70+भारत की प्रमुख नदियों के नाम (Indian Rivers Name In Hindi)

Updated on

नदियों के नाम हिंदी में (Rivers name in hindi)- समस्त भारत की चारों दिशाओं में खूबसूरती फैली हुई है। लेकिन जो बात उत्तराखंड में है वह शायद हर जगह देखने को नहीं मिल सकती। इस राज्य से मेरा अनोखा रिश्ता है। यह आपको अपनी ओर खींचता है। यहां के वातावरण में चारों ओर आध्यात्मिकता पसरी हुई है। इसी राज्य की बात चल रही है तो इसी पर मुझे एक बात याद आ गई। बद्रीनाथ, एक ऐसा पावन धाम जो अलकनंदा नदी के तट पर स्थित है। इस विशाल नदी को बहता देख मन में यह विचार आया कि यह नदी कैसे निरंतर बहती रहती है। ऐसी ही कई नदियां पूरे देश में बहती है।आइये चले भारत की नदियाँ (bharat ki nadiya) के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए।

भारत की नदियों की विशेषता

भारत एक खूबसूरत देश है। यह खूबसूरत देश सदियों से देश-विदेश के लोगों को अपनी ओर खींचता आया है। यहां पर हर धर्म और पंत के लोग निवास करते हैं। यहां पर पूरे साल भर में अनेकों त्यौहार मनाए जाते हैं। एक और बात जो इस देश में सबसे अनोखी है वो यह है कि इस देश में पानी की मात्रा भी प्रचुरता में है। इस तथ्य के पीछे भारत की नदियों का हाथ है। इस देश की नदियाँ इस धरती की सुंदरता पर चार चांद लगा देती है। यहां पर अलग-अलग राज्यों में अनेकों नदियां बहती है। कहीं पर गंगा नदी बहती है तो कहीं पर भागीरथी नदी। जब से इस धरती की उत्पत्ति हुई तब से लेकर आज तक नदियां, सागर, झीलें और झरने अस्तित्व में बने हुए हैं। आज दुनिया में नदियों की वजह से ही हमारा अस्तित्व बना हुआ है। हमारे दैनिक जीवन में काम आने वाला पानी भी हमें इन नदियों से प्राप्त होता है।

भारत की 70 नदियों के नाम

क्रमिक संख्या भारत की नदियों के नाम राज्य
1गंगाउत्तराखंड
2यमुनाउत्तराखंड
3ब्रह्मपुत्रअरुणाचल प्रदेश और असम
4चंबलमध्य प्रदेश
5सोनमध्य प्रदेश
6गंडकबिहार
7कोसीबिहार
8बेतवामध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश
9गोमतीउत्तर प्रदेश
10घाघरातिब्बत
11हुगलीपश्चिम बंगाल
12दामोदरझारखंड और पश्चिम बंगाल
13महानंदादार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल
14अलकनंदाउत्तराखंड
15भागीरथीउत्तराखंड
16सिंधुजम्मू कश्मीर
17चिनाबहिमाचल प्रदेश
18झेलमपंजाब
19रावीहिमाचल प्रदेश, जम्‍मू कश्‍मीर
20सतलुजतिब्बत
21व्यासहिमाचल प्रदेश
22पारबती नदीहिमाचल प्रदेश
23द्रास नदीलद्दाख
24ज़ंस्कार नदीलद्दाख
25त्सरापलद्दाख
26डोडालद्दाख
27कावेरीकर्नाटक
28कृष्णामहाराष्ट्र
29गोदावरीमहाराष्ट्र
30तुंगभद्राकर्नाटक
31ताप्तीमध्य प्रदेश
32माहीमध्य प्रदेश
33नर्मदामध्य प्रदेश
34इन्द्रावतीउड़ीसा
35प्रन्हितातेलंगाना और महाराष्ट्र
36वर्धामध्य प्रदेश
37कोलाबउड़ीसा
38मंजीराआंध्र प्रदेश
39वैनगंगामध्य प्रदेश
40पैनगंगामहाराष्ट्र
41वेदावतीकर्नाटक और आन्ध्र प्रदेश
42भीमा नदीमहाराष्ट्र, तेलंगना और कर्नाटक
43इंद्रायणीमहाराष्ट्र
44पावनामहाराष्ट्र
45घटप्रभामहाराष्ट्र
46वेनामहाराष्ट्र
47कोयनामहाराष्ट्र
48अमरावतीतमिलनाडु
49भवानीकेरल
50महानदीछतीसगढ़
51सुवर्णरेखाझारखंड
52कंग्सबतीपश्चिम बंगाल
53पेनरकर्नाटक
54पलारकर्नाटक
55वैगईतमिलनाडु
56वेल्लारतमिलनाडु
57पोंनैयरकर्नाटक और तमिलनाडु
58नोय्यालतमिलनाडु
59गोमतीउत्तर प्रदेश
60पंझारामहाराष्ट्र
61पूर्णामध्यप्रदेश
62कोलारमध्य प्रदेश
63तवामध्य प्रदेश
64साबरमतीगुजरात
65जुआरीगोवा
66उल्हासमहाराष्ट्र
67मीठीमहाराष्ट्र
68मांडोवीकर्नाटक
69कालीकर्नाटक
70नेत्रवतीकर्नाटक

