जाता है।
(v) बंगलौर और केलीफोर्निया में सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग के बीच क्या समानता है ?
उत्तर :- बंगलौर दक्कन पठार पर स्थित है। केलीफोर्निया सिलिकॉन घाटी सांताक्लारा घाटी का एक भाग है। ये दोनों केंद्र प्रदूषण मुक्त है। दोनों ही शहरों की सबसे अधिक उन्नत वैज्ञानिक तक पहुंच है। दोनों ही स्थानों पर अनुभव वाले कुशल प्रबंधक बड़ी संख्या में उपलब्ध है।
प्रश्न 2 – सही उत्तर चिह्नित कीजिए :-
(i) सिलिकॉन घाटी अवस्थित है:-
(क) बंगलौर में
(ख) केलीफोर्निया में
(ग) अहमदाबाद में
उत्तर:- (ख) केलीफोर्निया में
(ii) कौन- सा उद्योग ‘सनराइज उद्योग’ के नाम से जाना जाता है ?
(क) लोहा – इस्पात उद्योग
(ख) सूती वस्त्र उद्योग
(ग) सूचना प्रौद्योगिकी
उत्तर:- (ग) सूचना प्रौद्योगिकी
(iii) निम्न में से कौन-सा प्राकृतिक रेशा है ?
(क) नायलॉन
(ख) जूट
(ग) एक्रिलिक
उत्तर :- (ख) जूट
प्रश्न 3 – अंतर स्पष्ट कीजिए :-
(i) कृषि आधारित और खनिज आधारित उद्योग
उत्तर :- कृषि आधारित उद्योग कच्चे माल के रूप में वनस्पति और जंतु आधारित उत्पादों का उपयोग करते है। खाद्य संसाधन, वनस्पति तेल, सूती वस्त्र, डेयरी उत्पाद और चर्म उद्योग कृषि आधारित उद्योगों के उदाहरण है। ये कृषि आधारित उद्योग है। ये हलके उद्योग है।
खनिज आधारित उद्योग प्राथमिक उद्योग है जो खनिज अयस्कों का उपयोग कच्चे माल के रूप में करते है। ये उद्योग खनिज पर आधारित होते है। ये भारी उद्योग है।
(ii) सार्वजनिक क्षेत्र और संयुक्त क्षेत्र के उद्योग
उत्तर :- सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योगों का स्वामित्व और संचालन सरकार द्वारा होता है। जैसे :- हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड और स्टील ऑथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड। इनमें लाभ या हानि हो दोनों की जिम्मेदार सरकार ही होती है।
संयुक्त क्षेत्र के उद्योगों का स्वामित्व और संचालन राज्यों और व्यक्तियों अथवा व्यक्तियों के समूह द्वारा होता है। मारुति उद्योग लिमिटेड संयुक्त क्षेत्र के उद्योग का उदाहरण है। इसमें लाभ हानि की जिम्मेदार संयुक्त स्वामित्व की होती है।
प्रश्न 4 – दिए गए स्थानों में निम्नलिखित के दो–दो उदाहरण दीजिए :-
(i) कच्चा माल :- …….. और ……..
(ii) अंतिम उत्पाद :- ……… और ……….
(iii) तृतीयक क्रियाकलाप :- ………. और ………
(iv) कृषि – आधारित उद्योग :- ……….. और ……….
(v) कुटीर उद्योग :- ………. और …………
(vi) सहकारिता :- ……… और ………
उत्तर :- (क) कपास और गन्ना
(ख) कमीज़ और जूते
(ग) बैंक और परिवहन
(घ) सूती वस्त्र और डेयरी उत्पाद
(ड़) टोकरी और मिट्टी के बर्तन बनाना
(च) सुधा डेयरी सहकारी उपक्रम और आनंद मिल्क यूनियन लिमिटेड
कक्षा 8 भूगोल के सभी अध्यायों के एनसीईआरटी समाधान नीचे टेबल से देखें
अध्याय की संख्या | अध्याय के नाम |
अध्याय 1 | संसाधन |
अध्याय 2 | भूमि, मृदा, जल, प्राकृतिक वनस्पति और वन्य जीवन संसाधन |
अध्याय 3 | खनिज और शक्ति संसाधन |
अध्याय 4 | कृषि |
अध्याय 5 | उद्योग |
अध्याय 6 | मानव संसाधन |
छात्रों को कक्षा 8 सामाजिक विज्ञान भूगोल पाठ 5 उद्योग के प्रश्न उत्तर प्राप्त करके काफी खुशी हुई होगी। ncert solutions for class 8 sst in hindi medium में देने का उद्देश्य केवल छात्रों को बेहतर ज्ञान देना है। इसके अलावा आप एनसीईआरटी के पेज से सभी विषयों के एनसीईआरटी समाधान (NCERT Solutions in hindi) और हिंदी में एनसीईआरटी की पुस्तकें (NCERT Books In Hindi) भी प्राप्त कर सकते हैं। हम आशा करते है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा।
कक्षा 8 के इतिहास और नागरिक शास्त्र के एनसीईआरटी समाधान | यहां से देखें |