भारत की सबसे पुरानी नदी

क्या आप जानते हैं कि भारत की सबसे पुरानी नदी कौन सी है? नर्मदा नदी को भारत की सबसे पुरानी नदियों में से एक माना जाता है। कहते हैं कि इस नदी की उत्पत्ति अमरकंटक पर्वत पर हुई थी। हमारे धार्मिक ग्रंथ जैसे कि रामायण और महाभारत में भी माता नर्मदा का वर्णन किया गया है। नर्मदा जिन राज्यों से बहती हुई निकलती है वह है – गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, इन्दौर, और जबलपुर। बहुत से लोगों यह मानते हैं कि नर्मदा नदी हजारों साल पुरानी नदी है। हिंदू धर्म में नर्मदा नदी को सबसे अधिक पवित्र नदी माना गया है। कहते हैं कि नर्मदा नदी भगवान शिव की पुत्री है। दरअसल माता नर्मदा शिवजी के पसीने से पैदा हुई थी। नर्मदा नदी धारा के विपरीत बहती है।

कौन से राज्यों में गंगा नदी बहती है?

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उतर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और दिल्ली।

भारत की कुछ प्रमुख नदियों की लंबाई

नदियाँ लंबाई कि.मी
सिंधु2,900
ब्रह्मपुत्र2,900
गंगा2,510
गोदावरी1,450
नर्मदा1,290
कृष्णा1,290
महानदी890
कावेरी760

क्या डॉल्फिन गंगा नदी में रहती है?

आपने डॉल्फिन को समुद्र में ही तैरते देखा होगा। पर क्या आपको लगता है कि डॉल्फिन गंगा नदी में भी रहती है? जी हां, डॉल्फिन गंगा नदी में भी निवास करती है। एक समय तो ऐसा भी था जब डॉल्फिन मछली की तादाद बहुत ज्यादा हुआ करती थी। परंतु धीरे-धीरे वह कम होती गई। अभी थोड़े समय पहले ही डॉल्फिन को दुबारा गंगा नदी में देखा गया था।

भारत की पवित्र नदी है गंगा नदी

भारत की गंगा नदी दुनिया की सबसे पवित्र नदियों में से एक माना जाता है। हमारे हिंदू पुराणों के मुताबिक गंगा को माता का दर्जा दिया जाता है। यह नदी भारत और बांग्लादेश में बहती है। यह पूरे भारतवासियों के लिए जल आपूर्ति का काम करती है। इस नदी का पवित्र होने के पीछे सबसे बड़ा कारण यह है कि माता गंगा शिवजी की जटाओं से निकली थी। गंगा माँ को धरती पर उतारने का श्रेय भगीरथ जी को जाता है।

निष्कर्ष

तो आज की इस पोस्ट के माध्यम से हमने यह जाना कि भारत की प्रमुख नदियों के नाम क्या है। हमने यह भी जाना कि भारत के सभी राज्यों में कौन सी नदियां बहती है।

फूलों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में यहाँ से पढ़ें
कीड़ों के नाम हिंदी और अंग्रेजी मेंयहाँ से पढ़ें
पानी में रहने वाले जानवरों के नाम हिंदी और अंग्रेजी मेंयहाँ से पढ़ें
सभी रेंगने वाले जीवों के नाम हिंदी और अंग्रेजी मेंयहाँ से पढ़ें
जानवरों के नाम हिंदी और अंग्रेजी मेंयहाँ से पढ़ें
जंगली जानवरों के नाम हिंदी और अंग्रेजी मेंयहाँ से पढ़ें
भारत के त्यौहारों के नाम अंग्रेजी और हिंदी मेंयहाँ से पढ़ें

नदी पर FAQs

कौन सी नदी बंगाल का शोक के नाम से प्रसिद्ध है?

दामोदर नदी को बंगाल का शोक के नाम से जाना जाता है।

डॉल्फिन भारत की कौन सी नदी में पाई जाती है?

डॉल्फिन भारत की गंगा नदी में पाई जाती है।

भारत की नौ प्रमुख नदियां बताइए?

भारत की नौ प्रमुख नदियां हैं- गंगा, ब्रह्मपुत्र, सिंधु, नर्मदा, तापी, गोदावरी, कृष्णा, कावेरी, महानदी।

भारत की किस नदी को लवणीय नदी कहा जाता है?

भारत की लूणी नदी को लवणीय नदी कहा जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!